खेल Archives - Lok Dastak

NEW UPDATE : अमेठी के जांबाजों ने रचा इतिहास ! 13वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान
रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में लखनऊ जोन की दो दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एकल स्पर्धा में भी अमेठी का दबदबा, आरक्षी कुमार गौरव प्रथम, आरक्षी प्रमोद कुमार द्वितीय और आरक्षी शिवम तिवारी तृतीय स्थान पर रहे

अमेठी, उप्र ।

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित लखनऊ जोन की दो दिवसीय 13वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का रविवार, 11 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिलाधिकारी शशांक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में अमेठी सहित लखनऊ जोन के छह जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, शारीरिक क्षमता, संतुलन, अनुशासन और कलात्मक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में अमेठी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया।

वहीं, एकल स्पर्धा में भी अमेठी के खिलाड़ियों ने शीर्ष तीनों स्थानों पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने जिलाधिकारी शशांक चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न जनपदों की टीमों के प्रबंधकों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने मलखम्भ पर अद्भुत संतुलन, शारीरिक लचीलापन, एकाग्रता, शक्ति और तालमेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलात्मक मुद्राओं एवं कठिन शारीरिक करतबों ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों के साथ-साथ निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए अपना पूरा दमखम लगाया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विजेता टीमों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

टीम स्पर्धा के परिणाम में अमेठी टीम रही अव्वल

प्रतियोगिता के समापन दिवस पर निर्णायक मंडल के निष्पक्ष निर्णय के उपरांत टीम स्पर्धा के परिणाम घोषित किए गए। इसमें अमेठी की टीम ने 38.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अम्बेडकरनगर की टीम 22 अंकों के साथ द्वितीय तथा बाराबंकी की टीम 06 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। अमेठी की टीम के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर तालमेल, संतुलन, तकनीकी दक्षता और शानदार प्रदर्शन के दम पर अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

टीम की इस सफलता से जनपद का मान बढ़ा और खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊर्जा मिली। एकल स्पर्धा में भी अमेठी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। घोषित परिणामों के अनुसार प्रथम स्थान आरक्षी कुमार गौरव 09 अंक, द्वितीय स्थान आरक्षी प्रमोद कुमार 08 अंक, तृतीय स्थान आरक्षी शिवम तिवारी 03 अंक, तीनों खिलाड़ियों ने अपने कौशल, शारीरिक संतुलन और अनुशासित प्रदर्शन से शानदार उपलब्धि हासिल की।

एकल स्पर्धा में अमेठी के खिलाड़ियों द्वारा तीनों स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष उपलब्धि रही। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के छह जनपदों—अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, खीरी एवं अमेठी की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से मलखम्भ जैसे पारंपरिक खेल की उत्कृष्टता और कठिन अभ्यास का परिचय दिया।

समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। अमेठी की टीम की दोहरी सफलता ने प्रतियोगिता में जनपद की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

The post NEW UPDATE : अमेठी के जांबाजों ने रचा इतिहास ! 13वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान appeared first on Lok Dastak.

HALF MARATHON : दीपक पाल और फूलन पाल ने जीती 21 किमी हाफ मैराथन
रिपोर्ट – आलोक यादव

अमेठी, उप्र ।

पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को ‘अमेठी मैराथन 2026’ का आयोजन किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से 540 एथलीटों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में दीपक पाल और महिला वर्ग में फूलन पाल ने पहला स्थान हासिल किया।

मैराथन सुबह 6:30 बजे मिश्रौली स्थित स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज से शुरू हुई और 21 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद श्री आसलदेव इंटर कॉलेज, पीपरपुर में समाप्त हुई। समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन सुधा सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह, एशियाई खेलों में नौकायन के कांस्य पदक विजेता सलमान खान और राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी रुचि सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमीता सिंह ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक रहे। जिलाधिकारी शशांक चौधरी मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. विशिष्ट अतिथि रहे। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता राजकुमारी आकांक्षा सिंह भी मौजूद रहीं।

डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि मैराथन केवल दौड़ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और विकसित अमेठी के निर्माण का संकल्प है। गांव-देहात की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें उचित मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेठी से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं निकलें, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है।

https://youtu.be/TDmP6LllE0E?si=vFMyOFWYCWxrnb_R

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी की मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण युवाओं में असीम क्षमता है और जरूरत उन्हें अवसर एवं उचित मंच देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह और ओलंपियन सुधा सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन की भावना विकसित करता है और यह आयोजन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा। एसपी सरवणन टी. ने कहा कि प्रतियोगिता में अंतिम स्थान पर रहने वाला खिलाड़ी भी सफल है, क्योंकि उसने 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है। उन्होंने खिलाड़ियों को अंत तक प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दीपक पाल प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, उमेश प्रजापति तृतीय, सुभाष यादव चतुर्थ, मो. दानिश पांचवें, अमन सिंह छठवें, सोनू कश्यप सातवें, अमित सिंह आठवें, महेश यादव नौवें और विपिन यादव दसवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में फूलन पाल प्रथम, श्रेया द्वितीय, अन्नू पाल तृतीय, बौद्ध चतुर्थ, प्राची वर्मा पांचवें, रागिनी छठवें, किरन सातवें, कोमल यादव आठवें, श्रेयांशी सिंह नौवें और चांदनी यादव दसवें स्थान पर रहीं।

प्रथम स्थान पाने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागियों को 51-51 हजार रुपये, द्वितीय को 31-31 हजार, तृतीय को 21-21 हजार और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11-11 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए। पांचवें से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

The post HALF MARATHON : दीपक पाल और फूलन पाल ने जीती 21 किमी हाफ मैराथन appeared first on Lok Dastak.

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने एशियन गेम्स में मलेशिया को 5-1 हरा कर बना चैंपियन
भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने एशियन गेम्स में मलेशिया को 5-1 के अंतर से हरा कर चैंपियन बना और भारत को 21वां गोल्ड दिलाया।

The post Asian Games :  भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने एशियन गेम्स में मलेशिया को 5-1 हरा कर बना चैंपियन appeared first on Lok Dastak.

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स-2026 में अमेठी के लाल सलमान खान ने जीता कांस्य पदक
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र ।

जनपद अमेठी के तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। जापान के नागोया शहर में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सलमान खान ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

कृषक परिवार से आने वाले सलमान खान, कासिम खान एवं जबुरन्निशा के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे अमेठी जनपद में हर्ष का माहौल है। सलमान खान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी एवं कोच मोहम्मद आजाद (निवासी सुल्तानपुर) को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ।

सलमान खान के कांस्य पदक जीतने पर जिला खेल कार्यालय, अमेठी सहित खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सूबेदार राहुल पाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. अब्दुल हमीद, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, प्रांतीय खिलाड़ी राजेश कनौजिया, पंकज दूबे, शहादत, राकेश कश्यप, महेंद्र पाल, मोहम्मद शकील, प्रधानाचार्य रवेन्द्र सिंह तथा जीतेंद्र कुमार सहित अनेक लोगों ने सलमान खान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सलमान खान की उपलब्धि अमेठी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से नौकायन खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा तथा जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया उत्साह मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में अमेठी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

The post Asian Games 2026 : एशियन गेम्स-2026 में अमेठी के लाल सलमान खान ने जीता कांस्य पदक appeared first on Lok Dastak.

ASHIYAD-2026 : अमेठी का लाल करेगा कमाल – एशियाड में भारत के लिए नाव चलाएगा गौरीगंज का सलमान
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

जापान के नागोया में आयोजित एशियाड-2026 के लिए भारतीय नौकायन टीम में हुआ चयन

अमेठी, उप्र ।

जनपद अमेठी के लिए गर्व की बात है कि तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान का चयन जापान के आई0सी0 प्रान्त के नागोया शहर में आयोजित होने वाले एशियाड-2026 के लिए भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। सलमान खान का चयन अमेठी सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

सलमान का खेल सफऱ

सलमान खान ने वर्ष 2018 में भारतीय सेना की 122 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में चयनित होने के बाद खेल जगत में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उनके खाते में दस राष्ट्रीय पदक दर्ज हैं। इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक, एशियन रोइंग कप (दक्षिण कोरिया) में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप, नीदरलैंड-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियां शामिल हैं।

एशियाड-2026 में भाग लेने के लिए भारतीय नौकायन टीम टीम मैनेजर कर्नल आर. रामकृष्णन तथा टीम कोच सूबेदार गुरदर्शन सिंह और विक्रम सिंह के नेतृत्व में जापान पहुंच चुकी है। भारतीय टीम इस बार स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।दूरभाष पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा कि टीम का उद्देश्य चीन और उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को चुनौती देते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय भारतीय सेना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच एम.ओ. आजाद के मार्गदर्शन को दिया। वर्तमान में सलमान खान भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। नौकायन के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि अमेठी जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि जिले में नौकायन खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सलमान खान के एशियाड-2026 के लिए चयन पर जिला खेल कार्यालय अमेठी में खुशी का माहौल है। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सलमान की सफलता से जनपद के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

चयन को लेकर बधाई का लगा ताँता

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सूबेदार राहुल पाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. अब्दुल हमीद, खेल प्रशिक्षक एम.ओ. आसिफ, एम.ओ. नदीम, राकेश कनौजिया, पंकज दूबे, शहादत, राकेश कश्यप, महेन्द्र पाल, एम.ओ. शकील, प्रधानाचार्य रेखा सिंह तथा जितेन्द्र कुमार सहित खेल जगत से जुड़े अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि सलमान खान एशियाड-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और अमेठी का नाम रोशन करेंगे।

The post ASHIYAD-2026 : अमेठी का लाल करेगा कमाल – एशियाड में भारत के लिए नाव चलाएगा गौरीगंज का सलमान appeared first on Lok Dastak.

T-20 WORLD CUP 2026 : भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में 61 रन से रौँदते हुए दर्ज की ऐतिहासिक जीत
रिपोर्ट- लोकदस्तक खेल संवाददाता

कोलंबो, श्रीलंका ।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर ग्रुप A में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने बनाए 175 रन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

पारी की अगुवाई ईशान किशन ने की, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं रिंकू सिंह और शिवम दूबे ने मध्यक्रम में उपयोगी रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से सईम आयुब ने कुछ विकेट हासिल किए, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों की तेज रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके।

पाकिस्तान की पारी 114 रन पर सिमटी

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट गिरने से टीम संभल नहीं पाई। उस्मान खान ने 44 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।

भारतीय गेंदबाज़ों ने अनुशासित और धारदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर पाकिस्तान की पूरी टीम को 114 रनों पर समेट दिया।

मुकाबले का माहौल और महत्व

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा की तरह रोमांच और तनाव से भरपूर रहा। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद थी। मैच से पहले खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने की खबर ने मुकाबले को और चर्चा में ला दिया।

यह मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A का 27वां मैच था। इस जीत के साथ भारत की सुपर 8 में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है।

भारत की यह जीत केवल दो अंकों की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दबदबे की जीत मानी जा रही है।

The post T-20 WORLD CUP 2026 : भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में 61 रन से रौँदते हुए दर्ज की ऐतिहासिक जीत appeared first on Lok Dastak.

Sports Competition : दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारम्भ
रिपोर्ट- लोक संवाददाता

अमेठी, उप्र ।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरीगंज रागिनी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, अमेठी के तत्वावधान में उ0प्र0 ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज में  26 व 27 दिसम्बर पी0एम0श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान गौरीगंज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम का उद्‌घाटन विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर दीपदान व गुब्बारा उड़ाकर किया गया एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरीगंज रागिनी के द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर, बैच लगाकर व कैप पहनाकर स्वागत किया गया तथा ए0डी0ओ0 सांख्यिकी गौरीगंज कौशलेन्द्र चन्देल के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता सबजूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित की गयी, जिसके अन्तर्गत जूनियर 100 मी0 दौड़ पुरूष वर्ग में रविकान्त यादव, अनुज, विवेक वर्मा एवं बालिका वर्ग में आराधना तिवारी, आराधना मिश्रा, मंजीत तथा सबजूनियर 100 मी0 दौड़ बालक वर्ग में सुखदीप सिंह, अंश पाठक, स्वास्तिक मिश्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सबजूनियर कबड्डी बालक वर्ग में जयपुरिया (गौरीगंज) उपविजेता व जामों विजेता तथा बालिका वर्ग में जयपुरिया प्रथम व गुरूकुल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादुरपुर निधि श्रीवास्तव, जिला व्यायाम प्रशिक्षक संदीप सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शुकुल बाजार प्रेमचन्द्र यादव सिंह, ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक बहादुरपुर दिलीप सिंह, ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक गौरीगंज सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार मौर्या, वसीम अहमद, सत्य नारायण चौरसिया, ओंकार नाथ सिंह, प्रदीप मौर्या, जिला स्काउट मास्टर अमेठी सुरेश प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कीर्ति पाल सिंह, विनोद कुमार सिंह व शिव प्रताप पान्डे, प्रभात, बाबू‌लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post Sports Competition : दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारम्भ appeared first on Lok Dastak.

Wrestling : अखाड़े में गूंजे दांव-पेंच, पहलवानों ने जीता दर्शकों का दिल
रिपोर्ट – रजनीश सिंह

अमेठी, उप्र ।

गत वर्षों की भांति  कस्बा जगदीशपुर में दशहरा मेले के दूसरे दिन आयोजित विराट दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने धूम मचाते हुए अपनी कला का जौहर दिखाया।

विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामलीला मैदान मे आयोजित विराट दंगल के अध्यक्ष मान तिवारी ने अपनी मेहनत व लगन से गत वर्षो की अपेक्षा इस बार दंगल के कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया जिसकी क्षेत्र मे भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

आयोजित दंगल मे राजस्थान, मध्यप्रदेश, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ, कानपुर, दिल्ली आदि दूर दराज के शहरों से आए पहलवानों ने अपनी कला अद्धभुत प्रदर्शन किया जिसका उत्साहवर्धन करते हुए दर्शको ने जमकर तालियां ठोंकी।

अंतिम कुश्ती वाराणसी से आए लालजी तथा दिल्ली के पहलवान सारिक के बीच कडी टक्कर देखने को मिली अंतोगत्वा इस कुश्ती मे दोनो पहलवान बराबरी पर रहे जिस पर इक्कीस हजार के इनाम की घोषणा की गई थी।

इस कार्यक्रम मे मेला प्रबंधक कैलाश नाथ तिवारी, रामलीला अध्यक्ष पीके सिंह,एडवोकेट प्रवीण तिवारी आदि सहयोगी रहे। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, राकेश विक्रम सिंह, सुरेश पासी, रामहेत वैश्य, सोनू यज्ञसैनी, अजीत कौशल, प्रदीप तिवारी, प्रदीप सिंघल, बृजेश तिवारी, सुशील वैश्य आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।

सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम अभिनव कनौजिया,क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ डटे रहे।

The post Wrestling : अखाड़े में गूंजे दांव-पेंच, पहलवानों ने जीता दर्शकों का दिल appeared first on Lok Dastak.

UP T-20 लीग सीजन-3 का भव्य समापन, मौजूद रहे सीएम योगी
विशेष रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

लखनऊ उप्र ।

‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-3 का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले के रोमांचक माहौल का आनंद लिया और खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टेडियमों, मिनी स्टेडियमों और खेल अकादमियों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यूपी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

UP T20 लीग ने क्रिकेट प्रेमियों को न सिर्फ रोमांचक मुकाबले देखने का मौका दिया बल्कि प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी उपलब्ध कराया। इस बार सीजन-3 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीता।

समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों, कोचों और आयोजकों को सम्मानित भी किया गया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने माहौल को और अधिक यादगार बना दिया।

The post UP T-20 लीग सीजन-3 का भव्य समापन, मौजूद रहे सीएम योगी appeared first on Lok Dastak.

SHOOTING : अमेठी डीएम और बेटी ने शूटिंग में लहराया परचम, रच दिया नया कीर्तिमान
अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान और उनकी पुत्री कु0 ऋषिका चौहान ने शूटिंग में एक बार फिर परचम लहराया। लगातार तीसरे वर्ष  जीत कर ये कारनामा कर दिखाया है, जोकि गौरव की बात है।

प्रतियोगिता में सफलता के बाद दोनों खिलाड़ी अब आगामी माह आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए हैं। अमेठी जिले को इनसे भविष्य में भी बड़ी उम्मीदें हैं।

23 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में आयोजित 28 वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान (IAS) ने मास्टर्स और सिविल सर्वेंट श्रेणी के ट्रैप शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी अपने नाम की।

इसी प्रतियोगिता में उनकी पुत्री कुमारी ऋषिका चौहान, जो वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

यह उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी बरकरार रखी गई है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।

The post SHOOTING : अमेठी डीएम और बेटी ने शूटिंग में लहराया परचम, रच दिया नया कीर्तिमान appeared first on Lok Dastak.