वाराणसी Archives - Lok Dastak

सरदार पटेल स्वतन्त्र भारत के शिल्पकार थे – मुख्यमंत्री
SOURCE- NEWS OF INDIA (AGENCY)

VARANASI NEWS I

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद वाराणसी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि है। पूरा देश व प्रदेश भारत की अखण्डता के शिल्पी तथा देश के स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान का स्मरण कर रहा है। सरदार पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

उनका योगदान स्वतंत्र भारत में नए भारत के शिल्पी के रूप में भी था। उन्होंने 563 रियासतों को भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत है।

सरदार पटेल के आदर्शों और मूल्यों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केवड़िया, गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर लौह पुरुष की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। यह स्थल आज तीर्थ बन चुका है, जो लौह पुरुष के आदर्शों और मूल्यों से हम सभी को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण के दृष्टिगत आज स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री को अब तक की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री वाराणसी आगमन के दौरान स्वर्वेद महामंदिर धाम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर 25 हजार कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में मंदिर से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post सरदार पटेल स्वतन्त्र भारत के शिल्पकार थे – मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

चार हजार वर्गमीटर में बनेगा खूबसूरत म्यूजियम,15 वीं,16 वीं सदी का दिखेगा आध्यात्मिक दृश्य
वाराणसी। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’। संत शिरोमणि गुरु रविदास के ऐसे अनेक अनमोल विचार अब आप सभी को उनके संग्रहालय में सुनाई और दिखाई देंगे। योगी आदित्यनाथ की सरकार वाराणसी/काशी में उनके जन्म स्थल सीर गोवर्धनपुर में भव्य और आधुनिक संग्रहालय बनवाने जा रही है।24 करोड़ रुपए की लागत से 4 हज़ार वर्ग मीटर में यह संग्रहालय बनाया जायेगा।

संत रविदास के अनुयायी भारत समेत पूरी दुनिया में हैं। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां शीश नवाने आ चुके हैं। पी एम के अलावा हर साल संत रविदास की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी संत शिरोमणि के दरबार में पहुंचते हैं। भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश राज्य समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा कनाडा, जर्मनी आदि विदेशी देशों में भी संत रविदास के अनुयायी करोड़ों की संख्या में हैं। जो हर साल बहुत बड़ी तादात में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित उनकी जन्मस्थली पर मत्था टेकने आते हैं।

संत के संग्रहालय में बनेगी पांच बड़ी गैलरी

संत ,महात्माओं,योगियोंकी धरती काशी में योगी आदित्यनाथ की सरकार संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर आधारित आधुनिक म्यूजियम बनाने जा रही है। इस संग्रहालय के जरिए संत शिरोमणि की आध्यात्मिक विरासत को संजोया जाएगा। यह संग्रहालय आपको 15वीं-16 सदी में वापस ले जाएगा। उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में उनके जीवन और दर्शन पर आधारित संग्रहालय में 5 बडी गैलरी बनेंगी। संत रविदास जी की विरासत, उनका जीवन, शिक्षाएं और रचनाओं का सजीव चित्रण करने वाला संग्रहालय उनके सम्पूर्ण जीवन और दर्शन के बारे में बताएगा।

संत रविदास के जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं की मिलेगी जानकारी

संग्रहालय निदेशालय के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल फोटो और चलचित्र के माध्यम से संत रविदास के जन्म, जीवन और आध्यात्मिक संदेश के अलावा उनके गृहस्थ जीवन की जानकारी भी उपलब्ध होगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह संग्रहालय काफी इंटरेक्टिव होगा।जिसमे संत शिरोमणि के जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं की जानकारी भी शामिल होगी। संग्रहालय में भक्ति आंदोलन के उनके योगदान के बारे में जानकारी संजोई जाएंगी। रैदास द्वारा दी गई शिक्षा, उपदेश और रचना के बारे में गैलरी में विशेष स्थान दिया गया है।जिससे आने वाली नई पीढ़ी भी उनके विचारों को जान सके। ग्राफ़िक्स और ऑडियो वीडियो के माध्यम से उनके साहित्यिक संकलन को दर्शाया जाएगा।श्री सिंह ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।इसके बाद संग्रहालय निर्माण का काम शुरू होगा।

लैंडस्केपिंग के जरिए खूबसूरत बनेगा म्यूजियम

उन्होंने बताया कि लैंडस्केपिंग के माध्यम से म्यूजियम को और खूबसूरत बनाया जाएगा।प्रशासनिक भवन, जन सुविधा के इस्तेमाल की चीजें, कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान भी यहां बनाया जायेगा।

The post चार हजार वर्गमीटर में बनेगा खूबसूरत म्यूजियम,15 वीं,16 वीं सदी का दिखेगा आध्यात्मिक दृश्य appeared first on Lok Dastak.

