डीएम व एसपी ने नेपाल बार्डर का किया निरीक्षण
1 min read


REPORT BY ABDUL KHABEER
BAHRAICH NEWS ।
जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बुधवार को सदलबल रुपईडीहा थाने से पैदल नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया।
उन्होंने रुपईडीहा से सटे क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा नेपाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर मीन बहादुर विष्ट को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने नेपाल की तर्ज पर भारतीय क्षेत्र में बनने वाले भारत द्वार की जानकारी प्राप्त की। साथ मे आये इंजीनियर से नक्शा देखा। नक्शे में उन्होंने कुछ परिवर्तन करने के भी आदेश दिए।
उन्होंने रुपईडीहा थाने के अतिथि भवन में एसएसबी की 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडेय व रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से सीमावर्ती शांति सुरक्षा के बारे में विचार विमर्श किया।

