Lok Dastak

New Initiative : अस्पताल से घर तक नवजातों की देखभाल, अमेठी में ‘सक्षम केएमसी’ का शुभारम्भ
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

समय से पहले जन्मे नवजातों की देखभाल को अमेठी में नई पहल, ‘सक्षम केएमसी’ का शुभारम्भ

अमेठी, उप्र।

समय से पूर्व जन्मे एवं कम जन्म वजन वाले नवजात शिशुओं की सुरक्षित एवं निरंतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अमेठी में ‘सक्षम केएमसी’ पहल का शुभारम्भ किया गया। सोमवार को विकासखंड बहादुरपुर सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह तथा आईसीएमआर के साइंटिफिक एडवाइजरी बोर्ड एवं गवर्निंग काउंसिल के सदस्य डॉ. विश्वजीत कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अस्पताल से घर तक पहुंचेगी नवजात देखभाल

‘सक्षम केएमसी’ का उद्देश्य अस्पताल से छुट्टी के बाद समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं को घर पर आवश्यक देखभाल, निगरानी और परामर्श उपलब्ध कराना है। यह पहल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), जिला स्वास्थ्य समिति अमेठी तथा कम्युनिटी इम्पॉवरमेंट लैब (सीईएल) के संयुक्त प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से संचालित की जा रही है।

इसमें त्वचा से त्वचा संपर्क (कंगारू मदर केयर), नियमित स्तनपान, स्वास्थ्य निगरानी और परिवार को निरंतर परामर्श पर विशेष जोर दिया गया है।

तिलोई में मिले उत्साहजनक परिणाम

पहल का प्रारंभिक क्रियान्वयन तिलोई ब्लॉक के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में किया गया, जहां इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। कार्यक्रम में पाकरगांव उपकेंद्र की आशा, एएनएम, संगिनी, सीएचओ और स्थानीय माताओं ने अपने अनुभव साझा किए।

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि समय से पूर्व जन्मे और कम वजन वाले नवजातों की देखभाल में निरंतरता बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सीएचओ, एएनएम, संगिनी और आशा कार्यकर्ता परिवारों के साथ समन्वय बनाकर नवजातों को आवश्यक देखभाल एवं परामर्श उपलब्ध कराएं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सभी विकासखंडों तक विस्तार की तैयारी

जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि फिलहाल यह पहल तिलोई और बहादुरपुर ब्लॉक से शुरू की गई है। इसे चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी विकासखंडों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिलोई के अनुभवों के आधार पर प्रमाण-आधारित और विस्तार योग्य मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसे आगे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकेगा।

आईसीएमआर के सदस्य डॉ. विश्वजीत कुमार ने बताया कि पहल का फोकस समय से पूर्व एवं कम वजन वाले नवजातों की समय पर पहचान, कंगारू मातृ देखभाल की शीघ्र शुरुआत, परिवारों को मार्गदर्शन और नियमित फॉलोअप को मजबूत करना है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएचओ डॉ. बी.पी. अग्रवाल, डीपीएम बसंत कुमार राय सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

इसके अलावा तिलोई की 18, सिंहपुर की 20 और बहादुरपुर की 15 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘सक्षम केएमसी’ नवजात शिशुओं के जीवन की सुरक्षा और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

The post New Initiative : अस्पताल से घर तक नवजातों की देखभाल, अमेठी में ‘सक्षम केएमसी’ का शुभारम्भ appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : जामो पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस और दो बाइक बरामद
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र।

जामो थाना पुलिस ने लूट का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जामो पुलिस 22 अगस्त की रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लूट का प्रयास करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्जल शुक्ला (22) पुत्र आध्या प्रसाद निवासी पूरे अयोध्या शुकुल, बीरीपुर, थाना जामो और शान बाबू (18) पुत्र इंतजार निवासी रामपुर, थाना जामो, अमेठी के रूप में हुई है।

पिस्टल और दो कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा हीरो स्प्लेण्डर प्लस (UP36Y7836) और हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के कागजात मांगे जाने पर आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके।

आर्म्स एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

जामो पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 207/26, धारा 312 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल समेत दोनों वाहनों के संबंध में धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हवलदार यादव, उपनिरीक्षक विराग कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और कांस्टेबल सौरभ सिंह, थाना जामो शामिल रहे।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

The post CRIME NEWS : जामो पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस और दो बाइक बरामद appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : प्रधान प्रतिनिधि व भाई पर जानलेवा हमला, आई गंभीर चोटें
रिपोर्ट – लोकदस्तक न्यूज़

– दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट

अमेठी।

जामों थाना क्षेत्र के पूरे हंसा पांडेय, लालूपुर ढेबिया गांव में जल निकासी और नाली को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि दर्जनों लोगों ने लालूपुर ढेबिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी और उनके भाई नरेंद्र तिवारी के घर में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपित पक्ष अपने साथियों के साथ प्रधान प्रतिनिधि के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में जल निकासी और नाली को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

घटनास्थल : पूरे हंसा पांडेय, लालूपुर ढेबिया, थाना जामों, जनपद अमेठी।

The post CRIME NEWS : प्रधान प्रतिनिधि व भाई पर जानलेवा हमला, आई गंभीर चोटें appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : खाना बनाने को लेकर विवाद में भाभी की हत्या का आरोप, देवर गिरफ्तार
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

– हत्या मर प्रयुक्त लोहे की फन्टी बरामद

अमेठी, उप्र ।

थाना जामो पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की फन्टी भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 21 अगस्त  को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में थाना जामो पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 203/26, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त  देवा पुत्र पारसनाथ (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी पूरे दीवान मजरे पूरे चितई, थाना जामो, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने कथित तौर पर बताया कि उसकी भाभी कई दिनों से मायके में रह रही थीं और 19 अगस्त को घर वापस आई थीं। खाना बनाने और खाना देने को लेकर विवाद के दौरान गुस्से में उसने उनकी गर्दन दबा दी। इसके बाद पास में रखी लोहे की फन्टी से उनके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद अभियुक्त ने कथित तौर पर घटना को अलग रूप देने का प्रयास किया। उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू पर खून लगाकर उसे मौके के पास रख दिया और लोगों को बताया कि उसकी भाभी ने खुद को चाकू मार लिया है।

बक्से से बरामद हुई लोहे की फन्टी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घर में रखे  बक्से से हत्या में प्रयुक्त लोहे की फन्टी बरामद की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जामो पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राम किशोर रावत, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार , हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह तथा कांस्टेबल ऋषभ सिंह शामिल रहे।

The post CRIME NEWS : खाना बनाने को लेकर विवाद में भाभी की हत्या का आरोप, देवर गिरफ्तार appeared first on Lok Dastak.

RAJIV JAYNTI : राजीव गांधी जयंती पर उनकी कर्मभूमि में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
राजीव गांधी जयंती पर याद किए गए महान सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

सद्भावना हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अमेठी उप्र ।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मलिक मोहम्मद जायसी इंटर कॉलेज, जायस में महान सूफी संत एवं कवि मलिक मोहम्मद जायसी के जीवन, साहित्य और विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जायस क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकारों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत तथा राजीव गांधी जी के आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंह, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह तथा कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राजीव गांधी जयंती के अवसर पर अमेठी संसदीय क्षेत्र में 52 विद्यालयों में सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, माल्यार्पण, पुष्पार्पण, संगोष्ठी एवं सद्भावना पदयात्राओं सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता समरीन बनो,द्वितीय ऋषप जैन,तृतीय विजेता संजीत सोनकर रही।

सद्भावना हाफ मैराथन में दौड़े सैकड़ों युवा, प्रिंसराज यादव अव्वल ।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुसाफिरखाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेषनाथ सिंह चुन्नू ने सद्भावना हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कादुनाला स्थित पार्क से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं और धावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।वही निजामुद्दीनपुर चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नमन किया। स्थानीय कस्बा स्थित गौरीगंज मोड़ से ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।

अमर शहीद स्मारक स्थल से आयोजित सद्भावना मैराथन प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विजय पासी सहित अन्य कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात् कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।

निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों ने दौड़ लगाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का समापन थौरी स्थित अवध दूत सेवा आश्रम के प्रांगण में हुआ।

आयोजक शेषनाथ सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के युवाओं को आगे बढ़ाने और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देता है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस राज यादव निवासी अयोध्यानगर , द्वितीय स्थान पर रहे कुलदीप यादव निवासी अयोध्यानगर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सचिन चौरसिया निवासी भादर को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य 50 धावकों को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जगदीशपुर विजय पासी,युवराज सिंह यादव युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जय बहादुर यादव प्रधान शिव दर्शन सिंह आशीष सिंह ‘नारे’, शिवानंद मिश्रा, मोहम्मद असगर, नागेंद्र, मुन्ना सिंह, भरत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वही स्थानीय कस्बे के गौरीगंज तिराहे से ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव पूर्व प्रत्याशी राम लखन शुक्ला पवन तिवारी एडवोकेट राम मिलन यादव सुशील यादव सहित दर्जनों लोग शामिल हुए ।

निजामुद्दीनपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक राघवराम मिश्र मुनव्वर अली डॉ रिपन राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post RAJIV JAYNTI : राजीव गांधी जयंती पर उनकी कर्मभूमि में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम appeared first on Lok Dastak.

