बांदा Archives - Lok Dastak

कुछ ऐसा हुआ कि दो युवतियों ने चूमा मौत का फंदा
बांदा। मोबाइल न दिलवाने से नाराज स्नातक छात्रा ने कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के हरदोनी गांव में बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

बबेरू के कमासिन रोड निवासी रक्षा सोनी (24) पुत्री रामनारायण सोनी ने मंगलवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई हरीओम ने बताया कि रक्षा एमकाम की छात्रा थी।

वह पिता से चार दिन पहले नया मोबाइल खरीदने की मांग कर रही थी। पिता ने मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं हरदोनी गांव निवासी साधना (23) पुत्री शिवकिशोर ने मंगलवार की शाम कमरे के अंदर पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से लौटी मां माया ने देखा तो दरवाजे बंद थे। कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजन अंदर पहुंचे। देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।

शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह सिर के दर्द के परेशान है। एक वर्ष से उसका उपचार चल रहा है। ठीक न होने पर उसने खुदकुशी कर ली। यही बात मृतका के परिजन भी बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

The post कुछ ऐसा हुआ कि दो युवतियों ने चूमा मौत का फंदा appeared first on Lok Dastak.

सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, 08 घायल
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के समीप कार और टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई और चकनाचूर हो गई। टेंपो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी डायल 112 को दी।

मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाहियों ने आनन-फानन घायलों को लादकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। छह लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। तिंदवारी से सवारी भरकर टेंपो बांदा आ रही थी। जैसे ही टेंपो बरगहनी गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो उछलकर खेतों में जा गिरा और चकनाचूर हो गया।

टेंपो में सवार कालीचरण (60) पुत्र बड़कई निवासी सैमरा, संतूलाल (60) निवासी फूटाकुआं कोतवाली नगर बांदा, रोहित (19) पुत्र पप्पू तिंदवारी, चिरौंजीलाल (35) पुत्र गिरजाशंकर सैमरी, दिनेश (22) पुत्र रघुवीर कुशवाहा तिंदवारी, रज्जन यादव (25) पुत्र चंद्रिका प्रसाद हस्तम बिसंडा, अजय (18) पुत्र जयकरण सहिंगा तिंदवारी, सुरेश (50) पुत्र कल्लू निवासी सिंहपुर तिंदवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से इलाके में चीखपुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर डायल 112 के सिपाही भरत कुमार और दीपक मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी ही गाड़ी में लादकर दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने कालीचरण और संतूलाल को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में अजय और दिनेश की हालत गंभीर बताई गई है।

सूचना पाकर सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी जिला अस्पताल पहुंच गईं। घायलों का हाल जाना। मृतक कालीचरण गांव का ही चौकीदार था। घटना की सूचना पाकर घरवालों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। टेंपो और कार में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल तो ले आया गया, लेकिन तीमारदारों और पुलिस कर्मियों को अस्पताल में स्ट्रेचर ढूंढे नहीं मिले।

ट्रामा सेंटर में दो स्ट्रेचर थे। दोनो स्ट्रेचरों में दोनो मृतकों के शव रखे हुए थे। पुलिस कर्मी और अन्य सहयोगी स्ट्रेचर के लिए इधर उधर भटक रहे थे। बमुश्किल एक मृतक को पलंग पर लिटाया गया। तब जाकर एक स्ट्रेचर खाली हुआ। आनन-फानन टेंपो से घायलों को उतारकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

The post सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, 08 घायल appeared first on Lok Dastak.

बुन्देलखंड में मोटे अनाज के उत्पादन को विशेष बढ़ावा दें- आनंदीबेन पटेल
बांदा। आज विश्व में मोटे अनाज की मांग बढ़ रही है, इससे विदेश में मोटे अनाज को बेचने के लिये किसानो को बढ़ावा मिल रहा है। हम सभी को मोटे अनाज का उपयोग विभिन्न व्यंजनों के लिये करना चाहिये। मोटे अनाज बुंदेलखंड के किसानों एवं क्षेत्रवासियों के लिये वरदान साबित हो सकता है। विश्वविद्यालय के छात्रावास के साथ-साथ अन्य छात्रावासों में भी मोटे अनाज को भोजन मे शामिल करना चाहिये। उत्तर गुजरात की तरह बुंदेलखंड भी कम पानी वाला क्षेत्र है। बुंदेलखंड के लिये मिलेट वर्ष 2023 एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिये। यहां के कृषक छोटी जोत से भी इसे शुरू कर सकते है क्योंकि बाहर इसकी मांग बढ़ रही है ।

कृषि छात्रों के लिये इनके उत्पाद का उद्योग एक अवसर होगा। कृषि के क्षेत्र में ड्रोन एवं आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाएं समाज में बड़ी भागीदारी निभा रहीं हैं इनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मान का विशेष ध्यान देना चाहिये। यह बातें बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के आठवे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में उपस्थित रहीं प्रदेश की राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहीं। कुलाधिपति ने यह भी कहा कि देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक सौभाग्य की बात है। आठवें दीक्षांत समारोह में सर्वप्रथम निराश्रित गौवंशीय के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बनाये गये कामदगिरि नंदी-नंदिनी अभ्यारण्य का उद्घाटन भी किया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भा0कृ0अ0प0, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक, डा0 त्रिलोचन महापात्रा उपस्थित रहे। डा0 महापात्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह विश्वविद्यालय कुलपति के नेतृत्व में छात्रा के साथ-साथ कृषकों के भविष्य के निर्माण में विशेष योगदान दे रहा है। बुंदेलखंड देश का एक बहुमूल्य एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वर्षा आधारित खेती ही यहां की पहचान एवं समस्या है। कृषि के क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था अपनाकर कृषि को और बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिये वर्षा जल संचय एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मोटे अनाज के लिये यह क्षेत्र वरदान साबित हो सकता है। बुंदेलखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश में दलहन फसल में प्रो0 नरेन्द्र प्रताप सिंह का योगदान बहुत रहा है।

नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक सुनहरा अवसर लेकर आयेगा। डा0 महापात्रा ने सभी छात्रों के लिये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उद्यमी बनकर रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनकर देश की सेवा करने हेतु आह्वान किया। बरगद का बीज सूक्ष्म होता है परन्तु पेड़ विशाल होता है और सभी छात्रों में यही गुण होना चाहिये।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रो0 नरेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 206 छात्रों जिसमें 159 स्नातक स्तर के तथा 47 परास्नातक छात्रों के उपाधि तथा 15 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि वर्ष 2022-23 से तीन नये परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है। खाद्य प्रौद्योगिकी एवं कृषि अभियंत्रिकी में अगले सत्र से स्नातक स्तर की शिक्षा शुरू करने का प्रस्ताव है। मत्स्य महाविद्यालय खोलने हेतु प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही भेजा जा चुका है देश के कृषि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे कई संस्थानों से अनुबंध भी किया गया है।

विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती, केन कथा गाय का संरक्षण, बुंदेलखंडी बकरी एवं जालौनी भेड़ पर भी शोध एवं संरक्षण कार्य चल रहा है। बीज उत्पादन हेतु विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र को विकसित कर लिया गया है। प्रसार के क्षेत्र में सभी कृषि विज्ञान केन्द्र कृषक हितैषी तकनीकि एवं ज्ञान प्रसारित कर रहे है। मिलेट वर्ष को विश्वविद्यालय एवं उपकार के सहभागिता से मनाने का कार्यक्रम है। अगले सत्र से पशु चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने का प्रस्ताव है। परिसर के अन्तर्गत 14 जल संरक्षण संरचनाओं में मत्स्य पालन का इको पार्क व वनस्पति उद्यान बनाये जा रहे हैं।

आठवें दीक्षांत समारोह तयशुदा प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न कराया गया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 एस0के0 सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन सहा0 प्राध्यापक डा0 बी0के0 गुप्ता व डा0 विज्ञा मिश्रा ने किया इस कार्य में डा0 शालिनी पुरवार व डा0 नीतू तथा छात्र छात्राओ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान 40  कार्यकर्ती को आगनवाडी किट एवं 15 प्राथमिक विद्यालय के छात्रो को उपहार वितरित किये गये।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व कुलपति डा0 मिल्खा सिंह औलख उपस्थित रहे। बाँदा के मंत्री जल शक्ति, रामकेष निषाद सांसद आर0 के0 सिंह पटेल, विधायक, ओममणि वर्मा व अन्य गणमान जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी विश्वविद्यालय के अधिकारी, शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

The post बुन्देलखंड में मोटे अनाज के उत्पादन को विशेष बढ़ावा दें- आनंदीबेन पटेल appeared first on Lok Dastak.

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर रचें इतिहास- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा। झांसी-प्रयागराज शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी आप सभी के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत कर इतिहास रचेगे। शुक्रवार को भाजपा द्वारा मंडपम मैरिज हाल में आयोजित शिक्षक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा को शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बांदा की आन, बान, शान डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाने हेतु प्रथम वरीयता मत प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांदा से मेरा 35 वर्षों का लगाव है। मैं आपकी बेटी, आपकी बहन होने के नाते साध्वी के रूप में आपसे भाजपा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता मत प्रदान करने की भी भिक्षा मांगती हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही वित्तविहीन शिक्षकों को मतदाता बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि शर्मा गुट की अगुवाई में पुरानी पेंशन बंद करने का काम सपा सरकार में किया गया। भाजपा में शिक्षकों का सदा सम्मान रहा है और शिक्षकों के आशीर्वाद से ही प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। सम्मेलन को भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने भी संबोधित कर शिक्षक मतदाताओं से भाजपा को आशीर्वाद स्वरूप प्रथम वरीयता मत देने की अपील की। सम्मेलन का संचालन शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री पतिराखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र जयसवाल,मनोज पुरवार, विजय ओमर, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, ब्लॉक प्रमुख बबेरू रमाकांत सिंह, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक सहित बड़ी संख्या में प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।

The post भाजपा एमएलसी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर रचें इतिहास- साध्वी निरंजन ज्योति appeared first on Lok Dastak.