Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर , दो की मौत

1 min read
Spread the love

लोक दस्तक


मुसाफिरखाना अमेठी। शनिवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादूनाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजवाया जहां दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को थौरी की ओर से आ रहे बाइक सवार विक्रमजीत सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र गणेश सिंह निवासी भेटुआ अमेठी व सूर्य नारायण पांडेय उम्र 60 वर्ष पुत्र पुत्र वृज मोहन पांडेय निवासी अरसहनी भेटुआ अमेठी जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बस ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विक्रमजीत सिंह व सूर्य नारायण पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से स्थानीय अस्पताल भेजवाया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »