Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

DEEPAWALI FESTIVAL : बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाई दीपावली

1 min read
Spread the love

 

लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र ।

दीपावली पर्व को लेकर श्री त्रियुगी इंटर कॉलेज व यूएसएस चिल्ड्रेन एकेडमी सूरतगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अनोखे अंदाज में दीपावली मनाई और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा दीपों की पेंटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों और दीपों की सुंदर पेंटिंग ने सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर को दीपों और रंगोलियों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह दीपावलीमय हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सृजनशीलता और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जगाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पटाखों से दूर रहकर दीये जलाकर त्योहार मनाना ही सच्ची दीपावली है।

कार्यक्रम में श्री त्रियुगी इंटर कॉलेज के प्राचार्य विजय प्रताप सिंह, यूएसएस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, अंजली सिंह, प्रीती सिंह, रूबी सिंह, पायल, दीपशिखा, शुभम, शिवम, अंकिता, पिंकी, सुप्रिया, उमा, महेश, श्रीपाल सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सभी ने सुरक्षित, स्वच्छ व प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »