Cdo amethi Archives - Lok Dastak

Entrepreneurship : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा।

बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, एलडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

The post Entrepreneurship : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम appeared first on Lok Dastak.

भारत सरकार के नवीनतम पात्रता मानक के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया जाए – जिलाधिकारी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निशा अनंत और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-2024 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासविहीन पात्र लाभार्थियों के सर्वे हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आगामी चरण 2024-25 से 2028-29 तक के लिये पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास बनाने के लिये सहायता धनराशि दी जायेगी। इसके लिये पात्र परिवारों का सर्वे किया जायेगा, इससे पीएम आवास योजना से वंचित लोगों को आवास मिलेगा। उन्होने बताया है कि पीएम आवास योजनान्तर्गत पात्र परिवारों के चयन हेतु निर्धारित मानक में संशोधन किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-2024 के पात्र परिवार

जिलाधिकारी ने बताया है कि पीएम आवास योजना के तहत अब जो परिवार स्वतः अपात्र होगें उनमें क्रमशः मोटर युक्त तिपहिया/चार पहिया वाहन, मशीनीकृत तिपहिया/चार पहिया कृषि उपकरण, 50 हजार रूपये अथवा उससे अधिक सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड, वह परिवार जिसमें कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, वह परिवार जिनका कोई सदस्य प्रति माह 15 हजार रूपये से अधिक कमाता है, आयकर देने वाला परिवार, व्यवसाय कर देने वाला परिवार, 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि का स्वामी हो, 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि का स्वामी हो तथा यदि दीवार पक्की है और छत कच्ची है तो वह अपात्र माना जाएगा। नए मानक के अनुसार पारदर्शिता के साथ शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

योजना के नये संशोधित मापदण्ड के प्रचार प्रसार किया जाय-डीएम

जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा और योजना के निर्धारित नवीन संशोधित पात्रता मानक के अनुसार पारदर्शिता के साथ शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। योजना के नये संशोधित मापदण्ड के प्रचार प्रसार हेतु विकास खण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कराते हुये जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘पीएमएवाईजी-सर्वे 2024 की कार्यवाही शीघ्र करायें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 रजिस्टर’’ रखा जाये जिसमें आवास से सम्बन्धित समस्त आवेदन पत्रों, प्रार्थना पत्रों तथा शिकायती पत्रों के निस्तारण का विवरण अंकित किया जाये।

पात्रता एवं अपात्रता के नवीन मानक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थल पर वाल राइटिंग कराया जाये जिससे आम जनमानस में प्रचार हो सके तथा पात्र व बेघर परिवार इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में योजना की नवीनतम पात्रता का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए जिससे अधिक से अधिक पात्र लोग आवेदन कर सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदक द्वारा अपने आवेदन पत्र में गलत सूचना दी जाए तो उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा में संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीपीआरओ मनोज त्यागी, एआरटीओ सर्वेश सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

The post भारत सरकार के नवीनतम पात्रता मानक के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया जाए – जिलाधिकारी    appeared first on Lok Dastak.

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए साथ ही विशेष प्रयास कर प्रगति में सुधार लाने को कहा, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक जन सामान्य को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति के समक्ष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने तथा संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान, आशा रिपोर्टिंग, नियमित टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही ढंग से क्रियान्वयन करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर आदि का निरीक्षण कर लें तथा जहां पर जो भी कमियां हैं उसमें सुधार करें।

अस्पतालों में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए, जो आवश्यक सामग्री, उपकरण उपलब्ध नहीं है उन्हें खरीदने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को उनके तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी व जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी, शौचालय, पीने हेतु पानी, सफाई, बिजली व पंखा आदि सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामप्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।

The post जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश appeared first on Lok Dastak.

एम.एन.सी.यू. संवेदीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

कलेक्ट्रेट सभागार में एम.एन.सी.यू. संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी निशा अनंत, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, CEL (कम्युनिटी एमपावरमेंट लैब) टीम सहित जिले के सभी अधीक्षकों एवं उनकी टीम ने भाग लिया।

इस बैठक में कंगारू मदर केयर कितना महत्वपूर्ण इंटरवेंशन है, ये सुविधा सभी नवजात शिशुओं को क्यों मिलनी चाहिए तथा इससे आगे आने वाले समय में किन संभावनाओं को हासिल किया जा सकता है इस पर चर्चा हुई और सभी को अवगत कराया गया साथ ही आने वाले समय में इस पर किस प्रकार कार्य किया जाएगा।

इससे संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पूरी स्वास्थ कार्यकारिणी टीम को दिए गए। बैठक में क्वालिटी इंप्रूवमेंट कोऑर्डिनेटर विरल शाह द्वारा कंगारू मदर केयर (केएमसी) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।

परिवहन विभाग द्वारा निकाली गई बाइक रैली को डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से परिवहन विभाग द्वारा निकाली गई बाइक रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर गौरीगंज कस्बे में विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। रैली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने स्वयं बाइक चलाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post एम.एन.सी.यू. संवेदीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन appeared first on Lok Dastak.

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुई स्मृति इरानी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 53वें दिन जनपद की 07 ग्राम पंचायतों क्रमशः कटारी, बरेठी, पलिया चंदापुर, निजामुद्दीनपुर, फूला, टिकरी व चिलौली में किया गया। विकासखंड भेटुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी में केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी स्मृति जुबिन इरानी ने प्रतिभाग किया ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण/प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया तथा इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान डे नोडल अधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलाई।

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया गया एवं इस अवसर पर एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोेद्योग, जल जीवन मिशन, एन0आर0एल0एम0, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अद्यतन योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए अब तक संचालित योजनाओं से वंचित जनसामान्य के आवेदन कराते हुए उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व लाभार्थी मौजूद रहे।

The post विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुई स्मृति इरानी appeared first on Lok Dastak.

चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
अमेठी I मिशन रोजगार के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। उक्त कार्यक्रम का जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में सजीव प्रसारण किया गया।

जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर, पूर्व विधायक तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियां मौजूद रही।

लखनऊ में आयोजित  मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में जनपद अमेठी के लिए चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी के लिए चयनित 93 एएनएम में से 50 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा शेष 43 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में   जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं पूरी निष्ठा व लगन से अपने दायित्व का निर्वाहन करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक और बेहतर तरीके से पहुंचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को संबोधित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी सहित नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों मौजूद रही।

The post चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र appeared first on Lok Dastak.

निवेश एवं रोजगार थीम पर आधारित रहा उत्तर प्रदेश दिवस
अमेठी I आज जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश दिवस-2023 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में जीजीआईसी जायस की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक शाखा गौरीगंज द्वारा वित्तीय समावेशन साक्षरता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति/प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों यथा- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अभिलेख प्रदर्शनी, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन विभाग द्वारा (एक जनपद एक उत्पाद) मूंज क्राफ्ट, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य कई विभागों द्वारा सभागार परिसर में प्रदर्शनी लगायी गयी।

जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य बनने की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी द्वारा प्रांगण में उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत में ‘विविधता में एकता‘ की संस्कृति को उत्तर प्रदेश अपने में समाहित किये हुए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता में इतनी गहराई है कि कोई भी बाहर से आकर उत्तर प्रदेश का हो जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के महत्व को बताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी उस महान गौरवशाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को याद कर सके, इसलिये उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि हम सब को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होना है, तो हमें अपने इतिहास व संस्कृति को जानना बहुत ही जरूरी है। यह दिवस उसी इतिहास व संस्कृति को याद करने का दिन है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंद्रु शेखर, उप निदेशक कृषि सत्येंद्र चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, एलडीएम विमल कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post निवेश एवं रोजगार थीम पर आधारित रहा उत्तर प्रदेश दिवस appeared first on Lok Dastak.

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
अमेठी I जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत 19 से 25 दिसंबर के मध्य आयोजित हो रहे सुशासन सप्ताह पर कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा पीपीटी/वीडियो के माध्यम से किए गए कार्यों, कैंप, प्रचार प्रसार का विस्तृत वर्णन किया गया।

बताते चलें कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व समस्त संबंधित विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल/ शिविर/ कैम्पों का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है जिससे जन सामान्य को अपनी शिकायत दर्ज कराने अथवा समस्या से निदान पाने हेतु कहीं जाना नहीं पड़ता, अपितु चौपाल के माध्यम से ही उनकी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निदान प्राप्त हो रहा है।

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल के माध्यम से 19 से 22 दिसंबर के मध्य 540 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा 3651 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। कार्यशाला के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) ए.के.सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी विमलेंद्रु शेखर, समस्त उपजिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे

The post सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन appeared first on Lok Dastak.

सुब्रह्मण्यम भारती के विचारों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना फलीभूत होगी
अमेठी I

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ फूलकली गुप्ता के संयोजन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी उदय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में तमिल के सुप्रसिद्ध कवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया I इस समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अमेठी  सान्या छाबड़ा जी रहीं I जिसके अंतर्गत विद्यालय में मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही भाषण प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगितायें कराई गईं और साथ ही छात्राओं को सुब्रह्मण्यम भारती जी के जीवन परिचय के बारे में परिचित कराया गया देश के एकीकरण में ऐसे महान कवियों का योगदान कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है I आने वाली पीढ़ियांँ उन्हें सदैव याद करती रहेंगी सुब्रमण्यम भारती जी अल्पायु में दिवंगत हो गए I लेकिन राष्ट्र के एकीकरण में उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से, सामाजिक सरोकारों के माध्यम से, राजनीतिक सरोकारों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया जिसके कारण आज भी उनकी जयंती मनाना हम भारत वासियों के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में भी उनके जीवन परिचय से और उनके कृतित्व से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना ऐसे विचारों के द्वारा ही फलीभूत होगी I कार्यक्रम में डॉ ऋचा, डॉ यशस्विनी भट्ट, डॉ रूबी सिंह, कुमुद सिंह, रुचिका सिंह, ममता कुमारी,जररीन बेगम,रामनाथ मिश्र,विजय कुमार, रामकुमारी तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह,दुखछोर सिंह,फतेह बहादुर सिंह, राजेन्द्र, प्रियांशु, रायबहादुर,पवन, सुरेश इत्यादि सहित सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

The post सुब्रह्मण्यम भारती के विचारों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना फलीभूत होगी appeared first on Lok Dastak.

धान क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
अमेठी I जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज जायज मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी में मौके पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना, इस दौरान किसानों द्वारा केंद्र पर कांटा बढ़ाए जाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मंडी में स्थित सभी केंद्रों पर एक-एक कांटा बढ़ाने के साथ ही छोटे किसानों के लिए एक अलग से कांटा लगाने के निर्देश जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी ना होने पाए, जिस दिन जिन किसान भाइयों को टोकन दिया जाए उनकी खरीद उसी दिन की जाए तथा खरीद के उपरांत भुगतान की कार्यवाही भी समयांतर्गत सुनिश्चित की जाए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस बार धान खरीद को लेकर जनपद का लक्ष्य 1.35 लाख मीट्रिक टन रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 3457 किसानों से 18866 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी हैं जिनमें से 2698 किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है, जनपद में कुल 68 केंद्र संचालित हैं जिनमें 55 केंद्रों पर खरीद प्रारंभ हो चुकी हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह, केंद्र प्रभारी राजकुमार सहित किसान बंधु मौजूद हैं I

The post धान क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.