Yogi Aditya Nath Archives - Lok Dastak

UTTAR PRADESH DAY : बुलंदियों के क्षितिज पर उत्तर प्रदेश
PRESENTED BY ARVIND JAY TILAK

आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। आजादी के ढाई वर्ष बाद 24 जनवरी, 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य के गठन की अधिसूचना जारी हुई। भौगोलिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश प्राचीनतम ‘गोंडवाना लैण्ड’ का एक हिस्सा है। कैम्ब्रियन युग में विन्ध्य क्रम की शैलों ने इसे धरातलीय स्वरुप दिया। भौगोलिक विविधताओं एवं सांस्कृतिक समृद्धियों से आच्छादित उत्तर प्रदेश 1836 से 1877 तक ‘उत्तर-पश्चिम प्रांत’ और 1877 से 1937 तक ‘संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध’ के नाम से जाना गया। 1937 में इसे एक नया नाम ‘संयुक्त प्रांत’ मिला। 1858 तक उत्तर प्रदेश की राजधानी आगरा, 1858 से 1921 तक इलाहाबाद और फिर 1921 में लखनऊ हो गयी।

गौर करें तो भरपूर मानव संसाधन, उर्वर भूमि और प्राकृतिक समृद्धि-संपन्नता से लैस होने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर वह अपेक्षित मुकाम हासिल नहीं कर पाया जिसे देश के तमाम राज्यों ने हासिल किया। देखा जाता है कि जिस राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होती है और अवसंरचना का तेजी से विस्तार होता है उस राज्य के विकास का पहिया तेजी घूमता है। उससे निवेश और प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि होती है और राज्य समृद्धि की ओर छलांग लगाता है। गौर करें तो विकास का पहिया चार तरह के इंजनों के बूते दौड़ता है।

एक, निजी निवेश यानी नई परियोजनाओं में निजी क्षेत्र का निवेश। दूसरा, सार्वजनिक खर्च यानी बुनियादी ढांचे वाली विकास परियोजनाओं में सरकार का निवेश। तीसरा, आंतरिक खपत यानी वस्तुओं व सेवाओं की खपत। और चौथा वाह्य खपत यानी वस्तुओं का निर्यात। अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार इन चारों इंजनों को गतिशील करती देखी जा रही है। यह संभव इसलिए हुआ है कि राज्य में कानून का शासन स्थापित हुआ है और अपराधियों के हौसले पस्त हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अवसंरचनाओं को मजबूती देने के लिए बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान पर अमल किया है जिससे निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिल रही है। सरकार ने अपनी नीतियों के बरक्स निवेश मित्र पोर्टल बनाकर उस पर 227 सेवाएं शामिल कर उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित किया है।

सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ की नीति से स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिला है और निर्यात में तेजी आयी है। एक जिला एक उत्पाद मिशन से हर वर्ष हजारों करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात हो रहा है। इससे लोगों की आमदनी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने 2018 में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन प्रारंभ किया और वह क्रम लगातार जारी है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पिछले साल के वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान प्राप्त 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव राज्य में दुनिया भर के निवेशकों की बढ़ती रुची का प्रमाण है। मौजूदा सरकार ने उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर विकसित करने के लिए चार ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर चुकी है।

तकरीबन चार लाख लोगों को नए उद्योगों से रोजगार मिला है। एक आंकड़े के मुताबिक तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 200758 करोड़ के 1953 से ज्यादा उद्योग लगे। चौथी ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं में से सबसे अधिक यूपीसीडा की करीब डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशीला रखी गई। देखें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेश बढ़ाने और ‘इज ऑफ डूइंग’ बिजनेश को सुधारने में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज उत्तर प्रदेश ‘इज ऑफ डूइंग’ बिजनेस मामले में महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। सुक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कारोबारियों को प्रोत्साहित किया है।

राज्य में तकरीबन 90 लाख एमएसएमई आधार है, जो भारत के कुल एमएसएमई की संख्या 6.33 करोड़ में लगभग 14 प्रतिशत का योगदान देता है। अर्थव्यवस्था के मामले में 2017 में पांचवे नंबर पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात को पीछे छोड़ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर चुका है। आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2016-2017 के दरम्यान 12.75 लाख करोड़ रुपए था जो आज 2024-25 में बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। यानी देखें तो 2017 के बाद इसमें 79 फीसदी का ग्रोथ हुआ है। इसी तरह 2012 से 2017 के दरम्यान प्रतिव्यक्ति आय 48,520 रुपए था जो आज बढ़कर तकरीबन एक लाख रुपए हो चुका है।

इसी तरह 2012-2017 के बीच सिर्फ 302 किमी एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ जबकि 2017-2024 के दरम्यान तकरीबन एक हजार किमी से अधिक एक्सप्रेस वे का निमार्ण हो चुका है। बुंदेलखंड में रक्षा औद्योगिक गलियारा पांच हजार हेक्टेयर में छह शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट में विकसित किया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे बुंदेलखंड के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। गौर करें तो उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय असंतुलन अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत अधिक है। इस असंतुलन को पाटने का सबसे बुनियादी जरुरत एक्सप्रेसवे का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होता है।

सरकार इस दिशा में पहल करते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जो कि राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक जुड़ा हुआ है उसे अमली जामा पहना चुकी है। इससे पूर्वांचल को विशेष लाभ हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। किसी भी राज्य के विकास के लिए कनेक्टिविटी सबसे जरुरी संसाधन होता है। कनेक्टिविटी बढ़ने से राज्य के विकास को गति मिलती है। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संख्या में वृद्धि कर रही है। अभी गत वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन तथा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश में तकरीबन एक दर्जन से अधिक हवाई अड्डों को आकार दिया जा रहा है। दर्जनों शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं का खाका खींच दिया गया है।

राज्य के बड़े शहर मसलन लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो सेवा का विस्तार जोरों पर है। उत्तर प्रदेश की सरकार न सिर्फ विकास का रिकार्ड बना रही है बल्कि सनातन भारतीय संस्कृति, मूल्य, प्रतिमान और परंपरा को भी भलीभांति संरक्षित कर रही है। बात चाहे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को भव्यता देने की हो अथवा मुरली मनोहर कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन को विराटता देने की इसमें उत्तर प्रदेश की सरकार जी-जान से जुटी हुई है। वैभव और वैराग्य के देवता महादेव की नगरी काशी हो अथवा प्रयागराज व चित्रकुट धाम सभी की देदीप्यता के प्रति उत्तर प्रदेश की सरकार अटूट निष्ठावान है। सभी तीर्थ व धाम दैवीय उर्जा से सराबोर हैं और वे भारतीय जनमानस को सहज आकर्षित कर रहे हैं।

इस समय तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है। इस बार 144 वर्षों बाद विशेष शुभ मुहुर्त निर्मित हुआ है। माना जा रहा है कि इस बार के महाकुंभ में तकरीबन 40 करोड़ लोग स्नान करेंगे। देखा जा रहा है कि दुनिया भर के श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार ने वहां श्रद्धालुओं के रहने, ठहरने, व खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था कर रखी है। उधर, केंद्र सरकार भी देश के कोने-कोने से रेलगाडियों के सुचारु संचालन की उत्तम व्यवस्था की है। यह रेखांकित करता है कि सरकार लोकपर्वों को लेकर कितनी संवेदनशील है। यह निष्ठा व समर्पण ही उत्तर प्रदेश सरकार की भारतीय सांस्कृति के प्रति अनुराग का बोध करा रहा है।

हजारों वर्षों से उपेक्षित मंदिर और धाम आज अपनी संपूर्णता और ओजस्विता से आच्छादित व मर्यादित प्रतीति करा रहे हैं। मंदिरों की दिव्यता, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा हिंदू जनमानस का उच्चतर धार्मिक-सांस्कृतिक भाव योगी सरकार में प्रस्फुटित हो रहा है।उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का कुंभ संपूर्ण विश्व को अमृत का पान कराया वहीं अयोध्या-काशी की दीवाली के अलौकिक प्रकाशपूंज से संपूर्ण विश्व आलोकित हुआ। उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश बुलंदियों के क्षितिज पर है और देश-दुनिया में अपनी विशिष्टता का परचम लहरा रहा है।

The post UTTAR PRADESH DAY : बुलंदियों के क्षितिज पर उत्तर प्रदेश appeared first on Lok Dastak.

मऊ के बैगन, बुंदेलखंड की अरहर दाल और बलिया के बोरो धान के भी दिन बहुरेंगे
लखनऊ I

हर शहर, हर कस्बे और कुछ गांवों की अपनी अलग कुछ विशेष पहचान है। जैसे आगरा शहर केवल ताजमहल के लिए ही नहीं अपने तरह-तरह के फ्लेवर वाले पेठों के लिए भी मशहूर है। ब्रज की पावन भूमि मथुरा राधा-कृष्ण के सुंदर मंदिरों के अलावा अपने यहां के पेड़े की मिठास के लिए भी प्रसिद्ध है। पूर्वांचल के मऊ जिले के गोठा कस्बे के गुड़ की सोंधी-सोंधी महक और मिठास से वहां के आसपास के लोग ही नहीं सारनाथ से कपिलवस्तु, लुम्बिनी और कुशीनगर जाने वाले बौद्धिस्ट भी कायल हैं। संडीला का लड्डू, खुर्जा का खुरचन के अलावा और भी ऐसी तमाम चीजें हैं जो संबंधित शहर या कस्बे की विशेष पहचान की पर्याय बन चुकी हैं।

अब ऐसी नायाब चीजों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़ा ब्रांड बनाने की तैयारी में है। यह एक तरीके से इन चीजों के और उत्तर प्रदेश के ब्रांड को देश-दुनिया में और विस्तार देने की पहल है। ठीक उसी तरह जैसे 2018 में ऐसी ही कुछ चीजों को सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित कर किया था। इस बार भी तरीका वही होगा। इनमें से कुछ चीजों को ओडीओपी में शामिल किया जाएगा तो कुछ को जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) दिलवाकर उसकी पहचान को और मुकम्मल किया जाएगा। यह सिलसिला शुरू भी हो चुका है। ओडीओपी को विस्तार देने के साथ ऊपर उल्लिखित उत्पादों को जीआई टैग दिलवाने की गंभीर पहल के साथ।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन एवं प्रशासन ने 100 से अधिक ऐसे उत्पादों की सूची बनाई जिनको स्थानीय खूबियों के नाते जीआई टैग दिलाने की पहल की जा सकती है। इन तमाम उत्पादों में से 21 को इस बाबत गठित हाई पॉवर कमेटी हरी झंडी दे चुकी है। लगे हाथ अपर मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र आवेदन देने का भी निर्देश दिया था। बचे उत्पादों पर कमेटी अगले चरण पर विचार करेगी।

जिन उत्पादों को हाई पावर कमेटी ने हरी झंडी दी है उनमें बाराबंकी एवं रामपुर का मेंथा, गोरखपुर का पनियाला, मऊ का बैगन, मेरठ की गजक, बुंदेलखंड की अरहर दाल, हाथरस का गुलाबजल, गुलकंद, बलिया का बोरो धान, एटा का चिकोरी, फर्रुखाबाद का फुलवा आलू, फतेहपुर का मालवा पेड़ा, सोनभद्र की चिरौंजी,कानपुर का लाल ज्वार, मीरजापुर का ज्वार एवं देशी बाजरा आदि भी शामिल हैं।

जीआई टैग के लाभ

भौगोलिक संकेतक उत्पाद के लिये कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। अन्य लोगों द्वारा किसी पंजीकृत भौगोलिक संकेतक के अनधिकृत प्रयोग को रोकता है। यह संबंधित भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित वस्तुओं के उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देता है।

रिपोर्ट-कपिलदेव सिंह (वरिष्ठ पत्रकार)

The post मऊ के बैगन, बुंदेलखंड की अरहर दाल और बलिया के बोरो धान के भी दिन बहुरेंगे appeared first on Lok Dastak.

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की हजारों छात्राएं ‘आरोहिणी इनीशिएटिव’ से बनेंगी सक्षम
लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार यूपी की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति समेत कई कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर अब वंचित वर्ग की बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत की जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान, उत्तर प्रदेश एक एनजीओ के साथ मिलकर प्रदेश के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षा के लिए आरोहिणी इनीशिएटिव ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत काम करेगा।

इसके माध्यम से वंचित वर्ग की बच्चियों को उनके जीवन में होने वाली घटनाओं की समझ पैदा करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए सक्षम बनाने का प्रयास किया जाएगा। लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की फुल टाइम टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने वाली अध्यापिकाएं इन बालिकाओं को शिक्षित कर सक्षम बनाएंगी और उनके लिए मददगार भी होंगी। टीचर्स की ट्रेनिंग एक फरवरी से लखनऊ में शुरू होगी।

तीन चरण में लागू होगा आरोहिणी ट्रेनिंग कार्यक्रम

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने बताया कि आरोहिणी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेंडर सेंसटाइजेशन है जो कि तीन स्टेज में है। इसके तहत पहले टीचर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए एक फरवरी से हर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दो टीचर्स की ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके बाद ये टीचर्स विद्यालय की छात्राओं को शिक्षित करेंगी। टीचर्स के साथ-साथ यह संस्था भी लड़कियों को डिबेट और अन्य गतिविधियों के माध्यम से ग्रूम करेगी। तीसरा कम्युनिटी लेवल पर काम होगा।

इसमें उनको जेंडर सेंसटाइजेशन के मुद्दे पर अवेयर किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। जिनमें से 56 विद्यालयों को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया गया है। इन्हीं यंग एज की लड़कियों की समस्याओं को लेकर आरोहिणी काम कर रहा है। इस कार्यक्रम में वार्डेन की भी भूमिका होगी, जो ट्रेनिंग के लिए टीचर्स का चयन करेगी। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पूरे कार्यक्रम की समय-समय पर समीक्षा करेंगे।

आरोहिणी जेंडर आधारित कार्यक्रम है

स्टडी हाल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम को लीड कर रहीं प्रियंका ने बताया कि आरोहिणी जेंडर आधारित कार्यक्रम है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में वंचित वर्ग की बच्चियां पढ़ने आती हैं। जिनके परिवारों में जेंडर गैप काफी ज्यादा होता है। इस कार्यक्रम के तहत हमारा उद्देश्य है कि हम बच्चियों को उनके जीवन के विषय में समझा पाएं और उन्हें उनकी लड़ाई के लिए खुद को ही सशक्त बना सकें।

एक फरवरी से शुरू हो रहे कार्यक्रम में चिह्नित टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। टीचर्स को बताया जाएगा कि यह प्रोग्राम कैसे काम करेगा और उन्हें बेटियों को कैसे अवेयर करना है। यह पूरा कार्यक्रम क्रिटिकल फेमिनिस्ट पेडागॉजी (आलोचनात्मक नारीवादी शिक्षाशास्त्र) पर आधारित है। इसके तहत बालिकाओं के साथ चर्चा होती है। बातचीत के दौरान कोशिश होती है कि बच्चियां अपनी समस्याओं को समझ पाएं और उन्हें जानने के साथ-साथ उनका समाधान खुद से तलाश पाएं।

समाधान तलाशने के लिए बालिकाओं को तैयार करना ही इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसकी मदद से बेटियां अपने जीवन में होने वाली अलग-अलग घटनाओं जैसे चाइल्ड मैरिज, डॉमेस्टिक वॉयलेंस, शिक्षा पूरी नहीं कर पाना या किसी भी तरीके की समस्या का नियोजित ढंग से सामना कर सकें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पाएं। इसके अलावा इन विद्यालयों में हमारा वार्षिक अभियान ‘डॉटर्स कैंपेन’ भी चलाया जाएगा। इसमें हर साल हम कोई न कोई मुद्दा उठाते हैं। जिसमें बच्चों के साथ, कम्युनिटी के साथ, टीचर्स के साथ एकजुट होकर इसे बड़े स्तर पर रखा जाता है।

दो फुल टाइम टीचर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

समग्र शिक्षा अभियान और एनजीओ के बीच जो एमओयू हुआ है उसके अनुसार, संस्था द्वारा प्रदेश के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से दो दो फुलटाइम टीचर्स (1492 टीचर्स को वरीयता के आधार पर) को राज्य स्तरीय बालिका सुरक्षा एवं संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के मुद्दे पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था द्वारा टीचर्स को जनपद स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिले के बालिका शिक्षा समन्वयक को मुख्य प्रशिक्षणकर्ता के रूप में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

साथ ही, संस्था द्वारा प्रदेश के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के मध्य ट्रेन्ड टीचर्स, चीफ ट्रेनर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (बालिका शिक्षा), बाल कल्याण समिति के सदस्यों, जिला बाल कल्याण अधिकारियों तथा जिला बाल विवाह निषेध अधिकारियों के मध्य सुरक्षा एवं संरक्षण के मुद्दे पर एक सपोर्ट नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

स्टडी हाल एजुकेशनल फाउंडेशन केवल महिला कर्मचारियों के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण कर समय-समय पर क्षेत्र स्तर पर भी सहयोग प्रदान करेगा। संस्था द्वारा ट्रेन्ड टीचर्स को प्रति माह टेली मॉनिटरिंग सेल (फोन कॉल) के माध्यम से महिला मुद्दों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तथा सुझाव प्रदान किए जाएंगे।

रिपोर्ट-कपिल देव सिंह(वरिष्ठ पत्रकार)

The post कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की हजारों छात्राएं ‘आरोहिणी इनीशिएटिव’ से बनेंगी सक्षम appeared first on Lok Dastak.

इंडिया टुडे और सी वोटर्स का मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में जानिये किस सीएम का बजा डंका !
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प के साथ सूबे का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के बेस्ट चीफ मिनिस्टर घोषित किए गए हैं। इंडिया टुडे और सी वोटर्स के मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में मुख्यमंत्री योगी को 39.1 प्रतिशत लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी के सी एम योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं।आम लोगों ने केवल 16 फीसदी मतों के साथ केजरीवाल को दूसरे स्थान पर रखा है।

जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मातृ 7.3 फीसदी लोगों ने अपना मत दिया है। राज्य सरकारों के काम काज को जानने और समझने के लिए इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। इस सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए।

मुख्यमंत्री योगी अपने कामकाज से आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय

इस सर्वे के आधार पर देश की आम जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर पर जनता ने सीएम योगी को सबसे पहले पायदान पर रखा है। सर्वे में सबसे अधिक 39.1 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी अपने कामकाज से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अगस्त 2022 के मुकाबले घटी है।तब वे 22 फीसदी लोगों की पंसद बनकर उभरे थे।मगर अब उन्हें 16 फीसदी लोगों ने ही वोट किया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। जिन्हें देश के 7.3 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। हालांकि, ममता बनर्जी की लोकप्रियता भी अगस्त 2022 की तुलना में करीब एक फीसदी घटी है।

यूपी में अभी हुए चुनाव तो भाजपा का 70 सीटें जीतने का अनुमान

मूड ऑफ नेशन सर्वे में जनवरी 2023 के आंकड़े सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी और एनडीए को 49.3 फीसदी वोट के साथ 80 में से 70 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा समेत विपक्ष को 10 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को यूपी में 64 सीटें मिली थीं। सपा को 5 सीटें, जबकि बसपा को 10 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा था। 2017 में यूपी की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता देश भर में बढ़ रही है।

