Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Public Grievance : साहब… ये गिट्टी डालकर खानापूर्ति करना बंद करो, पहले नालियों की सफाई करो और स्थाई नाला बनाओ !

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश सिंह 

अमेठी, उप्र।

समस्या का निराकरण न होते देख गुस्साए लोगों ने कहा कि साहब… ये गिट्टी डालकर खानापूर्ति करना बंद करो, पहले नालियों की सफाई करो और स्थाई नाला बनाओ !

जी हाँ ज़ब समस्या से परेशान जिले के जगदीशपुर क़स्बा में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर स्थित शांति मार्केट में लगातार तीन दिनों की बारिश से हुए भीषण जलभराव के विरोध में स्थानीय क़स्बा वासियो का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क किनारे गड्ढों में गिट्टी भरने पहुंची जेसीबी मशीन को क़स्बा वासियो ने काम करने से रोक दिया और उसे वापस लौटा दिया।

क़स्बा वासियो का कहना है कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए गिट्टी डालने से समस्या हल नहीं होगी; प्रशासन को पहले अतिक्रमण हटाकर नालियों की सफाई करनी होगी और जल निकासी के लिए स्थाई नाला निर्माण कराना होगा।

आइये जाने मामला क्या है!

दरअसल, पूरा मामला जगदीशपुर अमेठी का है। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर स्थित शांति मार्केट में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर समंदर जैसा नजारा बन गया है। जलभराव इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का पैदल निकलना भी दूभर है। शुक्रवार को जब हाईवे अथॉरिटी सड़क के गड्ढों में अस्थाई रूप से गिट्टी भरने के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और काम रुकवा दिया।

समस्या पर बोले क़स्बा वासी 

स्थानीय निवासी रमणीक सिंह और दयाशंकर सोनी का कहना है कि हर बार थोड़ी सी बारिश होते ही दुकानों के सामने घुटनों तक पानी भर जाता है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होती और ऊपर से दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है।” क़स्बा वासियो ने बताया कि अगर जल्द समस्या निराकरण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र देकर इससे अवगत कराएँगे।

विरोध पर लौटी जेसीबी, बोले अधिकारी 

क़स्बा वासियो के इस भारी विरोध के बाद जेसीबी मशीन को बिना काम किए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं जब इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जलभराव वाले गड्ढों को ठीक करने के लिए मशीन भेजी गई थी।

उन्होंने कहा कि शांति मार्केट में जल निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन को नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, प्राथमिकता के आधार पर पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।”

वहीं लोगों कि माने तो स्थानीय विधायक सुरेश पासी से भी काफ़ी समय से बाजार के व्यपारियों द्वारा उठाया जा रहा है, लेकिन अभी नहीं तक हल हुआ। विधायक के लोगो का कहना है कि इस सड़क का प्रस्ताव भेज दिया गया है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रस्ताव पर कब तक मुहर लगाता है और जगदीशपुर की जनता को इस नारकीय स्थिति से कब तक निजात मिलती है।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »