Mathura news Archives - Lok Dastak

Hindu’s New Year : भूमि पूजन एवं हवन से शुरू हुआ नवसंवत्सर मेला,एक दूसरे को दी नवसंवत्सर 2082 की मंगलकामनाएं
REPORT BY MUKESH SHARMA

MATHURA NEWS।

नवसंवत्सर 2082 की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष मेला सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में भूमि पूजन, हवन- यज्ञ और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत रूप से शुरु हो गया।

इस अवसर पर यजमान के रूप में नववर्ष मेला समिति के उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल पत्नी अंजना अग्रवाल सहित एवं महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने हवन में पूर्ण आहुतियां दी। हवन पं० श्यामू चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों से कराया। हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

हवन में आरएसएस महानगर कार्यवाह विजय बंटा, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, मंत्री योगेश उपाध्याय आवा, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, हरस्वरूप यादव, पंकज शर्मा, तरुण नागर, नयन शर्मा, लक्ष्मण पाल, यतीन्द्र सिसोदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सायं 5:30 बजे से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बनाई गई शंख और वीणा की आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। रूप सज्जा प्रतियोगिता में भगवान श्रीराम और मां दुर्गा में रूप में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे सभी को आकर्षित कर रहे थे। लोकगीत, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य की प्रतियोगिता में बहनों की प्रस्तुतियों पर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो गए।

बच्चों ने घोड़ा और ऊंट की सवारी का आनंद लिया, झूला झूले,चाट- पकौड़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। लोगों ने स्वदेशी वस्तुओं , पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। मेला में आने वाले सभी आगंतुकों का मुख्य द्वार चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

सभी को प्रसाद स्वरूप नीम की कोंपल, मिश्री के दाने और गंगाजल भेंट किया गया। नवसंवत्सर बधाई कार्ड दिया गया। मेला में उपस्थित सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर नवसंवत्सर 2082 की शुभकामनाएं दी। मेला में स्टालों से जमकर खरीदारी हुई।

इस अवसर पर चौधरी तेजवीर सिंह राज्यसभा सांसद, डॉ डी०पी०गोयल, विभाग सह कार्यवाह डा० संजय अग्रवाल, शिवकुमार कुमार शर्मा, महानगर प्रचारक सचिन भारत, कार्यवाह विजय बंटा, अभाविप विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, प्रदीप अग्रवाल, हरवीर सिंह चाहर , मेला समिति पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, भाजपा नेता, हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में बच्चे, महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

The post Hindu’s New Year : भूमि पूजन एवं हवन से शुरू हुआ नवसंवत्सर मेला,एक दूसरे को दी नवसंवत्सर 2082 की मंगलकामनाएं appeared first on Lok Dastak.

NEED BASED TRAINING : शिक्षकों का तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न
REPORT BY MUKESH SHARMA

MATHURA NEWS।

डायट मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डायट मथुरा राजेंद्र बाबू ने कहा कि यह प्रशिक्षण बिलकुल अलग है। सभी शिक्षकों व छात्रों के लिए उपयोगी होने वाला है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होते है। शिक्षक समाज में अच्छे नागरिक बनाते है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ गौरव गुंजन एवं कुसुमलता प्रवक्ता डाइट ने प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। सन्दर्भदाता डॉ देवकांत शर्मा ने क्रियात्मक शोध एवं लेखन कौशल पर विस्तृत चर्चा की।

सन्दर्भदाता रजनी शर्मा ने रचनात्मक कहानी कविता पाठ तथा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। सन्दर्भदाता शुषेन्द्र मित्तल ने उपचारात्मक शिक्षण एवं साइबर सिक्योरिटी के महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तृत चर्चा की। सन्दर्भदाता करनपाल सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

संस्थान के मीडिया प्रभारी हरेश सिंह ने बताया कि इससे पूर्व आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य राजेंद्र बाबू ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ० गौरव गुंजन एवं कुसुमलता द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी हरेश सिंह प्राक्टर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा भी मौजूद रहे।

The post NEED BASED TRAINING : शिक्षकों का तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न  appeared first on Lok Dastak.

BIRTH ANNIVERSARY FAIR : लोक कला और संस्कृति को समर्पित होगा पं० दीनदयाल जन्मोत्सव मेला
REPORT BY MUKESH SHARMA

DEENDAYAL DHAM (FARAH) ,MATHURA I

भारत माता के अमर सपूत, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय विराट जन्मोत्सव मेला का शुभारंभ हवन और कलश यात्रा के साथ होगा। जन्मोत्सव समारोह 29, 30 सितंबर, 1 एवं 2 अक्टूबर को दीनदयाल धाम में उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ घोष के साथ कलश यात्रा और हवन के साथ 29 सितंबर को और समापन 2 अक्टूबर की देर रात्रि संस्कृति विभाग उ०प्र० के सौजन्य चित्र विचित्र महाराज द्वारा भजन संध्या के साथ होगा।

शुक्रवार को यह जानकारी स्मारक समिति निदेशक सोनपाल ने दीनदयाल धाम में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 29 सितंबर की प्रातः 7:30 बजे से स्मारक समिति से मंदिर परिसर तक कलश यात्रा और 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। इसी दिन रंगोली प्रतियोगिता, लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आध्यात्मिक प्रवचन सतपाल महाराज मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा होंगे। सायं को विद्यार्थियों का रंग मंचीय कार्यक्रम और रात्रि को रसिया दंगल होगा।

पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति संरक्षक अशोक कुमार टैंटीवाल ने बताया कि दूसरे दिन पंडित जी का जन्मोत्सव हिंदू सनातन तिथि अनुसार आश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत 2081तदनुसार 30 सितंबर को प्रातः स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत के साथ मनाया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। पडित जी के जीवन पर आधारित नाटय, ध्येय गीत, उत्तर प्रदेश के जनपदों की कला पर आधारित कार्यक्रम होंगे। एकात्ममानव दर्शन विषय पर गोष्ठी दोपहर एक बजे से और सायंकाल संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंर्तगत बृजवंदना, महारास, चरकुला, मयूर नृत्य, फूलों की होली एवं अन्य जनपदीय लोक नृत्य अयोजित होंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मलेन रात्रि 8 बजे से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने बताया कि तीसरे दिन प्रातः गौ पूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता, भगवान श्रीराम स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता, विश्व पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी एवं परिचर्चा, अपरान्ह 2 बजे से महिला लोकगीत प्रतियोगिता, सायं 3 बजे विराट कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में डाडिया नृत्य एवं गायन की संगीतमय प्रस्तुति होगी। रात्रि 10 से बजे जिकड़ी भजन होंगे।

सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज कुमार गर्ग ने बताया कि मेला के अंतिम दिन मेधावी छात्र सम्मान समारोह, बृज श्री सम्मान एवं संत समागम कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा। सांयकाल राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्ति की भूमिका पर गोष्ठी, किसान एवं ग्रामीण विकास संगोष्ठी, सम्मान एवं समापन समारोह में समस्त कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान होगा। इसमें चौ० लक्ष्मी नारायण सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहेंगे। मेला का समापन सायं 7 बजे से चित्र विचित्र की भजन संध्या के साथ होगा।

मुकेश शर्मा समिति प्रचार विभाग ने बताया कि लोक कला और लोक संस्कृति को समर्पित इस जन्मोत्सव मेला समारोह में खान-पान की दुकानें, झूला और कृषि प्रदर्शनी मेला का खास आकर्षण होंगे। जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम में जगह- जगह दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे।

प्रेस वार्ता में सह मंत्री बृजमोहन गौड़ , मुकेश शर्मा प्रचार विभाग उपस्थित रहे।

The post BIRTH ANNIVERSARY FAIR : लोक कला और संस्कृति को समर्पित होगा पं० दीनदयाल जन्मोत्सव मेला appeared first on Lok Dastak.

नववर्ष मेला प्रतियोगिताओं में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
REPORT BY MUKESH SHARMA

MATHURA NEWS I

नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2081 की पूर्व संध्या पर 8 अप्रैल को आयोजित विशाल नववर्ष मेला में विभिन्न प्रतियोगिताएं दो दिन 5 एवं 8 अप्रैल को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर और सेठ वी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।

प्रतियोगिताओं के आवेदन हेतु सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। प्रतियोगिताओं में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। नववर्ष मेला समिति प्रतियोगिता विभाग की बैठक रविवार को देर सायं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित हुई। मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 5 अप्रैल को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में सायं 5 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।

इसमें महिलाओं के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग में मेंहदी प्रतियोगिता होगी। पोस्टर बनाओ, सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। रंग भरो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 2 और 3 के छात्र-छात्राएं एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 4 और 5 के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

मेला मंत्री एवं प्रतियोगिता प्रभारी डॉ० दीपा अग्रवाल ने बताया कि मेला के दिन 8 अप्रैल को सायं 5 बजे से मेला स्थल सेठ वी० एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग उम्र 10 से 16 वर्ष एवं सीनियर वर्ग उम्र 16 वर्ष से अधिक की होगी। रूप सज्जा प्रतियोगिता में 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के बालक- बालिका भाग लेंगे। लोकगीत प्रतियोगिता में लोकगीत का गायन किसी भी भारतीय अथवा क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में 05 से 12 वर्ष तक के बालक- बालिकायें भाग ले सकते हैं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 5 वर्ष से अधिकतम 12 वर्ष तक के बालक बालिकायें भाग ले सकते हैं। सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य के गीत धार्मिक, सामाजिक, देशभक्ति पर आधारित होंगे। प्रतियोगिता संयोजक हरवीर सिंह चाहर ने बताया कि एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ट्रायल 6 अप्रैल को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर मथुरा में होगा।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 की दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है।मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता के पुरस्कार 8 अप्रैल की रात्रि 9 बजे मेला स्थल पर होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में दिये जायेंगे।

बैठक में प्रतियोगिता सह संयोजक बालकृष्ण अग्रवाल, दीपेश श्रीवास्तव एवं राजीव पाठक, अनिरुद्ध अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, रंजन चूड़ामणि, रेखा शर्मा, अंजू गौतम, बृजनंदन, महेश गोस्वामी, सोम कुमार लवानिया, रविंद्र प्रताप सिंह, अनामिका दीक्षित, डॉ० जमुना शर्मा, सीमा यादव, डॉ रूचि अग्रवाल, डॉ० सीमा मिश्रा, रजनी भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता फार्म को बनाएं गए 10 केंद्र

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समिति द्वारा दस स्थानों सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर, सरस्वती शिशु मन्दिर कृष्ण गंगा, सरस्वती शिशु मन्दिर माधवपुरी, सरस्वती शिशु मन्दिर चामुंडा मार्ग, श्री चन्दन सिंह यादव सरस्वती शिशु मन्दिर सदर बाजार, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड निर्धारित हुए।

इसके अलावा मदनमोहन कलावती सरस्वती विद्या मन्दिर चन्द्रावली, विनोद कुमार कोयला वाला सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड, कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज माधव कुंज, बाबू दाऊदयाल एड. सरस्वती विद्या मंदिर साँख निर्धारित किए हैं। प्रतिभागी निर्धारित स्थानों से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

The post नववर्ष मेला प्रतियोगिताओं में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक appeared first on Lok Dastak.

सिम्स हॉस्पिटल ने मथुरा न्यायालय में लगाया नि:शुल्क हेल्थ शिविर
REPORT BY GOPAL CHATURVEDI

MATHURA NEWS I

सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स हॉस्पिटल) ने मथुरा न्यायालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं हेल्थ टॉक का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव नीरु शर्मा एवं जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग एवं सिम्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा हुआ।

जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष गर्ग की अध्यक्षता में केन्द्रीय कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिम्स हॉस्पिटल मथुरा के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आशीष जैन, अपर जिला जज हरेन्द्र प्रसाद, अभिषेक पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरू शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारी, अधिवक्ता तथा परिवारीजन उपस्थित रहे।

अपर जिला जज व प्रभारी अधिकारी नजारत नितिन पाण्डेय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन व व्यवस्था में विशेष सहयोग किया गया। आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा डॉ. अजय कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. अमित कश्यप, डॉ. स्वाति जाड़िया, डॉ. दीपेश गुप्ता, डॉ. अजस्वी यादव, डॉ. सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे तथा सभी अधिकारियों ने सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव नीरू शर्मा और जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग जी के सहयोग से सिम्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में न्यूरो सर्जन डॉ. एस.के.गुप्ता, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल, जनरल सर्जन डॉ. ब्रिजेंद्र तिवारी, ऑर्थोपेडिक्स डॉ. स्वप्निल वर्मन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा वर्मन, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा सिंह शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसके साथ स्वास्थ्य शिविर में ही ई.सी.जी. ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, विटामिन डी, कैल्शियम की जाँच एवं नि:शुल्क परामर्श दिया गया। समाज को स्वस्थ रखने के लिए सिम्स हॉस्पिटल संकल्पित है। सिम्स है तो मुमकिन है।

