हापुड़ Archives - Lok Dastak

सगाई टूटने से दिव्यांग युवक को लगा गहरा आघात, उठा लिया ये आत्मघाती कदम !
REPORT BY LOK REPORTER

HAPUR NEWS I

कभी-कभी मानव थक हार कर ऐसा कदम उठा लेता है जो कि उसके लिए ही आत्मघाती सिद्ध हो जाता है I ऐसा ही एक घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी घटित हो गई है I घटना की जानकारी होने पर हर कोई व्यक्ति सन्न रह गया है I

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के पिलखुवा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय दिव्यांग युवक के द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव डूहरी का रहने वाला दिव्यांग युवक पिछले कुछ समय से निजी परेशानियों से जूझ रहा था।

परिजनों के मुताबिक, युवक का कुछ महीनों पूर्व रिश्ता पक्का हुआ था। जिसमें किन्हीं कारणों से हाल ही में उसकी सगाई टूट गई थी, जिससे वह तनाव में था। परिजनों के द्वारा उससे बात करने की कोशिशों के बावजूद, दिव्यांग ने अपनी समस्याएं उनके साथ साझा नहीं कीं।

परिवार ने उसे खून से लथपथ पाया और अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। दिव्यांग युवक डूहरी पेट्रोल पंप के पास हेयर सैलून चलाता है और पिछले कुछ समय से निजी समस्याओं से जूझ रहा है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

युवक के परिवार वाले सदमे में हैं और उसके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया। इस दुखद घटना ने विकलांग व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में चिंता बढ़ा दी है।

वहीं मनोचिकित्सक के अनुसार ऐसे कदमों को रोकने के लिए जरूरतमंद लोगों को सहायता और परामर्श प्रदान करना आवश्यक है।

The post सगाई टूटने से दिव्यांग युवक को लगा गहरा आघात, उठा लिया ये आत्मघाती कदम ! appeared first on Lok Dastak.

रक्षक ही बन गया भक्षक, महिला के साथ हुआ सामूहिक रेप
हापुड़ I

न्याय की तलाश में निकली महिला के साथ न्याय दिलाने वाला रक्षक ही भक्षक बन गया I पति के साथ हुई अनबन का मामला कोर्ट में चल गया जिसकी पैरवी करने वाले वकील ने किसी काम के बहाने महिला को बुलाकर एक होटल में ले जाकर अपने साथियों के साथ रेप करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया I पुलिस ने मामले को दर्ज करके वकील सहित पांच अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है I वही गंभीर हालत में महिला का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है I बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें महिला की हालत गंभीर पर अस्पताल में इलाज जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा ने जानकारी पर बताया कि महिला के पिता की तहरीर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 26 जनवरी 2019 में हापुड़ के मीनाक्षी रोड़ निवासी युवक से की थी। कुछ दिनों पश्चात वर पक्ष ने उनकी पुत्री को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं पति भी शराब पीकर आये दिन मारपीट करने लगा। जिसका अनेकों बार उनकी पुत्री ने विरोध किया । लेकिन दामाद की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया तो उनकी पुत्री मायके में आकर रहने लगी। जिसका मुकदमा दर्ज करा कर कोर्ट में केस शुरू हो गया। जिसकी पैरवी के लिए उसकी पुत्री कचहरी आने जाने लगी। 23 नवंबर को पैरवी कर रहे वकील ने फोन करके उसकी पुत्री को मुकदमे के सिलसिले में बुलाया। वहाँ पहुँचने पर वकील उसकी पुत्री को धौलाना ले गया। जहाँ वकील ने अपनी तबियत खराब होने का बहाना बनाकर एक होटल में कमरा लेकर पुत्री सहित चला गया। जहाँ उसने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पुत्री को पिला दिया। सिर चकराने पर नशीले इंजेक्शन भी दिये गये। पुत्री के बेहोश होने पर वकील ने अपने पांच साथियों को बुलाकर उसकी पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बेहोशी की हालत में युवती को होटल में ही छोड़ कर सभी आरोपी भाग गये। तद्पश्चात होटल स्टाफ ने पुत्री को घर पहुँचाया। जिसकी हालत खराब होने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत नाजुक होने पर हापुड़ सी एच सी में भर्ती कराया। जहाँ 2 दिनों तक हालत में सुधार नहीं होने पर उसने पुत्री को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़िता के पिता के अनुसार घटना के बाद वह बाबूगढ़ व धौलाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए कई बार गया। मामला मीडिया में आने पर पुलिस विभाग जागा तो आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं दुष्कर्म पीड़िता का अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। जहाँ पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।जब कानून के रखवाले हैं ऐसी हरकतें करने लगेंगे तब महिलाएं कहां सुरक्षित रहेंगे और उन्हें न्याय कहां मिल पाएगा दोषियों को सजा देने के बजाय खुद ही दोषियों जैसा कृत्य करने वालों को कानून क्या सजा देती है आने वाले वक्त में पता चल पाएगा फिलहाल पीड़ित महिला के साथ हुए मामले में पुलिस टीम दोषियों को खोजने में जुट गई है I

The post रक्षक ही बन गया भक्षक, महिला के साथ हुआ सामूहिक रेप appeared first on Lok Dastak.

