फिल्म जगत Archives - Lok Dastak

BOLLYWOOD UPDATE : छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को…….!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

एबीएम के बैनर तले पणजी, गोवा स्थित पार्क प्राइम होटल के प्रेक्षागृह में 22 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह ( द्वितीय संस्करण ) आयोजित किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रेरणा, साहस, नेतृत्व और विरासत को समर्पित इस भव्य पुरस्कार समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्टता से समाज को नई दिशा दी है।

इतिहास एवं विरासत, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियाँ व्यवसाय एवं उद्यमिता,खेल, कला एवं मनोरंजन के साथ साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख्सियतों को इस पुरस्कार समारोह में अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। देशभर से योग्य प्रतिभागियों को इस सम्मान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड निर्भीक नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा का प्रतीक है। एबीएम संस्था का निरंतर प्रयास है कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच प्रदान किया जाए, जो अपने कार्यों से समाज को सशक्त बना रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

The post BOLLYWOOD UPDATE : छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को…….! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

पिछले दिनों गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 समारोह के दौरान ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को, कॉमेडियन सुनील पाल,अभिनेता रमेश गोयल,अली खान,सिंगर दीपा नारायण झा और एसीपी संजय पाटिल की उपस्थिति में अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व इसके पूर्व वैशाली भाऊरजार को सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 और अखंड भारत गौरव अवॉर्ड 2024 (मुंबई ग्लोबल) भी बॉलीवुड के विख्यात सिंगर पद्मश्री उदित नारायण के कर-कमलों से प्राप्त हो चुके हैं।

मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025 मिस इंडिया विनर, बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 और मुंबई ग्लोबल की ओर से अखंड भारत गौरव सम्मान 2025 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं। फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह अवॉर्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक और अभिनेता डॉ. धीरज कुमार के हाथों बेस्ट सुपर मॉडल के रूप में प्रदान किया गया था। यह उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय बना। वर्ष 2025 के वैलेंटाइन डे के अवसर पर उन्होंने एक सामाजिक पहल करते हुए यह दिन सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (NGO) की टीम और बच्चों के साथ मनाया था। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ समय बिताकर समाज सेवा का संदेश दिया था कि विशेष दिन केवल उत्सव के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए भी होते हैं।

वैशाली वर्तमान समय में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं और उनकी लोकप्रियता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है। वैशाली को नेहरू युवा केन्द्र, मुंबई द्वारा महाराष्ट्र युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया जा चुका है, जो उनके युवाओं के बीच प्रभाव और सामाजिक योगदान को मान्यता देता है। विदित हो कि वैशाली बीएसएनएल सहित कई अन्य छोटे-बड़े विज्ञापन अभियानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

एक विशेष अवसर पर जब मुंबई में 38 डिग्री तापमान में आईपीएल क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था, तब उन्होंने वहाँ पहुँचकर खिलाड़ियों का मनबल बढ़ाया था और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। वैशाली का मॉडलिंग करियर जितना ग्लैमरस है, उतना ही प्रेरणादायक भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी वैशाली भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया। अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के बल पर वैशाली भाऊरज़ार ने फैशन और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावशाली पहचान बनाई है। फिलवक्त वैशाली एक सफल मॉडल के रूप में युवाओं की प्रेरणा श्रोत बन चुकी हैं।

आज के दौर में ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार का नाम उन चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जो सौंदर्य, संवेदना और सफलता – इन तीनों को संतुलित रूप से साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज…! 20 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्म…..!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की नवीनतम फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में जारी किए जाने के बाद अब इस फिल्म का टीज़र मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। अदाकारा मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर यह फिल्म एक खूबसूरत मॉडर्न लव स्टोरी है।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्यार की झलक देती है जो बिल्कुल रियल है, सरप्राइज़ से भरा हुआ है और सीधे दिल को छू जाता है। पूर्व में जहां फर्स्ट लुक ने दो इम्परफेक्ट लोगों के बीच परफेक्ट प्यार का सपना दिखाया था, वहीं टीज़र एक मॉडर्न रोमांस का वादा करता है, जो किसी ऐसी याद जैसा महसूस होता है जिसे आप जाने-अनजाने अब तक संभाले हुए थे।

