Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

घुमंतू गौरव समागम’ कार्यक्रम…. हमारे पुरखों ने जीवन पर्यंत आक्रांताओं और अंग्रेजों से लोहा लिया:असीम अरुण।

1 min read
Spread the love

लोक दस्तक

अमेठी। आज का ये कार्यक्रम न तो चुनाव के लिए है और न ही वोट के लिए, ये सिर्फ अपने अधिकार मांगने के लिए है। ये बातें आज क्रिकेट ग्राउंड इन्हौना अमेठी में आयोजित’घुमंतू गौरव समागम’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहीं। कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल गनी बंजारा और सह आयोजक रावेन्द्र कुमार बारा रहे। मुख्य अतिथि असीम अरुण ने कहा कि “घुमंतू विकास बोर्ड” के बाद अब “घुमंतू विकास मिशन” शुरू किया जाएगा। मिशन समाज के लोगों के लिए आधार, आय प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि घुमंतू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। पहले मुगलों से उसके बाद अंग्रेजों के दमन के खिलाफ हमारे पूर्वजों ने हथियार उठाया। उन्होंने कहा कि “विमुक्त जातियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार की योजनाओं का सीधा लाभ डबल इंजन की सरकार पहुंचा रही है। सरकार समुदाय को भूमि आवंटन और पट्टा वितरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) व मुख्यमंत्री आवास योजना (CMAY) के जरिए पक्के मकान दे रही हैं।” कार्यक्रम के विशिष्ट मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “विमुक्त व घुमंतु समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता है। बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित कर इन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और स्थायी आजीविका के नए रास्ते खुल रहे हैं।” इस मौके पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, काशी क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा शैलेश कुमार, आल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच के जिला अध्यक्ष तौफीक बंजारा, आशिक बंजारा, कैप्टन अजीत जोगी, बब्बन सहित बड़ी संख्या में घुमंतू समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »