MLC ELECTION : गोरखपुर-फ़ैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा जीती, तीसरे स्थान पर रही सपा
1 min read
लोक दस्तक संवाददाता
गोरखपुर /लखनऊ, उप्र।
गोरखपुर-फ़ैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय राजीव कुमार यादव को लगभग 307 वोटों से हराया, सपा के संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
कांटे की टक्कर में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने द्वितीय वरीयता के वोटों के बल पर निर्दलीय राजीव कुमार यादव को हराया। वहीं भाजपा से सपा में आये डॉ संज्जयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।