इस फिल्म के टीज़र को और भी खास बनाता है मेकर्स का वह ऑथेंटिक टच, जिसमें आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ को परफेक्ट बैकड्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसकी म्यूज़िक फीलिंग्स से भरपूर है और फिल्म की सुकून भरी लव थीम को बेहद खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करता है। इसके अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मैजिकल केमिस्ट्री दिल जीत लेने वाली लगती है।

दोनों ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो अभी खुद को समझने की जर्नी पर हैं, और लव स्टोरीज़ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सच्चे रोमांस और इमोशनल गहराई के साथ, यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन पेयरिंग्स में से एक बनकर उभरती नज़र आती है। ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।

The post BOLLYWOOD NEWS : ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज…! 20 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्म…..! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : आइये पढ़ें बॉलीवुड की अनसुनी किस्से
प्रस्तुति- काली दास पाण्डेय

ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में……..!

इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले निर्मित दो फिल्में ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा गया है। ‘महावतार नरसिम्हा’ का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है और इसे होम्बले फ़िल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है।

दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं हैं और अपनी दमदार कहानी, संस्कृति से जुड़े अंदाज़, शानदार तकनीक और बेहतरीन विज़न के लिए खूब सराही गईं हैं। ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में आने के बाद अब इन दोनों फ़िल्मों पर कई बड़े अवॉर्ड कैटेगरी में डाले जाने को लेकर ध्यान दिया जाएगा। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट स्टोरी/राइटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

ऐसे में, आगे इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अकादमी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पाँच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में होम्बले फ़िल्म्स की हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है। ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में भारत की मशहूर और विजनरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्मों को शामिल किया जाना यह दिखाता है कि होम्बले फ़िल्म्स का असर लगातार बढ़ रहा है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में उसका योगदान लगातार मजबूत होता जा रहा है।

‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा 23 जनवरी को होगी…….!

आधुनिक भारत के महानतम सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मजयंती 23 जनवरी के पावन अवसर पर, प्रख्यात लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्माता मान सिंह दीप अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा करेंगे। मान सिंह दीप द्वारा प्रस्तुत इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कल्याणी सिंह एवं वेदांत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन जाने-माने फिल्मकार अशोक त्यागी करेंगे।

यह फ़िल्म स्थापित ऐतिहासिक कथानकों को चुनौती देते हुए यह सिद्ध करने का प्रयास करेगी कि भारत की स्वतंत्रता की वास्तविक लड़ाई और निर्णायक भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस की थी, न कि केवल अहिंसा के एकमात्र विमर्श की। फिल्म में यह भी दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता देशों की सत्ता-राजनीति नेताजी के विचारों से भयभीत थी और कैसे एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी नृशंस हत्या की गई, जिसे आज तक रहस्य और दुर्घटना के आवरण में छुपाया गया।

यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने का साहसिक प्रयास है, जिन्हें दशकों तक जानबूझकर धुंध में रखा गया। गहन शोध, उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों और ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित यह फ़िल्म वर्तमान वैश्विक भू-राजनीति की जड़ों को हिला देने वाले तथ्यों को सामने लाने का दावा करती है। बकौल प्रोड्यूसर कल्याणी सिंह ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ देशवासियों को न केवल इतिहास का एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता के अर्थ पर भी पुनर्विचार करने को विवश करेगी।

यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए नेताजी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को नई चेतना के साथ प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री सुनीता पांडेय

दंगल चैनल पर प्रसारित हो रहे टीवी सीरियल ‘रंगबाज़ी दिलों की’ को लेकर अभिनेत्री सुनीता पांडेय इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है। ‘रंगबाज़ी दिलों की’ में सुनीता एक नेगेटिव किरदार में हैं, जिसे उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से बेहद प्रभावशाली बना दिया है। सुनीता पांडेय ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘राजा की आएगी बारात’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक आठ टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सुनीता की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल चुकी है। हिंदी फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में उन्होंने अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर की है, वहीं नेटफ्लिक्स पर भी वह जल्द अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। सुनीता पांडेय सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मल्टी-टैलेंटेड और क्विक लर्नर भी हैं। वह कथक में प्रशिक्षित डांसर हैं और अभिनय के साथ-साथ मॉडल, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रही हैं।

उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सुरमा एंटरटेनमेंट’ है, जिसके तहत बने कई क्राइम शोज़ शेमारू और अतरंगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो चुके हैं। बनारस की मूल निवासी अभिनेत्री सुनीता पांडेय शिक्षा दीक्षा मुंबई में हुई है। शुरुआती दौर में सुनीता का सपना एयर होस्टेस बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। डांस से मॉडलिंग और फिर टीवी शोज़ तक का सफर तय करते हुए उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ की फिल्मों में काम करने के क्रम में निर्देशक वेंकटेश्वर श्रीराम से काफी कुछ सीखने को मिला और भविष्य में मौका मिला। सुनीता पांडेय जल्द ही बतौर मुख्य अभिनेत्री अपनी नई तमिल फिल्म के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हैं। यह फिल्म सस्पेंस, हॉरर, ड्रामा और लव स्टोरी का अनोखा संगम है, जिसमें सुनीता का देसी से लेकर ग्लैमरस और हॉट अवतार देखने को मिलेगा।

यह उनकी आठवीं दक्षिण भारतीय फिल्म है। इससे पहले वह ‘के.एस. 100’, ‘ओक्कड़े 1’, ‘कॉरपोरेट’, ‘लूनी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : आइये पढ़ें बॉलीवुड की अनसुनी किस्से appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD UPDATE :अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक……!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने फिल्म का आकर्षक मोशन पोस्टर जारी करते हुए कर दिया है।

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ 15 मई को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फ़िल्म 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की दमदार वापसी को दर्शाती है।

‘भूत बंगला’ को एक कंप्लीट एंटरटेनर बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में भी की गई है, जो कहानी को एक शानदार विज़ुअल अंदाज़ देती है।

‘भूत बंगला’ को शोभा कपूर, एकता आर कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफ़िल्म्स’ और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन ‘हाउस केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फ़िल्म को फ़ारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को- प्रोड्यूस किया गया है।

इसकी कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, रोहन शंकर ने इसके डायलॉग्स लिखे हैं।

The post BOLLYWOOD UPDATE :अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक……! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह संपन्न
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलिडेज़ लिमिटेड द्वारा पिछले दिनों आयोजित ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह नॉन-स्टॉप संगीत, नृत्य और मस्ती से भरपूर माहौल में नए साल का जश्न के रूप में सम्पन्न हुआ।

डीजे कनिष्क, डीजे एवी और डीजे जांगो के ‘द वॉर ऑफ डीजेज़’ के साथ 2026 के आगमन को एक अविस्मरणीय रात बना दिया। इस कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी के मुख्य अतिथि और ब्रांड एंबेसडर, क्लबों के किंग वाई राजीव रेड्डी जी भी उपस्थित थे।

राहिला रहमान, डिजिटल प्रभावशाली, अभिनेता और टेलीविजन एंकर – आभा परमार – शशि शर्मा – सुनील श्रीवैया, फिल्म निर्माता और लेखक (जी फॉर जीनियस और वनवास) – चंद्रप्रकाश ठाकुर – सुनील शुक्ला, कानूनी सलाहकार – चंद्रा, फिल्म निर्माता – अवधेश मिश्रा (किल फेम) – इरफान अजीज, बॉलीवुड सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर – रूप कौशल फिल्म अभिनेत्री – रीता दास लेखक – आयुष गिल – आर रेवा – अभिनंदन आरजे – संजय दंगल टीवी – डॉ. शुमोना घोष, बॉलीवुड ज्योतिषी – शशि दास। परवेज़ खान फ़िल्म निर्देशक पम्मी जी अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और नीलम अरोड़ा जैसे गणमान्य लोगों ने इस समारोह को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

समारोह में अभिनेता राजकुमार कनौजिया, झारखंड के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय और फिल्म जगत के कई सेलिब्रिटीज उपस्थित थे। इस अवसर पर ‘पेज1 पीआर’ एवं सतरंगी मीडिया पीआर सर्विसेज के सी.ई.ओ सुशीलाजीत साहनी जीत भी उपस्थित थे।

कंट्री क्लब मैनेजर राकेश कुमार ने नववर्षोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी टीम और उपस्थित सभी आगंतुकों को बधाई दी और नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।

The post BOLLYWOOD NEWS : ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह संपन्न appeared first on Lok Dastak.

South Indian film industry : साउथ स्टार नानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पोस्टर जारी…..!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

एस एल वी सिनेमाज के बैनर तले निर्मित साउथ स्टार नानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पोस्टर मेकर्स द्वारा जारी करते हुए, इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान भी कर दिया है। 26 मार्च को बड़े पैमाने पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेज़ी, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म की ग्लोबल सोच के तहत, खबर है कि मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में

‘द पैराडाइज़’ को प्रेज़ेंट करने के लिए बातचीत की है। दमदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव की ओर बढ़ता कदम नजर आ रहा है। दमदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव की ओर बढ़ता कदम नजर आ रहा है।

इस फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसमें अनिरुद्ध और अर्जुन चांडी की आवाज़ें शामिल हैं। यह साउंडट्रैक शुरू से ही दर्शकों को रहस्यमय कहानी की दुनिया में ले जाता है और हर पल के असर को और बढ़ा देता है। उम्मीद की जा रही है कि म्यूज़िक, फिल्म के माहौल को काफी मजबूती प्रदान करेगा और पूरे सिनेमाई अनुभव को बेहद खास बना देने में कामयाब साबित होगा।

फिल्म ‘दसारा’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म ‘द पैराडाइज़’ के साथ, जो इस वक्त देश की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म को लेकर सिनेदर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

The post South Indian film industry : साउथ स्टार नानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पोस्टर जारी…..! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘हैप्पी पटेल : ख़तरनाक जासूस’ 16 जनवरी को रिलीज होगी…..!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र।

आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘हैप्पी पटेल : ख़तरनाक जासूस’ 16 जनवरी को रिलीज होगी। इसकी अधिकारित घोषणा प्रोडक्शन हाउस द्वारा कर दी गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से हटकर और अलग तरह की कहानियां पेश करता आया है। लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी शानदार फिल्मों के बाद यह एक बार फिर कुछ नया दिखाने की कोशिश है।

खास बात यह है कि इस बार उनकी साझेदारी मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ हुई है, जिन्होंने न सिर्फ अपने कॉमेडी स्पेशल्स के जरिए दुनियाभर में पहचान बनाई है, बल्कि गो गोआ गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हैप्पी पटेल आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ वीर दास की दिल्ली बेली के बाद दूसरी फिल्म है।

वीर दास के निर्देशन में बनी और उन्हीं के साथ मोना सिंह की अहम भूमिका वाली इस फिल्म का अनाउंसमेंट खुद में एक फन पैकेज था, जिसने हर तरफ चर्चा पैदा कर दी। अब जब उत्साह अपने चरम पर है, तो फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो भरपूर हंसी, मस्ती और मनोरंजन का वादा करता है। इस फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और यह मज़े को एकदम नए लेवल पर ले जाता है।

ट्रेलर में जबरदस्त ह्यूमर और कई मज़ेदार, हटके पल देखने को मिलते हैं, जो साफ संकेत देते हैं कि फिल्म पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरी होने वाली है। निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में वीर दास अपनी अलग और फ्रेश कॉमेडी स्टाइल लेकर आए हैं, जो खूब हंसाने वाली है। एनर्जी, चार्म और यंग वाइब से भरा यह ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा रहा है।

The post BOLLYWOOD NEWS : आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘हैप्पी पटेल : ख़तरनाक जासूस’ 16 जनवरी को रिलीज होगी…..! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : याशिका बसेरा बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ से रचेंगी नया इतिहास…….!
प्रस्तुति – काली दास पाण्डेय

मुंबई न्यूज़ ।

ग्लोबल इंडिया डिवाइन अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद से अदाकारा याशिका बसेरा इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई हैं। राजस्थान के झुंझुनूं शहर की मूल निवासी याशिका बसेरा, बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ को लेकर भी फिलवक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह फिल्म एक गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन, एक्शन और भावनात्मक ड्रामा का प्रभावशाली संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में याशिका एक बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। याशिका का एक बड़ा सपना है कि वह भविष्य में निर्देशक संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में काम करें।

भंसाली की भव्य फिल्मों और उनकी नायिकाओं के सशक्त चित्रण से वह गहराई से प्रभावित हैं। दीपिका पादुकोण और उर्मिला मातोंडकर को अपना आदर्श मानने वाली याशिका बसेरा आज मनोरंजन जगत में मेहनत, प्रतिभा और सकारात्मक सोच की एक मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