गंगा किनारे बसेगा टेंट सिटी,लग्जरी होंगी व्यवस्थायें
वाराणसी। सूर्य के उत्तरायण होते ही काशी में गंगा पार की रेत पर तंबुओं का शहर बसेगा। जहां धर्म, संस्कृति, अध्यात्म और कला की गंगा एक साथ बहेगी। 30 हेक्टेयर में बसने वाले टेंट सिटी में गंगा और घाटों को निहारने के लिए 32 फीट ऊंचा गंगा टावर लगेगा। जहां से देसी विदेशी पर्यटक घाटों की अद्भुत छटा देख सकेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूर्वांचल में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काशी में पर्यटन की समग्र संभावना के विकास में तेजी से जुटी है।

लगभग 30 हेक्टेयर में टेंट सिटी आकार ले रहा है। अर्धचंद्राकार 84 घाटों का नज़ारा दिन के साथ ही रात में लाइटिंग के साथ अद्भुत लगता है। घाटों की गंगा आरती और गंगा में पड़ने वाली दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब टिमटमाते तारों के सामान लगता है। ऐसे में कल-कल बहती गंगा के किनारे तम्बुओं के घर और टेंट सिटी की थीमेटिक सजावट भी की जा रही है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 10 हेक्टेयर प्रति क्लस्टर स्थापित किए जाने वाले टेंट की संख्या 200 है। टेंट के तीन क्लस्टर स्थापित किए जाने हैं

। इनमें 10 फीसदी विला (900 वर्गफीट), 50 फीसदी सुपर डीलक्स (480-580 वर्गफीट) और 50 प्रतिशन डीलक्स (250-400 वर्गफीट) शामिल हैं। टेंट सिटी के एक क्लस्टर में 200 व्यक्तियों के ठहरने की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस स्थल, स्पॉ एवं योगा केन्द्र, लाइब्रेरी एवं आर्ट गैलरी के अतिरिक्त वॉटर स्पोर्टस, कैमल, हार्स राइडिंग आदि तथा अन्य सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स गतिविधियां होंगी। मेसर्स प्रावेग कम्युनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रोलिना बराड़ा ने बताया की टेंट सिटी में लगभग वे सभी सुविधाएं मिलेंगी जो एक अच्छे लग्जीरियस होटल में मिलती हैं।

यहां लग्जरी और सामान्य टेंट कॉटेज के अलावा ख़ास बनारसी खान पान भी होगा। इसके अलावा खास थीम पर लाइटिंग और डेकोरेशन होगा। ऐतिहासिक घाटों, गंगा और पूरे टेंट सिटी का नज़ारा देखने के लिए स्टेनलेस स्टील का 32 फीट ऊंचा गंगा वाच टावर बनाया जाएगा। जहां से पर्यटक घाटों और गंगा का एरियल व्यू देख सकेंगे।

The post गंगा किनारे बसेगा टेंट सिटी,लग्जरी होंगी व्यवस्थायें appeared first on Lok Dastak.

जिलाधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
वाराणसी । वर्तमान में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के प्रसार की संभावना को देखते हुए इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मच्छरों के प्रजनन के संभावित स्रोतों को ख़त्म करना बहुत जरूरी है।

पहली अक्टूबर से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के संदर्भ में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा  ने एडवाइजरी जारी की है | इसके अनुसार सभी सरकारी व निजी कार्यालयों को निर्देशित है कि वह अपने कार्यालयों व संस्थानों में संचारी रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्रोतों को नष्ट करने के लिए अपने कार्यालय व संस्थान के किसी एक अधिकारी व कर्मचारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनका नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को तत्काल प्रेषित करें। इसके साथ ही अपने कार्यालय में पानी इकट्ठा होने वाले स्थलों व सामानों का निरीक्षण करते हुए प्रतिदिन साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से गठित सर्विलांस टीम कार्यालयों का निरीक्षण एवं आवश्यक सुझाव प्रदान करने में मदद करे। किसी वेक्टर जनित रोगों के फैलने की संभावना पाये जाने पर कार्यालयाध्यक्ष व नामित नोडल अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

