Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अमेठी के 33 चयनित दरोगा अभ्यर्थियों को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ किया रवाना

1 min read
अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज से 33 चयनित उप निरीक्षक अभ्यर्थियों को लखनऊ के लिए रवाना करते हुए।
Spread the love

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे चयनित अभ्यर्थी, एसपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

लोक दस्तक ब्यूरो

अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में चयनित जनपद अमेठी के 33 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु अमेठी से चयनित 33 अभ्यर्थियों को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज से ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस टीम के साथ लखनऊ के लिए रवाना किया गया|

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पुलिस विभाग में अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »