स्वास्थ्य Archives - Lok Dastak

HEALTH ARTICLE : कैंसर को मात देने की चुनौती
प्रस्तुति – अरविंद जयतिलक

(वरिष्ठ स्तम्भकार)

दुनिया भर के वैज्ञानिक कैंसर का प्रभावी इलाज खोजने के लिए लगातार शोध कर रहे हैं। उसी का नतीजा है कि आज कीमोथेरेपी के अलावा कई ऐसे उपचार तैयार कर लिए गए हैं जिससे कैंसर को मात देने में सफलता मिल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार दशकों में कैंसर से उबरने वाले लोगों की संख्या में दो गुना इजाफा हुआ है। गत वर्ष यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा और स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बासेल के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिजायनर वायरस तैयार किया है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक सक्रिय कर कैंसर के प्रोटीन को खत्म कर रहा है।

उधर, लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने भी अंडाशय कैंसर के लिए प्रभावी दवा तैयार करने का दावा किया है। आंकड़ों पर गौर करें तो 1991 से अब तक कैंसर से मृत्यु दर में जकरीबन 23 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है। आज 3.2 करोड़ लोग कैंसर को मात देकर जीवन जी रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां सालाना होने वाली कुल मौतों में से तकरीबन 6 फीसदी यानि 3.5 लाख लोगों की मौत कैंसर से होती है। यह दुनिया भर में कैंसर से होने वाली कुल मौतों का 8 फीसद है।

एक अन्य आंकड़ें के मुताबिक देश में हर रोज 13000 लोगों की मौत कैंसर से होती है। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के मुताबिक वर्ष 2020 में तकरीबन 14 लाख लोगों की मौत कैंसर से हुई। इसके मरीजों की संख्या में प्रतिवर्ष 12.8 फीसद की बढ़ोत्तरी हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2025 में यह बीमारी 15 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी खत्म की। भारत के संदर्भ में कैंसर की प्रमुख वजहों पर नजर दौड़ाएं तो इसके लिए मुख्य रुप से अशिक्षा, कुपोषण, गरीबी, कम उम्र में विवाह, महिलाओं का बार-बार गर्भवती होना और खराब सेहत जिम्मेदार है।

अगर इस दिशा में सुधार के कदम उठाएं जाए तो परिणाम बेहतर हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के उपचार के विकल्प को मात्र तीन तरीके से पाटा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले वैश्विक समुदाय को विकासशील देशों में कैंसर की जांच के लिए कार्यक्रम चलाने में मदद देनी चाहिए। इसके तहत रेडियोथेरेपी मशीनें उपलब्ध कराने के साथ ही भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की तरह आम लोगों के लिए बुनियादी स्वास्थ्य बीमा को अपनाने का बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हर साल कैंसर के उपचार में पूरी दुनिया में 320 अरब डॉलर का निवेश किया जाए तो कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या आधी हो जाएगी। अगर सर्वाइकल व स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाएं समय रहते पपानीकोलाउ (पैप) स्मीयर और मैमोग्राम स्क्रीनिंग टेस्ट कराकर तुरंत इलाज कराएं तो इस भयंकर बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आईएआरसी के मुताबिक बेहतर उपचार होने की स्थिति में बचने वाले पांच मरीजों में से चार विकासशील देशों के होंगे। लेकिन विडंबना है कि कैंसर पीड़ित मरीजों विशेषकर महिलाओं में इस भयावह बीमारी को लेकर जागरुकता का घोर अभाव है। जागरुकता के लिए साल 2016-18 के दौरान ‘वी कैन, आई कैन’ की थीम निर्धारित किया गया।

इसका मकसद प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक व व्यक्तिगत स्तर पर वैश्विक रुप से कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रयास करना था। इस थीम के तहत लोगों को अपनी जीवनशैली को स्वस्थ रखकर तथा परिवार एवं समुदाय को इसके प्रति जागरुक रखकर कैंसर की रोकथाम और उससे बचाव की दिशा में जागरुक किया गया। यह इसलिए भी आवश्यक है कि अमेरिकन कैंसर सोसायटी और प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल लैंसेट द्वारा गत वर्ष खुलासा किया गया कि 2030 तक कैंसर से होने वाली मौतों में 60 फीसद का इजाफा होगा और सालाना 55 लाख महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

दरअसल विशेषज्ञों ने शोध में पाया कि वर्तमान समय में दुनिया की प्रत्येक 7 महिलाओं की मौतों में एक की मौत कैंसर से हो रही है। एक अन्य शोध से भी उद्घाटित हो चुका है कि 2030 तक सर्वाइकल (बच्चेदानी का मुंह) कैंसर से पीडित महिलाओं की संख्या में 25 फीसद का इजाफा होगा। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आकर हर साल दुनिया में तकरीबन 2 लाख 75 हजार महिलाओं की मौत हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो सर्वाइकल कैंसर के कारण दम तोड़ने वाली महिलाओं की 85 फीसदी आबादी केवल विकासशील देशों से है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो कैंसर से सर्वाधिक लोगों की मौत अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में रहने वाले लोगों की होती है। कैंसर के कारण मरने वाले 70 फीसद से अधिक लोग इन्हीं तीन महाद्वीपों के होते हैं। चिंता की बात यह भी कि कैंसर से पीड़ित महिलाओं के सर्वाधिक मामले भी गरीब देशों में ही देखे जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के कैसर के मामलों में 56 से 64 फीसद मौतें गरीब देशों में होती है। उल्लेखनीय तथ्य यह कि गरीब देशों में कैंसर से होने वाली कुल मौतों में दो तिहाई स्तन कैंसर और 10 में से 9 सर्वाइकल कैंसर से होती है। शोधकर्ताओं की मानें तो तेजी से होते आर्थिक बदलाव से बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता, असंतुलित खुराक, मोटापा और प्रजनन कारकों के चलते गरीब देशों में कैंसर पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अगर नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जाए तो इससे शरीर संतुलित रहेगा और एक तिहाई कैंसर के मामले रोके जा सकते हैं। ‘इंडस हेल्थ प्लस’ की रिपोर्ट की मानें तो शहरों में बढ़ते हुए मोटापे के कारण 10 से 12 फीसद जनसंख्या पेट के कैंसर के जोखिम के दायरे में आ गयी है। 25 से 30 वर्ष के आयु वर्ग की 17 फीसद जनसंख्या में धुम्रपान एवं तंबाकू के सेवन के कारण मुख एवं फेफड़े के कैंसर का उच्च स्तरीय खतरा बन गया है। चिकित्सकों का कहना है कि एक तिहाई से ज्यादा कैंसर तंबाकू या उससे बने उत्पादों के सेवन की देन है जबकि एक तिहाई खान-पान व रहन-सहन या दूसरे कारणों हो होते हैं। जहां तक महिलाओं द्वारा तंबाकू का सेवन का सवाल है तो इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाओं को तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि उनका शरीर तंबाकू के प्रति उच्च संवेदनशील होता है।

तंबाकू के सेवन से उनमें सर्वाइकल कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। तंबाकू के सेवन के अलावा घर व बाहर का वायु प्रदूषण भी कैंसर के बढ़ते खतरे का शबब बनता जा रहा है। भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 35 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोग विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम के दायरे में आ रहे हैं जिसके लिए काफी हद तक वायु प्रदुषण भी जिम्मेदार है। वाहन एवं उद्योगों से निकलने वाले जहरीले धुंए से होने वाले प्रदूषण के कारण पिछले वर्ष फेफड़े के कैंसर मामले में 5 से 6 फीसद की वृद्धि हुई है। दक्षिण पूर्व एशिया में यह समस्या ज्यादा विकट है। वर्तमान समय में विश्व के शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में 14 दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र से हैं। हालांकि विश्व कैंसर दिवस के संस्थापक ‘यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल का दावा है कि विकासशील देश में फैली कैंसर की बीमारी उपचार के विकल्प की कमियों का नमूना भर है।

यूनियन का कहना है कि अगर ‘एचपीवी टीका’ को कैंसर के मरीजों के बीच अच्छी तरह वितरित किया जाए तो सर्वाइकल कैंसर को समाप्त किया जा सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि विकासशील देशों की इस टीके तक पहुंच ही नहीं है जिसके कारण कैंसर पीड़ितों की मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जबकि कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के 90 फीसद से ज्यादा मरीजों का फस्ट स्टेज में इलाज हो सकता है। पर देखा जाए तो इस स्तर पर ठोस पहल नहीं होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुआ तो 2026 तक सामने आने वाले कैंसर के नए मामलों में 70 फीसद मामले विकासशील देशों के हो सकते हैं।

The post HEALTH ARTICLE : कैंसर को मात देने की चुनौती appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS : फ़ाइलेरिया रोगियों को वितरित हुयी एमएमडीपी किट
रिपोर्ट- सतीश शुक्ला

अमेठी, उप्र।

फ़ाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल का दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को तिलोई विकासखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शंकरगंज में फ़ाइलेरिया रोगियों को रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता निवारण (एमएमडीपी) का प्रशिक्षण दिया गया तथा एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 15 फ़ाइलेरिया मरीजों को लाभान्वित किया गया।

एमएमडीपी किट में तौलिया, मग, टब, बाल्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम सहित आवश्यक सामग्री शामिल थी, जिसका उपयोग फ़ाइलेरिया से प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई एवं देखभाल के लिए किया जाएगा।

पीएसपी-सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आरती ने बताया कि पेशेंट-स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर फ़ाइलेरिया से बचाव, उसके लक्षण और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ़ाइलेरिया से प्रभावित अंगों की नियमित देखभाल और व्यायाम करने से संक्रमण की आशंका कम होती है और सूजन नियंत्रित रहती है। फ़ाइलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाली एक लाइलाज बीमारी है, जो दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण है।

सीएचओ आरती ने मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई की सही विधि भी समझाई। उन्होंने बताया कि प्रभावित अंगों पर सीधे साबुन नहीं लगाना चाहिए, बल्कि हाथों से साबुन का झाग बनाकर हल्के हाथों से अंगों पर लगाएँ। इसके बाद धीरे-धीरे पानी से धोकर सूती तौलिये से हल्के हाथों से पोंछें। यदि किसी प्रकार का घाव हो तो उसे अच्छी तरह साफ कर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएँ। इस अवसर पर उन्होंने फ़ाइलेरिया प्रभावित अंगों के लिए आवश्यक व्यायाम भी करके दिखाए।

बैठक में 60 वर्षीय फ़ाइलेरिया मरीज हसन अली ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका दाहिना पैर फ़ाइलेरिया से प्रभावित था, जिसमें अत्यधिक सूजन के कारण वे दैनिक कार्य नहीं कर पाते थे और परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहते थे। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व सीएचओ उनके घर आई थीं और व्यायाम की जानकारी दी थी, जिसका उन्होंने नियमित अभ्यास किया।

इसके परिणामस्वरूप उनके पैर की सूजन अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 5 आशा,संगिनी,प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l

The post HEALTH NEWS : फ़ाइलेरिया रोगियों को वितरित हुयी एमएमडीपी किट   appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS: एम्स में डीआरटीबी सेंटर खुलने की उम्मीद बढ़ी
रिपोर्ट -गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डीआरटीबी सेंटर खुलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र खुलने से जिले और आसपास के कई जनपदों के टीबी रोगियों को छह रोगियों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को एम्स के क्षय रोग वार्ड का निरीक्षण किया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश से 5 सदस्य टीम एम्स पहुंची । एम्स पहुंचने पर निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर अमिता जैन व एम्स प्रशासन के साथ संयुक्त निदेशक (क्षय रोग) डॉ ऋषि कुमार सक्सेना, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ उदित मोहन, डॉ कार्ति विजय, डॉ प्रवीण आई हैट लखनऊ, स्टेट पीपीएम कोऑर्डिनेटर आदर्श श्रीवास्तव की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीआर टीवी सेंटर खोले जाने पर चर्चा कर वार्ड का निरीक्षण भी किया गया।