दुष्कर्म में विफल होने पर किशोरी को छत से फेंका
हापुड़ I

जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सामूहिक दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को छत से फेंक दिया। जिससे 15 वर्षीय छात्रा के पैर की हड्डी टूटने के साथ सर में भी गंभीर चोटें आई हैं। मामला हैंडलूम नगरी पिलखुवा निवासी एक दलित छात्रा से जुड़ा है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ वरुण मिश्रा को सौंपी गई है। बता दें देर शाम एक मोहल्ले का युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां पर उसका दोस्त अकेला था। दोनों युवकों ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा से मारपीट शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए I इससे गुस्साए आरोपी छात्रा को खींचकर छत पर ले जाकर धक्का दे दिया और फरार हो गए। छत से गिरकर छात्रा की टांग टूट गई वहीं सिर में भी गम्भीर चोटें आई जिससे वह बेहोश हो गई। आनन फानन में पहुंचे परिजन घायल किशोरी को अस्पताल ले गए। जहां होश आने पर किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दलित किशोरी संग बहला फुसलाकर संबंध स्थापित करने, मारपीट, हत्या के प्रयास आदि की तहरीर प्राप्त हुई जिसमें तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी वरुण व अरविंद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती किशोरी का इलाज जारी है I गिरने से एक पैर की हड्डी टूट गई है, शरीर पर चोटों के निशान हैं। आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

The post दुष्कर्म में विफल होने पर किशोरी को छत से फेंका appeared first on Lok Dastak.

दवा की कमी से गर्भवती महिला की गई जान
हापुड़ I

भले ही उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक प्रदेश के समस्त व्यवस्थाओं को लेकर छापेमारी करते रहे I डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करते रहें  I लेकिन स्वास्थ्य महकमा अपने ही मर्जी से चल रहा है I जहां एक तरफ मुख्यमंत्री का दावा रहता है कि चिकित्सालय में दवाओं की कमी नहीं होने पाएगी I लेकिन दवा की कमी से गर्भवती महिला जिसकी प्रसव के दौरान ही मौत हो जाती है,  इसे बदइंतजामी न कहें तो और क्या कहेंगे l जबकि प्रदेश  राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है  गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है I ऐसे समय में गर्भवती महिला का प्रसव के दौरान मौत होना काफी गंंभीर विषय है I चिकित्सा मंत्री द्वारा प्रदेश में बढ़िया स्वास्थ्य व्यवस्था देने का दावा खोखला साबित हो रहा है I मिली जानकारी के अनुसार दवाओं के अभाव में शहर के गढ रोड़ स्थित संचालित सीएचसी में डिलीवरी के समय एक महिला की मौत हो गई। 23 वर्षीय गरीब सीमा की मौत पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने मौत के लिए स्वास्थय विभाग को जिम्मेदार बताया है। वहीं केंद्र अधीक्षक डा0 दिनेश खत्री ने महिला की मौत का कारण बिना पोस्टमार्टम कराये हार्ट अटैक करार दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुबह डिलीवरी करते समय अचानक महिला को हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई थी। जबकि विभाग के होनहार चिकित्सकों ने बच्चे को सकुशल बचा लिया है। विभाग ने मृतका सीमा के परिजनों को समझा बुझाकर आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। ताकि किसी प्रकार का बखेड़ा ना खडा हो सके। सीएमओ डा0 सुनील कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के जुलाई महीने में उन्होने जनपद का कार्य संभाला है। उनके आने से पहले सीएचसी के सालाना बजट 25 लाख से ज्यादा की दवाईयां वितरित हो चुकी थी।जबकि सितंबर माह के पहले पखवाड़े तक 1.25 करोड़ की दवाओं का वितरण होने के कारण सितंबर में ही 16 लाख के बहादुरगढ सीएचसी के बजट से हापुड़ में कुछ दवाईयों मंगाई गई है। जोकि रोजाना ओपीडी में आने वाले करीब 2 हजार मरीजों के लिए नाकाफी हो रही हैं। विभाग की हर संभव कोशिश है कि मरीजों को निराशा ना हो। इतना ही नहीं दवाओं की कमी से मरीजों को निजी मैडिकल स्टोरों का सहारा लेना पड रहा है। रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर गांव रघुनाथपुर निवासी 23 वर्षीय सीमा को परिजनों उपचार के लिए हापुड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां महिला के उपचार शुरू करने के बाद सुबह डिलीवरी की गई। डिलीवरी के दौरान सीमा की हालत खराब होती चली गई। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि प्रसव पीड़ा से हालत खराब होने पर आनन फानन में डिलीवरी करा कर बच्चे को बचा लिया गया। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी का मामला काफी गंभीर है I इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री को विशेष ध्यान देने की जरूरत है  I अगर विभाग की लापरवाही समय से दवाई नहीं पहुंची तो उसके जिम्मेदार लोगों को अवश्य दंडित किए जाने की आवश्यकता है तो फिर से सरकार की छवि पर सीधा असर पड़ता है I और विपक्ष को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एक नया हथियार मिल जाता है I अगर समय पर पुरुषों के दौरान गर्भवती महिला को दवाई मिल गई होती शायद आज उसकी जान बच गई होती और विभाग की इतनी किरकिरी ना हुई होती I

The post दवा की कमी से गर्भवती महिला की गई जान appeared first on Lok Dastak.