जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पुलिस जनगणना कार्यशाला,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश:
1 min read
पुलिस जनगणना कार्यशाला में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.
- लोक दस्तक
- अमेठी।
कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस जनगणना कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । जनगणना कार्य के महत्व एवं इसकी संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को जनगणना कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने, आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने तथा अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया । - इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अपने-अपने क्षेत्रों में देर रात्रि तक नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा रात्रिकालीन पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया ।
-

पुलिस जनगणना कार्यशाला में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. - पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से सर्राफा बाजारों एवं प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने तथा व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए । साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित कराने एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया । आगामी शीत ऋतु में कोहरे एवं कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावनाओं के दृष्टिगत तथा रात्रि ड्यूटी के दौरान स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



