रायबरेली Archives - Lok Dastak

Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ
पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक: प्रो. अमिता जैन

– 9 नवंबर तक चलेगा पुस्तक मेला, प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

विशेष रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित ‘पुस्तक मेला – 2025’ का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे रायबरेली के फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान परिसर में भव्यता के साथ हुआ। समारोह में साहित्य, चिकित्सीय और समाज के विविध वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में एम्स रायबरेली की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने मेले का उद्घाटन किया। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, राही विकासखंड के प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रायबरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश तिवारी, सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष चौहान और फिरोज़ गांधी कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव मंच पर उपस्थित रहे।

डॉ. जैन ने कहा कि “पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक हैं। डिजिटल युग में भी पढ़ने की संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। दुनिया की 50 भाषण हम पढ़े या जानें लेकिन मातृभाषा का अलग ही महत्व है। मातृभाषा हमें दिलों से जोड़ती है।”

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि “रायबरेली की सांस्कृतिक धरोहर को पुस्तक मेले जैसी पहल नया जीवन देती है।” राकेश तिवारी ने कहा कि आचार्य जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ मनीष चौहान ने कहा कि पुस्तकें पढ़कर ही हम जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।

पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, साहित्यकारों और नागरिकों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। आने वाले दिनों ये मेले में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ सकती है। स्मृति न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक चलेगा।

जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग साहित्यिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी दिनों में कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुति, हेल्थ कैम्प और लोक गीतों की संध्या और बच्चों की निबंध-लेखन प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे।

कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी एवं स्वागत कार्यक्रम प्रभारी राजीव भार्गव ने किया ने किया।

इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, विनय द्विवेदी, सभासद परमजीत सिंह गांधी, धर्मेंद्र द्विवेदी, युगल किशोर तिवारी गिरजा शंकर मिश्रा केके मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, रेनू श्रीवास्तव, डॉ अमिता खुबेले, किरण शुक्ला, हसन रायबरेलवी, रामबाबू मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र पांडेय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा होगी स्थापित: शत्रोहन सोनकर

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि “नगर पालिका द्वारा राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि समिति जिस समर्पण से उनके नाम और विचारों को आगे बढ़ा रही है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है।“पुस्तक मेला ऐसे प्रयासों को जन-जागरण का माध्यम बना रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान की ओर प्रेरित करेगा।”

हिंदी अनुशासन और व्याकरण की नींव : राकेश तिवारी

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने हिंदी को अनुशासन और व्याकरण की नींव बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य द्विवेदी हिंदी साहित्य के वह युगप्रवर्तक थे जिन्होंने हिंदी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान अमूल्य है।

अगर उन्होंने रेलवे की नौकरी न छोड़ी होती, तो शायद हिंदी को इतना सशक्त साहित्यकार न मिल पाता। उन्होंने आयोजन समिति को निरंतर इस साहित्यिक परंपरा को जीवित रखने के लिए धन्यवाद दिया।

पुस्तक मेला जैसे आयोजन हमें ऊर्जा और दिशा देते हैं: अतुल भार्गव

महाविद्यालय के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव ने कहा कि ऐसे बौद्धिक आयोजन समाज में नई चेतना जगाते हैं। यह न केवल ज्ञानार्जन का माध्यम हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और विचारों के संवाहक भी हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले साहित्य प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं हैं। यह लेखक और पाठक के बीच संवाद का सेतु बनते हैं और नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने आयोजन समिति को इस सार्थक प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “फिरोज गांधी कॉलेज सदैव ऐसे रचनात्मक आयोजनों के लिए सहयोग करता रहेगा।

आचार्य द्विवेदी की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान : धर्मेंद्र यादव

ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि हिंदी भाषा के युग प्रवर्तक थे। उनका नाम स्वयं में एक संस्था है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

रायबरेली की यह भूमि गर्व करती है कि उसने ऐसे महान साहित्यकार को जन्म दिया। द्विवेदी जी की प्रेरणा आज भी शिक्षा और समाज की प्रगति में मार्गदर्शक है।

The post Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.

POLITICLE NEWS : राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, बोले- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के सबूत हाथ लगे
विशेष रिपोर्ट – रवि नाथ दीक्षित

रायबरेली, उप्र।

लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंचे। बुधवार को उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए संघर्ष की राह पर डटे रहने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहले केवल संदेह होता था कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है, लेकिन हाल ही में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद हमें ठोस और स्पष्ट प्रमाण मिल चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मताधिकार से खिलवाड़ कर चुनाव परिणाम बदले जा रहे हैं। राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार के सभी साथी शेरदिल हैं और हम सब मिलकर संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा की इस जंग को पूरी ताकत से लड़ रहे हैं।

बुधवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ समेत तमाम नेताओं ने उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट से वे सीधे रायबरेली के लिए रवाना हुए। रास्ते में बछरावां कस्बे के चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और बिहार यात्रा के दौरान दिए गए नारे “वोट चोर गद्दी छोड़” गूंजने लगे। राहुल गांधी ने वहां रुककर कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और फिर रायबरेली मुख्यालय की ओर बढ़ गए।

उनके आगमन पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया। वहीं, हरचंदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान मामूली धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि 11 सितंबर को होने वाली दिशा बैठक से पहले भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने दिख रही हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। वे सीधे कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उठाने में विश्वास रखते हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल गांधी की सादगी और जनहित के मुद्दों पर मुखर आवाज ही उन्हें विशेष बनाती है।

The post POLITICLE NEWS : राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, बोले- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के सबूत हाथ लगे appeared first on Lok Dastak.

DISHA MEETING : होमवर्क करके नहीं आए कई अफसर, राहुल गांधी ने ली क्लास
विशेष रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र।

– सांसद ने पीएम फसल बीमा योजना के लाभार्थी कितने और किराए के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तलब की

– गंगा एक्सप्रेसवे की वजह से खराब हो रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का सही जवाब न दे पाने पर अमेठी सांसद केएल शर्मा ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में गुरुवार को संपन्न हुई दिशा की बैठक में कई अधिकारी होमवर्क करके ही नहीं आए। उप कृषि निदेशक, डीपीआरओ आदि लापरवाह अधिकारियों की सांसद राहुल गांधी ने जमकर क्लास ली। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा पाने वाले किसानों और किराए के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तलब की।

बैठक में राहुल गांधी ने सॉइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आदि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भारत सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि एजेंट पर ज्यादा से ज्यादा बात होने पर मीटिंग प्रभावित होती है।

गंगा एक्सप्रेसवे की वजह से गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अनेक सड़कों की खस्ताहाली की आ रही शिकायत पर अमेठी सांसद केएल शर्मा ने पूछताछ की लेकिन ग्रमीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता कोई सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने डीएम को आधी-अधूरी तैयारी से आए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक का पहला एजेंडा मनरेगा योजना थी। नामित सदस्य उमेश बहादुर ने मनरेगा के सामग्री अंश का भुगतान न होने से आ रही दिक्कतों को राहुल गांधी के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सामग्री अंश का 27 करोड रुपए भुगतान नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने बताया कि अभी 4 करोड रुपए आए हैं इनको लाखों में भेजा जा रहा है। अमेठी सांसद ने पूछा-‘पैसा क्यों नहीं आ रहा है? डीएम इसका जवाब नहीं दे पाईं।

ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा के दौरान राही के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पंचायत मंत्री की मनमानी से अपने विकासखंड की सराय दामू ग्राम पंचायत की डेढ़ साल से कार्य योजना स्वीकृत नहीं हुई है इस संबंध में डीम से लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि यही रवैया रहा तो वह अगली बार से दिशा की बैठक में नहीं आएंगे। इसको गंभीरता से लेते हुए राहुल गांधी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से जवाब मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए।

पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े की शिकायत

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 561385 किसानों को योजना में पंजीकृत किया गया है पंजीकृत किसानों को अब तक सम्मान निधि की 20 किस्तों में 16 करोड़ से अधिक रुपए दिए गए हैं। अमेठी सांसद ने जानना चाहा कि जिन अपात्र किसानों को पहले योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। क्या उनसे रिकवरी की जाएगी?

इस पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि पोर्टल में रिकवरी का प्रावधान प्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है। इसी बीच सालों के भाजपा विधायक अशोक कोरी ने कहा कि मेरी ग्राम सभा में ही 55 लोगों को गलत तरीके से किसान सम्मन निधि दी गई। इसकी शिकायत करने के बाद भी रिकवरी नहीं की गई। यह गंभीर मामला है। अप कृषि निदेशक गोलमोल जवाब देकर बचते नजर आए।

एम्स में मरीजों की भर्ती में आ रही दिक्कत दूर करें

हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल राजपूत ने संसद के सामने फिर यह मुद्दा उठाया कि एम्स में मरीजों को सामान्य तौर पर भर्ती नहीं किया जाता। उन्होंने सतांव विकास खंड के एक बच्चे का एम्स में कल ही एडमिशन न होने की और सांसद का ध्यान आकृष्ट किया। सदर विधायक अदिति सिंह ने भी इसका समर्थन किया। विधायकों ने कहा कि एसजीपीजीआई लखनऊ की तरह यहां भी जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष व्यवस्था कराई जाए।

एम्स के उपस्थित प्रतिनिधि ने डॉक्टरों की कमी की बात फिर दोहराई उन्होंने कहा कि एम्स में 126 पद खाली चल रहे हैं। तमाम कोशिशें के बावजूद डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इसका एक कारण उन्होंने बताया कि मेडिकल पीजी पास करने वाले छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बाॅन्ड भराया जाता है। इसलिए सीनियर रेजीडेंट की तमाम पोस्ट खाली रह जाती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार से एम्स के लिए भी बाॅन्ड भरवाने का अनुरोध किया गया है। श्री गांधी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हमने पहले भी पत्र लिखा था। दोबारा भी पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे।

जब राहुल ने कहा-‘इन्हें दो-तीन चाय पिलाइए..

दिशा की मीटिंग में उस समय ठहाके गूंजे जब स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने डीएम से मुखातिब होकर कहा-‘ क्या दिशा की गाइडलाइन में केवल अध्यक्ष को ही चाय पीने का अधिकार है’। इस पर राहुल गांधी ने कहा-‘इन्हें दो-तीन चाय पिलाइए’। थोड़ी देर बाद जब चाय सर्व होने को आई तब राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा-उनके सामने दो चाय रखिए।

उन्होंने दिनेश सिंह को बिस्किट भी ऑफर किया। दिनेश सिंह की आवभगत देखकर सामने बैठे एक विधायक ने कहा कि क्या केवल मंत्री को ही दो-दो चाय मिलेगी, विधायकों को नहीं। इस पर एक बार फिर सदन ठहाकों से गूंज उठा।

The post DISHA MEETING : होमवर्क करके नहीं आए कई अफसर, राहुल गांधी ने ली क्लास appeared first on Lok Dastak.

Development Work : दिशा से मिल रही जनपद के विकास को नई दिशा
विशेष रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

– लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में हो चुकी है जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की दो बैठकें

– बन गया लालगंज बाईपास का जर्जर रेलवे ओवरब्रिज

– दिशा की मीटिंग में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठने के बाद एम्स रायबरेली में हुई 80 से अधिक पदों पर भर्तियां

– दोसड़का से सेमरी तक का मार्ग भी हुआ चमाचम

नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की दो बैठकों में विकास से जुड़ी तमाम समस्याओं को नई दिशा मिलनी शुरू हो गई है। दिशा की मीटिंग में लगातार उठाए जाने पर लालगंज बाईपास का वर्षों पुराना मसला आखिर हल हो गया। दिशा की तीसरी मीटिंग के तीन दिन पहले लालगंज बाईपास पर आवागमन शुरू हो गया।

समिति के सह अध्यक्ष एवं सांसद अमेठी केएल शर्मा एवं नामित सदस्यों सुंदरलाल निर्मल एवं गौरव अवस्थी ने लालगंज बाईपास पर रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से लालगंज में लगने वाली जाम की समस्या दिशा की मीटिंग में राहुल गांधी के सामने उठाई। अंतत: रेल मंत्रालय को क्षतिग्रस्त रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य पूरा करना पड़ा और लालगंज में जाम की समस्या का समाधान निकल आया। इसी तरह रायबरेली-लालगंज मार्ग से दोसड़का से सेमरी तक जर्जर मार्ग का मुद्दा भी राहुल गांधी की अध्यक्षता में पिछले साल 5 नवंबर को संपन्न हुई दिशा की पहली बैठक में उठा था। यह मार्ग भी अब बन चुका है लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो गई है।

नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षकों को बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा था। दिशा की बैठक में विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद शिक्षिकाओं को बढ़ा हुआ वेतन शुरू कर दिया गया। दिशा की बैठक में एम्स रायबरेली में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। दशा कमेटी के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में एम्स रायबरेली में 80 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया पूरी हुई।

इन मामलों का नहीं हो पाया निस्तारण

-अमावा विकासखंड के मैनूपुर ग्राम के जर्जर संपर्क मार्ग का मामला जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग के बीच फंसा हुआ है।

– ऊंचाहार में बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड मई’2025 तक बनाने का आश्वासन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिया था लेकिन सर्विस रोड का बनना बाकी है

– भोजपुरी दशा रानी मंदिर से उन्नाव जनपद की सीमा तक करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए एस्टीमेट शासन को भेजा गया लेकिन अभी तक अप्रूवल नहीं मिला

जानते हैं क्या है दिशा ?

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के जनपदों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं कार्यक्रम को सही दिशा देने के लिए स्थानीय सांसदों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति(दिशा) का गठन किया गया है। हर तीन माह में दिशा की बैठक अनिवार्य है। पहले इस कमेटी के अंतर्गत केंद्र सरकार की 67 योजनाएं ही कवर थीं लेकिन केंद्र सरकार ने मई’2025 में राजाज्ञा जारी करके 34 नई योजनाओं को दिशा के अंतर्गत जवाबदेह बनाया है। अब दिशा कमेटी 102 योजनाओं कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर सकेगी।

11 सितंबर को प्रस्तावित है दिशा की बैठक

रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की तीसरी बैठक 11 सितंबर को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में प्रस्तावित है। बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंच रहे श्री गांधी दोपहर 12:00 बजे दिशा की बैठक में भाग लेने पहुंचेंगे। इस मीटिंग को लेकर जिला प्रशासन और विकास विभाग के अधिकारी होमवर्क करने में जुटे हुए हैं।

The post Development Work : दिशा से मिल रही जनपद के विकास को नई दिशा appeared first on Lok Dastak.

Doctorate : सीए शिशिर त्रिपाठी की मानद उपाधि से सम्मानित
रिपोर्ट- गौरव अवस्थी

रायबरेली उप्र ।

जनपद के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर कुमार त्रिपाठी को आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में देश भर के करीब 100 से अधिक ख्यातिलब्ध लोगों ने शिरकत की ।

संस्थान द्वारा कार्यक्रम में करीब दो दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें मानद उपाधि से नवाजा गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया और समाज को एक नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाई है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के नामचीन एक्टर विंदू दारा सिंह रहे ।

जिले का नाम रोशन करने वाले शिशिर त्रिपाठी ऐसे पहले सीए हैं, जिन्हें यह गौरव हासिल हो सका है। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा काफी दिनों तक श्री त्रिपाठी के कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान दिया गया है। श्री त्रिपाठी को मिले इस सम्मान पर मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से प्रतिभावान व्यक्ति हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैं।

The post Doctorate : सीए शिशिर त्रिपाठी की मानद उपाधि से सम्मानित appeared first on Lok Dastak.

Hariyali Teej : दीप फाउंडेशन में हरियाली तीज का जश्न, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से महका माहौल
REPORT BY GAURAV AWASTHI

RAEBARELI NEWS।

दीप फाउंडेशन द्वारा हरियाली तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपमाला तिवारी ने कहा कि इस तीज पर आपका जीवन खुशियों से भर जाए। महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद आपके जीवन को प्रेम शांति और खुशियों से भर दे। संस्था का प्रयास होता है हर संभव समाज हित एवं जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जाए। प्रत्येक पदाधिकारी सामाजिक कार्य के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित है

इस अवसर पर विधु सिंह, शांति सिंह, प्रीति सिंह, रितु सिंह, नीतू दक्ष, नीलू शर्मा, आरती दीक्षित, अजिता मिश्रा, रागिनी सिंह, रिचा विश्वकर्मा, श्वेता पांडे, हर्षिता बाजपेई, राखी बाजपेई, माधुरी द्विवेदी, शिवांगी शर्मा सहित संगठन की सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं समाज सेविका उपस्थित रही।

The post Hariyali Teej : दीप फाउंडेशन में हरियाली तीज का जश्न, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से महका माहौल appeared first on Lok Dastak.

Environmental Protection : पौधरोपण अभियान में एक पेड़ मां और एक पेड़ गुरु के नाम पर लगाने का संकल्प
REPORT BY GAURAV AWASTHI

RAEBARELI NEWS।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनपद में बृहद पौधरोपण अभियान में सहभागिता करते हुए दीप फाउंडेशन के द्वारा एक पेड़ मां और गुरू के नाम के संकल्प के साथ बृहद पौधरोपण की शुरूआत की। फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपमाला तिवारी एवं डॉ चंपा श्रीवास्तव द्वारा राना नगर स्थित श्रीरघुनाथ मंदिर में पौधरोपण किया गया।

संस्था की अध्यक्ष दीपमाला तिवारी ने कहा कि पेड़ लगाना एक पर्यावरणीय क्रिया नहीं है बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा है। हर व्यक्ति को कम से कम दो पौधे जरूर लगाने चाहिए। एक अपनी मां और दूसरा अपने गुरु के नाम पर।

उन्होंने कहा पौधों की देखभाल ठीक उसी तरह करनी चाहिए जैसे कि एक मां अपने बच्चों की करती है। जब बच्चा बड़ा होता है तो मां की सेवा करता है। बस यही रिश्ता हमारा पौधों के साथ होना चाहिए।

समाजसेवी डॉ चंपा श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार की सुरक्षा और रक्षा करते हैं। ठीक उसी प्रकार एक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण कर हम धरती मां की सेवा करते हैं।

इस अवसर पर विधु सिंह, रागनी सिंह, रितु सिंह, सुमित पांडे, अजय त्रिवेदी, आरसी त्रिवेदी, राघव धाम मंदिर के आचार्य माधव द्विवेदी सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The post Environmental Protection : पौधरोपण अभियान में एक पेड़ मां और एक पेड़ गुरु के नाम पर लगाने का संकल्प appeared first on Lok Dastak.

Acharya Dwivedi : आचार्य द्विवेदी स्मृति पार्क एवं प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन संपन्न
REPORT BY GAURAV AWASTHI

RAEBARELI NEWS।

अमेठी के सांसद केएल शर्मा, पद्मश्री सुधा सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने सई नदी के किनारे राजघाट पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति पार्क एवं प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया। पंडित चंद्रभाल शास्त्री ने विधि विधान से पूजन अर्चन संपन्न कराया। 2 महीने में निर्माण पूरा होने के बाद समिति को सौंप दिया जाएगा। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति पार्क में 10 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित करेगी।

आचार्य द्विवेदी के जन्म स्थान दौलतपुर को जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका की सीमा में राजघाट पर प्रस्तावित पार्क और प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आचार्य द्विवेदी समिति अपने संयोजक गौरव अवस्थी के नेतृत्व में पिछले 27 वर्षों से युग पुरुष आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को सुरक्षित करने का अनुकरणीय काम कर रही है।

समिति ने आचार्य जी की स्मृतियों से जुड़ने का अवसर भूमि पूजन के बहाने दिया है। हम लोगों का फर्ज है कि जनपद के महापुरुषों की स्मृतियों को आगे बढ़ाना। पद्मश्री सुधा सिंह ने कहा कि महापुरुषों की यादों को संजोया जाना जरूरी है। इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा।

नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि पार्क की लागत लगभग 15 लाख 30 हजार रुपये है। उन्होंने पार्क की डिजाइन रिलीज करते हुए कहा कि गुरुवार से पार्क का निर्माण शुरू कर हो जाएगा। यह स्मृति पार्क आचार्य द्विवेदी के साहित्यिक अवदान को जनमानस में जीवंत बनाए रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

पूजा में समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता, राही के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री योगेंद्र दीक्षित, भाजपा के नगर अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी शामिल रहे।

27 वर्षों से चल रहा है स्मृति संरक्षण अभियान

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति पिछले 27 वर्षों से आचार्य जी की स्मृतियों को संरक्षित करने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित पार्क भी है। समिति की ओर से हर साल आचार्य जी की याद में राष्ट्रीय व्यक्तित्व को युग प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाता है। सुमित के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि पार्क में स्थापित होने वाली मूर्ति का ऑर्डर दे दिया गया है। पार्क का निर्माण पूरा होते ही मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।

भूमि पूजन में यह गणमान्य लोग रहे उपस्थित

भूमि पूजन समारोह में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ मनीष चौहान, डॉ बृजेश सिंह, सचिव डाॅ संजीव जायसवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी, गिरीश मिश्रा, कृष्णानंद मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, दादा जेपी त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीके शुक्ल, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, महासचिव अजीत सिंह, लाल आशकिरण सिंह राहुल वाजपेई मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता विकास त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, गुरजीत तनेजा, मुकेश रस्तोगी, साहित्यकार दुर्गा शंकर वर्मा, सूर्य प्रसाद शर्मा, इप्टा के संस्थापक संतोष डे, संतोष चौधरी,  किरण शुक्ला,  रेनू श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, समाजसेवी लल्लन मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, महेंद्र अग्रवाल, सभासद परमजीत सिंह गांधी उपस्थिति रहे।

वहीं धर्मेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र रावत, पूर्व सभासद पूनम तिवारी समिति के कोषाध्यक्ष विनय द्विवेदी, सदस्य अरुण सिंह, महेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह, राजीव भार्गव, स्वतंत्र पांडेय, करुणा शंकर मिश्रा, राजेश द्विवेदी, राजेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, शशिकांत अवस्थी, क्षमता मिश्रा, प्रिया पांडेय के साथ नगर के तमाम गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

The post Acharya Dwivedi : आचार्य द्विवेदी स्मृति पार्क एवं प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन संपन्न  appeared first on Lok Dastak.

Smriti Park : हिंदी साहित्य और संस्कृति को समर्पित होगा स्मृति स्थल
REPORT BY GAURAV AWASTHI

RAEBARELI NEWS।

हिंदी युग प्रवर्तक, गद्य परंपरा को आधुनिक स्वर देने वाले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति को अक्षुण्ण रखने की दिशा में रायबरेली एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनने जा रहा है। नगर पालिका परिषद रायबरेली एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति द्वारा संयुक्त रूप से कानपुर रोड स्थित राजघाट के निकट प्रस्तावित “स्मृति पार्क” एवं 10 फीट ऊँची आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम कल, 2 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा।

भूमि पूजन समारोह में अमेठी सांसद के.एल. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल एवं संयोजक गौरव अवस्थी ने इसे महज मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का पवित्र संकल्प बताया है।

संयोजक गौरव अवस्थी ने बताया कि समिति विगत 28 वर्षों से सक्रिय है और आचार्य द्विवेदी की जन्मस्थली दौलतपुर (रायबरेली) को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए सरकार से लेकर समाज तक लगातार रचनात्मक संवाद करती रही है।

स्मृति पार्क और प्रतिमा स्थल को भविष्य में हिंदी साहित्य के शोधार्थियों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे रायबरेली की पहचान एक सांस्कृतिक और भाषिक धरोहर स्थल के रूप में भी सुदृढ़ हो सकेगी। समिति ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर और जिलेवासियों को आमंत्रित किया है।

The post Smriti Park : हिंदी साहित्य और संस्कृति को समर्पित होगा स्मृति स्थल appeared first on Lok Dastak.

In the Seminar : राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आज ओडिशा जाएंगे पत्रकार गौरव अवस्थी
REPORT BY LOK REPORTER

RAEBARELI NEWS।

जनकवि पद्मश्री हलधर नाग के लोकभाषा में रचे गए साहित्य पर बरगढ़ (ओडिशा) जनपद मुख्यालय पर 28-29 जून को अभिमन्यु साहित्य सांसद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीनियर पत्रकार एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के संयोजक गौरव अवस्थी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्हें वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

श्री अवस्थी संगोष्ठी के पांचवें सत्र में अपना पेपर प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हलधर नाग, बरगढ़ के सांसद प्रदीप पुरोहित समेत सभी विधायक और अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देशभर से विभिन्न भाषाओं के साहित्यकार प्रोफेसर पहुंच रहे हैं। संगोष्ठी में भाग लेने के लिए वह कल रवाना होंगे।

The post In the Seminar : राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आज ओडिशा जाएंगे पत्रकार गौरव अवस्थी appeared first on Lok Dastak.