The post सिम्स हॉस्पिटल ने मथुरा न्यायालय में लगाया नि:शुल्क हेल्थ शिविर appeared first on Lok Dastak.

भ्रष्टाचार में लिप्त विद्युत विभाग के अधिकारी मस्त और जनता पस्त
REPORT BY VPS KHURANA I

MATHURA NEWS  l

जनपद में जनता की अनेकों शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है । विद्युत विभाग के निचले कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारी,एस.डी.ओ., जूनियर व सीनियर अभियंता तक सभी की मिली भगत से भ्रष्टाचार फलफूल रहा है और आम जनता पिस रही है । लेकिन अधिकारी, मंत्री, मुख्यमंत्री तक किसी को आम जनता की परवाह नही है ।

कुछ दिन पहले ही एस.पी. शर्मा ने विद्युत विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की तो जांच बैठायी गयी, जांच में शिकायत सही तो पायी गयी किन्तु किसी पर कोई भी कार्यवाही नहीं है । विद्युत विभाग में भ्रष्टाचारियों की जांच करने के यदि क्षण अभियंता तो उन्होंने पाया बिना रिपोर्ट लगाए हुए क्षेत्रीय सहायक अभियंता की रिपोर्ट नहीं थी तब भी उन लोगों से 50-50 हजार रुपए लेकर डायरेक्ट लोड बढ़ा दिया गया I

ऐसा देखते ही अधीक्षण अभियंता नाराज हो गये और वह कॉलोनी का निरीक्षण कर बैठे, निरीक्षण में शिव शक्ति धाम व पूजा वाटिका, राधा कृष्ण धाम में अनेक खामियां पाई गई । इसके बाद विद्युत विभाग के डेढ़ महीने पुराने लगे खम्बों को उच्च अधिकारियों की मिली भगत से रात ही रात में गायब कर दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि पावर कार्पोशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने एम.डी., आगरा चीफ व अधिशासी अभियन्ता मथुरा तलब किया है।

अब देखते हैं कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर योगी सरकार का कार्यवाही रूप बुलडोजर कब चलेगा। ये अधिकारी अब तक सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा चुके हैं।

The post भ्रष्टाचार में लिप्त विद्युत विभाग के अधिकारी मस्त और जनता पस्त appeared first on Lok Dastak.

पुलिस उत्पीड़न पर दलित पीड़ित पहुंचा न्यायालय की शरण में
REPORT BY VPS KHURANA

MATHURA NEWS।

नियम और कानून को ताक पर रखकर मनमानी करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का दलितों के प्रति जो रवैया चल रहा है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। जनपद के थाना जैत पुलिस ने दलित उत्पीड़न के मामले में न्यायालय एससी एसटी एक्ट से जारी वारंट के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के धन बल के प्रभाव के आगे नतमस्तक होते हुए पीड़ित को राजीनामा के लिए तैयार करने को 08 दिन तक अवैध हिरासत में रखा गया I

अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद पुलिस अपनी मनमानी करती रही एक सामाजिक संगठन के द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद पीड़ित को पुलिस ने रिहा किया। जानकारी के अनुसार छीतर सिंह पुत्र खेमा जाटव निवासी तरौली जनुवी थाना छाता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट के न्यायालय में 156( 3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी जैत अजय वर्मा सहित आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाया है। उसके पुत्र बनवारी लाल को थाना पुलिस 12 अक्टूबर को अवैध रूप से हिरासत में लेकर तथाकथित आरोप लगाते हुए 8 दिन तक अवैध विरासत में रखा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद और अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन के द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद छोड़ा गया। पीड़ित के अधिवक्ता ताराचंद एडवोकेट ने बताया इस मामले में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट के यहां वाद दायर किया गया है जिस पर 21 नवंबर को पुलिस से जवाब मांगा गया है । पीड़ित के अधिवक्ता ने बताया बनवारी लाल की पत्नी कथित झोलाछाप डॉक्टर मुकेश ठाकुर के गलत इंजेक्शन लगाने के चलते मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में न्यायालय के द्वारा कथित डॉक्टर को तलब किया गया इस मामले में समझौता के लिए पीड़ित पर दवा बनाने के उद्देश्य से बनवारी लाल को थाना प्रभारी को अपने धनवल और राजनीतिक प्रभाव के चलते गिरफ्तार करा दिया गया था, तमाम कार्रवाई के बाद अधिकारियों के दबाव में 8 दिन बाद बनवारी लाल को अवैध हिरासत से रहा किया गया था।

