#YogiAdityaNath Archives - Lok Dastak

MAHAKUMBH2025 : महाकुंभ का माघी पूर्णिमा स्नान जारी, संगम तट पर करोड़ों श्रद्धालुओं की है मौजूदगी
REPORT BY LOK REPORTER

KUMBHNAGAR PRYAGRAJ।

प्रयागराज में आज महाकुंभ का माघी पूर्णिमा स्नान चल रहा है। कल्पवास के विशेष अनुष्ठान के समापन के प्रतीक इस स्नान का विशेष महत्व है। इस वर्ष इसमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल होंगे। महाकुंभ में कल्पवास विशेष फलदायी माना जाता है।

आस्था और भक्ति के महासंगम महाकुंभ 2025 में आज माघ पूर्णिमा स्नान का शुभ अवसर है। प्रयागराज का संगम तट श्रद्धालुओं से पट चुका है।अनुमान के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 1.25 से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके थे और अनुमान है कि आज करीब 2.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। चारों ओर हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल फूलों की वर्षा , ट्रैफिक प्लान में बदलाव

स्नान पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का स्वागत हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूलों की वर्षा कर किया गया। भीषण भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। शहर में वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है और मेला क्षेत्र में किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं को 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंचना पड़ रहा है। प्रशासन ने पार्किंग से शटल बस सेवा शुरू की है, लेकिन बसों की संख्या सीमित है।

मुख्यमंत्री आज सुबह 4 बजे से माघी पूर्णिमा स्नान की निगरानी कर रहे हैं। DGP आईपीएस प्रशांत कुमार,पीएस होम आईएएस संजय प्रसाद और सीएम सचिवालय के अधिकारी 5 केडी वॉर रूम में मौजूद हैं।

कुंभ संक्रांति आज

कुंभ संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ संक्रांति मनाई जाती है। इस विशेष अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा, ध्यान, जप, तप और दान करने से व्यक्ति को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसके पापों का क्षय होता है।

इस दिन भगवान सूर्य की आराधना का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सूर्य देव को ग्रहों का अधिपति माना जाता है। उनकी उपासना से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 12 फरवरी बुधवार की रात 10:04 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुम्भ संक्रान्ति का क्षण रात के 10:04 बजे रहने वाला है।

कुंभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन पुण्य काल दोपहर 12:35 बजे से शाम 06:09 बजे तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल शाम 04:18 बजे से शाम 06:09 बजे तक रहेगा। इस अवधि में किए गए धार्मिक कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं।

कुंभ संक्रांति का महत्व

सनातन धर्म में संक्रांति तिथियों का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कुंभ संक्रांति के अवसर पर तिल का दान, सूर्य देव की पूजा और ब्राह्मणों को भोजन कराने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष रूप से मकर और सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

कुंभ संक्रांति का शुभ योग

कुंभ संक्रांति के अवसर पर सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अश्लेषा और मघा नक्षत्र का भी संयोग है, साथ ही शिववास योग भी उपस्थित है। इन योगों में सूर्य देव की पूजा करने से साधक को उनकी इच्छित फल की प्राप्ति होगी। इस दिन पितरों की पूजा (तर्पण) भी की जा सकती है।

कल्पवास: साधना, सेवा और समन्वय का संगम

माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को महाकुम्भ में कल्पवास का समापन हो जाएगा। प्रसिद्ध ‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक, जो स्वयं भी इस बार कल्पवास कर रही हैं, ने इसकी गहराई को बेहद सरल शब्दों में व्यक्त किया।

शिप्रा पाठक के अनुसार, कल्पवास केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि साधना, सेवा और समन्वय का अनुभव है। कल्पवासी यहां केवल अपने पुण्य और मोक्ष के लिए नहीं, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए भी आते हैं।

40 दिनों की तपस्या, जीवन के लिए सीख

कल्पवास का नियम है कि धरती पर शयन किया जाए, जिससे व्यक्ति सर्दी-गर्मी के कठोर मौसम को सहन करना सीखे। शिप्रा पाठक कहती हैं, “यह तपस्या हमें जीवन के हर संघर्ष को धैर्य और समर्पण के साथ स्वीकार करने की प्रेरणा देती है।”

वो कहती हैं कि यह जीवन से जुड़ा सूत्र है जो संकेत देता है कि जब हमारे सामने झुलसाने वाली परिस्थित आए और कंपनी वाली परिस्थिति हो तब हमें एक ही भाव से स्थिर होकर इसे आत्मसात करना है। ये कल्पवास शरीर को हठ योग से ऐसा बना देता है कि मन बहुत कुछ इसके अनुकूल होने लगता है।

उन्होंने कहा कि महाकुम्भ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम और सेवा का महासंगम है। जब तक हमारे भीतर केवल अपने पुण्य और मोक्ष की चिंता रहेगी, तब तक हम इस धरती के असली संदेश को आत्मसात नहीं कर सकते।

