Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अमेठी में मतदेय स्थलों की अंतिम सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को सौंपी गई

1 min read
Spread the love

मतदेय स्थलों की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई प्रति

लोक दस्तक ब्यूरो

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन (युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन) की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 06 नवंबर को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराई तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »