कासगंज Archives - Lok Dastak

अभाविप समाज में बदलाव का कार्य कर रहा है- प्रफुल्ल अकान्त
मथुरा/कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का 63 वाँ त्रिदिवसीय प्रांत अधिवेशन शुक्रवार को संपन्न हुआ। ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मथुरा से 8 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में जनपद से 40 कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन से वापस आये अभाविप मथुरा के जिला सोशल मीडिया संयोजक नयन शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का त्रिदिवसीय प्रांत अधिवेशन शुक्रवार को कासगंज में संपन्न हुआ। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के सम्मुख अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन सत्र में आईआईएमसी नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार केवल विद्यालयों का ही नहीं अपितु समाजिक संगठनों का भी कार्य है और अभाविप एक ऐसा ही संगठन है। आज भारत दुनिया की नेतृत्वकारी भूमिका में है, जिसका श्रेय भारत के नौजवानों को जाता है। स्वागत महामंत्री सुनील वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अधिवेशन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने कहा आज भारत ज्ञान-विज्ञान से लेकर खेलकूद जैसे हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है जिसमें भारत के युवाओं का अमूल्य योगदान है। इसके बाद समानांतर सत्रों में जी-20 एवं युवा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त भारत तथा शैक्षिण संस्थानों में स्वावलंबी भारत विषयों पर चर्चा हुई।

अपराह्न में शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। खुला अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसमें छात्रा नेताओं ने कार्यकताओं का मार्गदर्शन किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।अधिवेशन के अंतिम दिन भाषण सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्राचारक डॉ हरीश रौतेला ने कहा कि भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि गांव-गांव जाकर किसानों को लघु उद्योग स्थापित करने को प्रेरित करें।

द्वितीय सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत ने कहा अभाविप संगठन कार्यकर्ताओं के भीतर देश के लिए कुछ देने की भावना जागृत करने के लिए कार्य करता है। समाज में बदलाव का कार्य अभाविप कर रहा है। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने सभी कार्यकर्ताओं के अनुशासन की सराहना की और कहा कि यहां से जो सीखा है उसे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर क्रियान्वित करना होगा।

अंतिम सत्र में ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अमित अग्रवाल को प्रांत अध्यक्ष व गौरी दुबे को प्रांत मंत्री बनाया गया। मथुरा से डॉ एस के राय को पुनः ब्रज प्राप्त उपाध्यक्ष, नीति शर्मा को प्रांत खेल कार्य संयोजक, दिव्य भारद्वाज को मथुरा विभाग संगठन मंत्री, गौरव यादव मथुरा जिला विस्तारक एवं नयन शर्मा, हर्ष चौधरी, भावना शर्मा तथा निशा निषाद को प्रांत करकारिणी सदस्य बनाया गया। वंदे मातरम् और ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में मथुरा से अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ राकेश चंद्र चतुर्वेदी, विभाग प्रमुख उमेश शर्मा, जिला सह संयोजक अमन शर्मा, महानगर मंत्री निशांत ठाकुर, तहसील संयोजक गौरव सैनी, शिवा, गरिमा, वंदना, ऋषभ, महेश, पुस्पेंद्र, संजय सहित 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post अभाविप समाज में बदलाव का कार्य कर रहा है- प्रफुल्ल अकान्त appeared first on Lok Dastak.