शिप्रा पाठक ने बताया कि कल्पवास के दौरान उन्होंने शिविर में कार्यरत पुजारियों, आचार्यों, कोठारियों, भंडारियों और सफाई कर्मचारियों को विशेष महत्व दिया। उन्होंने इनके साथ भोजन तैयार किया, स्वयं उन्हें खाना परोसा और उनकी समस्याओं को सुना।

शिप्रा पाठक महाकुम्भ में एक थैला, एक थाली अभियान से जुड़कर स्वच्छता को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में नदियों के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अब तक 15 लाख थाली, 16 लाख थैला और 4 लाख गिलास वितरित किए जा चुके हैं।

मंगलवाल को ही उन्होंने मदर डेयरी को 500 थैले उपलब्ध कराए, ताकि महाकुम्भ से पूरी तरह पन्नी पर रोक लग जाए। सभी दुकान वालों से निवेदन किया कि सभी को वो थैला अगले दिन लाने का निर्देश दिया जाए और इस तरह कुम्भ की धरा को छोटे छोटे प्रयासों से पन्नी मुक्त बना सकते हैं।

माघ पूर्णिमा पर IPS वैभव कृष्ण (डीआइजी प्रयागराज)

माघपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सब कुछ नियंत्रण में है। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सब कुछ सक्रिय है।भक्त नियमों और विनियमों का पालन कर रहे हैं।

The post MAHAKUMBH2025 : महाकुंभ का माघी पूर्णिमा स्नान जारी, संगम तट पर करोड़ों श्रद्धालुओं की है मौजूदगी appeared first on Lok Dastak.

महाकुंभ-2025 : महाकुंभ में भगदड़ के कारण 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल
REPORT BY LOK REPORTER

KUMBH NAGAR, PRAYAGRAJ।

संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई।संगम तट के पास दर्दनाक हादसा हुआ I भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अखाड़ों का अमृत स्नान भी रद्द कर दिया गया है I

घटना के संबंध में पीएम मोदी ने अबतक तीन बार सीएम योगी से बात कर घटना की जानकारी और रेस्क्यू  की जानकारी ली।

CM योगी आदित्यनाथ ने की श्रद्धालुओं से अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान

मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का न करें प्रयास स्नान के लिए बनाए गए हैं कई स्नान घाट, प्रशासन के निर्देशन का करें अनुपालन, व्यवस्था बनाने में करें सहयोग, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें I

आज साधु-संत नहीं करेंगे शाही स्नान- रविन्द्र पुरी महराज

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी जी महाराज ने कहा कि हम  सभी 13 अखाड़े स्नान नहीं करेंगे क्योंकि जिस तरीके से आज जो घटना हुई है वह बहुत दुःखद घटना है इसलिए हम लोग मौनी अमावस्या का स्नान नहीं करने का फैसला लिया है अब हम लोग बसंत पंचमी का अमृत स्नान करेगे I

सपा ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर दुख जताया

सपा ने एक्स पर लिखा, “भगदड़ अत्यंत दुखद और श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर हृदयविदारक। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। सरकार से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने की अपील।”

अखिलेश यादव ने जताया दुःख

महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि !

हमारी सरकार से अपील है कि-

– गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।

– मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।

– ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।

– हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।

– सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

कंट्रोल रूम से महाकुम्भ पर नज़र बनाये है – डीजीपी

ADG LO और DGP के घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है  और आसपास के जिलों मे हाई अलर्ट जारी किया गया है I आस पास के जिलों के SP को सीमा पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं I आस पास के जिलों की सीमाएं सील कर दी गई है I

The post महाकुंभ-2025 : महाकुंभ में भगदड़ के कारण 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल appeared first on Lok Dastak.

जल्द बनेगा औद्योगिक गलियारा, करोड़ो का बजट जारी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गलियारा के रूप में संसदीय क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब किसानों से औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शासन की ओर से एक अरब 56 करोड़ से अधिक धनराशि जारी की गई है।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब औद्योगिक गलियारे के विकास को मंजूरी दी है।

औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए पहले चरण में किसानों से भूमि क्रय के लिए एक अरब 56 करोड़ से अधिक की धनराशि शासन की ओर से मंजूर हुई है। दीदी की इच्छा अपने संसदीय क्षेत्र को हर क्षेत्र में विकसित बनाने की है। इसके लिए हर स्तर पर उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण साथ ही इसके करीब औद्योगिक गलियारे बनाने का प्रस्ताव पहले से ही था ,जिसे लेकर अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने प्रयास तेज कर दिए और योगी सरकार से बजट पास करने में कामयाब हुई । इस तरह योगी सरकार ने अमेठी को बड़ी सौगात दी है I

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गलियारा बनने औद्योगिक स्तर पर विकास तेजी से बढ़ेगा जिसका फायदा अमेठी संसदीय क्षेत्र के अमेठी संसदीय क्षेत्र के लोगों मिलेगा ।

The post जल्द बनेगा औद्योगिक गलियारा, करोड़ो का बजट जारी appeared first on Lok Dastak.

हमारे प्रभु राम आ गए हैं – नरेंद्र मोदी
REPORT BY LOK REPORTER

AYODHYA NEWS।

दशकों से बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई जब भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापना के बाद सोमवार को पूरे विधि-विधान एवं अनुष्ठान के साथ

प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है।अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान बने। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजनके लिए खोल दिया जाएगा । बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है. नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था।

तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। आभूषण और वस्त्रों से सुसज्जित रामलला के चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान दिखाई दे रही है। कानों में कुंडल तो पैरों में कड़े पहने हुए हैं। मूर्ति के नीचे आभामंडल में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियों की पूजा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद समारोह के लिए आए अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को, समस्त देशवासियों को बधाई। मैं गर्भ गृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरूद्ध है, शरीर स्पंदित है, चित्त अभी भी उस पल में लीन है।

हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे – मोदी

मेरा पक्का विश्वास है, अपार श्रद्धा है, जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश और विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों को हो रही होगी। यह क्षण आलौकिक है। यह पल पवित्रतम है। यह माहौल, वातावरण, यह घड़ी, प्रभु श्रीराम का हम सब पर आशीर्वाद है। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का यह सूर्य अद्भुत आभा लेकर आया है। यह कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं, यह एक नए कालचक्र का उद्गम है।

राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन नया विश्वास पैदा हो रहा है। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी आज की इस तारीख और पल की चर्चा करेंगे। यह कितनी बड़ी रामकृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं, इसे साक्षात घटित हो रहे हैं। आज दिन-दिशाएं, दिग-दिगंत, सब दिव्यता से परिपूर्ण हैं।

ये समय सामान्य नहीं है, यह काल के चक्र पर सर्वकालिक स्याही से अंकित हो रही अमिट स्मृति रेखाएं हैं। साथियों हम सब जानते हैं कि जहां राम का काम होता है, वहां पवन पुत्र हनुमान अवश्य विराजमान होते हैं। इसलिए मैं रामभक्त हनुमान और हनुमान गढ़ी, माता जानकी, अयोध्या पुरी और सरयू को भी प्रणाम करता हूं।

प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दैवीय आशीर्वाद और दिव्य आत्माओं की वजह से यह कार्य पूरा हुआ है। मैं इन सभी दिव्य चेतनाओं को भी नमन करता हूं। मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है।

मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। लंबे वियोग से आई आपत्ति का अंत हो गया। त्रेता युग में तो वह वियोग केवल 14 वर्षों का था, तब भी इतना असह्य था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई-कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। भारत के तो संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान है।

संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना।

घर घर जलाये जाएंगे दीप,मनाएंगे दीपावली

पीएम मोदी ने कहा कि आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है। कल मैं श्रीराम के आशीर्वाद से राम सेतु के आरंभ बिंदु पर था। जिस घड़ी प्रभु श्रीराम समुद्र पार करने निकले थे, वह पल था, जिसने कालचक्र बदला था। उसे महसूस करने का विनम्र प्रयास था। अब कालचक्र फिर बदलेगा और शुभ दिशा में बढ़ेगा।

अपने 11 दिन के व्रत अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरण स्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। चाहे नासिक हो, केरल हो, रामेश्वरम हो या फिर धनुषकोडी, मेरा सौभाग्य है कि सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला। सागर से सरयू तक रामनाम का वही उत्सव छाया हुआ है। प्रभु राम तो भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हुए हैं। हम भारत में कहीं भी किसी की अंतरआत्मा को छुएंगे तो इसी एकत्व की अनुभूति होगी।

देश को समायोजित करने वाला इससे उत्कृष्ट सूत्र और क्या हो सकता है। देश के कोने-कोने में रामायण सुनने का अवसर मिला है। पिछले 11 दिनों में रामायण अलग-अलग भाषाओं में सुनने का मौका मिला है। राम को परिभाषित करते हुए ऋषिओं ने कहा है कि रमंते इति रामः।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की। अनगिनत लोगों, कारसेवकों, संत-महात्माओं के हम सब ऋणि हैं। आज का अवसर उत्सवता का क्षण तो है ही, लेकिन यह क्षण भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का भी क्षण है। यह अवसर सिर्फ विजय का नहीं, विनय का भी है।

दुनिया का इतिहास साक्षी है कि कई राष्ट्र अपने इतिहास में उलझ जाते हैं, जब देशों ने उलझी हुई गांठों को खोलने का प्रयास किया तो उन्हें सफलता पाने में कठिनाई आई है, लेकिन हमारे देश ने इतिहास की इस गांठ को जिस गंभीरता और भावुकता के साथ खोला है, यह बताता है कि हमारा भविष्य, हमारे अतीत से सुंदर होने जा रहा है। वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी।

