गोरखपुर Archives - Lok Dastak

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान सम्मेलन का आयोजन, अरबों के विकास की दी सौगात
SOURCE  – NEWS OF INDIA (AGENCY)

GORAKHPUR NEWS।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों से सम्बन्धित 116 करोड़ रुपये लागत की 176 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सफाई मित्रों हेतु ई-सेवा पोर्टल, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने 3400 सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों को यूनिफाॅर्म एवं टिफिन प्रदान किया। उन्होंने मृतक आश्रितों को सफाई मित्र कल्याण कोष से एक-एक लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इसके पश्चात उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु स्वच्छता वाहनों एवं जे0सी0बी0 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात अयोध्या नगरी में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सभी को स्वच्छ व सुन्दर गोरखपुर में रहने का अवसर मिल रहा है। गोरखपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। सफाई के वाहक इन स्वच्छता कर्मियों में ही स्वच्छता की आत्मा निहित है, इसलिए इनका सम्मान और सुरक्षा अति आवश्यक है। इनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए इन्हें बीमा कवर प्रदान करने के साथ-साथ इनके हितार्थ अन्य कार्य किये जा रहे हैं।

स्वच्छता कर्मी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीमा का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारण्टी प्रत्येक दशा में प्राप्त हो, जिससे वह अपने परिवार का सम्मान के साथ पालन पोषण कर सके। शासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही प्रदेश के सभी सफाई कर्मियों को अच्छा मानदेय दिलाने का ठोस कार्य किया जायेगा।

आज यहां 116 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में जिस कार्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए था, वह पहले उपेक्षित था। जिस प्रकार स्वच्छता के बिना घर की सुन्दरता की कोई कीमत नहीं होती है, उसी प्रकार स्वच्छता के अभाव में शहर की सुन्दरता में वृद्धि के लिए की गई सारी मेहनत बेकार हो जाती है। शासन का यह प्रयास है कि स्वच्छता कर्मियों को आवासीय सुविधा का भी लाभ मिले।

स्वच्छताकर्मियों को सफाई में प्रयुक्त मशीनों का प्रशिक्षण देकर पारंगत करना चाहिए। शासन द्वारा प्रत्येक स्वच्छता कर्मी को स्वास्थ्य बीमा, राशन, गैस कनेक्शन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम गोरखपुर ने भी आज इसी दिशा में पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रवि किशन शुक्ल अभिनय के साथ ही शहर की सूरत बदलने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ इस दिशा में कार्य रहे हैं।

सफाई कर्मी भी जब प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है, तो शहर स्वच्छ व सुन्दर दिखता है। स्वच्छता कर्मियों की मेहनत के कारण ही आज गोरखपुर स्वच्छ व साफ है। जनपद की स्वच्छता रैंकिंग भी अच्छी हुई है। नगर निगम ने आज यहां सफाई मित्रों की सुरक्षा व सम्मान का कार्यक्रम शुरु किया, जो एक अच्छी पहल है। आज गोरखपुर स्वच्छ व सुन्दर है, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय इन स्वच्छता कर्मियों को है। सभी जनप्रतिनिधिगण एवं जनता का भी इसमें बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वच्छता के प्रति जनता को और अधिक जागरूक करना होगा। सभी पार्षदों से अनुरोध है कि वे प्रत्येक मोहल्ले में एक स्वच्छता समिति का गठन करें एवं प्रत्येक माह उसकी बैठक करें। लोग नालियों एवं सड़क पर कूड़ा न फेंके तथा सफाई कर्मियों के साथ कोई दुर्व्यवहार न करें। अगर हम सभी इन चीजों पर ध्यान देंगे तो गोरखपुर स्वच्छ व सुन्दर दिखाई देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों द्वारा सफाई एवं नागरिक भागीदारी के कारण ही भारत सरकार ने गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी रैकिगं में 3 स्टार रैकिंग प्रदान की है। गोरखपुर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में इस वर्ष 74वें स्थान से 22वंे स्थान पर आ गया है। इस दिशा में यदि हम और अधिक मेहनत करेंगे, तो गोरखपुर आगामी वर्षों में टाॅप टेन/टाॅप थ्री में अपनी जगह बनाएगा। हम सबको इसके लिए कार्य करना होगा।

गोरखपुर में 500 टन क्षमता के वेस्ट चारकोल प्लान्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। खाली पड़े प्लाॅटों में कचरे के निस्तारण के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। हमें इस दिशा में और तेजी से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गोरखपुर देश के अच्छे शहरों में गिना जा रहा है। यह प्रत्येक गोरखपुर निवासी के लिए खुशी की बात है।

अपने शहर की प्रशंसा सुनकर सभी को प्रसन्नता होती है। यह सारे परिर्वतन स्वच्छता के कारण ही हुए हैं। आज गोरखपुर एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसको और अच्छा बनाने के लिए सभी नागरिक अपना योगदान दें। गोरखपुर को स्वच्छ, सुन्दर व विकसित बनाने के लिए नगर निगम गोरखपुर की इस पहल में सबको भागीदार बनना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर निगम गोरखपुर द्वारा सफाई मित्रों के लिए किए गए कार्यों, स्वच्छता में योगदान एवं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट में किए जा रहे नवाचारों पर डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल तथा गोरखपुर के महापौर डाॅ0 मंगलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री ने सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान सम्मेलन का आयोजन, अरबों के विकास की दी सौगात appeared first on Lok Dastak.

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
NAIMISH PRATAP SINGH

GORAKHPUR NEWS I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की हर समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है। किसी के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

The post सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं
गोरखपुर ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक शब्दों में समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की आस लेकर आए थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

एक महिला ने कैंसर से उपचारित अपने परिजन के सुविधाजनक तबादले की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसे सकारात्मक आश्वासन दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

The post जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं appeared first on Lok Dastak.

अम्बेडकर जन मोर्चा द्वारा आन्दोलन के दूसरे चरण की घोषणा
गोरखपुर I

आगामी 17 मार्च को गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय ‘‘विशाल धरना प्रदर्शन’’ होगा। विगत दिनों जमीन की मांग को लेकर अम्बेडकर जन मोर्चा ने गोरखपुर में दलित अधिकार रैली किया था, उस रैली में लाखों की संख्या में आम जनता ने हिस्सा लिया था। अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक/राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार निराला का ऐलान है कि जब तक जमीन नहीं मिलेगा हमारा आन्दोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

अम्बेडकर जन मोर्चा के कार्यालय पर भूमिहीन गरीबों का जमीन के लिए लगभग 70 हजार अप्लीकेशन भी जमा हो चुका है। उक्त बातें अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक/राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार निराला ने आज गोरखपुर तारामण्डल स्थित मुख्य कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार ने 15 अगस्त 2014 को निर्णय लिया था कि तेलंगाना प्रदेश के सभी भूमिहीन दलितों को तीन-तीन एकड़ जमीन खरीदकर निःशुल्क वितरित करेगी।

इस योजना के अन्तर्गत मार्च 2022 तक 16906.34 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। जिसकी कीमत रू0 355.94 करोड़ है। यह जमीन 6874 परिवरों में वितरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त तेलगांना सरकार दलित आदिवासी बच्चों को करोड़ो रूपये की सहायता देकर विदेशों में पढ़ाई करने के लिए भेज रही है। साथ ही साथ कई अन्य योजना भी इन वर्गाें के उत्थान के लिए चला रही है।

प्रश्न यह उठता है कि तेलगांना सरकार कर सकती है तो उत्तर प्रदेश की सरकार क्यों नहीं कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में 45 प्रतिशत दलित बिल्कुल भूमिहीन है। इनका आर्थिक जीवन और सामाजिक जीवन अत्यन्त ही कठिन और अपमानजनक है। राजनीतिक जीवन का तो कोई मोल नहीं है। न तो सरकार को चिन्ता है न ही मुख्य विपक्षी पार्टियों को है जो पिछले 30 वर्षाें में कई बार सरकार में रही है। दलितों का नौकरी पेशा वर्ग भी अपनी नौकरी करने और बचाने की लड़ाई में लगा हुआ है, समय मिलता है तो आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ लेता है, जो एक आवश्यक लड़ाई है लेकिन इन 45 प्रतिशत भूमिहीन दलितों की चिन्ता को इनके लिए कुछ करने का अवसर नहीं मिला कांशीराम साहब भूमिहीन दलितों को कम से कम एक एकड़ कृषि योग्य भूमि देना चाहते थे।

अब मान्यवर साहब हमारे बीच नहीं है तो इनकी लड़ाई कौन लड़ेगा ? पिछली योगी जी की सरकार ने अब अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शिक्षा शुल्क सरकारी खजाने से देना बन्द करने का निर्णय लिया तो अम्बेडकर जन मोर्चा ने शिक्षा, छात्रवृत्ति बचाओं विशाल रैली किया तब जाकर मजबूर होकर सरकार को झुकना पड़ा और लाखों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला।

