मैनपुरी Archives - Lok Dastak

ग्वालियर राजघराने और गोरखपुर का सदियों पुराना नाता- योगी
लखनऊ ब्यूरो I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी स्थित सिंधिया तिराहे पर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया देश की राजनीति में एक उभरता हुआ चमकता चेहरा थे। वर्ष 2001 की त्रासदी के दौरान उनके आकस्मिक निधन के दुखद समाचार को सुनते ही राजनीति की दीवारों को तोड़कर हर जाति,धर्म, मत, मजहब, संप्रदाय एवम राजनीतिक दलों के लोग उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े थे।

सीएम योगी ने कहा कि ग्वालियर राजघराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश विदेशी आक्रांताओं से भयभीत था तो उस समय जिन महापुरुषों ने उस आतंक को समाप्त करने में अपना योगदान दिया था, उनको सम्मान देना संतों की परंपरा रही है। गोरक्षपीठ ने संतों की उस परंपरा को सदैव महत्व दिया है। उस समय गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर ने उस परंपरा का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पूर्वजों को सम्मान देने का काम किया था।

वह उसके हकदार भी थे क्योंकि उन्होंने विदेशी आक्रांताओं को देश की सीमाओं के बाहर फेंकने का काम किया था। उनका योगदान आज भी हमारे लिए स्मरणीय है।

अपराधियों,भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सरकार का अभियान जारी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पूरी तेजी से औद्योगीकरण के साथ ही विकास कार्य किए जा रहे हैं।स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो रहा है। प्रदेश के हर जिले में इंस्टीट्यूशन को इंडस्ट्री के साथ जोड़ करके स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नये-नये अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करती रहेगी। उत्तर प्रदेश में बीते छह वर्षों में एयर कनेक्टिविटी जिस तेजी से आगे बढ़ी है उसी तेजी से यूपी में हाइवे,एक्सप्रेसवे और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

योगी के राज में यूपी में गुंडाराज, माफियाराज समाप्त- ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का संबंध मैनपुरी से दस-बीस साल पुराना नहीं बल्कि 250 वर्ष पुराना है। इतिहास के कालखंड में जब भारत माता की धरती पर विदेशी ताकतें अपना पैर पसार रही थीं और रोहिल्ला अफगान इस क्षेत्र पर अत्याचार करने की मुहिम से निकले थे तो मेरे पूर्वज दत्ताजी महाराज सिंधिया और उनके बाद महर्षि महाराज ने इस पूरे क्षेत्र में भारत माता की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए राेहिल्ला अफगानों को उखाड़ फेंकने का काम किया था।

यह वर्ष 1770 की बात है, जब केवल मैनपुरी ही नहीं इटावा, मेरठ, बदांयू नजीराबाद तक रोहिल्ला अफगानों का आतंक था। सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने उन्हें उखाड़कर फेंकने का काम किया है। इस माटी से सिंधिया परिवार का गहरा नाता रहा है। सिंधिया परिवार ने जहां इस क्षेत्र को स्वतंत्र कराया वहीं मेरे पिता ने इस माटी पर आखिरी सांस ली थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य भारत का चमकता हुआ सितारा है।सीएम योगी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जो गुंडाराज, माफियाराज था, वह आज समाप्त हुआ है।

कपिल देव सिंह (यूपी हेड)

The post ग्वालियर राजघराने और गोरखपुर का सदियों पुराना नाता- योगी appeared first on Lok Dastak.

चाय की चुस्की ले आयी मौत का फरमान !
गुरुवार को भैया दूज के मौके पर एक घर में वह समय मातम पसर गया जब उसकी परिवार के 4 लोगों की चाय पीने से मौत हो गई चाय पीते समय उन्हें क्या पता था कि चाय की चुस्की उनका मौत का सबब बनेगी मैनपुरी जिले के थाना औंछा के नगला कन्हई मैं घर में बनी चाय पीने से दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई I जबकि एक की हालत गंभीर है जिसे सैफई भेज दिया गया है I जानकारी के मुताबिक नगला कन्हई गांव निवासी शिवनंदन के घर में भैया दूज की तैयारी जोरों से चल रही थी परिवार में हंसी खुशी का माहौल था I उनके घर पर उनके ससुर रविंद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद भी आए हुए थे सभी के लिए सुबह की चाय आई I सभी एक साथ बैठकर पी रहे थे कि तभी अचानक रवीन्द्र सिंह तबीयत अचानक खराब हो गई I सभी उनको जब तक संभालते ,तब तक शिवनंदन का छह वर्षीय बेटे शिवांग और पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई और आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे I लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी और चिकित्सकों ने भी मृत्यु घोषित कर दिया I और गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सोहबरन सिंह और शिवनंदन को सैफई को रिफर कर दिया I जहां इलाज के दौरान सोहबरन सिंह की मौत हो गई I वहीं शिवनंदन की हालत गम्भीर बनी हुई है I पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि चीनी की जगह कीटनाशक दवा चाय में पायी गयी है I चाय बनाते समय घर की किसी महिला ने चीनी की जगह कीटनाशक दवा का प्रयोग चाय में कर दिया जिससे यह घटना हुई I फॉरेंसिक टीम ने चाय में पड़ने से संबंधित सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए फॉरेंसिक लैब को भेज दिया है I अब सवाल यह उठता है कि कीटनाशक दवा किसी लापरवाही की वजह से पड़ी है या फिर जानबूझकर डाला गया है I इन सवालों का जवाब पुलिस को जांच के बाद ही मिल पाएगा I जो भी हो इस घटना से एक हंसता खेलता परिवार मौत की आगोश में चला गया और भैया दूज जैसे हंसी खुशी का त्यौहार मातम में बदल गया I

The post चाय की चुस्की ले आयी मौत का फरमान ! appeared first on Lok Dastak.