फ़तेहपुर Archives - Lok Dastak

टैबलेट और स्मार्टफोन मिले, छात्राओं के चेहरे खिले
फतेहपुर।

भीमराव आम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन मिले तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बना रही थी। बुधवार को हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अपर्णा मिश्रा और नोडल अधिकारी प्रशांत द्विवेदी भी मौजूद रहे। तो वहीं ऐसे कार्यक्रम के लिए छात्राओं ने सीएम योगी को धन्यवाद भी किया।

महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्राचार्य डॉ अपर्णा मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहाँ पर 211 छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष, महाविद्यालय की प्राचार्य और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने छात्राओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देकर उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा, आप लोग मोबाइल स्मार्टफोन के जरिए शिक्षा के साथ ही सामान्य ज्ञान और देश दुनिया के बारे में जानकारी ले सकेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वकांक्षी योजना से लाभान्वित होते हुए शिक्षा की दुनिया में अपना नाम रोशन करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अपर्णा मिश्रा ने कहा, मोबाइल और स्मार्टफोन से छात्राओं के जीवन में शिक्षा के प्रति क्रांति देखने को मिलेगी। इससे आने वाले समय में उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का नोडल अधिकारी प्रसाद द्विवेदी ने कहा, योगी सरकार ने स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण का जो महाभियान शुरू किया था। वह लगातार जारी है, यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि इतने छात्राओं को टेबलेट स्मार्टफोन दिया जाना सरल काम नहीं था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ऐसा करके दिखा दिया कि वह जो कहते हैं वह करते भी हैं। नोडल अधिकारी ने कहा, योगी सरकार ने छात्राओं को स्मार्टफोन और टेबलेट देकर उनके विश्वास को भी बनाए रखा है। यहां पर जिन छात्रों को टेबलेट स्मार्टफोन मिला उन्होंने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। साथ ही छात्राओं ने उम्मीद जताई कि सरकार उनके लिए ऐसे ही कार्य करती रहेगी।

The post टैबलेट और स्मार्टफोन मिले, छात्राओं के चेहरे खिले  appeared first on Lok Dastak.

समस्याओं को लेकर लउभा के नेतृत्व में डीएम से मिले उद्यमी
फतेहपुर।

उद्योग और उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिले के उद्यमियों ने डीएम श्रुति से भेंट की ।लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक सतेंद्र सिंह, औद्योगिक क्षेत्र के महासचिव अमित गुप्ता, मनोज गाँधी, उदयभान साहू, आनंद गुप्ता, बिंदकी मंडी के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित कई व्यापारी जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह ने उद्यमियों की ओर से जिलाधिकारी को राम दरबार का फोटो फ्रेम भेंट किया। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद सतेंद्र सिंह ने कहा, औद्योगिक क्षेत्र में कई समस्याएं है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में अभी तक नाली निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश का पानी औद्योगिक परिसर में भरा रहता है। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे उत्पादन प्रभावित भी होता है। उद्यमियों ने डीएम श्रुति को बताया, बीते दिनों मलवा औद्योगिक क्षेत्र में भोले बाबा फूड डेरी प्रोडक्ट फैक्ट्री स्थापित हुई, लेकिन प्रदूषण विभाग ने अभी तक एनओसी नहीं दी। जिसके कारण फैक्ट्री से उत्पादन ही शुरू नहीं हुआ। ऐसे में ना केवल फैक्ट्री ही नहीं बल्कि लोगों को मिलने वाला रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। इस फैक्ट्री से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से करीब 300 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उद्यमियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से बिंदकी मामला भी उठाया। उद्यमियों ने बताया, बिंदकी में अधिकारियों की घोर लापरवाही जारी है। ऐसे में व्यापारी प्रताड़ित हो रहा है। लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक ने बताया, डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता पूर्वक सुना और जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया।

The post समस्याओं को लेकर लउभा के नेतृत्व में डीएम से मिले उद्यमी appeared first on Lok Dastak.