राम आग नहीं हैं, ऊर्जा हैं- मोदी

ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जानते थे। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव का प्रतीक है। हम देख रहे हैं कि निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है। अपनी सोच पर पुनर्विचार कीजिए, राम आग नहीं हैं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंत हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह मंदिर मात्र एक दैव मंदिर नहीं है, यह भारत की दृष्टि का, दर्शन का, दिग्दर्शन का मंदिर है। यह राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत की आस्था हैं, भारत के आधार हैं। राम भारत का विचार है, विधान हैं। चेतना है, चिंतन हैं। प्रतिष्ठा हैं, प्रताप हैं। राम नेकी भी है, नीति भी है। नित्यता भी है, निरंतरता भी हैं।

राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव वर्षों, शताब्दियों तक नहीं होता, हजारों वर्षों के लिए होता है। आज अयोध्या भूमि सवाल कर रही है कि श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन गया, अब आगे क्या। सदियों का इंतजार तो खत्म हुआ, अब आगे क्या। जो दैवीय आत्माएं हमें आशीर्वाद देने उपस्थित हुई हैं, उन्हें क्या हम ऐसे ही विदा करेंगे।

आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। हमारी पीढ़ी को कालजयी शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी हमें याद करेगी। यही समय है, सही समय है। हमें आज इस पवित्र समय से अगले एक हजार साल के भारत की नींव रखनी है। मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर सभी देशवासी समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं।

राम के विचार जनमानस में भी हों, यही राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी है। हमें चेतना का विस्तार देना होगा। हनुमान जी की भक्ति, उनकी सेवा, उनका समर्पण ऐसे गुण हैं, जिन्हें हमें बाहर नहीं खोजना पड़ता। प्रत्येक भारतीय में भक्ति, सेवा के भाव आधार बनेंगे। यही है देव से देश, राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार।

उन्होंने कहा कि आदिवासी मां शबरी कब से कहती थी- राम आएंगे। प्रत्येक भारतीय में जन्मा यही विश्वास समर्थ, सक्षम, भव्य भारत का आधार बनेगा। हम सब जानते हैं कि निषाद राज की मित्रता सभी बंधनों से परे है। उनका अपनापन कितना मौलिक है। सब अपने हैं, सभी समान हैं। सभी भारतीयों में अपनत्व की भावना नए भारत का आधार बनेगी।

यही देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार है। आज देश में निराशावाद की जगह नहीं है। अगर कोई यह सोचे कि मैं सामान्य और छोटा हूं तो उसे गिलहरी को याद करना चाहिए। यह सिखाएगा कि छोटे-बड़े हर प्रयास की ताकत होती है, योगदान होता है। यही भावना समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत का आधार बनेगी।

उन्होंने कहा कि लंकापति रावण ज्ञानी थे, लेकिन जटायु कि मूल्य निष्ठा देखिए। वे महाबली रावण से भिड़ गए। उन्हें पता था कि वे परास्त नहीं कर पाएंगे, फिर भी उन्होंने रावण को चुनौती दी। कर्तव्य की यही परकाष्ठा समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत का आधार है। आइए हम संकल्प लें कि राम काज से राष्ट्र काज करेंगे। समय का पल-पल, शरीर का कण-कण इसमें लगा देंगे।

The post हमारे प्रभु राम आ गए हैं – नरेंद्र मोदी appeared first on Lok Dastak.

भए प्रगट कृपाला___ :- श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई पूर्ण
PRESENTED BY NEERAJ SINGH (EDITOR)

AYODHYA NEWS I

दशकों से बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई जब भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापना के बाद सोमवार को पूरे विधि-विधान एवं अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है।अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम में देश विदेश के करीब आठ हजार अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान बने। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजनके लिए खोल दिया जाएगा । बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है. नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था।

तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। आभूषण और वस्त्रों से सुसज्जित रामलला के चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान दिखाई दे रही है। कानों में कुंडल तो पैरों में कड़े पहने हुए हैं। मूर्ति के नीचे आभामंडल में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियों की पूजा की गई है।

मंदिर में प्रतिष्ठित राम लला के मूर्ति की विशेषताएं

मूर्ति की विशेषताएं देखें तो इसमें कई तरह की खूबियां हैं। मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इसकी कुल ऊंचाई 4.24 फीट, जबकि चौड़ाई तीन फीट है। कमल दल पर खड़ी मुद्रा में मूर्ति, हाथ में तीर और धनुष है। कृष्ण शैली में मूर्ति बनाई गई है। मूर्ति श्याम शिला से बनाई गई है, जिसकी आयु हजारों साल होती है। मूर्ति को जल से कोई नुकसान नहीं होगा। चंदन, रोली आदि लगाने से भी मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रामलला के चारों ओर आभामंडल है। मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ॐ, चक्र, गदा, सूर्य भगवान विराजमान हैं। श्रीराम की भुजाएं घुटनों तक लंबी हैं। मस्तक सुंदर, आंखें बड़ी और ललाट भव्य है। भगवान राम का दाहिना हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार दिखाई दे रहे हैं। मूर्ति नीचे एक ओर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी तो दूसरी ओर गरुड़ जी को उकेरा गया है।

मूर्ति में पांच साल के बच्चे की बाल सुलभ कोमलता झलक रही है। मूर्ति को मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि जिस मूर्ति का चयन हुआ उसमें बालत्व, देवत्व और एक राजकुमार तीनों की छवि दिखाई दे रही है। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं।

रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब पांच किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं।

कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है।

The post भए प्रगट कृपाला___ :-  श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई पूर्ण appeared first on Lok Dastak.

अमेठी में कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
REPORT BY NEERAJ SINGH/ARJUN SINGH BHADAURIYA

AMETHI NEWS।

अमेठी में आज संसद खेलकूद प्रतियोगिता -2023 के समापन समारोह में भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े और प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज का ये सम्मान अमेठी का सम्मान ही नहीं पूरे भारत के सम्मान का समारोह है। इतने भव्य आयोजन के लिए सांसद स्मृति ईरानी को मैं बधाई देता हूं।

इस प्रकार के आयोजन आज से पहले सिर्फ सपना हुआ करते थे। भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रदर्शन चीन में हुआ है।जहां एशियन गेम में 107 पदक भारत ने जीते हैं। गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को 3 करोड़ का सम्मान मिल रहा है। उन्हें डिप्टी एसपी का पद भी मिलेगा। 500 खिलाड़ियों को अभी तक नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।”

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्य मंत्री योगी ने कहा, 2019 के पहले सांसद यहां से चुनकर जाते थे लेकिन उनके दर्शन नहीं होते थे। आज अमेठी में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। आज 699 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। डबल इंजन की सरकार है। अमेठी में विकास के लिए जितने पैसे की आवश्यक्ता पड़ेगी उसे पूरा किया जाएगा। जल्द ही सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद के नाम पर पहली स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है।

जल्द ही सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद के नाम पर पहली स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- इस लोकसभा से चुनकर लोगों ने देश पर अपनी सत्ता जमाई।लेकिन अमेठी के लिए कुछ नहीं किया।

पिपरी गांव में नदी के कटान से सैकड़ों किसानों की जमीन बह गई लेकिन न साइकिल वाले काम आए और न ही हाथ वाले ही काम आए। इस अवसर पर सभा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया I

स्मृति ईरानी ने कहा, मुख्यमंत्री ने वहां बांध बनवाया। अमेठी दिनों तक अंधेरे में रहा लेकिन आज 1 लाख 23 हजार घरों को बिजली मिल रही है। मनरेगा में आज 2 लाख से अधिक हाथों को काम मिला है। यहां पर पहले सांसद का चेहरा 5 साल में सिर्फ एक दो बार ही दिखता था। जो काम 40 साल में नहीं हुए वो 4 साल में हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, गांधी खानदान पर हमला बोलते हुए कहा कि एक खानदान ने सरकार से जमीन मेडिकल कॉलेज बनवाने के नाम पर ली। लेकिन वहां अपना गेस्ट हाउस बनवा लिया।

उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा अमेठी अब AK-203 के नाम से जाना जाता है। गायब हुए सांसद के लिए नहीं जाना जाता। अब वो दक्षिण में चले गए और उनकी हिम्मत नहीं हो रही है कि कहें कि हम अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 699 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने वर्चुअली अपना संबोधन दिया

पीएम मोदी ने कहा, “भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में पदकों का शतक लगाया है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल – कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है वो आपके खेल करियर की बहुत बड़ी पूंजी है । मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं, जिसने शिक्षक, निरीक्षक और स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में इस महाअभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है।”

अमेठी आज अपने एक नए रूप में पहचान बना रही है – मुख्यमंत्री योगी

699.79 करोड़ की लागत से 879 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास।

प्रदेश सरकार द्वारा गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ की धनराशि के साथ ही डिप्टी एसपी का पद भी दिया जा रहा है I मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के साथ ही 699.79 करोड़ की लागत से 879 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अमेठी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में 111000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया की बात देश के खिलाड़ियों के प्रति प्रत्येक युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आवाहन किया था तो पूरे देश में खेल की प्रतियोगिताएं बढी थी विगत तीन-चार वर्षो से हर संसदीय क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, गांव से लेकर न्याय पंचायत स्तर पर, स्कूल से लेकर के कॉलेज स्तर पर और पूरे संसदीय क्षेत्र के एक-एक खिलाड़ी को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ जोड़ा जा रहा है  I

पहले चरण में सैकड़ो की संख्या में दूसरे चरण में हजारों की संख्या में और अब अमेठी में 111000 खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मा. प्रधानमंत्री जी के खेलो इंडिया को बढ़ावा देने के सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में 107 भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे जिसमें से 25 फ़ीसदी मेडल उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते थे I उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार तीन-तीन करोड़ की रुपए की धनराशि देने के साथ ही उन्हें डिप्टी एसपी का पद भी देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 80000 युवक मंगल और महिला मंगल दलों को खेल कूद किट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 500 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं जिन्होंने अलग-अलग प्रतियोगिताओं अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे और नौकरी के लिए इधर-उधर तलाश रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरी और प्रतिभा की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में खेलकूद मैदान, प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण के साथ ही गांव-गांव में ओपन जिम बनाने के साथ ही खिलाड़ियों को स्पोर्ट किट भी उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी आज अपने एक नए रूप में पहचान बना रही है अमेठी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी इसके साथ ही लगभग 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का आज लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, आंगनबाड़ी, वन स्टाप सेंटर एवं अन्य विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं I

जिसका लाभ अमेठी वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है जिनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को दिया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार अमेठी के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही अब सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत गांव-गांव के कलाकारों को वैश्विक स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहला स्पोर्ट यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम से स्थापित कर रही है जो उत्तर प्रदेश में खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं अन्य मंत्रीगणों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी स्मृति जूबिन इरानी ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए सभी खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था जिसमें 1,11000 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल जगत में गांव-गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, क्रिकेटर सुरेश रैना, महिला खिलाड़ी पीटी उषा जी का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह, सांसद उत्तर पूर्व दिल्ली मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, विधायक सलोन अशोक कोरी, सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, जिला अध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे I

मंडलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल, आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

करोड़ों की सौगात देकर नाराजगी दूर करने की कोशिश

अमेठी में आज सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और स्मृति ईरानी समेत BJP सरकार के सभी बड़े चेहरे मौजूद रहे। इसका सबसे बड़ा कारण संजय गांधी मेडिकल कॉलेज को लेकर चल रहा विवाद। जिसमें एक महिला की मौत के बाद अस्पताल को बंद करने के निर्देश दे दिए गए थे।

इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि बीजेपी चुनावी रंजिश के तहत इस तरह के हथकंडे अपना रही है। हालांकि हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर को अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दिया था। लेकिन अभी भी अमेठी वासियों में काफी रोष है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- इस लोकसभा से चुनकर लोगों ने देश पर अपनी सत्ता जमाई।लेकिन अमेठी के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, गांधी खानदान पर हमला बोलते हुए कहा कि एक खानदान ने सरकार से जमीन मेडिकल कॉलेज बनवाने के नाम पर ली। लेकिन वहां अपना गेस्ट हाउस बनवा लिया। उन्होंने विना राहुल गांधी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा अमेठी अब AK-203 के नाम से जाना जाता है। गायब हुए सांसद के लिए नहीं जाना जाता।

अब वो दक्षिण में चले गए और उनकी हिम्मत नहीं हो रही है कि कहें कि हम अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर सभा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तर पूर्व दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया I

बदलते भारत में छोटे छोटे शहरों से आगे आ रहे टैलेंट – नरेन्द्र मोदी

शुक्रवार को सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कौहार में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश खिलाड़ियों ने बड़े ध्यान से सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एशियन खेलों में जिस तरह से देश‌ के खिलाड़ियों ने पदकों के शतक लगाकर तिरंगे को बुलंद किया है,उसी तरह अमेठी के खिलाड़ियों ने इस बड़े खेल आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत के भविष्य को मजबूत किया है।

सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं, कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को जो ऊर्जा,जोश और आत्म विश्वास मिला है, उसे संभाल कर रखें।

मैं हर‌ उस व्यक्ति को बधाई देता हूं जिसने शिक्षक और निरीक्षक के रूप में महा अभियान से जुड़कर इस खेल आयोजन को‌ समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान किया।मैं स्मृति ईरानी जी को भी शुभकामना देता हूं। किसी भी समाज के विकास के लिए यह आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो।

भाजपा के सभी सांसदों ने खेलों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास का नया रास्ता तैयार किया है।आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह खेल‌ कर प्रगति के नये कीर्तिमान बना रहा है। खेलों इंडिया के माध्यम से 3000 खिलाडियों‌ को पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद की जा रही है।

बदलते हुए भारत ने छोटे छोटे शहरों से टैलेंट आगे आ रहे हैं। भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। हमें भरोसा है कि अमेठी के खिलाड़ी भी किसी न‌‌ किसी दिन तिरंगे के साथ भारत का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री ने सुधा सिंह और पारुल चौधरी का नाम लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

The post अमेठी में कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ appeared first on Lok Dastak.

