Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BAR ELECTION : अध्यक्ष बने शारदा प्रसाद मिश्रा,सूर्यनाथ यादव हुए महासचिव

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – अंकुश यादव 

शारदा प्रसाद मिश्रा 502 मत पाकर अध्यक्ष एवं सूर्यनाथ यादव 549 मत पाकर महासचिव विजयी घोषित.जिला जज की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अधिवक्ता संघ चुनाव हुआ सम्पन्न

सुलतानपुर, उप्र ।

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिला जज की निगरानी में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में जिला प्रशासन के सहयोग से कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में शारदा प्रसाद मिश्र 502 मत पाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं महासचिव के पद पर सूर्यनाथ यादव 549 मत पाकर विजयी घोषित हुए,वहीं अन्य पदों पर भी परिमाण सामने आएं।

समर्थकोें ने अपने चहेते प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शांतिपूर्ण ढंग से पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने पर न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियों व जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियो की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

शहर के खुर्शीद क्लब स्थित मतदान स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना को लेकर चुनाव स्थल परिसर के आस-पास गहमागहमी का माहौल रहा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक के बाद एक पदों के परिणाम सामने आने लगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद मिश्रा ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर निकटतम उम्मीदवार अखिलेश शुक्ला को 112 मतों से हराकर जीत हासिल किया। महासचिव पद पर सूर्यनाथ यादव 549 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार जयंत मिश्रा को 220 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर करुणा शंकर पाण्डेय 506 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार हारून अहमद को 266 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष के पद पर शालिनी तिवारी 829 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार संगीता मौर्या को 111 मतों से हराकर निर्वाचित हुई। सहसचिव पुस्तकालय के पद पर अमित कुमार मिश्रा ने 404 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार अवनीश सिंह को 14 मतों से हराकर जीत हासिल किया।

सहसचिव प्रशासन के पद पर 900 वोट पाकर शोभावती ने निकटतम उम्मीदवार प्रतिमा उपाध्याय को 15 मतों से हराकर जीत हासिल किया। सहसचिव खुर्शीद क्लब पद पर शिवबहादुर मौर्या ने कुल 994 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार अजीत कुमार को 199 मतों से हराकर विजय हासिल किया।

वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन अनारक्षित सदस्य पद पर ध्रुव कुमार पांडेय 666 मत,राजकुमार गौड़ 413 मत व अनीस अहमद 412 मत पाकर विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन अनारक्षित सदस्य पद पर रामभवन मौर्य 662 मत,रोमेश पाण्डेय 572 मत,नीरज शुक्ला 570 मत एवं एक आरक्षित पद पर नीतू यादव 697 मत पाकर निकटतम उम्मीदवार पूजा सिंह को 28 मतों से हराकर विजयी घोषित हुई।

वहीं ट्रेजरार (कोषाध्यक्ष) पद श्रीमती शशी सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी के एक आरक्षित पद पर सरोज सिंह निर्विरोध रहीं। विजयी प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए, मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर किया।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को जीत की बधाई दिया।अधिवक्ताओ ने निर्वाचित पदाधिकारियो से अधिवक्ता हित में कार्य करने की अपेक्षा जाहिर किया।

निवर्तमान बार अध्यक्ष व महासचिव ने दी बधाई

बार एसोसिएशन चुनाव का बृहस्पतिवार को परिणाम आने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं निवर्तमान महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को जीत की बधाई दिया एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने पर जिला जज सुनील कुमार,डीएम इंद्रजीत सिंह व एसपी विनीत जायसवाल तथा चुनाव कमेटी के अन्य पदाधिकारियो के प्रति आभार प्रकट किया।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश पाण्डेय,जितेंद्र नाथ मिश्र मन्नू,प्रणव ओझा,अमित पाण्डेय,मो.अनवर,राजेश द्विवेदी,शुकदेव यादव,अशोक यादव,सुखनाथ यादव, परमात्मा यादव,विकास यादव,शुभम पाल,विकास पाठक,जितेंद्र पाण्डेय,उपेंद्र दूबे आदि ने सभी को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दिया।

जिला जज व अन्य की सूझ-बूझ से महज कुछ घंटे में आया चुनाव परिणाम

हाईकोर्ट के निर्देशन में जिला जज सुनील कुमार की निगरानी में जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को कुल 2080 मतदाताओं में से 1802 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की छंटनी में आसानी व मतगणना में समय की बचत के मद्देनजर जिला जज ने सभी पदों के मतपत्र अलग-अलग बॉक्स में रखने की व्यवस्था बनाई थी,जिससे मतगणना में काफी सुविधा मिली।

बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और दोपहर करीब 12 से ही पदों के परिणाम सामने आने लगे। करीब तीन बजे तक सभी पदो के परिणाम सामने आ गए।

शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से समय पर चुनावी परिणाम आने के पीछे मुख्य रूप से जिला जज की सूझ-बूझ,कड़ी मॉनिटरिंग एवं नोडल अधिकारी श्याम मोहन जायसवाल,एसीजेएम शुभम वर्मा तथा चुनाव कमेटी में शामिल अनुभवी अधिकारियों-कर्मचारियों, डीएम-एसपी व अन्य की अहम भूमिका रही।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को ढाई महीने कम मिलेगा कार्यकाल

अधिवक्ता संघ के बाईलाज के मुताबिक एक अगस्त से 31 जुलाई तक कार्यकारिणी का एक साल का कार्यकाल निर्धारित किया गया है। इस बार महिला आरक्षण के मुद्दे पर विवाद बढ़ने एवं मामला हाईकोर्ट पहुंचने की वजह से बार-बार चुनाव में बाधा आती रही,नतीजतन चार बार चुनाव की प्रक्रिया निरस्त हुई और पांचवी बार जाकर चुनावी प्रक्रिया,वह भी हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर पूरी हो पाई।

वर्तमान सत्र में 31 जुलाई के बाद से 15 अक्टूबर तक ढाई महीने का समय बीत चुका है,ऐसे में वर्तमान निर्वाचित कार्यकारिणी को ढाई माह का कम कार्यकाल मिलेगा। फिलहाल निर्धारित कार्यकाल के बीच ही नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को अधिवक्ता हित में बड़ी जिम्मेदारियो के साथ कार्य करके अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए विश्वास कायम रखना है,जो किसी चुनौती से कम नहीं है।

 

अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर किसको,कितने मिले मत

सुलतानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार शारदा प्रसाद मिश्रा को 502 मत, निकटतम उम्मीदवार अखिलेश शुक्ला को 390 मत,सभाजीत सिंह को 225 मत,अमरनाथ यादव को 149 मत,ज्ञान प्रकाश तिवारी को 70 मत,विजय कुमार श्रीवास्तव को 68 मत,जय प्रकाश सिंह को 57 मत,करुणा शंकर दूबे को 55 मत,हेमंत कुमार मिश्रा को 48 मत,उदय प्रताप सिंह को 44 मत,बद्री प्रसाद पांडेय को 41 मत, राजकुमार सिंह को 39 मत,जयप्रसाद त्रिपाठी को 32 मत,रवींद्र प्रताप सिंह को 31 मत,ध्रुवराज सिंह को 21 मत, राजेंद्र प्रताप सिंह को 16 मत,तेज बहादुर सिंह को कुल पांच मत मिले है।

वहीं महासचिव पद पर सूर्यनाथ यादव कुल 549 मत पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि निकटतम उम्मीदवार जयंत मिश्रा को 329 मत, वीरेंद्र प्रताप सिंह को 309 मत,मदन कुमार तिवारी को 151 मत,जयंत सिंह को 113 मत,रवि प्रकाश पांडेय को 98 मत,रोहित अवस्थी को 91 मत,गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव को 62 मत,राकेश पांडेय को 49 मत,आनंद पांडेय को 13 मत,कपिल पांडेय को 12 मत,देवी प्रसाद अग्रवाल को 7 मत,व्यास नारायण दूबे को 6 मत मिले है।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »