Kisan manch Archives - Lok Dastak

धान क्रय केंद्रों पर हो रही अवैध तौल, प्रशासन मौन
सीतापुर I

किसानों की वर्तमान ज्वलंत समस्याओं को लेकर सामूहिक बैठक में विचार विमर्श किया गया I सभी की एकमत राय थी कि शासन द्वारा संचालित योजना के क्रियान्वयन में प्रशासन द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है I आज गल्ला मंडी सीतापुर धान क्रय केंद्रों पर की जा रही अवैध तौल की सूचना एस डी एम सदर सहित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा I यह इस बात का प्रमाण है कि इस घोटाले में सभी लिप्त है I डी ए पी आदि की समस्या के साथ गन्ना किसानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गुड़ बेल व स्थापित क्रेसर पर भी किसानों का गन्ना तीन सौ रुपए प्रति कुंतल के लगभग बिकना चाहिए!जब कि गुड़ बेलों और क्रेसरों पर गन्ना मूल्य को लेकर प्रचार अधिक का किया जाता है, और जब किसान गन्ना लेकर पहुंचता है,तब उसे औने पौने दामों में खरीदा जाता है,यह अंतर सैकड़ों का होता है I इस पर जिला प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए!यह बात किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश ने बैठक में कही! महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा समूचे जनपद सीतापुर में धान क्रय केंद्रों पर जिला प्रशासन का कोई भी अंकुश नहीं है I जिम्मेदार जांच के नाम पर लीपापोती करते हैं और शासन को गुमराह कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाने का कार्य कर अपने स्वार्थ व्यस्त हैं I मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह परमार ने कहा कि गांजर क्षेत्र लालपुर में कई धान क्रय केंद्र स्थापित है I जहां खुलेआम धान क्रय केंद्रों के लिए सुनिश्चित मापदण्डो की धज्जियां उड़ाकर धान खरीद को लूट का जरिया बना रखा है!संबंधित विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता में हो रहे इस भ्रष्टाचार पर रोक के लिए आंदोलन किया जाना चाहिए I बैठक में उपस्थित किसान मंच पदाधिकारी सरदार निर्भय सिंह मंडल अध्यक्ष, नफीस खां मंडल उपाध्यक्ष,दिव्य रतन सिंह जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कृष्ण पाल जी, विट्टो देबी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित किसान उपस्थित थे I

The post धान क्रय केंद्रों पर हो रही अवैध तौल, प्रशासन मौन appeared first on Lok Dastak.

धान क्रय केंद्रों पर लूट की पराकाष्ठा- किसान मंच
सीतापुर I मुंशीगंज किसान मंच कार्यालय पर संपन्न मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी साथियों द्वारा वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई!राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सीतापुर जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते किसानों के साथ आम जनमानस बहुत ही परेशान है I

पुलिस विभाग में वसूली के लिए की जा रही बर्बरता चरम पर है I विगत 27अक्टूबर को कोतवाली देहात के अंतर्गत चौकी शाह महोली में शाह महोली निवासी चमन को वसूली के लिए वहां इतना पीटा गया कि उसकी आंत फट गई, और परिवार से 16000/रुपए की रिश्वत लेकर अस्पताल रिफर किया गया I वहां से जवाब होने वह लखनऊ अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है I महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने जनपद सीतापुर में स्थापित 125 धान क्रय केन्द्रों पर धान में कोई न कोई कमी निकाल कर गल्ला मंडी में औने पौने दामों में बेंचने को मजबूर कर सिर्फ बिचौलियों के माध्यम से लूट चल रही है I और जिम्मेदारों के कानों पर शिकायत के बावजूद जूं तक नहीं रेंग रही I मंडल अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि मिश्रिख गल्ला मंडी प्रथम धान क्रय केंद्र प्रभारी संदीप श्रीवास्तव द्वारा कमियां निकाल कर सभी किसानों से 100/रुपए कुंतल की वसूली के बाद ही तौल की जा रही है I आपत्ति करने पर बोलते हैं ऊपर वाले अधिकारियों को हिस्सा देना पड़ता है I बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा उपरोक्त मुद्दों पर जिला प्रशासन अगर अविलंब ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है फिर हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे I बैठक में विजय कुमार सिंह,सतीश कुमार सिंह,सन्तोष पाण्डेय,मो० नफीस, शिवम् सिंह, आयुष भारती,दिव्य सिंह,धीरेन्द्र यादव,पद्दमा सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार,श्री कृष्ण पाल,राहुल सिंह सहित किसान साथी उपस्थित थे!

The post धान क्रय केंद्रों पर लूट की पराकाष्ठा- किसान मंच appeared first on Lok Dastak.