BOLLYWOOD NEWS Archives - Lok Dastak

BOLLYWOOD NEWS : ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

पिछले दिनों गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 समारोह के दौरान ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को, कॉमेडियन सुनील पाल,अभिनेता रमेश गोयल,अली खान,सिंगर दीपा नारायण झा और एसीपी संजय पाटिल की उपस्थिति में अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व इसके पूर्व वैशाली भाऊरजार को सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 और अखंड भारत गौरव अवॉर्ड 2024 (मुंबई ग्लोबल) भी बॉलीवुड के विख्यात सिंगर पद्मश्री उदित नारायण के कर-कमलों से प्राप्त हो चुके हैं।

मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025 मिस इंडिया विनर, बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 और मुंबई ग्लोबल की ओर से अखंड भारत गौरव सम्मान 2025 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं। फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह अवॉर्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक और अभिनेता डॉ. धीरज कुमार के हाथों बेस्ट सुपर मॉडल के रूप में प्रदान किया गया था। यह उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय बना। वर्ष 2025 के वैलेंटाइन डे के अवसर पर उन्होंने एक सामाजिक पहल करते हुए यह दिन सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (NGO) की टीम और बच्चों के साथ मनाया था। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ समय बिताकर समाज सेवा का संदेश दिया था कि विशेष दिन केवल उत्सव के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए भी होते हैं।

वैशाली वर्तमान समय में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं और उनकी लोकप्रियता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है। वैशाली को नेहरू युवा केन्द्र, मुंबई द्वारा महाराष्ट्र युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया जा चुका है, जो उनके युवाओं के बीच प्रभाव और सामाजिक योगदान को मान्यता देता है। विदित हो कि वैशाली बीएसएनएल सहित कई अन्य छोटे-बड़े विज्ञापन अभियानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

एक विशेष अवसर पर जब मुंबई में 38 डिग्री तापमान में आईपीएल क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था, तब उन्होंने वहाँ पहुँचकर खिलाड़ियों का मनबल बढ़ाया था और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। वैशाली का मॉडलिंग करियर जितना ग्लैमरस है, उतना ही प्रेरणादायक भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी वैशाली भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया। अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के बल पर वैशाली भाऊरज़ार ने फैशन और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावशाली पहचान बनाई है। फिलवक्त वैशाली एक सफल मॉडल के रूप में युवाओं की प्रेरणा श्रोत बन चुकी हैं।

आज के दौर में ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार का नाम उन चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जो सौंदर्य, संवेदना और सफलता – इन तीनों को संतुलित रूप से साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज…! 20 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्म…..!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की नवीनतम फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में जारी किए जाने के बाद अब इस फिल्म का टीज़र मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। अदाकारा मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर यह फिल्म एक खूबसूरत मॉडर्न लव स्टोरी है।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्यार की झलक देती है जो बिल्कुल रियल है, सरप्राइज़ से भरा हुआ है और सीधे दिल को छू जाता है। पूर्व में जहां फर्स्ट लुक ने दो इम्परफेक्ट लोगों के बीच परफेक्ट प्यार का सपना दिखाया था, वहीं टीज़र एक मॉडर्न रोमांस का वादा करता है, जो किसी ऐसी याद जैसा महसूस होता है जिसे आप जाने-अनजाने अब तक संभाले हुए थे।

इस फिल्म के टीज़र को और भी खास बनाता है मेकर्स का वह ऑथेंटिक टच, जिसमें आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ को परफेक्ट बैकड्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसकी म्यूज़िक फीलिंग्स से भरपूर है और फिल्म की सुकून भरी लव थीम को बेहद खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करता है। इसके अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मैजिकल केमिस्ट्री दिल जीत लेने वाली लगती है।

दोनों ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो अभी खुद को समझने की जर्नी पर हैं, और लव स्टोरीज़ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सच्चे रोमांस और इमोशनल गहराई के साथ, यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन पेयरिंग्स में से एक बनकर उभरती नज़र आती है। ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।

The post BOLLYWOOD NEWS : ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज…! 20 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्म…..! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : आइये पढ़ें बॉलीवुड की अनसुनी किस्से
प्रस्तुति- काली दास पाण्डेय

ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में……..!

इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले निर्मित दो फिल्में ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा गया है। ‘महावतार नरसिम्हा’ का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है और इसे होम्बले फ़िल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है।

दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं हैं और अपनी दमदार कहानी, संस्कृति से जुड़े अंदाज़, शानदार तकनीक और बेहतरीन विज़न के लिए खूब सराही गईं हैं। ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में आने के बाद अब इन दोनों फ़िल्मों पर कई बड़े अवॉर्ड कैटेगरी में डाले जाने को लेकर ध्यान दिया जाएगा। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट स्टोरी/राइटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

ऐसे में, आगे इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अकादमी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पाँच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में होम्बले फ़िल्म्स की हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है। ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में भारत की मशहूर और विजनरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्मों को शामिल किया जाना यह दिखाता है कि होम्बले फ़िल्म्स का असर लगातार बढ़ रहा है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में उसका योगदान लगातार मजबूत होता जा रहा है।

‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा 23 जनवरी को होगी…….!

आधुनिक भारत के महानतम सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मजयंती 23 जनवरी के पावन अवसर पर, प्रख्यात लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्माता मान सिंह दीप अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की घोषणा करेंगे। मान सिंह दीप द्वारा प्रस्तुत इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कल्याणी सिंह एवं वेदांत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन जाने-माने फिल्मकार अशोक त्यागी करेंगे।

यह फ़िल्म स्थापित ऐतिहासिक कथानकों को चुनौती देते हुए यह सिद्ध करने का प्रयास करेगी कि भारत की स्वतंत्रता की वास्तविक लड़ाई और निर्णायक भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस की थी, न कि केवल अहिंसा के एकमात्र विमर्श की। फिल्म में यह भी दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता देशों की सत्ता-राजनीति नेताजी के विचारों से भयभीत थी और कैसे एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी नृशंस हत्या की गई, जिसे आज तक रहस्य और दुर्घटना के आवरण में छुपाया गया।

यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने का साहसिक प्रयास है, जिन्हें दशकों तक जानबूझकर धुंध में रखा गया। गहन शोध, उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों और ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित यह फ़िल्म वर्तमान वैश्विक भू-राजनीति की जड़ों को हिला देने वाले तथ्यों को सामने लाने का दावा करती है। बकौल प्रोड्यूसर कल्याणी सिंह ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ देशवासियों को न केवल इतिहास का एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता के अर्थ पर भी पुनर्विचार करने को विवश करेगी।

यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए नेताजी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को नई चेतना के साथ प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री सुनीता पांडेय

दंगल चैनल पर प्रसारित हो रहे टीवी सीरियल ‘रंगबाज़ी दिलों की’ को लेकर अभिनेत्री सुनीता पांडेय इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है। ‘रंगबाज़ी दिलों की’ में सुनीता एक नेगेटिव किरदार में हैं, जिसे उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से बेहद प्रभावशाली बना दिया है। सुनीता पांडेय ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘राजा की आएगी बारात’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक आठ टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सुनीता की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल चुकी है। हिंदी फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में उन्होंने अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर की है, वहीं नेटफ्लिक्स पर भी वह जल्द अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। सुनीता पांडेय सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मल्टी-टैलेंटेड और क्विक लर्नर भी हैं। वह कथक में प्रशिक्षित डांसर हैं और अभिनय के साथ-साथ मॉडल, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रही हैं।

उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सुरमा एंटरटेनमेंट’ है, जिसके तहत बने कई क्राइम शोज़ शेमारू और अतरंगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो चुके हैं। बनारस की मूल निवासी अभिनेत्री सुनीता पांडेय शिक्षा दीक्षा मुंबई में हुई है। शुरुआती दौर में सुनीता का सपना एयर होस्टेस बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। डांस से मॉडलिंग और फिर टीवी शोज़ तक का सफर तय करते हुए उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ की फिल्मों में काम करने के क्रम में निर्देशक वेंकटेश्वर श्रीराम से काफी कुछ सीखने को मिला और भविष्य में मौका मिला। सुनीता पांडेय जल्द ही बतौर मुख्य अभिनेत्री अपनी नई तमिल फिल्म के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हैं। यह फिल्म सस्पेंस, हॉरर, ड्रामा और लव स्टोरी का अनोखा संगम है, जिसमें सुनीता का देसी से लेकर ग्लैमरस और हॉट अवतार देखने को मिलेगा।

यह उनकी आठवीं दक्षिण भारतीय फिल्म है। इससे पहले वह ‘के.एस. 100’, ‘ओक्कड़े 1’, ‘कॉरपोरेट’, ‘लूनी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : आइये पढ़ें बॉलीवुड की अनसुनी किस्से appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह संपन्न
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलिडेज़ लिमिटेड द्वारा पिछले दिनों आयोजित ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह नॉन-स्टॉप संगीत, नृत्य और मस्ती से भरपूर माहौल में नए साल का जश्न के रूप में सम्पन्न हुआ।

डीजे कनिष्क, डीजे एवी और डीजे जांगो के ‘द वॉर ऑफ डीजेज़’ के साथ 2026 के आगमन को एक अविस्मरणीय रात बना दिया। इस कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी के मुख्य अतिथि और ब्रांड एंबेसडर, क्लबों के किंग वाई राजीव रेड्डी जी भी उपस्थित थे।

राहिला रहमान, डिजिटल प्रभावशाली, अभिनेता और टेलीविजन एंकर – आभा परमार – शशि शर्मा – सुनील श्रीवैया, फिल्म निर्माता और लेखक (जी फॉर जीनियस और वनवास) – चंद्रप्रकाश ठाकुर – सुनील शुक्ला, कानूनी सलाहकार – चंद्रा, फिल्म निर्माता – अवधेश मिश्रा (किल फेम) – इरफान अजीज, बॉलीवुड सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर – रूप कौशल फिल्म अभिनेत्री – रीता दास लेखक – आयुष गिल – आर रेवा – अभिनंदन आरजे – संजय दंगल टीवी – डॉ. शुमोना घोष, बॉलीवुड ज्योतिषी – शशि दास। परवेज़ खान फ़िल्म निर्देशक पम्मी जी अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और नीलम अरोड़ा जैसे गणमान्य लोगों ने इस समारोह को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

समारोह में अभिनेता राजकुमार कनौजिया, झारखंड के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय और फिल्म जगत के कई सेलिब्रिटीज उपस्थित थे। इस अवसर पर ‘पेज1 पीआर’ एवं सतरंगी मीडिया पीआर सर्विसेज के सी.ई.ओ सुशीलाजीत साहनी जीत भी उपस्थित थे।

कंट्री क्लब मैनेजर राकेश कुमार ने नववर्षोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी टीम और उपस्थित सभी आगंतुकों को बधाई दी और नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।

The post BOLLYWOOD NEWS : ‘कंट्री क्लब न्यू ईयर बैश 2026’ समारोह संपन्न appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : याशिका बसेरा बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ से रचेंगी नया इतिहास…….!
प्रस्तुति – काली दास पाण्डेय

मुंबई न्यूज़ ।

ग्लोबल इंडिया डिवाइन अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद से अदाकारा याशिका बसेरा इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई हैं। राजस्थान के झुंझुनूं शहर की मूल निवासी याशिका बसेरा, बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ को लेकर भी फिलवक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह फिल्म एक गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन, एक्शन और भावनात्मक ड्रामा का प्रभावशाली संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में याशिका एक बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। याशिका का एक बड़ा सपना है कि वह भविष्य में निर्देशक संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में काम करें।

भंसाली की भव्य फिल्मों और उनकी नायिकाओं के सशक्त चित्रण से वह गहराई से प्रभावित हैं। दीपिका पादुकोण और उर्मिला मातोंडकर को अपना आदर्श मानने वाली याशिका बसेरा आज मनोरंजन जगत में मेहनत, प्रतिभा और सकारात्मक सोच की एक मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

याशिका बसेरा बचपन से ही अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर में एक्टिंग क्लास जॉइन की और रंगमंच से अपने अभिनय की नींव मजबूत की। थिएटर ने उनके अभिनय को गहराई, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास दिया, जो आज उनके हर किरदार में साफ नजर आता है।

याशिका के करियर की शुरुआत

अपने करियर की शुरुआत याशिका ने मॉडलिंग से की। रैम्प वॉक, फैशन शो, विज्ञापन फिल्मों और प्रिंट शूट्स के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को मजबूती से स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में कैमियो भूमिकाएं निभाईं। बतौर मुख्य अभिनेत्री उन्होंने दूरदर्शन के दो चर्चित धारावाहिक – ‘बातें कुछ अनकही सी’ और ‘बंधन कच्चे धागों का’ में सशक्त अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

याशिका ने एक दक्षिण भारतीय फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया है जो जल्द रिलीज होने वाली है। याशिका संगीत जगत में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब तक वह 12 से अधिक म्यूजिक वीडियो सांग्स में अभिनय और शानदार डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका लेटेस्ट भोजपुरी म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

इसके अलावा उन्होंने एक दक्षिण भारतीय फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। अब अदाकारा याशिका बसेरा का पूरा फोकस बॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज़ पर है। उनके पास इस समय कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में दर्शक बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख पाएंगे।

The post BOLLYWOOD NEWS : याशिका बसेरा बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ से रचेंगी नया इतिहास…….! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है……………अभिनेत्री शुभति दास
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र।

सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के बाद अभिनेत्री शुभति दास अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ज़ी बांग्ला के सुपरहिट टीवी शो ‘की कोरो बोलबो तुमाय’ में शुभति के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और बांग्ला म्यूज़िक वीडियो सांग्स और कई हिंदी वेब सीरीज़ में दमदार भूमिकाएं निभाईं।

अभी तक वह चार से अधिक म्यूज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। साथ ही साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी से बांग्ला और बांग्लादेशी म्यूज़िक वीडियो, वेब सीरीज़ और टीवी शोज़ में दर्शकों का दिल जीत चुकी शुभति अब पूरे दमखम के साथ बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं।

विदित हो कि शुभति दास ने बीएससी ऑनर्स और पैरामेडिकल की पढ़ाई की है। उनके करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में हुई, जब उन्होंने अपने रिश्तेदार के ब्यूटी पार्लर और स्पा के लिए मॉडलिंग की और वहीं से उनकी लोकप्रियता का सफर शुरू हुआ। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उन्हें प्रेरित किया और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल, ग्लैमरस और ब्यूटी वीडियोस बनाना शुरू किया, जो वायरल हो गए।

