SULTANPUR DOUBL MURDER CASE : गायब मोबाइल की तलाश में कुएं का पानी निकलवा रही पुलिस
1 min read


रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
सुल्तानपुर, उप्र ।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में हुए सनसनीखेज शिक्षक दंपति मुकेश सिंह और विनीता सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बहुत बड़ी लीड मिली है। ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटना स्थल के पास स्थित एक पुराने कुएं का पानी बाहर निकलवा रही है। पुलिस को पुख्ता आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से मृतका विनीता सिंह का गायब मोबाइल फोन इसी कुएं में फेंक दिया था।
विनीता के मोबाइल से खुलेगा मर्डर का राज! कुएं में सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस और सर्विलांस टीमों के लिए इस दोहरे हत्याकांड का सबसे बड़ा सबूत मृतका का मोबाइल फोन ही है, जो वारदात के बाद से ही लगातार गायब चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शक के दायरे में आए ड्राइवर और दो करीबियों से हुई कड़ाई से पूछताछ के बाद यह इनपुट मिला है। इसके बाद फौरन बड़ी पंपिंग मशीनें मंगवाकर कुएं को खाली कराया जा रहा है, ताकि कीचड़ और पानी के बीच से मोबाइल को सुरक्षित बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सके। मोबाइल मिलते ही हत्यारों की पूरी चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।
रुपयों के लालच में मर्डर की थ्योरी मजबूत, संदिग्धों से पूछताछ जारी
इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस अब तक 34 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि वारदात से ठीक पहले स्कूल परिसर के सीसीटीवी कैमरों का खराब होना और संदिग्ध यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन होना रुपयों के लालच में हत्या किए जाने की थ्योरी को पुख्ता करता है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित पांच टीमें कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं और दावा किया जा रहा है कि कुएं से मोबाइल बरामद होते ही इस पूरे केस का आधिकारिक पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
सबूत मिटाने के लिए कुएं में फेंका मोबाइल! पुलिस की जांच तेज
चोरी की नीयत से आए आरोपियों को जब इस बात का अहसास हुआ कि उन्होंने कितना बड़ा अपराध कर दिया है, तो उन्होंने सबूत मिटाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इसी सिलसिले में विनीता का मोबाइल फोन घटना स्थल के पास स्थित एक पुराने कुएं में फेंक दिया गया, जिसका पानी निकालकर पुलिस अब भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। ड्राइवर और दो अन्य संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ जारी है, जिससे पुलिस इस थ्योरी की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ने में जुटी है।
जानिए डबल मर्डर पूरा घटनाक्रम
एक सप्ताह पूर्व सुल्तानपुर में शिक्षक नेता मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी । दोनों का शव उनके ही प्राइवेट स्कूल में खून से लथपथ पड़ा मिला । पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है । घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव में हुई है। सुबह करीब छह बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर राकेश यादव ने सबसे पहले शवों को देखा और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
एसपी विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।मृतकों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ रम्मू सिंह (45) पुत्र राम बदन सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) के रूप में हुई है। मुकेश प्राथमिक विद्यालय मोतिगरपुर ब्लॉक में शिक्षक थे, जबकि विनीता मनराजी शिक्षण संस्थान, कुम्ही की संचालिका थीं। स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी और 11 शिक्षक हैं। विद्यालय उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर है।घटना की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मुकेश के परिवार में 20 वर्षीय पुत्र अभ्युदय सिंह है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र है। शव के पास ही खून से सना फावड़ा मिला, अनुमान लगा गया, हत्यारोपियों ने दंपत्ति पर फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या को अंजाम दिया होगा।मौके से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है। कुल्हाड़ी में भी खून लगा हुआ था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि बदमाशों ने पहले विनीता सिंह की हत्या की उसके बाद जान बचाकर भाग रहे मुकेश सिंह पर वार किए।
मौके से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है। कुल्हाड़ी में भी खून लगा हुआ था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि बदमाशों ने पहले विनीता सिंह की हत्या की उसके बाद जान बचाकर भाग रहे मुकेश सिंह पर वार किए।दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। स्कूल परिसर में ही दोनों के लहूलुहान शव पड़े थे।
विनीता का शव उनके कमरे के पास पड़ा था जबकि मुकेश का शव लगभग 150 मीटर दूर था।दोनों के सिर, चेहरे, पीठ और गले पर गहरे घाव थे। फिलहाल पुलिस सीसी फुटेज और अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है। मौके पर आईजी अयोध्या सोमेन वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे और मौके मुआयना किया।एसपी विनीत बनरवाल ने बताया कि रंजिश और अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

