पांच दिन से गायब महिला प्रधान को नहीं खोज सकी पुलिस
1 min read

अमेठी। महिला एव बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी मे पांच दिन पहले महिला प्रधान लापता है। मामला जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर का है। जहां की महिला प्रधान मीना देवी(30 वर्ष)पत्नी पवन कुमार पासी है। जिनके चार बेटी है। सबसे छोटी बेटी को प्रधान अपने साथ ले गई। बीते शुक्रवार को मायके कहकर तीन बेटी को स्कूल भेजा। तीन दिन मे मायके से लौट आऊंगी।
वर्ष 2009 मे ग्राम पंचायत चिटहुला के गांव पूरे कोदई का पुरवा मे पवन कुमार पासी की शादी मीना देवी के साथ हुई थी। मायके के लोग कोतवाली मे महिला प्रधान के गायब होने तहरीर दी। फिर ससुर जगरूप पासी ने तहरीर दिया कि महिला प्रधान ( बहू) शाम को 03बजे शुक्रवार को घर से निकली । बेटी से नानी के घर की बता निकली है। संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई।
कोतवाली जगदीशपुर प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल 9454404336 पर बात हुई। तो उन्होने बताया कि गुमशुदगी का दर्ज है। महिला प्रधान मीना देवी अपने साथ 02 वर्षीय बेटी जिया को भी साथ ले गयी । महिला प्रधान के गायब होने के बारे मे खण्ड बिकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में नही है,बैठक मे जा रहा हूं , जानकारी करते हैं I
अमेठी मे 03 फरवरी से महिला जनप्रतिनिधि गायब है। सरकार और शासन बेखबर है। जब महिला और बेटी गायब हो, तो जवाबदेह कौन होगा। फिर हाल प्रयास तो होना चाहिए।