*डीएम* ने निर्देशित किया है कि नगर निगम क्षेत्र, समस्त नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी ग्रामों में फागिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जाए। इस समय बरसात के मौसम में प्राय: शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालियां जाम हो जा रही हैं , इसके लिए नालियों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराते रहें। आशा एवं एएनएम के माध्यम से जनपद में बुखार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच डेंगू, मलेरिया के लिए अवश्य कराएं ताकि डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों का पता लगाया जा सके और उनका उचित उपचार किया जा सके । स्कूलों में बच्चों को साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करें तथा स्कूली बच्चों को बतायें कि अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। रोगों से बचाव के लिए घर-घर सप्लाई होने वाले पानी की भी जांच कराई जाए।

सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। संचारी रोगों का प्रसार अधिक न हो इसके लिए ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र में फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का कार्य लगातार किया जा रहा है।

रोकथाम और नियंत्रण के लिए बरतें यह सावधानी –

– साप्ताहिक आधार पर घरेलू जल भंडारण कंटेनरों को ढंकना, खाली करना और साफ करना।

– घर की छत पर रखे गमलों या किसी अन्य बर्तनों, नारियल के खोल, टायरों में पानी जमा न होने देना।

– पानी के भंडारण कंटेनरों को ढक्कन के साथ कवर किया जाना।

– बरसात के मौसम के दौरान, सभी व्यक्ति ऐसे कपड़े पहन सकते हैं जो हाथ और पैर को कवर करते हों।

– सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

– मच्छरों के काटने से बचाव के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय जैसे कीटनाशक से उपचारित बेडनेट, कॉइल और वेपोराइज़र का उपयोग किया जा सकता है।

– मच्छरों के काटने से रोकने के लिए दिन के समय में मच्छर दूर भगाने के लिए क्रीम का उपयोग किया जा सकता है।

– निरंतर वेक्टर नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी और गतिशीलता में सुधार लाना।

The post जिलाधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी appeared first on Lok Dastak.

ज्ञानवापी- श्रृंगार- गौरी केस जारी रहेगी सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस जारी रहेगी सुनवाई,  कोर्ट ने सुनाया फैसला

वाराणसी I

बहुचर्चित ज्ञानवापी-श्रृंगार-गौरी केस वाराणसी जिला अदालत ने  अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ज्ञानवापी-श्रृंगार-गौरी केस सुनने लायक है I वही मुस्लिम पक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया है और अगली तारीख 22 सितंबर रखी है I मुस्लिम पक्ष का कहना था कि ज्ञानवापी वक्फ की संपत्ति है I जिसे कोर्ट मानने से इनकार कर दिया और अगली सुनवाई 22 सितंबर रख दी है I इस मामले में हिंदू पक्ष का कहना था कि ज्ञानवापी मैं किसी प्रकार के मूलभूत बदलाव की मांग नहीं करते हैं हम सिर्फ गौरी पूजा की अनुमति मांग रहे हैं I कोर्ट के इस फैसले को हिंदू पक्ष के रूप में माना जा रहा है इस फैसले के आने के बाद कोर्ट के बाहर हिंदू पक्ष में जश्न का माहौल है I इस बहुचर्चित केस की सुनवाई के बाद आने वाले फैसले को लेकर प्रदेश में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए थे वाराणसी सहित कई नगरों में फ्लैग मार्च तक किया गया जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान ना उत्पन्न हो और न ही उपद्रवियों को अराजकता फैलाने का मौका मिले I सभी चौराहों कस्बों शहरी क्षेत्रों में विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन ने किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त कर लिए थे I एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में  अलर्ट जारी कर दिया गया है,पेट्रोलिंग की जा रही है I फैसला आने से पूर्व कमिश्नरी एरिया में धारा 144 लागू कर दी गई थी I

The post ज्ञानवापी- श्रृंगार- गौरी केस जारी रहेगी सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला appeared first on Lok Dastak.