इस प्रकरण में आला अधिकारियों के द्वारा थाना प्रभारी और अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई मजबूरन पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। प्रश्न यह है राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सर्वोच्च न्यायालय सभी ने डायरेक्शन दे रखे हैं।

इसके बावजूद पुलिस अपनी कार्यशैली में आखिर बदलाव क्यों नहीं ला रही है, देखना है आला अधिकारी मामले से जुड़े हुए लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई कर पाएंगे।

The post पुलिस उत्पीड़न पर दलित पीड़ित पहुंचा न्यायालय की शरण में appeared first on Lok Dastak.

अन्न से निर्मित व्यंजन प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित, विधायक एवं सीडीओ रहे मुख्य अतिथि
REPORT BY VPS KHURANA

MATHURA NEWS।

जनपद में पोषण माह के अंतर्गत आज जनपद स्तर पर अन्न से निर्मित व्यंजन प्रतियोगिता , हस्तनिर्मित खिलौनों की प्रतियोगिता और पोषण क्विज की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता बी.एस.ए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम व्यंजन के स्टॉल और हाथ से निर्मित खिलौनों के स्टाल का अवलोकन किया।

अतिथियों ने मोटे अनाजों से बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और प्रशंसा की। सांवा की इडली ढोकला और डोसा, रागी की कचौड़ी , बाजरे के लड्डू , कुट्टू के आटे के गोल गप्पे, बाजरा की टिक्की और पापड़ी चाट , कुट्टू के दही बड़े , ज्वार के दही बड़े और ढोकले ज्वार के मोदक , ज्वार का नमकीन चीला और ज्वार के आटे का घेवर , मक्के के आटे की बर्फ़ी , सांवा की रबड़ी खीर, बाजरा की टिक्की और कटलेट और बाजरे के कांजी वड़ा आकर्षण का केंद्र रहे।

अतिथियों ने अन्य विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया और ख़ूब प्रशंसा की। इसी प्रकार हाथ से निर्मित खिलौनों के स्टॉल में आंगनबाड़ी केंद्र का मॉडल ऊन की बनी हुई गुड़िया , हाथ से बने हुए गुड्डे गुड़ियों ने ध्यान आकर्षित किया।अतिथियों के सामने पोषण क्विज प्रतियोगिता का फ़ाइनल राउंड भी हुआ, जिसमें कार्यकत्रियों से विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

सामान्य ज्ञान और पोषण से संबंधी प्रश्न भी पूछे गए। कार्यकत्रियों ने अच्छी तैयारी की थी और अधिकांश प्रश्नों के जवाब दिए। निर्णायक मंडल के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी , जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य, खंड विकास अधिकारी -छाता नेहा रावत और यूनिसेफ की पदाधिकारी ममता पाल को बनाया गया था।

