प्रधान संघ ने एसएचओ पर लगाया अभद्रता आरोप, सीओ को सौपा ज्ञापन
1 min read

अमेठी।
मुख्य मंत्री आवास निर्माण के मामले पर ग्राम प्रधान एवं थानाध्यक्ष शिवरतनगंज के मध्य हुआ वाद विवाद तूल पकड़ता जा रहा हैं। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे संघ ने एसपी को सम्बोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा साथ ही कड़ी कार्यवाही की भी मांग की हैं।
सिंहपुर विकास क्षेत्र के सातनपुरवा मे बेचू पासी मुख्यमंत्री आवास बनवा रहा था। स्थानीय कुछ लोगो ने निर्माणाधीन स्थल को अपनी जमीन बताते हुए पुलिस की मदद ली और काम रुकवा दिया। इसी मसले पर सोमवार को ग्राम प्रधान सातनपुरवा अनिल पाण्डेय की थानाध्यक्ष शिवरतनगंज की दूरभाष पर बातचीत हुई। प्रधान संघ का आरोप हैं कि बातचीत में एकपक्षीय बात करते हुए प्रधान सें अभद्र व्यवहार किया गया और कहा गया कि सिंहपुर प्रधान संघ के साथ-साथ पूरे जनपद के प्रधानों को बुला लो तब भी कार्य नही होने देगें।
इस प्रकरण के बाद प्रधान संघ लामबंद हो गया। सोमवार को ही प्रधान संघ सिंहपुर के नेतृत्व मे निंदा निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया था। मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी समेत दर्जनों ग्राम प्रधानो ने सीओ सें तिलोई सें मिल कर पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
संगठन ने संबन्धित थानाध्यक्ष के साथ-साथ विवादित हल्का सिपाही के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर मों अशरफ, बबलू सिंह, नवीन श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, ताजबानो, राधेलाल समेत तमाम कई प्रधान मौजूद रहे। इस मामले की जाँच सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह के द्वारा की जा रही हैं।