HADSA : बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
1 min read


रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
भैंस खोलने गई थी महिला, अचानक भरभराकर गिरी खंडहरनुमा दीवार; पति भी घायल, 40 घंटे से जारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
अमेठी, उप्र।
जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के बीच जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।
कच्चे मकान की खंडहरनुमा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक बलभद्रपुर निवासी ऊषा देवी (32) पत्नी रामकुमार पासी शनिवार सुबह अपने पति के साथ घर के पीछे स्थित पुराने कच्चे मकान की दीवार के पास बंधी भैंस को खोलने गई थी।