इसलिए अम्बेडकर जन मोर्चा का यह संकल्प है कि जब तक जमीन नहीं मिलेगा तब हम लड़ेगे और हम जीतेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अम्बेडकर जन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा गौतम ने कहा कि हमारा आन्दोलन दलित पिछड़े भूमिहीन समाज के अस्तित्व की लड़ाई है, जमीन हमारा अधिकार है, जो हमारे भरण पोषण और सम्मान के लिए अति आवश्यक है। हम अपील करते है कि आप सभी साथी बड़ी से बड़ी संख्या में 17 मार्च को प्रातः 10 बजे कमिश्नर कार्यालय, गोरखपुर पर पहुँचे और अपनी आवाज को बुलन्द करें I

सरकार हमारी मांग के सामने झुकेगी, हमारी जीत की शुरूआत हो चुकी है, हमें सूचना मिल चुकी है कि सरकार ने यह मान किया है कि हमे जमीन देना ही पड़ेगा I इसीलिए सरकार ने पहले चरण में खाली जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है I सीलिंग और बचत की जमीनों को खाली कराया जा रहा है, यह अम्बेडकर जन मोर्चा के आन्दोलन ‘‘दलित अधिकार रैली’’ का असर है। हमें रूकना नहीं है, संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाना है।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री ऋषि कपूर आनन्द (प्रदेश उपाध्यक्ष), आनन्द कुमार (मण्डल उपाध्यक्ष), एल0बी0 गौतम (मण्डल उपाध्यक्ष), हरिलाल भारती (मण्डल महासचिव), राजेन्द्र प्रसाद (प्रदेश सचिव), संजय कुमार, शिव कुमार, लालजी प्रसाद (जिलाध्यक्ष), श्रवण शर्मा (मण्डल अध्यक्ष), अभिषेक अवस्थी, राजन पासवान, महन्थ मौर्या, अनिता भारती (जिला सचिव), पिन्टू कुमार गौड़ (जिला सचिव), अरविन्द प्रकाश, विनय भारती आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post अम्बेडकर जन मोर्चा द्वारा आन्दोलन के दूसरे चरण की घोषणा appeared first on Lok Dastak.

दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक
गोरखपुर । जनता के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में दिवंगत होमगार्ड्स जवान नारदमुनि के परिजन को कुल 34 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सांत्वना देते हुए बेहद आत्मीयता से यह भी कहा कि भरण पोषण और बच्चे की बेहतर शिक्षा में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

शनिवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने सभाकक्ष में होमगार्ड्स जवान स्वर्गीय नारदमुनि के परिजन (पिता और पुत्र) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सहायता धनराशि के रूप में क्रमशः 30 लाख व 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के रामनगर केवटलिया टोला सरूफ़ागंज निवासी नारदमुनि की 18 मार्च 2022 को ड्यूटी से घर जाते वक्त सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह बी कम्पनी नगर क्षेत्र गोरखपुर में तैनात थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उनका एकमात्र नाबालिग पुत्र 11 वर्षीय अजय कुमार है जिसकी देखभाल उसके दादाजी परशुराम द्वारा की जाती है।

सहायता राशि का चेक प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय नारदमुनि के पिता परशुराम और बेटे अजय कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि उनके रहते परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर परिस्थिति में वह मदद करने को तत्पर मिलेंगे। उन्होंने अजय कुमार को आशीर्वाद देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि, कोई दिक्कत आए तो मुझे बताओ। हर दिक्कत दूर होगी। इस दौरान होमगार्ड्स के मंडलीय कमांडेंट केएच मिश्रा,जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक और क्लस्टर हेड एक्सिस बैंक अशोक कुमार यादव मौजूद रहे।

The post दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक appeared first on Lok Dastak.

अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर – योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर/लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीस वर्ष पूर्व गोरखपुर को अपराध का पर्याय समझा जाता था। पर,बीते छह वर्षों में गोरखपुर विकास की नई आभा के साथ आगे बढ़ा है। यहां के नागरिकों और नौजवानों को एक नई पहचान मिली है। गोरखपुर अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है।

सी एम योगी शुक्रवार को तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2023 के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम एवम विपरीत परिस्थितियों में विगत छह सालों से गोरखपुर महोत्सव का आयोजन पूरी भव्यता से हो रहा है। गोरखपुर ने विकास की नई यात्रा प्रारंभ की है। इस जनपद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष अनुकम्पा भी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर विकास की नई यात्रा पर है तो इसमें उत्तर प्रदेश भी नई सोच के साथ आगे बढ़ा है। इस विकास यात्रा में गोरखपुर भी नई पहचान के साथ सहभागी बना है। गोरखपुर महोत्सव भी इस नई पहचान की महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान अच्छाई से होनी चाहिए। कभी खुद बीमार रहा बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थिति तो ठीक हुई ही, यहां एम्स भी खुल गया। 1990 में बंद खाद कारखाने की जगह 2021 में नया कारखाना चालू हो गया। यह क्षमता से अधिक उत्पादन कर रहा है। रामगढ़ताल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरा है। वायुसेवा बेहतरीन हुई है। गोरखपुर को चिड़ियाघर की सौगात मिल गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, उद्योग का हब बन रहा गोरखपुर

योगी ने कहा कि जिस जिले की पहचान अपराध से थी, वह गोरखपुर अब विकास और चार विश्वविद्यालयों की पहचान रखता है। गोरखपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और उद्योग का हब बन रहा है। फिल्म बनाने के लिए भी यह बड़े मंच के रूप में उभरा है।

कला का सम्मान और प्रोत्साहन होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कला का सम्मान और प्रोत्साहन होना चाहिए। यह गोरखपुर महोत्सव उसी का हिस्सा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में कला के क्षेत्र की कई विभूतियों के साथ बड़ी संख्या में नवोदित कलाकारों को मंच व सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि कल शाम काशी में प्रसिद्ध संगीतकार शंकर महादेवन और उनकी टीम ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी। उसे खूब सराहा गया।

पूरी दुनिया भारतीय संगीत के पीछे भाग रही है

सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय संगीत के पीछे भाग रही है। भारतीय संगीत में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अध्यात्म का वह पुट है जिसमें समाज व देश को जोड़ने की ताकत है।

सीएम योगी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 14-15 जनवरी से खिचड़ी मेला प्रारम्भ होगा। लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाएंगे। सीएम ने प्रतिकूल मौसम में भी सफल आयोजन के लिए गोरखपुर महोत्सव समिति से जुड़े लोगों को बधाई दी।

सीएम योगी के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित हुईं 10 विभूतियां

गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच से सीएम योगी ने 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन टीम की खिलाड़ी आदित्या यादव, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गोविंद साहनी, एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अतुल सिंह, टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन राज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में डॉ अनिता अग्रवाल, विज्ञान के क्षेत्र में डॉ सीमा मिश्रा, उद्योग के क्षेत्र में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल और महिला उद्यमी संगीता पांडेय, साहित्य के क्षेत्र में कवयित्री डॉ चारुशीला सिंह तथा कला के क्षेत्र में रंगकर्मी अशोक महर्षि को गोरखपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए भी बेहतर करने का प्रोत्साहन और प्रेरणा स्वरूप है।

सोनू निगम के एलबम ‘श्री हनुमान चालीसा’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायक पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम के एलबम (सीडी) ‘श्रीहनुमान चालीसा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी की कृति है। इसके रचते समय अनेक चुनौतियां भी आईं लेकिन हनुमान जी की कृपा से सभी संकट दूर होते गए। हनुमान चालीसा आज जन-जन का मंत्र है। बच्चे की प्रारंभिक बोली की तरह यह सहज और सरल तरीके से शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम रोम में बसा है। ऐसे दौर में जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अंतिम चरणों में है, सोनू निगम ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंग बली के प्रति आस्था व्यक्त कर करोड़ो-करोड़ भक्तों को आह्लादित होने का अवसर प्रदान किया है।

सीएम योगी ने महोत्सव की स्मारिका ‘अभ्युदय’ का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अग्निहोत्री बंधुओं और सांसद रविकिशन के गायन का भी आनंद लिया। रविकिशन ने यूपी में सब बा, योगी चौकीदार जैसी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अग्निहोत्री बंधुओं ने भी कई सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की।

विकास के साथ लोक कलाओं व संस्कृति का संवर्धन करने में जुटे सीएम योगी -रविकिशन

गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वक्त गोरखपुर और पूरे प्रदेश को कुछ नया देने का चिंतन करते रहते हैं। उनकी कोशिश प्रदेश के विकास के साथ लोक कलाओं व संस्कृति के संवर्धन की रहती है। गोरखपुर महोत्सव इसी की महत्वपूर्ण कड़ी है। जहां बड़े पैमाने पर स्थानीय कलाकारों को मजबूत मंच मिला है।

इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, डॉ विमलेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, एडीजी जोन अखिल कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ संजय मीना, गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र मिश्र आदि भी मौजूद रहे।

कपिल देव सिंह-वरिष्ठ पत्रकार

The post अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर – योगी आदित्यनाथ appeared first on Lok Dastak.