याशिका बसेरा बचपन से ही अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर में एक्टिंग क्लास जॉइन की और रंगमंच से अपने अभिनय की नींव मजबूत की। थिएटर ने उनके अभिनय को गहराई, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास दिया, जो आज उनके हर किरदार में साफ नजर आता है।

याशिका के करियर की शुरुआत

अपने करियर की शुरुआत याशिका ने मॉडलिंग से की। रैम्प वॉक, फैशन शो, विज्ञापन फिल्मों और प्रिंट शूट्स के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को मजबूती से स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में कैमियो भूमिकाएं निभाईं। बतौर मुख्य अभिनेत्री उन्होंने दूरदर्शन के दो चर्चित धारावाहिक – ‘बातें कुछ अनकही सी’ और ‘बंधन कच्चे धागों का’ में सशक्त अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

याशिका ने एक दक्षिण भारतीय फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया है जो जल्द रिलीज होने वाली है। याशिका संगीत जगत में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब तक वह 12 से अधिक म्यूजिक वीडियो सांग्स में अभिनय और शानदार डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका लेटेस्ट भोजपुरी म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

इसके अलावा उन्होंने एक दक्षिण भारतीय फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। अब अदाकारा याशिका बसेरा का पूरा फोकस बॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज़ पर है। उनके पास इस समय कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में दर्शक बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख पाएंगे।

The post BOLLYWOOD NEWS : याशिका बसेरा बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ से रचेंगी नया इतिहास…….! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है……………अभिनेत्री शुभति दास
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र।

सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के बाद अभिनेत्री शुभति दास अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ज़ी बांग्ला के सुपरहिट टीवी शो ‘की कोरो बोलबो तुमाय’ में शुभति के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और बांग्ला म्यूज़िक वीडियो सांग्स और कई हिंदी वेब सीरीज़ में दमदार भूमिकाएं निभाईं।

अभी तक वह चार से अधिक म्यूज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। साथ ही साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी से बांग्ला और बांग्लादेशी म्यूज़िक वीडियो, वेब सीरीज़ और टीवी शोज़ में दर्शकों का दिल जीत चुकी शुभति अब पूरे दमखम के साथ बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं।

विदित हो कि शुभति दास ने बीएससी ऑनर्स और पैरामेडिकल की पढ़ाई की है। उनके करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में हुई, जब उन्होंने अपने रिश्तेदार के ब्यूटी पार्लर और स्पा के लिए मॉडलिंग की और वहीं से उनकी लोकप्रियता का सफर शुरू हुआ। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उन्हें प्रेरित किया और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल, ग्लैमरस और ब्यूटी वीडियोस बनाना शुरू किया, जो वायरल हो गए।

शुभति को निर्देशक राजामौली, संजय लीला भंसाली, करण जौहर और मोहित सूरी की फिल्में बेहद पसंद हैं और वह भविष्य में इन निर्देशकों के साथ काम करने का सपना देखती हैं। उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, और पसंदीदा अभिनेत्रियाँ माधुरी दीक्षित व ऐश्वर्या राय हैं।

शुभति सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल मॉडल और इन्फ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है — इंस्टाग्राम पर एक लाख छब्बीस हजार से अधिक फॉलोअर्स उनके टैलेंट और लोकप्रियता का सबूत हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इवेंट्स और अवॉर्ड शोज़ में वह अक्सर बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित की जाती हैं।

दुबई, लंदन और थाईलैंड जैसे देशों में इवेंट्स को कवर करते हुए उन्होंने अपनी ग्लोबल पहचान बनाई है। बातचीत के क्रम में ये पूछे जाने पर कि वो किस तरह की भूमिकाएं करना पसंद करेंगी…?, वो थोड़ा गंभीर हो जाती हैं…फिर मुस्कुराते हुए कहती हैं -” अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है…रोल छोटा हो या बड़ा मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हूँ।”

एक कलाकार होने के साथ-साथ शुभति एक बेहतरीन गिटार प्लेयर हैं और उन्हें पेंटिंग व गार्डनिंग का भी बेहद शौक है। फिलहाल शुभति का नया टी-सीरीज़ म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होने वाला है, जिसे लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। आने वाले समय में वह हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है……………अभिनेत्री शुभति दास appeared first on Lok Dastak.