Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

1 min read
Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

अमेठी उत्तर प्रदेश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इन्हौना में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

 

कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े उदाहरणों और सरल संवादों के जरिए लोगों को पानी की बचत करने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारियों और जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न जनसेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और ‘आशीर्वाद का दीया’ समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

इन्हौना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चू लाल यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा और बूथ अध्यक्ष श्री नारायण मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा अरविंद कुमार मिश्रा, अखिलेश यादव, बूथ अध्यक्ष राजेश मौर्य, राहुल चौरसिया सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजकों ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »