Amethi / वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर बनी सहमति:
1 min read
मुसाफिरखाना में हुई बैठक में अंजनी कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
- लोक दस्तक
अमेठी। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन (पंजीकृत), जनपद अमेठी की ब्लॉक स्तरीय बैठक भारत पब्लिक स्कूल मुसाफिरखाना में विद्यालय प्रबंधक राम बहादुर मौर्य के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत बनाने और विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से अंजनी कुमार सिंह को सचिव, उमेश यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, घनश्याम यादव को ब्लॉक सचिव, बलराम कुमार को तहसील अध्यक्ष मुसाफिरखाना, राजीव तिवारी को तहसील उपाध्यक्ष तथा धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।
बैठक में विद्यालयों के पोर्टल पर सीधे बच्चों का नामांकन करने, फीस के लंबित भुगतान, सरकार द्वारा स्थायी मान्यता प्रमाण पत्र जारी करने तथा विद्यालय वाहनों के परमिट एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, सामूहिक आयोजनों और शिक्षकों के समय-समय पर प्रशिक्षण कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी के रूप में तहसील अध्यक्ष अमेठी सुरेश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अमेठी सुनील कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष भादर जय सिंह यादव, जिला महासचिव विजय कुमार यादव, तहसील उपाध्यक्ष अमेठी सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक भानु प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