मुख्यमंत्री ने हेल्थ एटीएम सेंटर का किया शुभारंभ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर के चरगावां मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम सेंटर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत यहां आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य लोक हित से जुड़ा विषय है। इसे जनता तक त्वरित, सुलभ अत्याधुनिक चिकित्सा तथा इससे संबंधित जांच की सुविधा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं I लोक स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रदेश के सभी 4600 प्राथमिक एवं सीएससी पर हेल्थ एटीएम सेंटर की हाईटेक सुविधा अगले 3 महीनों में उपलब्ध कराने जा रही है I ग्रामीण क्षेत्रों की हेल्थ सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में हेल्थ एटीएम सेंटर की निर्णायक भूमिका होगी I इस असुविधा से गांव में रहने वाला व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधिक जांच कराने में सक्षम होगा बिना किसी भागदौड़ दौड़ के निशुल्क होगी I हेल्थ एटीएम की आज के समय में आवश्यकता भी है I उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार गोरखपुर में अगले 2 से 3 महीने में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम की व्यवस्था हो जाएगी I अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हेल्थ एटीएम के तहत 3 से 5 मिनट के बीच में 59 जांचें हो जाएंगी I सभी जांचे एक जगह बैठकर ही हो जाएंगी I हेल्थ एटीएम से वजन पल्स रेट जैसी सामान्य जांच के साथ-साथ यूरिन डेंगू हेपिटाइटिस बी आर्थराइटिस कार्डियक प्रोफाइल प्रेगनेंसी टेस्ट तथा टाइफाइड जैसी बीमारी की जांच हो सकेगी I जांच रिपोर्ट आने के बाद टेली कंसल्टेंसी के माध्यम आनलाइन विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेकर अपना इलाज करा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर ही यह शिकायतें मिलती है कि डॉक्टर अस्पताल से नदारद हैं इन सभी समस्याओं के हल के लिए टेली कंसल्टेंसी से जुड़े हेल्थ एटीएम समस्या का समाधान करेंगे I इसके लिए सभी पीएचसी सीएचसी को वाईफाई से जोड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम सीएसआर फंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं सर्विस प्रोवाइडर से ही पैरामेडिक्स को हेल्थ एटीएम चलाने की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी I योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 64 जिलों में निशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था करा दी गई है । शेष जिलों में यह सुविधा जल्द ही चालू की जाएगी।

श्री योगी ने कहा कि आरोग्य मेला से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं I मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य को लेकर क्या कर रही है, इसकी एक झलक प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में देखी जा सकती है। इन आरोग्य मेलों में 2.5 से 4 लाख लोग निशुल्क जांच, परामर्श व दवा की सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। सीएम आरोग्य मेले से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने में मदद मिली है। स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ होगी तो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर भी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वर्ष 2017 के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र के कायाकल्प का भी उल्लेख किया। 1977 से 2017 तक 40 सालों में 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफलाइटिस से हो गई थी। 2017 के बाद से धीरे धीरे इस पर नियंत्रण पाया गया। इस वर्ष जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) और एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के कुल 40 मरीज मिले हैं। 7 मरीज जेई के हैं और सुखद बात यह है कि इनमें से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पहले प्रतिदिन 15 से 20 मौतें हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पूर्व जिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज की हालत खराब थी वही कोरोना काल में इलाज की निर्णायक भूमिका में दिखा। अब तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक शुरू हो चुका है और इसके साथ ही गोरखपुर में एम्स की सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भी उन्नयन हुआ है। उन्होंने अपील की कि हर पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अपना कार्ड अवश्य बनवा ले ताकि उसे पांच लाख रुपये तक इलाज के लिए बीमा कवर का लाभ मिल सके। हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग जनों में ट्राई साइकिल वितरित की और दिव्यांगजन हेतु शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूनिक आईडी कार्ड बनवाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम को सांसद रविकिशन, पिपरा  मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे ने भी संबोधित किया अलवर के सांसद महंत बालकनाथ, राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, महापौर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धमेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री ने हेल्थ एटीएम सेंटर का किया शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.