शुभति को निर्देशक राजामौली, संजय लीला भंसाली, करण जौहर और मोहित सूरी की फिल्में बेहद पसंद हैं और वह भविष्य में इन निर्देशकों के साथ काम करने का सपना देखती हैं। उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, और पसंदीदा अभिनेत्रियाँ माधुरी दीक्षित व ऐश्वर्या राय हैं।

शुभति सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल मॉडल और इन्फ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है — इंस्टाग्राम पर एक लाख छब्बीस हजार से अधिक फॉलोअर्स उनके टैलेंट और लोकप्रियता का सबूत हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इवेंट्स और अवॉर्ड शोज़ में वह अक्सर बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित की जाती हैं।

दुबई, लंदन और थाईलैंड जैसे देशों में इवेंट्स को कवर करते हुए उन्होंने अपनी ग्लोबल पहचान बनाई है। बातचीत के क्रम में ये पूछे जाने पर कि वो किस तरह की भूमिकाएं करना पसंद करेंगी…?, वो थोड़ा गंभीर हो जाती हैं…फिर मुस्कुराते हुए कहती हैं -” अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है…रोल छोटा हो या बड़ा मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हूँ।”

एक कलाकार होने के साथ-साथ शुभति एक बेहतरीन गिटार प्लेयर हैं और उन्हें पेंटिंग व गार्डनिंग का भी बेहद शौक है। फिलहाल शुभति का नया टी-सीरीज़ म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होने वाला है, जिसे लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। आने वाले समय में वह हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है……………अभिनेत्री शुभति दास appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : फ़िल्म जगत की कुछ अनसुनी खबरें
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र।

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता से मिले अभिनेता ऋषभ शेट्टी…..!

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता पिछले दिनों ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की टीम से मिली, जिसमें अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी भी शामिल थे। इस मुलाकात में भारतीय फिल्मों की बढ़ती पहचान और यह दिखाने की ताकत बताई गई कि कैसे ये फिल्में भारत की आध्यात्मिक और पारंपरिक संस्कृति को सामने लाती हैं और उसे बचाती हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में लंबे इंतज़ार के बाद, होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा : चैप्टर 1’, जो ‘कांतारा: ए लीजेंड’ का प्रीक्वल है, यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था लेकिन रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ग्लोबल फेनोमेनन बन गई।

दुनियाभर के दर्शक और समीक्षको ने इसकी दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और लाजवाब विजुअल्स की तारीफ करनी जारी रखा है। बताते चलें कि ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को ऋषभ शेट्टी ने लिखा, डायरेक्ट किया और उसमें लीड भूमिका निभाई निभाई है। इस फिल्म को विजय किरगंदुर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अरविंद एस. कश्यप की सिनेमेटोग्राफी है, जबकि बी. अजनीश लोकनाथ का म्यूजिक है।

फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र, प्रकाश थुमिनाड जैसे कई कलाकार हैं। फिल्म भारत की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि को खूबसूरती से पेश करती है, हमारी परंपराओं की आत्मा को जीवंत करती है। ‘कांतारा’ जैसी फिल्में गर्व से हमारी विरासत की भावना को वैश्विक मंच तक पहुँचाती हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए वॉइसओवर देंगे अमिताभ बच्चन……!

रजनीश ‘रैज़ी’ घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा निर्मित फिल्म

‘120 बहादुर’ के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन

वॉइसओवर देंगे। इस बात का खुलासा बेहद लोकप्रिय टी वी शो कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स द्वारा अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास एपिसोड के लिए जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ नया प्रोमो रिलीज किए जाने से हुआ है। प्रोमो में जावेद और फरहान अख्तर अमिताभ बच्चन के साथ KBC के हॉट सीट पर नजर आते हैं, जहां वे अपने पुराने रिश्तों को याद करते हुए मजेदार बातें साझा कर रहे हैं।

खास पल तब आता है जब अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर से उनकी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ के बारे में पूछते हैं। इसके बाद फरहान अख्तर रिजांग ला की लड़ाई और वहां 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़े बहादुर सैनिकों की कहानी बताते हैं। आखिर में, फरहान अमिताभ बच्चन से एक खास रिक्वेस्ट करते हैं कि वे उनकी फिल्म की ओपनिंग सीन को नरेट करें।

जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन से फरहान अख्तर कहते हैं, “हमारी फिल्म की शुरुआत एक नैरेटर की आवाज़ से होती है, जो रिजांग ला की घटना को समझाती है। अगर आप हमारी फिल्म की शुरुआत के लिए नैरेटर बनें, तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी।” इसपर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुशी-खुशी हामी भर दी, जिससे यह एपिसोड का सबसे दिल छू लेने वाला पल बन गया।

इस इमोशनल बातचीत ने दर्शकों को ‘120 बहादुर’ का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है। इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर पहले ही अपना जादू चला दिया है, जहाँ दर्शक अमिताभ बच्चन और अख़्तर परिवार की इस कभी न देखी गई ऑन-स्क्रीन मुलाकात की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, यह एपिसोड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की शानदार विरासत का सही जश्न साबित होने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें यादें, भावनाएं और सिनेमा के जादू का सही मिश्रण है।

फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) की नवीनतम प्रस्तुति ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अखण्ड भारत गौरव अवार्ड समारोह संपन्न……!

मुंबई ग्लोबल द्वारा पिछले दिनों आयोजित ‘अखंड भारत गौरव अवार्ड’ समारोह (26वाँ सीजन) में अपनी पुरानी परंपराओं कायम रखते हुए मुंबई ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन राजकुमार तिवारी ने कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड(मुंबई) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी, सिंगर दीपा नारायण और बॉलीवुड आइकॉन जे. ब्रैंडन हिल की उपस्थिति में अवार्ड दे कर सम्मानित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में उनका साथ दिया मयूरी नेटवर्क कंपनी के सीईओ पुनीत आर खरे और मनीषा पुनीत खरे ने, जिनका मीडिया, पब्लिक रिलेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में एक चर्चित नाम है। समारोह के दौरान इंडियन आइकॉन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार, वित्त और प्रबंधन गुरु अनिल सिंह, लाइव परफॉर्मर और सिंगर चंद्रप्रकाश निर्वान, सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदानकर्ता इमरान अली, फैशन डिजाइनर फरहाना बेगम, समाजसेवी सौरभ अग्रवाल और सिराजुद्दीन एच. मुलानी (प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर) को भी सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया जिनमें बीजेपी के एमएलए संजय उपाध्याय, डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट नार्थ मुम्बई एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, मुम्बई जनरल सेक्रेटरी एनसीपी मुम्बई सुदर्शन राणा, निर्माता, कोरियोग्राफर अभिनेता विन्स ड्यूस, तंत्र और ज्योतिषाचार्य भावानी महाराज, रनवे मॉडल्स रहीं महिला व्यवसायी और मॉडल सुनीता बावा (शो ओपनर), अभिनेत्री मॉडल मूनमून चक्रवर्ती (शो स्टॉपर), मॉडल एमी रंधावा, अभिनेत्री मॉडल पूजा राव और सिंगर मॉडल नीलम नारायण, महिला व्यवसायी प्रीति कडाकिया शामिल है।

