UP Crime News Archives - Lok Dastak

CRIME NEWS : शौच के लिए निकली किशोरी से मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, तनाव
रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता

विरोध पर आरोपितों ने सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी और उसके भाई को पीटा

अमेठी, उप्र ।

इन्हौना थाना अंतर्गत रामनगर कालोनी मजरे भीखीपुर गांव में शौच के लिए घर से निकली अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ मुस्लिम समुदाय के बेखौफ दो युवकों के द्वारा छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

शोरगुल के बाद मौके पर पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपित युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया तो आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी और उसके भाई से मारपीट करते हुए लहुलुहान कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।लेकिन मामला दो सम्प्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव कायम है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की किशोरी दूसरी किशोरी के साथ सोमवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान भीखीपुर गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर किशोरी के भाई समेत गांव के लोगों ने दौड़ाकर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

जानकारी के बाद पहुंचे आरोपी युवकों ने परिजनों ने किशोरी और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। जिससे किशोरी और उसके भाई को चोट पहुंची है। पीड़ित परिवार द्वारा पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया तो पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़ लिया है।

पुलिस ने पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी सिंहपुर भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रामनगर और उसके बगल के भीखीपुर गांव में मुस्लिम बाहुल्य आबादी होने की वजह से घटना के दूसरे दिन मंगलवार को गांव समेत आसपास के गांवों में तनाव कायम है।

सपा के समर्थकों का कृत्य अक्षम्य,होगी कठोर कार्यवाही-राज्यमंत्री

मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों का यह कृत्य अक्षम्य है बीते कई महीनों से जो ताण्डव मचाया जा रहा है वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि तिलोई विधानसभा क्षेत्र में गुण्डई को पनपने नही दिया जायेगा।हर बहन बेटी की सुरक्षा की हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं पर कोई समस्या है तो वह हमें अवगत कराये हम उसके कंधे से कंधा मिलाकर परछाई की भांति खड़े रहेंगे।

मामले पर क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

तिलोई के क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र रामनगर कालोनी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

The post CRIME NEWS : शौच के लिए निकली किशोरी से मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, तनाव appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS :जामो थाने में चोरी की सूचना निकली झूठी, बेटे ने ही घर में छिपाए थे गहने-पैसे
लोक दस्तक संवाददाता

थाना जामो पर प्राप्त चोरी की सूचना जांच में पाई गई झूठी, प्रार्थिनी के पुत्र द्वारा छिपा कर रखा गया घर में ही गहने व पैसे

अमेठी, उप्र ।

थाना जामो क्षेत्र में चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त सूचना झूठी पाई गई। जांच के दौरान पता चला कि गहने व पैसे कहीं चोरी नहीं हुए थे, बल्कि प्रार्थिनी के पुत्र द्वारा ही घर में छिपा कर रख दिए गए थे।

सम्पूर्ण घटना की गहनता से जांच करने पर पुलिस ने सभी गहने व पैसे प्रार्थिनी के घर से ही बरामद कर लिए हैं, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के बाद प्रार्थिनी को सुपुर्द कर दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

बुधवार को यूपी-112 पर सूचना प्राप्त हुई तथा  कैलाश कुमारी पत्नी रामलौट अग्रहरि निवासिनी अलीपुर थाना जामो जनपद अमेठी के द्वारा थाना जामो पर लिखित सूचना दी गई कि उनके पड़ोसी ने उनके घर के बगल में स्थित पेड़ से चढ़कर उनके घर में घुसकर गहने व नकदी चोरी की है।

उक्त सूचना पर थाना जामो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रार्थिनी व उनके परिजनों से गहनता से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रार्थिनी का पुत्र अजय कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहा है, उसी के द्वारा गहने व पैसे घर में दूसरी जगह रख दिए गए थे और चोरी की घटना का रूप दिया गया था, जो उनके घर से ही बरामद हो गए हैं।

पड़ोसी पर लगाया था चोरी का आरोप

प्रार्थिनी के घर के बगल स्थित उसी पेड़ को लेकर प्रार्थिनी व उसके पड़ोसी में विवाद है। पेड़ कटवाने का दबाव बनाने हेतु प्रार्थिनी द्वारा उसी पेड़ पर चढ़कर चोरी करने झूठी सूचना पड़ोसी के नाम से दिया गया था।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण घटना की जांच में चोरी की सूचना झूठी पाई गई। गहने व पैसे प्रार्थिनी के घर से ही बरामद हुए हैं जो प्रार्थिनी को सुपुर्द कर दिए गए हैं।

The post CRIME NEWS :जामो थाने में चोरी की सूचना निकली झूठी, बेटे ने ही घर में छिपाए थे गहने-पैसे appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : महिला लुटेरी गैंग का भंडाफोड़! चाकू, लॉकेट और कंगन के साथ तीन गिरफ्तार”
रिपोर्ट –  लोक दस्तक संवाददाता

मोहनगंज पुलिस का खुलासा: कथा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदात करने का पुलिस ने किया दावा, एक महिला से लूटा गया लॉकेट भी बरामद

अमेठी, उप्र ।

जिले की मोहनगंज पुलिस ने चाकू दिखाकर महिला से लूट के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाएं कथित तौर पर कथा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाती थीं। इनके कब्जे से लूट का एक लॉकेट, तीन अन्य लॉकेट, एक कंगन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की ओर से 11 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के चौराबाग के निकट का है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को तीनों महिलाओं ने अकेले जा रही एक महिला को चाकू दिखाकर उसका लॉकेट लूट लिया था। मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 309/26 की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मोनिका (32), निवासी लतीफपुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर; सविता (36), निवासी कोइरीपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर; और रीना उर्फ लालमती (42), निवासी काखभार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी सविता के पास मौजूद बैग से हुई।

कथा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदात का आरोप

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, तीनों कथित तौर पर मिलकर कथा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देती थीं। बरामद चार लॉकेटों में से एक को पुलिस ने 10 अक्टूबर की घटना से संबंधित बताया है। हालांकि, मामले में आरोपितों के विरुद्ध आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

एक आरोपिता का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मोनिका के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में वर्ष 2025 के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी और लूट से संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल बताया गया है।

मोहनगंज पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

The post CRIME NEWS : महिला लुटेरी गैंग का भंडाफोड़! चाकू, लॉकेट और कंगन के साथ तीन गिरफ्तार” appeared first on Lok Dastak.