बैठक में डीआर टीबी सेंटर एवं कल्चर एंड स्टेट लैब के स्थापना पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जिले व जिले के आसपास के क्षय रोग के मरीज की सुविधा को बढ़ाने पर जोर देते हुए चर्चा की गई। अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वह विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के साथ एम्स प्रशासन की बैठक हुई है ।

क्षय रोगियों के लिए डीआरटीबी सेंटर स्थापना पर चर्चा की गई है। वार्डे का निरीक्षण किया गया है। निर्माणाधन वार्ड का कार्य पूरा होते ही बहुत जल्द डीआरटीबी सेंटर की स्थापना की जाएगी।

दिशा की बैठक में राहुल गांधी के सामने उठा था मुद्दा

पिछले माह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई दिशा की बैठक में नामित सदस्य गौरव अवस्थी ने जिले के हित में क्षय रोगियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करने का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने अनुरोध किया कि क्षय रोगियों को फास्ट लाइन ट्रीटमेंट एवं उच्च तकनीकी जांच के लिए डीआरटीबी सेंटर जिला चिकित्सालय में खोला गया लेकिन पर्याप्त मानव संसाधन व मशीनर उपलब्ध न होने के चलते इसका लाभ जिले के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एम्स में डीआरटीबी सेंटर खोले जाने व क्षय रोगियों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की थी।

उन्होंने यह भी कहा था कि जिले में चिकित्सा सुविधा सुलभ न होने पर क्षय रोगियों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस पर राहुल गांधी ने एम्स के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। श्री अवस्थी द्वारा क्षय रोगियों के हित में एम्स में डीआरटीबी केंद्र खोले जाने की बात को संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने एम्स पहुंचकर बैठक कर वार्ड का निरीक्षण किया।

The post HEALTH NEWS: एम्स में डीआरटीबी सेंटर खुलने की उम्मीद बढ़ी appeared first on Lok Dastak.

Health Workshop : विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान एवं उ.प्र नेडा के तत्वाधान में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित
रिपोर्ट – अमित चावला

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

लखनऊ. जीवन में स्वस्थ रहने की पहल आपको स्वयं करनी होगी. सेहत के प्रति जागरूक बने. सादा खान-पान और संयमित जीवन जीने से आपके फेफड़े और हृदय दोनों स्वस्थ बने रहेंगे.

विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थोरेसिक सर्जन डॉ.भवतोष विश्वास ने आज स्वस्थ रहने के नुस्खे उ. प्र नेडा विभाग के सौजन्य से आयोजित एक स्वस्थ कार्यशाला में व्यक्त व्यक्त किया.

डॉ विश्वास ने कहा कि हमारे शरीर में हृदय और फेफड़े ऐसे अंग है जिनकी बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है. शुरुआती लक्षणों को लोग नजर अंदाज कर देते हैं जिससे बाद में बीमारी का पता चलने तक मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है और उसकी मृत्यु तक हो सकती है.

ऐसे में हमें अपने शरीर के संकेतों को समझना होगा और लक्षणों के अनुसार अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने में देरी नहीं करनी चाहिए.फेफड़ों की बीमारी पर प्रकाश डालते हुए डॉ. विश्वास ने कहा कि जब खांसी जल्दी ठीक नहीं हो और सांस लेने में दिक्कत हो तो यह लंग कैंसर भी हो सकता है. हमारी छाती में कई तरह के ट्यूमर या सिस्ट बन सकते हैं।

इसलिए जरूरी है कि हम जागरूक बने और अपने स्वास्थ्य व अपनी स्थिति का सही आकलन करते हुए सही समय पर डॉक्टरी परामर्श प्राप्त कर ले.