युवा स्वरोजगार कर प्रदेश और देश को आत्म निर्भर कर रहे- योगी
REPORT BY MUKESH SHARMA

DEENDAYAL DHAM (FARAH)।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम फरह में आयोजित विराट किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी कहते थे हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिले। हर हाथ को काम का मतलब है हर युवा को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य मिलना चाहिए।

हर खेत को पानी का मतलब है, हर किसान के खेत को पानी मिल जाय। हमारे उत्तर प्रदेश की जमीन तो ऐसी ही है जो सोना भी उगल दे। हमारी केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार यही कर रही है।

मुख्यमंत्री ने मंच से अपनी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि संचालित सभी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवा स्वरोजगार कर प्रदेश और देश को आत्म निर्भर कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के साथ कार्य कर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में अनेक कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि फिर से भारत को विश्व गुरू बनाने का का प्रधानमंत्री मोदी का विजन तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा की अन्नदाता किसान की समृद्धि के लिए धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता पहले किसी ने नहीं की। पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहली बार मृदा परीक्षण करवा कर धरती मां के स्वास्थ्य की चिंता की है।

उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं को गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लघु और सीमांत किसानों का एक लाख तक ऋण को मांफ किया, जिससे अन्नदाता आत्महत्या न करे।

किसान सम्मान निधि में दो करोड़ बासठ लाख किसानों का 60 हजार करोड़ की धनराशि किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेज कर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने किसानों से कहा कि छाता चीनी मिल के पुनरुद्धार किया जा रहा है।

मथुरा के पवित्र स्थल को तीर्थ स्थल घोषित करने की योजना युद्धस्तर पर संचालित है। कोसी में फ़ूड प्रोसेसिंग केन्द्र संचालित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पण्डित जी के ग्राम स्वराज्य की कल्पना को कैसे साकार किया जा सकता है यह देखना है तो यहां दीनदयाल धाम में देखा जा सकता है। उन्होंने गौ संवर्धन के लिए दीनदयाल धाम समिति की प्रशंसा की और दीनदयाल धाम में संचालित प्रकल्पों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर गांव को आत्म निर्भर बनाने को प्रयासरत हैं। इसके लिए हर गांव में एक खेल मैदान हो, एक ओपन जिम का निर्माण हो, हर ब्लॉक स्तर पर एक जिम का निर्माण हो, ब्लॉक स्तर एक मिनी स्टेडियम, हर जनपद में एक स्टेडियम हो कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने फरह में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लोक कल्याण के कार्य याद आते हैं, जबकि साढ़े चार वर्ष तक सोते रहते हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार लोक कल्याण के कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की ।

मंच पर मुख्यमंत्री योगी के साथ सांसद हेमा मालिनी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, स्मारक समिति अध्यक्ष मधुसूदन दादू, महोत्सव समिति अध्यक्ष ऐडवोकेट सोहन लाल शर्मा, कामधेनु गौशाला समिति अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान सविता पाठक, दीप चंद प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

सभा में महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, निदेशक सोनपाल, देवेंद्र शर्मा

अध्यक्ष, उ०प्र० बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम, मेयर विनोद कुमार अग्रवाल, महेंद्र शर्मा कारिंदा सिंह, महेश गोयल, समिति पदाधिकारी, शिव कुमार, योगेश आवा, आचार्य ब्रजेंद्र नागर, प्रचार प्रमुख मुकेश शर्मा, अंशुल गोस्वामी, भाजपा और संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। मंच का संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच पर पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट के सम्मुख मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया और श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के मंच पर आते ही जनसमूह ने खड़े होकर भारत माता की जय, पं० दीनदयाल उपाध्याय की जय के गगन भेदी नारे लगाकर स्वागत किया।

संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा संघ की ध्वनि और ढोल बजाकर स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह केसरिया शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

योगी ने  विराट किसान संगोष्ठी में किसानो को किया सम्मानित

विराट किसान संगोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मान के अन्तर्गत किसान नरेश कुमार पिपरोठा, भरत सिंह कोह, राकेश कुमार महुअन, ऋषि कुमार राष्ट्रीय फैडरेशन नई दिल्ली को मंच पर ट्रैक्टर की चाबी सौंप कर सम्मानित किया।

योगी ने पंडित जी की प्रतिमा के समक्ष  दीप प्रज्वलित

विराट किसान सभा से पूर्व दीनदयाल धाम पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर विधायक पूरन प्रकाश और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों में स्वागत किया। तत्पश्चात मंच पर किसान नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का विशाल पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसान नेताओं ने हल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने स्मारक भवन पर पहुंच कर पंडित जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सिलाई केंद्र एवं पंचगव्य केन्द्र का भ्रमण किया। सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिति पदाधिकारियों के साथ भोजन किया।

धाम वासियों ने हवन कर मनाया जन्मदिवस

एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी एवं राष्ट्रऋषि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल धाम स्थित जन्मस्थली राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पवित्र वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर मनाया। हवन आचार्य विपिन विहारी जी आर्य के द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर निदेशक सोनपाल सिंह, वरिष्ठ प्रचारक राजवीर, विधायक राजेश चौधरी, भाजपा नेता दिनेश शर्मा, समिति अध्यक्ष एडवोकेट सोहन लाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, महेश गोयल पूर्व विधायक खैरागढ़, ठा०महीपाल सिंह, रवींद्र पाण्डेय, के के पचौरी, विजय पाठक, पुष्पेंद्र चौधरी, मुकेश शर्मा प्रचार आदि मुख्य रूप से हवन में उपस्थित रहे और मानव एवं विश्वकल्याण के लिए पवित्र अग्नि में आहुतियां दी।

रंगोली प्रतियोगिता में 233 बालिकाएं हुई शामिल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत के अंतर्गत सीनियर एवं जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता दीनदयाल धाम स्थित विद्यालय में आयोजित की गई।

इसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 पूज्य स्वामी मैत्री गिरि जी महाराज के द्वारा उपस्थित बहनों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप के मांट विधायक राजेश चौधरी उपस्थित रहे।

रांगोली सीनियर वर्ग में 177 और जूनियर वर्ग में 56 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विधायक राजेश चौधरी ने रंगोली स्थल पर रंगोली बना रही बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरुस्कृत किया है।

इस अवसर पर रीना सिंह, कमलेश चौहान, रूबी शाक्य, दीप्ति गुप्ता, मंजू सिंह, उपमा दीक्षित, पूनम गोयल, वंदना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

The post युवा स्वरोजगार कर प्रदेश और देश को आत्म निर्भर कर रहे- योगी appeared first on Lok Dastak.

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्मृति इरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल
LOK REPORTER

AMETHI SPECIAL NEWS।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता करवा रही हैं ।

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन समारोह 13 अक्टूबर को गौरीगंज के कौहार मैदान होगा। जिसमें स्मृति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री यीगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री, सांसद, खिलाड़ी व लोक कलाकार शामिल होंगे।

स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में करोड़ों की लागत से स्थापित होने वाली विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी होगा। गुप्ता ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने हाथों से ट्राफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

इसके साथ स्मृति के प्रयास से अमेठी के विकास को एक नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम में योगी, स्मृति, भूपेन्द्र चौधरी के अलावा मनोज तिवारी व निरहुआ होंगे मौजूद

सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि समापन समारोह में सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, सलोन विधायक अशोक कुमार सहित कई अन्य नामी खिलाड़ी व लोक कलाकार शामिल होंगे।

गुप्ता के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए। इसको लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा। कार्यक्रम में डेढ़ लाख के करीब लोगों के आने की संभावना है।

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में कुल एक लाख 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग स्तर पर प्रतिभाग कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। ऐसे में समापन समारोह को भव्य बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लोक कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया है।

मंडलायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के 13 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के 13 अक्टूबर को जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र के साथ बैठक किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को अपराह्न लगभग 12:00 बजे रामगंज कौहार मैदान में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा I

भारी संख्या में जन सामान्य व खिलाड़ी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। जिसको लेकर समस्त तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

The post सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्मृति इरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल appeared first on Lok Dastak.

सीएम 13 अक्टूबर को अमेठी में, कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के 13 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं पूर्व ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत ललित कृष्णा, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे I

The post सीएम 13 अक्टूबर को अमेठी में, कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और बागेश्वर धाम के विरुद्ध टिप्पणी मामले ने पकड़ा तूल
अमेठी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बागेश्वर धाम के प्रख्यात कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।थाना शिवरतनगंज पुलिस ने गुरुवार को भाजपा नेताओं की तहरीर पर भीम आर्मी के एक पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के गांव लौली निवासी आशीष श्रीवास्तव पुत्र रामदेव ने गुरुवार को स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ पुलिस को सौंपी गई तहरीर में लिखा है कि बीती बीस फरवरी को भीम आर्मी के पदाधिकारी दीपक पुत्र मोल्हेदास निवासी जगतपुर थाना शिवरतनगंज के द्वारा दीपक वाइस फेसबुक आईडी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के बारे में अभद्र टिप्पणी की गयी है I

जिसके कारण हम सब भाजपा पदधिकारीयो की भावना आहत हुई हैं जिसके स्क्रीनशाट भी मेरे पास मौजूद है जिसकी छाया प्रति संलग्न प्रार्थना पत्र साथ है।सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणी से भाजपा पदधिकारियों मे रोष व्याप्त है।गुरुवार को भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल,कुलदीप मिश्रा, राहुल पाठक,विकास सिंह सहित अन्य कई भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये भाजपा नेताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी धर्म या व्यक्ति पर अमर्यादित टिप्पणी करने का किसी अधिकार नही है इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।

The post सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और बागेश्वर धाम के विरुद्ध टिप्पणी मामले ने पकड़ा तूल appeared first on Lok Dastak.