अभिनेता राजीव सिंह, व्यवसायी शामशी जहीर मुल्ला, कॉमेडियन आर्टिस्ट रफीक शेख़, पीआरओ और हंगामा मीडिया ग्रुप के सीईओ संजय भूषण पटियाला, मुम्बई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इलेक्शन कंपनी मेंबर राजू गुगे, मुम्बई प्रेसिडेंट वीमेन डिपार्टमेंट एनसीपी मुम्बई आरती साल्वी, कोरियोग्राफर रिंटू मंडल, डांसर प्रियांशू दुबे, डांसर साक्षी सिंह, डांस डायरेक्टर अली बख्श, अभिनेत्री रिदिमा तिवारी, आईएफईटी इंडो फ्रांस पेरिस के चैयरमेन रिजवान खान, बिल्डर और सोशल वर्कर इम्तियाज शेख़, समाजसेवी नंदकुमार चंद्रकांत महात्रे भी सम्मानित हुए।

सत्कर्मीक मिशन फाउंडेशन के फाउंडर बाबा इन्दर प्रीत सिंह, अभिनेत्री मृणाल देशराज, अभिनेत्री डांसर कबीना महाजन, अभिनेता बृजगोपाल, बेस्ट फैशन फोटोग्राफर राजू असरानी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जरीन शेख़, अभिनेत्री सपना सिंह, अभिनेत्री काजल कुशवाहा, अभिनेता जिम्मी खान, स्निपक्स कंसल्टेंसी सीईओ अमित कुमार, योगा फिटनेस गुरु गिरीश कदम, निर्माता आशीष माहेश्वरी, समाजसेवी रमेश कुमार गुप्ता, एमडी फीजिशियन डॉक्टर विशाल शर्मा को भी सम्मान मिला।

यूनिवर्सल कम्युनिकेशन वेल्थ एंड वेल बीइंग कोच डॉक्टर पदमाकर के नानदेकेर, मन्नत इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रविन्द्र पुंडीर, ग्लोबल एक्टिव एक्ससिलेंस इन शेयर ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट शामली सुनील घांदीगोनकर, यूटूबर विशाल बसोतिया, समाजसेवी वलीबा विट्ठल पोपेरे, इन्फूलेंसर रसिका उम्ब्राजकर, सोशल कल्चर इवेंट प्लानर वैशाली उम्ब्राजकर, ग्लोबल ट्रांस क्वीन मॉडल एलिजा बेनिज़ीर, मिस ग्लोबल इंडिया अभिनेत्री मॉडल प्रिया कपूर, सिंगर मॉडल अभिनेत्री सोशल वर्कर सुपर्णा कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं।

विदित होकि ‘मुम्बई ग्लोबल ग्रुप’ ने अपनी उल्लेखनीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी कम समय में अपनी पहचान कायम की है। जमशेदपुर (झारखंड) की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी के द्वारा पिछले 26 वर्षो से मुंबई में ‘अखंड भारत गौरव अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है आयोजक राजकुमार तिवारी का कहना है कि इस तरह के अवार्ड शो करने का उनका खास उद्देश्य यह है कि जो व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको यह अवार्ड प्रदान कर प्रोत्साहित करना और उनके लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया कराने में सहायता करना है।

ब्यूटी आइकॉन वैशाली भाऊरज़ार को मिला ‘अखंड भारत गौरव अवार्ड‘

मुंबई की चर्चित प्रकाशन समूह ‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा पिछले दिनों अंधेरी वेस्ट स्थित एलिट बैंक्वेट हॉल में आयोजित अखंड भारत अवार्ड 2025 समारोह में ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (मुंबई) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी, सिंगर दीपा नारायण और बॉलीवुड आइकॉन जे. ब्रैंडन हिल की उपस्थिति में अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व ब्यूटी आइकन वैशाली भाऊरजार को महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2025 समारोह में ‘मिस इंडिया विनर’ का ख़िताब मिल चुका है और बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 के दौरान भी सम्मानित की जा चुकी हैं। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं।

फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह अवॉर्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक और अभिनेता डॉ. धीरज कुमार के हाथों बेस्ट सुपर मॉडल के रूप में प्रदान किया गया था। यह उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय बना। वैशाली आज कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं और उनकी लोकप्रियता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है। वैशाली का मॉडलिंग करियर जितना ग्लैमरस है, उतना ही प्रेरणादायक भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी वैशाली भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू(एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया।

अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के बल पर वैशाली भाऊरज़ार ने न केवल आला मुकाम हासिल किया है, बल्कि एक सफल मॉडल के रूप में युवाओं की प्रेरणा श्रोत बन चुकी हैं।

हॉरर थ्रिलर ‘लॉस्ट सोल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग संपन्न

निशित चन्द्र माथुर माथुर द्वारा निर्मित और जिग्नेश महियावंशी द्वारा निर्देशित हॉरर थ्रिलर ‘लॉस्ट सोल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पिछले दिनों अंधेरी पश्चिम स्थित चार बंगला के स्टार प्रिव्यू थियेटर में संपन्न हुई। फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक है, जिसमें हॉरर और सस्पेंस के तत्वों को कुशलतापूर्वक स्क्रीन पर पेश किया गया है। वहीं इस फिल्म से बतौर मुख्य नायिका सिम्मी दीक्षित बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

उनके शानदार अभिनय ने वाकई दर्शकों का ध्यान खींचा है। पूरी फिल्म में सिम्मी दीक्षित कहानी का केंद्रबिंदु बनकर उभरी हैं जो बेहद प्रशंसनीय हैं साथ ही नवोदित अभिनेता आर्यन राजपूत ने भी अपने अभिनय कला कौशल से अपने कैरेक्टर को जीवंत किया है, वहीं फिल्म के अन्य पात्रों ने भी शानदार अभिनय किया है। रीता दास द्वारा लिखित यह फिल्म इस शैली के सिनेदर्शकों के लिए एक बार देखने योग्य है।

सतरंगी मीडिया पी.आर सर्विसेज और पेज1 नेटवर्क के द्वारा प्रचारित ‘लॉस्ट सोल’ एक बेहतरीन हॉरर थ्रिलर है जो सिनेदर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी। फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रयास करने की कोशिश की है। अब दर्शक इस फिल्म कितना प्यार देते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

The post BOLLYWOOD NEWS : फ़िल्म जगत की कुछ अनसुनी खबरें appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : “ग्लैमर वर्ल्ड से सीधा अपडेट”
प्रस्तुति – काली दास पाण्डेय

मुंबई, न्यूज।

चर्चाओं के बीच : अदाकारा पूनम झावर

‘मोहरा’, ‘आँच’, ‘आर..राजकुमार’, ‘ओ एम जी-ओ माई गॉड’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री पूनम झावर हाल ही में जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, तो नज़ारा ही कुछ और था। एयरपोर्ट का पूरा माहौल उनके जलवे से चमक उठा। फिट बॉडी, ग्लैमरस आउटफिट और जबरदस्त कॉन्फिडेंस के साथ उनकी एंट्री देखकर फैन्स के होश उड़ गए। किसी ने कहा, “क्या ये वही मोहरा वाली सिंपल साड़ी गर्ल है?” तो किसी ने चुटकी ली – “अब तो ये हॉटनेस की क्वीन लग रही हैं।”

सबसे दिलचस्प बात ये है कि पूनम का ये नया अवतार कॉस्मेटिक सर्जरी या फिल्टर्स का कमाल नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, फिटनेस और पॉजिटिव वाइब्स का नतीजा है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आते ही धूम मच गई। एक यूज़र ने लिखा, “बिना सर्जरी इतनी हॉट दिखना कोई मज़ाक नहीं, पूनम झावर सच में नेचुरल ब्यूटी की मूरत हैं।”

वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “90’s की सादगी गर्ल अब बन गईं बोल्डनेस की ब्रांड एंबेसडर।” फ़िलवक़्त अपनी बोल्डनेस को लेकर शोख चंचल हसीन बिंदास अदाकारा बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बताते चलें कि 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ से रातोंरात फेमस हुईं पूनम झावर ने उस दौर में अपनी भोली-भाली सूरत और मासूम सादगी से लाखों दिलों को दीवाना बना दिया था। उनकी कजरारी आंखें, मीठी मुस्कान और देसी नज़ाकत ने दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि “ना कजरे की धार…” आज भी लोगों की रोमांटिक प्लेलिस्ट में नंबर वन पर है। अब सवाल ये है कि जिस एक्ट्रेस ने सिर्फ एक फिल्म और एक गाने से करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी, अगर वो दोबारा बड़े पर्दे पर इस ग्लैमरस अंदाज़ में लौटें तो क्या होगा?

यकीन मानिए, बॉलीवुड में फिर से हॉटनेस का तूफ़ान आ जाएगा। पूनम झावर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ नंबर है, लेकिन जलवा हमेशा बरकरार रहता है। अदाकारा पूनम झावर अपने मिशन के तहत राजनीतिक रैलियों में भी भाग लेने लगी हैं और ग्रामीण भारत की युवा लड़कियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ उनके अधिकारों व सुरक्षा के लिए कई गैर सरकारी संगठनों से भी जुड़ गई हैं।

वह वर्तमान में कई ऐसी गाँव की पहचान कर रही हैं जहाँ लैंगिक भेदभाव चरम सीमा पर है और साक्षरता के अंतर को समाप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है। स्टे होम की अवधारणा को आत्मसात कर पूनम झावर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फिल्मों के लिए आने वाले ऑफर्स पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ की शूटिंग संपन्न

अवॉर्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान और चर्चित डांसर और अभिनेत्री शिरीन फरीद म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ में एक साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई है। 2 अक्टूबर को कृष्णा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को जारी किया जाएगा। विदित हो कि डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर डायरेक्टर तो हैं ही, केसीएफ फ़ाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं और इस म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ से वो अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं।

‘दिलों की बात’ के संगीतकार राजेश घायल व गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं और स्वर दिया है सिंगर करिश्मा शेख ने। डॉ. कृष्णा चौहान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही माता रानी की महिमा पर आधारित एक भक्ति गीत की भी शूटिंग समाप्त हो गई है। नवरात्रि के अवसर पर जारी होने वाली इस गीत में वैष्णव देवा का संगीत है। विक्की नागर के द्वारा लिखे गीत को स्वर दिया है रेखा राव ने। म्यूजिक वीडियो में प्रवीण वाडकर, रंगीता सिंह और एन के नरेश नजर आएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में पहली होम प्रोडक्शन हिंदी फीचर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ की शूटिंग भी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. कृष्णा चौहान की फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ के सभी गीत रिकार्ड हो चुके हैं।

गीतों को स्वर दिया है शाहिद माल्या, तरन्नुम मलिक, शबाब साबरी, दीपा नारायण झा और रितु पाठक ने। म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन हैं। 02 अक्टूबर को अंधेरी (मुंबई) स्थित मेयर हॉल में डॉ कृष्णा चौहान ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2025’ का आयोजन करने जा रहे हैं।

झारखंड में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं….! फिल्म निर्माता रवि कौशल

ऐश्वर्या शिखा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ऐसा कब तक’ के लिए सिंगर कोनालिका के स्वर में पिछले दिनों मुंबई स्थित आर्यन रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक गीत रिकॉर्ड किया गया। रिकॉर्डिंग के समय अभिनेता चांद मेहरा भी उपस्थित थे। ‘ऐसा कब तक’ के गीतकार निरंजन बुद्धधारा, कैलाश लखनवी व एंजल और म्यूजिक कंपोज किया है कुंज बिहारी ने। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक एम ए अरमान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सह निर्माता राकेश कुमार सिंह एवं शिव उरांव और कार्यकारी निर्माता दृष्टि उनगर हैं। इस फिल्म के निर्माता रवि कौशल हैं।

विदित हो कि झारखंड से फिल्म निर्माता रवि कौशल का रिश्ता वर्षों पुराना रहा है। झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘अग्निकुंड’ का निर्माण रवि कौशल कर चुके हैं। अपनी नवीनतम फिल्म ‘ऐसा कब तक’ की शूटिंग भी रवि कौशल झारखंड के ग्रामीण व शहरी इलाकों के रमणीक लोकेशनों में करेंगे।

इस फिल्म की कथावस्तु में दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजेडी का समावेश किया गया है। फिल्म के सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी नवीनतम फिल्म ‘ऐसा कब तक’ की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए फिल्म निर्माता रवि कौशल।

झारखंड राज्य के अपने अनुभवों को साझा किया और झारखंड फिल्म उद्योग को लेकर भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं में फिल्मों के प्रति अपनापन नजर आता है।

यहां की फिल्मी गतिविधियों से जुड़े कलाकारों और एक्टिव फिल्मकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए मौजूदा सरकार को ध्यान देना चाहिए। मुझे तो लगता है झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम केवल कागजी घोड़ा बन कर रह गया है।

‘सरज़मीं’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 28 सितंबर को स्टार गोल्ड पर होगा…..!

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और कायोज़ ईरानी द्वारा निर्देशित इमोशनल थ्रिलर ‘सरज़मीं’ का प्रीमियर 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। ‘सरज़मीं’ अटूट पारिवारिक रिश्तों, छुपे हुए रहस्यों और त्याग की कहानी है। फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान जैसे कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस है।

यह फिल्म सस्पेंस को गहरे भावनात्मक ड्रामा के साथ जोड़ती है, जो इसे हर पीढ़ी के लिए एक यादगार अनुभव बनाती है। अपनी दिलचस्प कहानी के अलावा, ‘सरज़मीं’ यह भी दिखाती है कि परिवार हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी सबसे गहरी जिम्मेदारी है।

फिल्म में अपने मुख्य किरदार में, काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जिसके अतीत में एक ऐसा महत्वपूर्ण राज छिपा है जो उसके परिवार की नींव हिला देता है। पृथ्वीराज सुकुमारन एक ऐसे किरदार में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देते हैं, जिसमें वह तीव्रता और संयम दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं, जबकि इब्राहिम अली खान एक ऐसे किरदार में ताजगी और संवेदनशीलता लाते हैं जो प्यार, वफादारी और कर्तव्य के बीच फंसा हुआ है।

वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री काजोल ने कहा- “इतनी गहराई और भावनात्मक जटिलता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए एक बहुत ही संतोषजनक अनुभव रहा है। ‘सरज़मीं’ हर परिवार से जुड़ती है क्योंकि यह उन विकल्पों, बंधनों और त्याग को दर्शाती है जिनका सामना हम सभी अपने जीवन में करते हैं। मुझे खुशी है कि सभी भारतीय परिवार 28 सितंबर, रविवार को दोपहर 12 बजे स्टार गोल्ड पर ‘सरज़मीं’ का प्रीमियर देख पाएंगे।”

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का ट्रेलर हुआ जारी….!

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को

देशभर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है। होम्बले फिल्म्स द्वारा 2022 में निर्मित ‘कांतारा’ ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

फिल्म ‘ कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ एक बार फिर होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। मेकर्स ने ‘ कांतारा : चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं।

यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी हॉट और ग्लैमरस

– अदाकारा मृणाल देशराज

‘इश्कबाज़’, ‘नागिन’, ‘कहीं तो होगा’ जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स से टीवी पर अपनी विशिष्ट छवि कायम करने वाली व ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड जीत चुकीं और कई मैगज़ीन कवर रह चुकी हॉट और ग्लैमरस अदाकारा मृणाल देशराज इन दिनों बॉलीवुड में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। ग्रे शेड्स की क्वीन कहे जाने वाली मृणाल अपने बोल्ड अंदाज़ और दमदार एक्टिंग से दर्शकों की फेवरेट रही हैं। एक ब्रेक के बाद मृणाल अब अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर रही हैं और इस बार उनका निशाना है ओटीटी।

अब ओटीटी पर अपने अभिनय कला कौशल के साथ अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी अदाकारा मृणाल देशराज। थिएटर से शुरुआत करने वाली मृणाल ने परितोष पेंटर के “ये क्या हो रहा है”, ‘अमर, अकबर और टोनी’, विपुल मेहता के ‘हम ले गए तुम रह गए’, रमेश तलवार के ‘डॉ. मुक्ता’ और नादिरा बब्बर के ‘यहूदी लड़की’ जैसे नाटकों से अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।

वहीं छोटे पर्दे पर ‘कहीं तो होगा’ की शिप्रा, ‘सुजाता’ की पद्मिनी, ‘डोली सजा के…’, ‘छोटी सी ज़िंदगी’, ‘महाराणा प्रताप’ की महारानी उमादेवी जैसे नेगेटिव रोल्स में छा गईं और फिर ‘इश्कबाज़’ की जाह्नवी ओबेरॉय और ‘नागिन’ की रोहिणी बनकर फैंस के दिलों पर राज किया। स्टाइल और एटीट्यूड में बेमिसाल मृणाल का कहना है कि वह नए प्लेटफॉर्म पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाना चाहती हैं।

मृणाल सिर्फ़ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि फिटनेस और स्पोर्ट्स की दुनिया में भी बेहद एक्टिव हैं। योगा, जिम्नास्टिक, स्क्वैश, लॉन टेनिस, किक बॉक्सिंग, स्विमिंग, रनिंग, स्पिनिंग और हैवी वेट लिफ्टिंग… इन सबमें उनका जलवा देखने लायक है।

यही वजह है कि उनकी फिट और टोंड बॉडी फैंस को हमेशा इंप्रेस करती है। बकौल मृणाल देशराज पैशन और डेडिकेशन ही मेरी ताकत है। काम के पीछे भागो, पैसे के पीछे नहीं, मंज़िल खुद चलकर आपके पास आएगी।

गायिका साधना वर्मा का देवी गीत ‘मां की महिमा’ जारी …….भक्ति रस से सराबोर यह गीत देशभर में मचा रहा है धूम……!

नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिभाव से ओत-प्रोत म्यूजिक वीडियो ‘मां की महिमा’ जारी कर दिया गया है। चर्चित गायिका साधना वर्मा के स्वर से सजा ये म्यूजिक वीडियो ‘मां की महिमा’ न केवल संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर रहा है, बल्कि माता रानी के भक्तों को भी एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है।

इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि कई पूजा पंडालों में इसे बार-बार बजाया जा रहा है और लोग इसकी मधुरता में डूब रहे हैं। साधना वर्मा की सुरीली आवाज़ और भक्ति रस से भरे बोलों ने गीत को इतना लोकप्रिय बना दिया है कि यह महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई पूजा पंडालों, गरबा और डांडिया आयोजनों में विशेष रूप से गूंज रहा है। विशेष रूप से मुंबई, भिवंडी, ठाणे और पुणे जैसे नगरों में यह गीत नवरात्र महोत्सव का जान बन गया है।

इस भक्ति गीत को संगीत से सजाया दि है अंकित सिन्हा ने और बोल लिखे हैं सुनील गुप्ता ने। गीत का वीडियो भी काफी आकर्षक है, जिसका निर्देशन किया है शिवम यादव ने। वीडियो में कलाकार अभिषेक यादव, प्रतिक्षा शर्मा, आराध्या शर्मा, कीर्ति शर्मा, वैभव भट्ट, विकास यादव, उत्कर्ष शर्मा, राहुल कुमार और अमन शर्मा ने अपने शानदार अभिनय से चार चाँद लगा दिए हैं।यह म्यूजिक वीडियो गायिका साधना वर्मा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

निर्देशक सिद्धार्थ नागर की टी वी श्रृंखला ‘प्रतिबद्ध’ की शूटिंग तेज गति से जारी…..!

फानूस बन कर जिसकी हिफाज़त हवा करे,

वो शमा क्या बुझे जिसे रौशन खुदा करे !

उपरोक्त पंक्तियां फिलवक्त लेखक, निर्माता व निर्देशक सिद्धार्थ नागर पर अक्षरशः फिट बैठती है। लगभग 3000 से अधिक प्रसारण अवधि के धारावाहिकों का निर्माण एवं निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ नागर टी वी श्रृंखला ‘प्रतिबद्ध’ के साथ पुनः सक्रिय हो गए हैं। विदित हो कि पिछले पांच वर्षों के लंबे गैप, जिसकी वजह रही परिवार के अभिन्न अंग रहे सदस्यों का देहावसान और पारिवारिक समस्याओं से जुड़ी झंझानिल बयार को निर्देशक सिद्धार्थ नागर ने बख़ूबी झेला।

प्रसार भारती ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन द्वारा आरम्भ किये गए ओ.टी.टी.चैनल वेव्स के लिए टी वी श्रृंखला ‘प्रतिबद्ध’ के निर्माण की स्वीकृति के पश्चात लेखक, निर्माता, निर्देशक सिद्धार्थ नागर को अनुबंधित कर लिया गया है।

बताते चलें कि ‘प्रतिबद्ध’ का मुहूर्त वृन्दावन स्थित श्री बाँके बिहारी जी के चरणों में शीश नवाते हुए किया गया, तत्पश्चात मथुरा, आगरा, लखनऊ में शूटिंग के बाद मुंबई के विभिन्न लोकेशन साई कुटीर, पुष्पा बंगलो, एस जे स्टूडियो, फिल्म सिटी, चांदिवली स्टूडियो आदि में शूटिंग का कार्य प्रगति पर है।

सार्थक चित्रम के बैनर तले बन रही ‘प्रतिबद्ध’ के सह निर्माता आकाश वशिष्ठ, दिनेश सहगल, कैमरामैन मुकेश शर्मा, एडिटर महेंद्र कुमार, रचनात्मक प्रमुख अर्चना सेकिया, निर्माण प्रमुख प्रवीण सोरते और कला निर्देशक महेंद्र राऊत हैं। पिछले दिनों अंधेरी (ईस्ट) मुंबई स्थित एस जे स्टूडियो में ‘प्रतिबद्ध’ के कई महत्वपूर्ण दृश्य अभिनेता

अयूब खान, राजू खेर, अविनाश सजवानी, यश सिंह, अक्षमा के अलावा हम लोग और बुनियाद के चर्चित अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी पर फिल्माए गए। लगभग 35 साल बाद अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी ‘प्रतिबद्ध’ की कास्ट में शामिल होकर अभिनय की दुनिया में पुनः कदम रख रहे हैं।

‘प्रतिबद्ध’ के अन्य प्रमुख कलाकार आस्था चौधरी, बृजेंद्र काला, किशोरी शहाणे, श्वेता रस्तोगी, दामिनी दवे, दीप्ति मिश्रा, अक्षिता अरोड़ा, प्रीति कोचर और लखनऊ की प्रतिष्ठित अभिनेत्री डॉ.अनीता सहगल आदि हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : “ग्लैमर वर्ल्ड से सीधा अपडेट” appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ की शूटिंग संपन्न
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र।

अवॉर्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान और चर्चित डांसर और अभिनेत्री शिरीन फरीद म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ में एक साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई है। 2 अक्टूबर को कृष्णा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को जारी किया जाएगा।

विदित हो कि डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर डायरेक्टर तो हैं ही, केसीएफ फ़ाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं और इस म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ से वो अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। ‘दिलों की बात’ के संगीतकार राजेश घायल व गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं और स्वर दिया है सिंगर करिश्मा शेख ने।

डॉ. कृष्णा चौहान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही माता रानी की महिमा पर आधारित एक भक्ति गीत की भी शूटिंग समाप्त हो गई है। नवरात्रि के अवसर पर जारी होने वाली इस गीत में वैष्णव देवा का संगीत है। विक्की नागर के द्वारा लिखे गीत को स्वर दिया है रेखा राव ने। म्यूजिक वीडियो में प्रवीण वाडकर, रंगीता सिंह और एन के नरेश नजर आएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में पहली होम प्रोडक्शन हिंदी फीचर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ की शूटिंग भी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. कृष्णा चौहान की फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ के सभी गीत रिकार्ड हो चुके हैं।

गीतों को स्वर दिया है शाहिद माल्या, तरन्नुम मलिक, शबाब साबरी, दीपा नारायण झा और रितु पाठक ने। म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन हैं। 2 अक्टूबर को अंधेरी (मुंबई) स्थित मेयर हॉल में डॉ कृष्णा चौहान ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2025’ का आयोजन करने जा रहे हैं।

The post BOLLYWOOD NEWS : म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ की शूटिंग संपन्न appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ग्लैमर की दुनिया के अनसुने किस्से
प्रस्तुति काली दास पाण्डेय

मुंबई, न्यूज़।

म्यूज़िक की दुनिया की एक नायाब सितारा : डीजे चाहत

पिछले सात वर्षों से पेशेवर रूप से डीजे के रूप में सक्रिय चाहत इन दिनों सुर्खियों में हैं। 22 वर्षीय चाहत देश की सबसे कम उम्र की लेडी डीजे बनकर अन्य महिलाओं के लिए एक नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। डीजे चाहत, म्यूजिक मिक्सिंग, प्लेलिस्ट निर्माण, डीजे मशीन के सही उपयोग और मास्टरिंग में दक्ष हैं। उन्हें बॉलीटेक, टेक्नो, पंजाबी और बॉलीवुड जैसे विभिन्न जॉनर में गीत बजाने में महारत हासिल है।

एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए उन्हें हजारों गाने सुनने पड़ते हैं। गानों को सुनकर उन्हें क्रमबद्ध रूप से सजाना और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करना होता है। किसी एक ट्रैक को बजाने से पहले तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करनी होती है, तब जाकर एक अच्छी परफॉर्मेंस तैयार होती है। एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए सभी इंस्ट्रूमेंट्स, बीट्स और डीजे मशीन पर विशेष ध्यान देना होता है।

अनुभव से ही इस क्षेत्र में कौशल में निखार आता है और डीजे चाहत इस दिशा में अनुभवी हैं। इसके अतिरिक्त वह गिटार और दरबुका जैसे वाद्ययंत्रों को भी बेहतरीन ढंग से बजा लेती हैं। उनकी गायन शैली भी सराहनीय है। योग, जिम और संगीत सुनना उनके प्रमुख शौक हैं। वह देश और विदेशों में बतौर डीजे परफ़ॉर्मेंस करती रहती हैं। यह कार्य उनके दिल के अत्यंत करीब है।

वे पार्टी, क्लब, होटल, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे का कार्य करती हैं। चाहत बताती हैं कि डीजे बनना आसान नहीं है। एक दक्ष डीजे का कार्य केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं होता, बल्कि उनकी भावनाओं को भी समझना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई भावनात्मक और धीमा गीत चल रहा हो और दर्शक भावुक हो जाएं, तो उसी भाव-तरंग के अनुसार अगले गानों का चयन करना आवश्यक होता है। आप तुरंत कोई रॉक सॉन्ग या मस्ती भरा गीत नहीं बजा सकते।

यदि कोई मस्ती वाला गीत चल रहा हो, तो एकदम से अलग जॉनर का गाना बजाना उपयुक्त नहीं होता। चूंकि यह लाइव परफ़ॉर्मेंस होता है, इसलिए आपकी छोटी सी गलती भी दर्शकों के असंतोष का कारण बन सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में अच्छी समझदारी और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन आवश्यक होता है। डीजे इंडस्ट्री में भी ग्लैमर का प्रभाव काफी अधिक होता है। डीजे चाहत अपनी संघर्ष यात्रा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहती हैं कि वह एक प्रोफेशनल डीजे हैं और उन्होंने डीजे की बाकायदा पढ़ाई की है तथा इस क्षेत्र में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।

उनका मानना है कि अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि उन्हें पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उनके अनुसार, “काम ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन बोझ न लगे, बल्कि आनंद मिले। अपने कौशल और प्रतिभा को लगातार बढ़ाएं, और अपने सपनों को साकार करें। आज का समय बदल चुका है, किसी एक नौकरी में अपने अमूल्य जीवन को नष्ट न करें। यदि आपने अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और लगन से कार्य किया, तो न केवल आप खुश रहेंगे बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना सकेंगे।”

अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू

भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई ने साथ में प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।

विदित हो कि 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आई थी हालांकि, आखिरी बार दोनों को साथ में फिल्म ‘टशन’ (2008) में देखा गया था। 2016 की मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ के हिंदी रूपांतरण ‘हैवान’ एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग केरल के कोच्चि में शुरू हो चुकी है।

आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग ऊटी और मुंबई में भी की जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय उर्फ अक्की इन दिनों ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं, उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा अक्षय की पाइपलाइन में ‘भूल बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों को भी प्रियदर्शन ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया……!

बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया इन दिनों अपनी अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द गरुणा’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। ‘द गरुणा’ रहस्य, रोमांच, प्राचीन इतिहास, दंतकथाओं और मायथोलॉजी से जुड़ी संदेशात्मक कहानी है।

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे से निकल कर बॉलीवुड में उड़ान भरने वाली सुचंद्रा एक्स वानिया अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं। उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस ‘वानिया ग्रुप ऑफ कंपनी’ है जिसके बैनर तले फिल्मों का निर्माण होता है।

बतौर अभिनेत्री उन्होंने कई बंगाली फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘डाइट’ (हॉटस्टार), ‘पथ जदि ना सेश होय’ (क्लिक्क), ‘बालुकाबेला.कॉम’ (ज़ी5), ‘बोंकु बाबु’ (ज़ी5), ‘जमाई बोरन’, ‘नॉट अ डर्टी फिल्म’ (क्लिक्क), ‘चोतुष्कोण’ (प्राइम वीडियो), ‘कंडीशन्स अप्लाई’ (प्राइम वीडियो), ‘कोलकाताय कोलंबस’ (सोनी लिव), ‘नीलाचले किरीटी’, ‘सूर्यो पृथिबीर चारिदिके घोरे’ और ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ उल्लेखनीय हैं।

निर्देशन में सुचंद्रा एक्स वानिया ने सबसे पहले अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ का क्रिएटिव डायरेक्शन किया, जो एक बड़े बजट की बंगाली स्पिरिचुअल थ्रिलर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद उन्होंने ‘सूर्पनखा आगोमोन’ (The Arrival of Shurpanakha) का निर्देशन किया। यह फिल्म 2022 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई और अलग-अलग कैटेगरी में 10 से भी अधिक पुरस्कार जीत चुकी है।

17 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में माता सीता और शूर्पणखा के संवाद और भावनाओं को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में हुई थी और इसमें छाऊ कलाकारों, आदिवासी और नए कलाकारों को अवसर दिया गया था। दक्षिण कोलकाता की पृष्ठभूमि से आने वाली सुचंद्रा को बचपन से ही कला और फिल्म निर्माण का वातावरण मिला। उनके पिता को फोटोग्राफी का शौक था और उनके आसपास फिल्म और स्क्रिप्ट पर चर्चाएँ होती थीं।

बारहवीं कक्षा के दौरान उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया और वहीं एक निर्देशक ने उन्हें देखा और अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया जहाँ से उनके फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई। हालांकि वह पहले अभिनेत्री बनना चाहती थीं, लेकिन निर्देशन और फिल्म निर्माण की इच्छा हमेशा उनके मन में रही। सुचंद्रा एक्स वानिया ने निर्देशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से की है और सुजीत रॉय इंस्टीट्यूट से निर्देशन की बारीकियों को भी सीखा है।

आज सुचंद्रा एक्स वानिया बतौर अभिनेत्री और निर्देशक कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वह समाज सेवा में भी सक्रिय रहती हैं और गरीबों व ज़रूरतमंदों की सहायता करती हैं। उनका मानना है कि फिल्मों में मनोरंजन के साथ संस्कृति, इतिहास और परंपरा का समावेश होना चाहिए ताकि सिनेमा के माध्यम से लोगों को नई और वास्तविक जानकारियाँ मिलें। वर्तमान में वह बंगला प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ दो हिंदी फिल्मों पर काम कर रही हैं।

सुचंद्रा एक्स वानिया कहने से ज़्यादा करने में विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि अभी तो सफर की शुरुआत है, मंज़िल तक पहुँचना बाकी है और वहाँ वे अपने स्वाभिमान और शर्तों के साथ पहुँचेंगी। फिलहाल सुचंद्रा एक्स वानिया अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

‘निशानची’ का ट्रेलर जारी…….19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म……!

अमेजन MGM स्टूडियोज़ इंडिया और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘निशानची’ का ट्रेलर दर्शकों को सीधे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की चहल-पहल भरी गलियों में ले जाता है, जहाँ बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू की ज़िंदगियाँ अचानक अनोखे तरीके से आपस में टकराती हैं।

जबरदस्त पीछा करने वाले सीन, सीटी बजवाने वाले डायलॉग, जोरदार टकराव और प्यार व तड़प के नाज़ुक पलों के साथ यह एक ऐसी दुनिया रचता है, जो जितनी अव्यवस्थित है उतनी ही आकर्षक भी है। रोमांच, कॉमेडी और देसी अंदाज़ से भरपूर इस ट्रेलर में विद्रोह, रोमांस और प्रतिद्वंद्विता को समान रूप से दर्शाया गया है। यह ट्रेलर दर्शकों को एक्शन और ड्रामा का एक हाई-ऑक्टेन मिक्स देगा।

अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस ‘जार पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। फिल्म में डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नज़र आएंगे। ‘निशानची’ की कहानी दो जुडवा भाइयों बबलू और डबलू की रोमांचक ज़िंदगी पर आधारित है।

जो एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं लेकिन उनके विचार और मान्यताएँ बिल्कुल अलग हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिनेफलक पर उभरती अदाकारा समीक्षा गोस्वामी

एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘नागिन’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद से ही शोख चंचल हसीन अदाकारा समीक्षा गोस्वामी सुर्खियों में हैं। कोटा (राजस्थान) की मूल निवासी अदाकारा समीक्षा गोस्वामी ने हिंदी और भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब साउथ फिल्मों की ओर कदम बढ़ा दिया है।

कई सालों से मायानगरी मुंबई में रह रहीं समीक्षा अब तक पाँच से अधिक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनके चर्चित गानों में ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’, ‘एग्रीमेंट’ और ‘राजनीति’ जैसे म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं और दर्शकों द्वारा सराहे गए हैं। बहुत जल्द ही भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ उनका नया वीडियो सांग रिलीज होने जा रहा है।

बेहद चुलबुली और हँसमुख स्वभाव वाली समीक्षा बतौर अभिनेत्री हर तरह के रोल निभाना चाहती हैं। समीक्षा गोस्वामी की पहली साउथ फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और वह अब फिल्मों में अपने अलग अंदाज से पहचान बनाने को तैयार हैं।

डॉ कृष्णा चौहान 2 अक्टूबर को आयोजित करने जा रहे हैं ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’

मुम्बई (अंधेरी) स्थित मेयर हॉल में 02 अक्टूबर को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा आयोजित ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’ समारोह में समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ का आयोजन मुम्बई में पांचवीं बार करने जा रहे हैं।

फिलवक्त आयोजक डॉ कृष्णा चौहान इस समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं। गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 25 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है।

डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फिल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं। पिछले आठ वर्षों से कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता बांटने की परम्परा को उन्होंने कायम रखा है। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। हिंदी अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ की सफलता के बाद वो इन दिनों काफी सक्रिय हैं।

उनकी हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ के सारे गाने संगीतकार दिलीप सेन के संगीत निर्देशन में रिकॉर्ड हो चुके हैं और साथ ही साथ उनके तीन म्युज़िक वीडियो ‘जय जय महाराष्ट्र’, ‘बाबू जी’ और ‘जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी’ की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।

The post BOLLYWOOD NEWS : ग्लैमर की दुनिया के अनसुने किस्से appeared first on Lok Dastak.