उ. प्र.नेडा निदेशक इंद्रजीत सिंह ने डॉ. भवतोष से औपचारिक मुलाकात में चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और योगदान की सराहना भी की.

इस अवसर पर डॉक्टर भवतोष ने रामकृष्ण मिशन के लखनऊ अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथनंद को भी धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि स्वामी जी ने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विवेकानंद अस्पताल में निशुल्क जांच के सुविधा प्रदान की है.

कार्यशाला में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राजेश सिंह, पंकज सिंह, एस रहमानी तथा विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

The post Health Workshop : विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान एवं उ.प्र नेडा के तत्वाधान में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS : PMPSE – उच्च जोखिम समूह गणना को लेकर हुई अहम बैठक
REPORT BY SATISH SHUKLA

RAEBARELI NEWS।

टी0सी0आई0 फाउन्डेशन व जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में चल रही लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के अन्तर्गत जनपद के जिला चिकित्सालय रायबरेली के टेलीमेडीसिन सेन्टर में सामुदायिक सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन डा0 रिजवान, उप जिला क्षयरोग अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नवीन चन्द्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुपम शौर्य, समस्त परामर्षदाता आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, एसटीआई, चिकित्साधिकारी एआरटी सेन्टर, नोडल अधिकारी एआरटी सेन्टर रायबरेली तथा टीसीआई फाउन्डेषन रायबरेली की कार्यक्रम प्रबन्धक तमन्ना आफरीन, काउन्सलर, एकाउन्टेट, आउटरीच वर्कर, पीयर एजुकेटर व स्टेकहोल्डर आदि उपस्थित रहे।

जनपद में उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के सहयोग से एच0आई0वी0/एड्स से सुरक्षा तथा बचाव हेतु लक्षित हस्तक्षेप परियोजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत जनपद में सामुदायिक सलाहकार बोर्ड (कैब) का गठन करके उच्च जोखिम समूहों तथा उनके ग्राहकों की गणना करके जोखिम आंकलन करना है।

कैब के गठन का मुख्य उद्देष्य चयनित राज्यों में भौतिक स्थल पर और नेटवर्क ऑपरेटरों से संबद्ध यौनकर्मियों के उच्च जोखिम समूह और ग्राहकों के आकार का अनुमान लगाना तथा भौतिक स्थलों पर जाने वाले और नेटवर्क संचालकों से जुड़े यौनकर्मियों के ग्राहकों की प्रोफाइल को समझना है इसके साथ ही साथ पीएमपीएसई के दौरान आने वाली समस्याओं का निस्तारण भी करना है।

बैठक में पीएमपीएसई के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्याें के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से बतााया गया तथा विभिन्न प्रकार के प्रारूपों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक के अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।

The post HEALTH NEWS : PMPSE – उच्च जोखिम समूह गणना को लेकर हुई अहम बैठक appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS : संजय गांधी अस्पताल का हृदय रोग विभाग बना मरीजों की उम्मीद की किरण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

अस्पताल में अब तक करीब 500 मरीजों का हुआ सफल आपरेशन

आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध

चार मरीजों की‌ सफलता पूर्वक हो चुकी है बायपास सर्जरी

जिले के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल लगातार स्थानीय स्तर पर मरीजों की सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है। कार्डियोलॉजी विभाग में एंजियोग्राफी एनजीओ प्लास्टिक ( हृदय में छल्ला डालने की विधि)  पेसमेकर ( हृदय के उचित कार्य हेतु मशीन लगाना) बाईपास सर्जरी जैसी जटिल आपरेशन सफलता पूर्वक किये जा रहे है। साथ ही अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल रही है। इसके लिए मरीजों को अब तक लखनऊ दिल्ली जैसे महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती थी।

जिले में मात्र एक ऐसा अस्पताल है जहां कार्डियो विभाग संचालित हो रहा है और मरीजों को सुविधा मिल रही हैं। कार्डियो विभाग में पिछले एक वर्ष में अब तक कार्डियोलॉजी विभाग में 324 मरीजों की एनजीओ एंजियोग्राफी तो 166 मरीजों की एनजीओ प्लास्टिक सफलतापूर्वक की गई है। वही पेसमेकर दहाई के अंक में मरीजों को लगाया गया है। तीन मरीजों की बैलूनिंग भी की गई है।

इसके अलावा कार्डियोलॉजी विभाग में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है जिसमें मरीज की आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाईपास सर्जरी की जा रही है। सभी मरीज स्वस्थ हैं। हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ टीम में डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी कार्डियोलॉजिस्ट  डॉक्टर कुलदीप (कार्डियक सर्जन) डॉक्टर दीपक (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉक्टर नीरज वर्मा, डॉ सिद्धार्थ अजय, डॉ इंद्र कुमार,डॉ कार्तिकेय की टीम मरीजों को बेहतर सेवाएं देने में जुटी है।

हृदय रोगियों के लिए बेहतर इलाज की सुविधा – सीओओ अवधेश शर्मा

अस्पताल प्रबंधन सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि जिले में हृदय रोगियों के लिए बेहतर इलाज की सुविधा नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्डियोलॉजी विभाग में आधुनिक तकनीक से सर्जरी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। बताया कि आगे भी प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिले। उन्होंने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब मरीजो को मुफ्त इलाज भी किया जा रहा है।

The post HEALTH NEWS : संजय गांधी अस्पताल का हृदय रोग विभाग बना मरीजों की उम्मीद की किरण appeared first on Lok Dastak.

Special Communicable Disease Control Campaign : ग्राम टिकरिया व सामु०स्वा० केन्द्र अमेठी का अपर निदेशक ने किया निरीक्षण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिले में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के अन्तर्गत आज सामु०स्वा० केन्द्र गौरीगंज के अन्तर्गत ग्राम टिकरिया का चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मण्डल अयोध्या के अपर निदेशक डॉ० वी०के० वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अंशुमान सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी०बी०डी० डॉ० रामप्रसाद, अधीक्षक सामु०स्वा० केन्द्र गौरीगंज डॉ० राजीव सौरभ, जिला मलेरिया अधिकारी सुशील कुमार व ग्राम की आशा अनीता व आंगनबाडी सरोज मिश्रा उपस्थित थे।

निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम में संचारी रोग नियंत्रण य दस्तक अभियान से सम्बन्धित प्रचार-प्रचार सामग्री पोस्टर व बैनर चस्पा किये गये थे, परिवार को दिमागी बुखार, क्षय रोग, दस्त तथा कुपोषण के विषय में जानकारी देते हुए उक्त रोगों के प्रभाव में आने पर नजदीकी चिकित्सालय में जाने हेतु सलाह दी जा रही थी व सोर्स रिडक्शन का कार्य भी आशा द्वारा सम्पादित किया जा रहा था।

लक्षणयुक्त रोगियों की लाईन-लिस्टिंग भी आशा द्वारा तैयार की जा रही थी। ग्राम में पंचायतीराज विभाग द्वारा नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई व एन्टीलार्वा स्प्रे का कार्य सुचारू रूप से किया गया था। आम जनमानस से जानकारी लेने पर बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संचारी रोग के प्रति जागरूक किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी द्वारा उपस्थित टीम को लार्वीसाइडल छिडकाव एवं डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की प्रकिया के बारे में जागरूक किया गया एवं सम्भावित स्रोतो का विनष्टीकरण किया गया। उक्त निरीक्षण के उपरान्त चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी हेतु सामु०स्वा० केन्द्र अमेठी का निरीक्षण किया गया।

चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक व चिकित्सालय में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउण्ड मशीन संचालित पायी गयी तथा चिकित्सालय में स्थापित एम०एन०सी०यू० व जे०एस०वाई० वार्ड की साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ पायी गयी, जिसके क्रम में अपर निदेशक द्वारा अधीक्षक सामु०स्वा० केन्द्र अमेठी की प्रशंसा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

The post Special Communicable Disease Control Campaign : ग्राम टिकरिया व सामु०स्वा० केन्द्र अमेठी का अपर निदेशक ने किया निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सीएमओ से हुई वार्ता
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति जनपद अमेठी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, उसमें संशोधन कराने तथा कार्ड बनवाने में आ रही विभिन्न असुविधाओं से संबंधित समस्याएं सीएमओ के समक्ष रखीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, वे कभी भी कार्यालय आकर अपनी जानकारी दे सकते हैं। यदि उनका नाम मान्यता प्राप्त सूची में है तो उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल प्रभाव से बनवाया जाएगा।

डॉ. सिंह ने भरोसा दिलाया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, यदि कोई भी पत्रकार साथी अपनी समस्या लेकर मेरे पास आता है, तो उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर और तत्काल रूप से किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार साथियों की ओर से इस सकारात्मक पहल के लिए सीएमओ का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आने वाले समय में भी पत्रकारों की सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इसी प्रकार समाधान होता रहेगा।

इस अवसर पर अनिल भदोरिया , संतोष कुमार सिंह , राजकुमार उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, राजकुमार यादव, श्याम बहादुर यादव, आदि जिले के कई पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।

The post Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सीएमओ से  हुई वार्ता appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS : टीबी हारेगा, देश जीतेगा: अमावा में एम्स और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम
REPORT BY SATISH SHUKLA

RAEBARELI NEWS।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशन और जिला क्षय रोग अधिकारी की निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार की देखरेख में टीबी उन्मूलन के लिए एक प्रभावशाली जनजागरूकता व सर्वेक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान का संचालन एम्स रायबरेली और टीबी यूनिट अमावा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया, जिसने “टीबी को हराना है, देश को जिताना है” के संकल्प को गांव-गांव पहुंचाया।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व एम्स रायबरेली की मुख्य शोधकर्ता डॉ. हिमांशी शर्मा ने किया। उनके साथ इंटर्न डॉ. आदर्श पांडेय और डॉ. अभिनव कटारिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम ने घर-घर जाकर न केवल टीबी के लक्षणों और इलाज के बारे में जानकारी दी, बल्कि टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (TPT) की उपयोगिता को भी समझाया—जो संक्रमण को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकने का एक प्रभावी उपाय है।

अभियान के केंद्र में रहे टीबी यूनिट अमावा के प्रभारी करुणा शंकर मिश्रा, जिनकी कार्यशैली, समर्पण और प्रभावशाली संवाद क्षमता ने ग्रामीण जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया:

“टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और इसका इलाज सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध है। इलाज शुरू होते ही रोगियों को ₹1000 प्रति माह पोषण सहायता भी दी जाती है। दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या भूख न लगना—ये लक्षण नजर आते ही जांच कराना आवश्यक है।”

मिश्रा ने “निक्षय मित्र” बनने का आवाहन करते हुए लोगों से टीबी रोगियों को न्यूट्रिशन किट, फल या अन्य सहायता प्रदान करने की अपील की। उनका यह मानवीय और प्रेरणादायक संदेश ग्रामीणों के दिल को छू गया।

कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मिथिलेश तथा आशा कार्यकर्ता विमलेश, सावित्री और शांति मौर्य ने उल्लेखनीय योगदान दिया। नुक्कड़ नाटक, चौपाल संवाद और जीवंत नारों—

“दवा पूरी, टीबी दूरी”

“हर मरीज तक पहुंच—हमारी ज़िम्मेदारी”

“टीबी को हराना है, देश को जिताना है”

—के जरिए जागरूकता का प्रभावशाली संचार किया गया।

टीबी यूनिट प्रभारी करुणा शंकर मिश्रा की नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सेवा-भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि जब प्रशासनिक दिशा, चिकित्सा संस्थानों की विशेषज्ञता और सामुदायिक भागीदारी एक साथ आती है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऐसे ठोस और समर्पित प्रयास ही “टीबी मुक्त भारत” के सपने को जल्द साकार करेंगे।

The post HEALTH NEWS : टीबी हारेगा, देश जीतेगा: अमावा में एम्स और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम appeared first on Lok Dastak.

HEALTH NEWS : माइक्रो फाइलेरिया की जांच के लिए गए रक्त के नमूने
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में फ़ाइलेरिया संक्रमण का पता लगाने के लिए प्री टास किया जा रहा है। जिसके तहत माइक्रो फाइलेरिया की दर मापने के लिए लोगों की रात में 10 बजे के बाद रक्त की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तिलोई ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शंकरगंज से सम्बंधित मेडना गांव के पंचायत भवन पर पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों के सहयोग से एनबीएस (नाइट ब्लड सर्वे) शिविर का आयोजन किया।

शिविर का का शुभारम्भ पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफ़ॉर्म के सदस्य ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अपूर्वा, अजीत कुमार ग्राम रोजगार सेवक व पंचायत सहायक सबनम द्वारा स्वयं की रक्त की जांच कराकर किया।

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गांव के अधिक से अधिक जांच कराकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लगाए गए इस शिविर को सफल बनाएं। स्वास्थ्य विभाग से आए रात में कार्य कर रहे स्वास्थ्यकार्मियों का सहयोग करें।

जांच में पता चल जायेगा कि फ़ाइलेरिया है तो समय से इलाज शुरू हो जायेगा और बीमारी का रोग प्रबंधन किया जा सकेगा। यह सभी को मालूम होना चाहिए कि फ़ाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है केवल इसका प्रबन्धन किया जा सकता है।

इस पूरी प्रक्रिया में अजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक द्वारा विशेष सहयोग किया गया। इसी क्रम में फुरसतगंज ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर निगोहा के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता रेनू द्विवेदी के घर पर पीएसपी सदस्य ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनराज द्वारा स्वयं की जांच कराकर उदघाटन किया गया।

https://www.lokdastak.com/archives/22892

जिसमे फाइलेरिया रोगी केश कुमारी, देवमती, राजकुमारी, दुर्गेश कुमार, माया देवी द्वारा विशेष सहयोग किया गया। प्रधान प्रतिनिधि धनराज द्वारा फाइलेरिया से बचने के उपाय, साफ-सफाई की जानकारी व एनबीएस में जांच के लिए उपस्थिति लोंगो को प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जनपद में 20 से 30 जून तक एनबीएस चल रहा है। फ़ाइलेरिया की जांच रात में की जाती है। क्योंकि फ़ाइलेरिया के जीवाणु दिन में फेफड़ों में छिपे होते हैं। रात में रक्त में सक्रिय होते हैं सक्रिय होते हैं। यह एनबीएस शिविर जिले के सभी 11 ब्लाक पर चल रहा है।

प्रत्येक ब्लॉक में 2 सेंटिनल साइड और एक रेंडम साइड पर कल 300 स्लाइड बनाने का लक्ष्य है। प्री टास के तहत फ़ाइलेरिया के जो नए मरीज मिलेंगे उनका 13 दिन का इलाज किया जायेगा। इस सर्वे में पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफोर्म के सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इसके सदस्य लोगों को रात में रक्त की जाँच कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस सर्वे के माध्यम से फाइलेरिया के संक्रमण की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। शिविर में 20 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की रात 10 बजे के बाद रक्त की जांच की जा रही है।

हर साइट पर तैयार की जा रही तीन सौ स्लाइड

सर्वे दो प्रकार की साइट्स रैंडम और सेंटीनल पर किया जा रहा है और हर साइट से 300 ब्लड स्लाइड्स तैयार की जा रही हैं। यदि किसी साइट पर माइक्रोफाइलेरिया दर 1 प्रतिशत से अधिक पाई जाती है, तो उस क्षेत्र में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। जहां दर 1 प्रतिशत से कम होगी, वहां अगला चरण में टास सर्वे किया जाएगा।

The post HEALTH NEWS : माइक्रो फाइलेरिया की जांच के लिए गए रक्त के नमूने appeared first on Lok Dastak.