Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CRIME NEWS :जामो थाने में चोरी की सूचना निकली झूठी, बेटे ने ही घर में छिपाए थे गहने-पैसे

1 min read
Spread the love

 

लोक दस्तक संवाददाता 

थाना जामो पर प्राप्त चोरी की सूचना जांच में पाई गई झूठी, प्रार्थिनी के पुत्र द्वारा छिपा कर रखा गया घर में ही गहने व पैसे

अमेठी, उप्र ।

थाना जामो क्षेत्र में चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त सूचना झूठी पाई गई। जांच के दौरान पता चला कि गहने व पैसे कहीं चोरी नहीं हुए थे, बल्कि प्रार्थिनी के पुत्र द्वारा ही घर में छिपा कर रख दिए गए थे।

सम्पूर्ण घटना की गहनता से जांच करने पर पुलिस ने सभी गहने व पैसे प्रार्थिनी के घर से ही बरामद कर लिए हैं, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के बाद प्रार्थिनी को सुपुर्द कर दिया गया है।

क्या था पूरा मामला 

बुधवार को यूपी-112 पर सूचना प्राप्त हुई तथा  कैलाश कुमारी पत्नी रामलौट अग्रहरि निवासिनी अलीपुर थाना जामो जनपद अमेठी के द्वारा थाना जामो पर लिखित सूचना दी गई कि उनके पड़ोसी ने उनके घर के बगल में स्थित पेड़ से चढ़कर उनके घर में घुसकर गहने व नकदी चोरी की है।

उक्त सूचना पर थाना जामो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रार्थिनी व उनके परिजनों से गहनता से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रार्थिनी का पुत्र अजय कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहा है, उसी के द्वारा गहने व पैसे घर में दूसरी जगह रख दिए गए थे और चोरी की घटना का रूप दिया गया था, जो उनके घर से ही बरामद हो गए हैं।

पड़ोसी पर लगाया था चोरी का आरोप 

प्रार्थिनी के घर के बगल स्थित उसी पेड़ को लेकर प्रार्थिनी व उसके पड़ोसी में विवाद है। पेड़ कटवाने का दबाव बनाने हेतु प्रार्थिनी द्वारा उसी पेड़ पर चढ़कर चोरी करने झूठी सूचना पड़ोसी के नाम से दिया गया था।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण घटना की जांच में चोरी की सूचना झूठी पाई गई। गहने व पैसे प्रार्थिनी के घर से ही बरामद हुए हैं जो प्रार्थिनी को सुपुर्द कर दिए गए हैं।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »