लोक दस्तक, Author at Lok Dastak

AMETHI NEWS :अमेठी में सड़कों की विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 11,277 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव
अमेठी में सड़कों की विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 11,277 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्रेषित

विशेष मरम्मत योजना के तहत 87 कार्यों को मिली स्वीकृति, कुल 87 मार्गों की 82.555 किलोमीटर लंबाई में मरम्मत कार्यों को मिली मंजूरी

अमेठी, उप्र ।

जनपद में सड़कों को बेहतर, सुगम एवं आवागमन के योग्य बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण योजना के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड के अंतर्गत विभिन्न मार्गों की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत प्रांतीय खंड द्वारा कुल 134 कार्यों, 144.73 किलोमीटर लंबाई एवं 7154.51 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सापेक्ष 58 कार्यों, 36.535 किलोमीटर लंबाई एवं 2247.54 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शेष कार्यों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा एवं अनुबंध गठन संबंधी कार्यवाही प्रगति पर है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित मार्गों पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

इसी प्रकार नवीनीकरण योजना के अंतर्गत प्रांतीय खंड द्वारा 80 कार्यों, 100.85 किलोमीटर लंबाई एवं 2202.75 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है, जिसकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निविदा आमंत्रित कर अनुबंध गठन की कार्यवाही पूरी करते हुए मार्गों के नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण खंड के अंतर्गत विशेष मरम्मत योजना में कुल 30 कार्यों, 46.06 किलोमीटर लंबाई एवं 2507.26 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया था।

इसके सापेक्ष 29 कार्यों, 46.02 किलोमीटर लंबाई एवं 1887.52 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शेष कार्य की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा एवं अनुबंध गठन संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

वहीं, निर्माण खंड के अंतर्गत नवीनीकरण योजना में 87 कार्यों, 108.04 किलोमीटर लंबाई एवं 1914.91 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इसकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निविदा आमंत्रित कर अनुबंध गठन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए संबंधित मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र प्रारंभ कराते हुए पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाएगी, जिससे जनपद के ग्रामीण एवं अन्य संपर्क मार्गों की स्थिति में सुधार हो सके और आमजन को आवागमन में सुविधा मिले।

The post AMETHI NEWS :अमेठी में सड़कों की विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 11,277 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव appeared first on Lok Dastak.

Constitution Day : संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने डॉ0 अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

अमेठी, उप्र ।

संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर नमन किया।

इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल्यों के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है।

यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की प्रस्तावना में निहित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा अवसर की समानता जैसे आदर्श हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल आधार हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों एवं आदर्शों को व्यवहार में उतारना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। सभी को अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते समय निष्पक्षता, पारदर्शिता, समानता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण मौलिक कर्तव्य भी सौंपे हैं। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ पालन करें। संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने दैनिक जीवन और कार्यप्रणाली में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, डिप्टी कलेक्टर पंकज कुमार, रामशंकर सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post Constitution Day : संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने डॉ0 अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ appeared first on Lok Dastak.

Amethi Update : एक्शन में SP अमेठी,लापरवाही बरतने पर रामगंज थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
लोकदस्तक संवाददाता

अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामी पर रामगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SOG प्रभारी अनूप सिंह को मिली कमान

अमेठी, उप्र ।

जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकामी के आरोपों के बाद रामगंज थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

रामगंज थाने की जिम्मेदारी अब जनपद की तेजतर्रार SOG टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह को सौंपी गई है। SOG से सीधे थाने की कमान मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अनूप सिंह के सामने रामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करने की चुनौती होगी।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के इस कदम को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

The post Amethi Update : एक्शन में SP अमेठी,लापरवाही बरतने पर रामगंज थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर  appeared first on Lok Dastak.

AMETHI NEWS : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 10 गिरफ्तार, चार पुस्तकें बरामद
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

कमरौली पुलिस ने सिंदुरवा रोड स्थित घर पर छापा मारकर की कार्रवाई, मेडिकल, शिक्षा और आर्थिक मदद का भरोसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप

अमेठी, उप्र ।

जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित अनुसूचित जाति के महिलाओं और पुरुषों को रुपये, मेडिकल सुविधा और शिक्षा में मदद का भरोसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके से धर्म परिवर्तन से संबंधित चार पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी कोठी पालपुर निवासी अश्वनी पाण्डेय ने कमरौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग अनुसूचित जाति के लोगों को प्रलोभन देकर सामूहिक रूप से हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सक्रिय हुई। रविवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कमरौली पुलिस आरोपित राजकुमार के घर पहुंची।

वहां 20 से 25 लोग मौजूद मिले। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से धर्म परिवर्तन से संबंधित चार पुस्तकें बरामद की गईं।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपितों ने रिवाइवल चर्च के माध्यम से रुपये, चिकित्सा और पढ़ाई जैसी सुविधाएं दिलाने का भरोसा देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की बात बताई।

पुलिस के अनुसार, आरोपित इससे पहले भी राजकुमार के माध्यम से कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। आरोपित देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर धर्म प्रचार करते हैं और तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा उत्तराखंड में सक्रिय बताए गए हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार आरोपितों में अमेठी के कमरौली निवासी राजकुमार उर्फ जुऐल और उनकी पत्नी सूर्यकला उर्फ मारथा, महाराष्ट्र निवासी श्रीनिवासन डेनियल, दिव्या डेनियल, रॉयल रॉड्रिक्स और रीता रॉड्रिक्स, उत्तराखंड निवासी महिपाल सिंह बिंद उर्फ विलियम और एलविना बिलियम्स, ओडिशा निवासी प्रकाश राव तथा आजमगढ़ निवासी कन्हैया बिंद उर्फ सैमसन शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post AMETHI NEWS : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 10 गिरफ्तार, चार पुस्तकें बरामद appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD NEWS : ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर जारी…., 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म…..!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के संगीत को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच निर्देशक सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ अब अपने एक बड़े पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है। फिल्म के मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में हैं।

यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदित हो कि ट्रेलर लॉन्च से पहले मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में फिल्म की एक खास म्यूजिकल इवनिंग आयोजित की गई थी, जहां फिल्म के संगीत का जश्न मनाया गया और ‘ये प्रेम मोल लिया’ की दुनिया को खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया गया।

हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किए गए इस म्यूजिक एल्बम को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके गाने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। खास तौर पर ‘झुमका पटोला’ को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है और यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है।

फिल्म के प्रमोशन के तहत मेकर्स ने खास तौर पर तैयार किए गए ‘झुमका पटोला’ हैम्पर के जरिए भी इस गाने को चर्चा में बनाए रखा है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान हमेशा से यादगार संगीत और पारिवारिक जश्न से जुड़ी रही है। ऐसे में फिल्म का म्यूजिक एल्बम इसकी पहचान का एक अहम हिस्सा है।

संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ यह सहयोग दो अलग-अलग संगीत शैलियों को एक साथ लेकर आया है। फिल्म के गाने दर्शकों को इसकी रोमांटिक और पारिवारिक दुनिया की एक खूबसूरत झलक दे रहे हैं।

ये है फ़िल्म के किरदार

आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत इस फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी, राजेश कुमार समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार और रिश्तों की अहमियत को केंद्र में रखती है।

The post BOLLYWOOD NEWS : ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर जारी…., 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म…..! appeared first on Lok Dastak.

UP BOARD EXAM 2027: यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन भेज सकेंगे प्रत्यावेदन

निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार नहीं होंगे आपत्ति एवं शिकायत संबंधी प्रत्यावेदन

अमेठी, उप्र ।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों के क्रम में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के उपरांत प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची, विद्यालयवार छात्र आवंटन सहित, दिनांक 16 नवंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड एवं प्रदर्शित कर दी गई है।

परिषद के सचिव ने बताया कि यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा विद्यालय प्रबंधक को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र या विद्यालयों को आवंटित किए गए छात्रों के संबंध में कोई आपत्ति अथवा शिकायत है, तो वे उसके समर्थन में युक्तियुक्त कारणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी के माध्यम से परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 21 नवंबर तक प्रत्यावेदन प्रेषित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे परिषद की वेबसाइट पर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची एवं छात्र आवंटन का अवलोकन कर लें तथा किसी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्यों सहित ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत करें।

The post UP BOARD EXAM 2027: यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति appeared first on Lok Dastak.

Voter Revision Campaign : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई आलेख्य मतदाता सूची, बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील

जिले के 1548 बूथों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान, बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ

16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन के लिए कर सकेंगे आवेदन

अमेठी, उप्र।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को करा दिया गया है।

प्रकाशित मतदाता सूची आमजन के निरीक्षण के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अवलोकन कराएं तथा यह सुनिश्चित करने में सहयोग करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मृतक अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि के सुधार के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें और आवश्यकता के अनुसार निर्धारित फार्म भरकर दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर उन्हें तत्काल सक्रिय करें। बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से पुनरीक्षण अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में पात्र युवाओं, नए मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे नागरिकों को आवेदन के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मताधिकार का अवसर मिल सके।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जायेगा – डीएम

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 1548 मतदेय स्थलों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन विशेष तिथियों में संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं तथा नाम सम्मिलित कराने, विलोपन एवं संशोधन से संबंधित निर्धारित फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post Voter Revision Campaign :  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक appeared first on Lok Dastak.

MUSIC : जवानों के बलिदान और निस्वार्थ सेवा को समर्पित म्यूजिक वीडियो ‘सरहदों के रखवाले’ जारी…….!
प्रस्तुति -कालीदास पाण्डेय

असम राइफल्स के जवानों के बलिदान और निस्वार्थ सेवा को समर्पित म्यूजिक वीडियो ‘सरहदों के रखवाले’ जारी किया गया।नुरवी प्रोडक्शंस ने देश की सेवा करने वाले बहादुर जवानों के लिए एक विशेष देशभक्ति गीत तैयार किया है।

इस गीत को असम राइफल्स के महानिदेशक (DG), लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने पिछले दिनों असम राइफल्स बल के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। असम राइफल्स के जवानों के बलिदान और निस्वार्थ सेवा को समर्पित यह गीत, उस देशभक्ति, साहस और प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है जो इस बल की पहचान है।

इस संगीतमय पहल के जरिए, नुरवी प्रोडक्शंस का उद्देश्य देशभक्ति के संदेश को सशस्त्र बलों से आगे ले जाकर देश भर के नागरिकों तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें उन लोगों के साहस और बलिदान की याद दिलाई जा सके जो देश की सेवा में तैनात हैं।

इस विशेष पहल और नुरवी प्रोडक्शंस के माध्यम से दिए गए योगदान के लिए, असम राइफल्स ने कार्यक्रम के दौरान नुरवी ग्रुप के चेयरमैन रवि रंजन चौबे को सम्मानित भी किया। यह सम्मान नुरवी प्रोडक्शंस और उसकी टीम के लिए एक बहुत ही खास पल था।

इस पहल के बारे में बात करते हुए नुरवी ग्रुप के चेयरमैन श्री रवि रंजन चौबे ने कहा, “नुरवी प्रोडक्शंस के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि हम असम राइफल्स से जुड़े शहीद बहादुर जवानों को यह संगीतमय श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हैं। उनके साहस, बलिदान और देश की रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें याद रखा जाना चाहिए।

इस गीत के माध्यम से, हम अपना आभार ऐसे व्यक्त करना चाहते थे जो शब्दों से परे जाकर सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचे। हमें उम्मीद है कि इससे देशभक्ति की भावना और गहरी होगी और नागरिकों को हमारे सैनिकों के असाधारण योगदान को पहचानने की प्रेरणा मिलेगी।”

इस देशभक्ति गीत को दर्शकों और श्रोताओं से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नुरवी प्रोडक्शंस ने लोगों से अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस श्रद्धांजलि को देखने और साझा करने की अपील की है।

The post MUSIC : जवानों के बलिदान और निस्वार्थ सेवा को समर्पित म्यूजिक वीडियो ‘सरहदों के रखवाले’ जारी…….! appeared first on Lok Dastak.

AMETHI NEWS : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति ने किया रचना को सम्मानित
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति , उत्तर प्रदेश इकाई एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कल्याण समिति, जनपद अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में सीताराम सिंह इण्टर कॉलेज दतनपुर रिछौरा अमेठी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

उक्त सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिवारों एवं उत्तराधिकारियों के सम्मान, अधिकारों तथा कल्याण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का रहा।

इस अवसर पर जनपद सुलतानपुर के पीएम श्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,सुल्तानपुर शिक्षिका, साहित्य साधिका, कवयित्री एवं समाज सेविका श्रीमती रचना को सम्मेलन में सहभागिता में साहित्य एवं शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी एवं राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र शुक्लवंशी सहित समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The post AMETHI NEWS : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति ने किया रचना को सम्मानित appeared first on Lok Dastak.

Police Station Grievance Redressal Day : डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनशिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र ।

शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने थाना अमेठी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों एवं थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर उसका स्थायी एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करे और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी जाए और प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए न्यायसंगत कार्रवाई की जाए। आमजन में पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों, पारिवारिक विवादों तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमेठी, तहसीलदार अमेठी, थानाध्यक्ष अमेठी सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post Police Station Grievance Redressal Day :  डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनशिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश appeared first on Lok Dastak.