इन सभी निर्णायकों ने कार्यकत्रियों के बनाए गये व्यंजनों को चखा और उनकी पौष्टिकता और स्वाद के आधार पर अंक दिए प्रतियोगिता के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पोषण व्यंजन प्रतियोगिता में छाता परियोजना की कार्यकत्रियों द्वारा निर्मित मक्के की बर्फ़ी को प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि बल्देव परियोजना की कार्यकत्रियों द्वारा निर्मित कोटू के आटे के गोल गप्पे को द्वितीय तथा मथुरा शहर द्वारा निर्मित रागी के लड्डू को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार हैंड मेड खिलौने की प्रतियोगिता में मथुरा शहर को प्रथम, बलदेव परियोजना को दूसरा और मथुरा ग्रामीण परियोजना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोषण क्विज प्रतियोगिता में परियोजना चौमुहाँ की टीम को प्रथम स्थान, मथुरा ग्रामीण की टीम को द्वितीय स्थान और परियोजना राया की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजयी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में चार बच्चों का अन्नप्राशन एवं चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी विधायक और उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रशंसा की उनके द्वारा बनाए गए अन्न के व्यंजनों की विशेष रूप से प्रशंसा की और उन्हें यशोदा माँ की उपाधि दी। विधायक ने यह भी कहा कि कार्यकत्रियों द्वारा जितनी मेहनत और लगन से कार्य किया जा रहा है, उसकी तुलना में उनका मानदेय कम है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह जो कुछ भी सरकार आपको दे रही है वह आपका वेतन नहीं वरन आपका सम्मान है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने पोषण माह में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि वर्तमान में अभी तक प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से जुड़ी जन जागरूकता से संबंधित गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की जा रही है और पोषण अभियान के डैशबोर्ड पर ढाई, लाख से अधिक गतिविधियां फीड की जा चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ पोषण माह के ही दौरान नहीं वरन पूरे वर्ष सक्रिय होकर ग्रामवासियों को पोषण – सफ़ाई – स्वछता – टीकाकरण के बारे में जानकारी देने और जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

पोषण क्विज प्रतियोगिता का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा ग्रामीण छवि सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइज़र बंदना सक्सेना ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गोवर्धन योगेन्द्र सिंह एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अशोक सिंह एवं जनपद की समस्त सुपरवाइज़रों ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और सफल आयोजन के लिए बाल विकास विभाग की पूरी टीम की प्रशंसा की।

The post अन्न से निर्मित व्यंजन प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित, विधायक एवं सीडीओ रहे मुख्य अतिथि appeared first on Lok Dastak.

मथुरा में इस दल के जल्द बदलेंगे जिला व महानगर अध्यक्ष !
मथुरा I जिले में भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों पर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जल्दी ही जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रदेश की टीम में मथुरा में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के नामों का अपने अपने सुझाव मांगे हैं ।

गुरुवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जनपद प्रभारी के रूप में आए प्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की ।

बैठक में संगठन द्वारा कराए गए कार्यों पर चर्चा भी साथ ही साथ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनके द्वारा सुझाव मांगे गए।  जनपद मथुरा प्रकाश शर्मा के साथ रहे विनोद अग्रवाल ने आगामी भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर कहा। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और संगठन के बारे में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया और सुझाव मांगे I

बैठक में पूर्व अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर महामंत्री राजवीर सिंह, राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी,चिंताहरण चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी ,मुकेश आर्यबन्धु, और मीडिया प्रभारी, श्याम चतुर्वेदी, विजय शर्मा,गजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र निषाद, श्याम शर्मा, नीरू सक्सेना, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे

The post मथुरा में इस दल के जल्द बदलेंगे जिला व महानगर अध्यक्ष ! appeared first on Lok Dastak.

धर्म के साथ समझौता नहीं- शिवम द्विवेदी
मथुरा I हिंदू रक्षा दल के जिला मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने कहा कि मैंने अभी तक ना धर्म के साथ समझौता किया है ना करेंगे अगर धर्म को लेकर कोई भी भाई संघर्ष कर रहा है तो हम उसके साथ हैं और हमेशा रहेंगे हम दिनेश शर्मा के साथ हैं और 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ें समस्त हिंदू रक्षा दल परिवार उनके साथ है दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र और कहा कि 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ेंगे और हनुमान चालीसा ना पढ़ने देने पर हमें इच्छा मृत्यु प्रदान करें। हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक हरदोई आशीष मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पिंकी भैया, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार संकेत कटारा एडवोकेट दिल्ली कोर्ट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार प्रजापति, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ललन भाई, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति, हिंदू रक्षा दल हरदोई से तहसील अध्यक्ष सवायजपुर सुमित द्विवेदी जिला अध्यक्ष हरदोई कृष्ण कुमार अग्निहोत्री समेत समस्त कार्यकर्ता दिनेश शर्मा के साथ हैं।

The post धर्म के साथ समझौता नहीं- शिवम द्विवेदी appeared first on Lok Dastak.