Drone Technology : मातृभाषा में ड्रोन तकनीक ! स्क्वाड्रन लीडर की योगी ने की प्रशंसा
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
लखनऊ, उप्र।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर अमेठी के कोरवा स्थित ‘इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के महाप्रबंधक स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान ड्रोन तकनीक को मातृभाषा में आम लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित के इस नवाचार की जमकर तारीफ की।
बताया जा रहा है कि सुबोध दीक्षित के नेतृत्व में अमेठी के कोरवा में स्थानीय भाषा में ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रक्षा उत्पादन और आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके।
इस प्रयास की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है और इसे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