POLITICLE NEWS : मीनाक्षी श्रीवास्तव को आप की राष्ट्रीय परिषद में मिली जगह शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र ।

आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मीनाक्षी श्रीवास्तव ने पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन के दौर से लेकर अब तक पार्टी संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसे उन्होंने पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाएंगी और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का भी आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग हमेशा प्रेरणा देता रहा है।अमेठी के टीकरमाफी क्षेत्र से लेकर गाजियाबाद तक अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के जरिए पहचान बनाने वाली मीनाक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परिषद में स्थान मिलने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बताया।समर्थकों का कहना है कि टीकरमाफी की मिट्टी से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिलना हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने मीनाक्षी श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।समर्थकों ने इस अवसर पर संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल का भी आभार जताया, जिन्होंने एक संघर्षशील कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।

The post POLITICLE NEWS : मीनाक्षी श्रीवास्तव को आप की राष्ट्रीय परिषद में मिली जगह शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार appeared first on Lok Dastak.

Independent Day : अमेठी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, राज्य मंत्री और जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

_डीपीआरसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों के आश्रित सम्मानित, 18 विद्युत सखियों को मिला थर्मल प्रिंटर

अमेठी, उप्र ।

जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों को नमन के कार्यक्रम आयोजित हुए।

राज्य मंत्री और जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण से पूर्व “वंदे मातरम” का गायन हुआ। इसके बाद झंडा अभिवादन के साथ भावपूर्ण राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसामान्य को देशसेवा की शपथ भी दिलाई गई।

डीपीआरसी में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने बांधा समां

डीपीआरसी गौरीगंज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

इस अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों राजेश कुमार सिंह,चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडेय , हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि व सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर भी वितरित किए गए।

मंत्री और जिलाधिकारी का सम्बोधन

राज्य मंत्री ने कहा, _”आज का दिन उन शहीदों को नमन करने का है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है।”

जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा, _”यह आजादी हमें बड़ी मुश्किल से मिली है, इसे संजोकर रखना है। हम जिस पद पर हैं वहां पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें। कोई ऐसा कृत्य न करें जिससे किसी को पीड़ा हो।”

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस मौके पर *एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह, सीडीओ वीरभानु सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एडीएम सात्विक श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी* सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आमजन उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेठी में देशभक्ति, सम्मान और संकल्प का माहौल रहा। प्रशासन ने शहीदों को याद करते हुए जनकल्याण और ईमानदारी से सेवा का संदेश दिया।

The post Independent Day : अमेठी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, राज्य मंत्री और जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण appeared first on Lok Dastak.

Tirnga Yatra : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा जिला मुख्यालय
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

अमेठी।

भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा आज गौरीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ फल मंडी तिराहा से हुआ जो सड़क मार्ग से होते हुए गौरीगंज ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एवं अमेठी जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित जनपद के सभी जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

The post Tirnga Yatra : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा जिला मुख्यालय appeared first on Lok Dastak.

Tiranga Yatra : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

अमेठी।

आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।

हाथों में राष्ट्रध्वज लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ रैली में प्रतिभाग किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” तथा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

छात्र-छात्राओं ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसामान्य से 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि भारत की स्वतंत्रता लाखों देशभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जिन्हें सदैव स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और देशहित में योगदान देने का अवसर भी है।

जिलाधिकारी की अपील

“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों से जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपील की गई है कि वे 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के इस महापर्व में सहभागिता सुनिश्चित करें।

The post Tiranga Yatra : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली appeared first on Lok Dastak.

Problem : घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुँचने को मजबूर शिक्षक व छात्र
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुँचने को मजबूर शिक्षक व छात्र

अमेठी।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायणपुर बरसात के मौसम में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। विद्यालय तक पहुँचने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मजबूरी में सभी को खेतों के रास्ते विद्यालय पहुँचना पड़ता है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह ने बताया कि स्कूल तक पहुँचने के लिए आज तक कोई पक्का रास्ता नहीं बनाया गया है। बरसात के दौरान पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार पानी अधिक होने से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने विद्यालय तक सुरक्षित सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा प्रभावित न हो।

यह स्थिति प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर विद्यालय तक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराते हैं या नहीं।

The post Problem : घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुँचने को मजबूर शिक्षक व छात्र  appeared first on Lok Dastak.