योगी राज के 6 साल में प्रदेश में जिस तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रेल, रोड और वाटरवे कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कानून व्यवस्था को लेकर कार्य हुए हैं, उसके बाद देश में ब्रांड योगी को लेकर क्रेज बढ़ने लगा है। लोग खुले दिल से इस बात की सराहना कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और दृढ़ संकल्प के कारण उत्तर प्रदेश आज करिश्माई बदलाव की राह पर है। आज एक्सप्रेस-वे के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। गुड गवर्नेंस के मामले में यूपी देश का शीर्ष राज्य है। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में यूपी ने देश में दूसरे नंबर का राज्य बनकर सबको हैरत में डाल दिया है। इसी क्रम में उद्योग समर्थित 25 नई नीतियां लाकर योगी आदित्यनाथ ने देश भर के उद्यमियों का ध्यान उत्तर प्रदेश की ओर खींचा है।

कपिलदेव सिंह- वरिष्ठ पत्रकार

The post इंडिया टुडे और सी वोटर्स का मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में  जानिये किस सीएम का बजा डंका ! appeared first on Lok Dastak.

योगी मंत्रिमंडल ने लिये कई अहम फैसले
लखनऊ I

यूपी की योगी आदित्य नाथ की सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए I योगी मंत्रिपरिषद बैठक में 23 प्रस्ताव आये, जिसमें 22 प्रस्ताव पास हुए I जिनमें उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत निजी क्षेत्र में एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय, गाजियाबाद की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत निजी क्षेत्र में मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में,

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम,2019 के अंतर्गत निजी क्षेत्र में जेएसएस विश्वविद्यालय, नोएडा की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में,

जनपद सिद्धार्थनगर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से संबंधित नहर निर्माण हेतु सिंचाई विभाग की भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में, कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नहर प्रणालियों के लिए आवश्यक 127.1637 हेक्टेयर वन भूमि के बदले 160.7608 हेक्टेयर गैर वन भूमि के हस्तांतरण के संबंध में,

जनपद वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय निर्माण संबंधी परियोजना हेतु मंडलायुक्त कार्यालय परिसर, वाराणसी (राजस्व विभाग) की भूमि को आवास एवं शहर नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निवर्तन पर निशुल्क हस्तांतरित किए जाने के संबंधी राजस्व विभाग के शासनादेश में संशोधन के संबंध में, पुलिस आयुक्त प्रणाली के पुर्नगठन के संबंध में,

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के नियंत्रणाधीन बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त निदेशालय/कार्यालयों के साथ साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन समस्त निदेशालय/कार्यालयों को समेकित करते हुए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा को अधिकार एवं कर्तव्य का प्रतिनिधायन किया जाना, उत्तर प्रदेश द्वारा अधिसूचित उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति -2021 में संशोधन किए जाने के संबंध में, उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप नीति- 2017 के अंतर्गत वाणिज्यिक परिचालन आरंभ करते हेतु अवधि निर्धारण की व्यवस्था को अंगीकृत किया जाना और निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों की स्वीकृति/अनुमोदन के संबंध में,

उत्तर प्रदेश द्वारा अधिसूचित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2020 में संशोधन किए जाने के संबंध में,

उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति – 2022 के संबंध में फैसले लिए गए हैं I

इसी कड़ी में कमिश्नरेट लखनऊ, वाराणसी, कानपुर में ग्रामीण थाने जोड़े गए, लखनऊ में 6 ग्रामीण थाने, वाराणसी में 12 थाने जोड़े गए, कानपुर के 14 ग्रामीण थाने जोड़े गए I

यूपी कैबिनेट में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को दी मंजूरी

बेसिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा विभागों का एक डीजी स्कूल शिक्षा होगा I प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि अब बेसिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा विभागों का एक ही महानिदेशक होगा I पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग में महानिदेशक व्यवस्था लागू की थी I

अब डीजी स्कूल शिक्षा बेसिक और माध्यमिक दोनों का काम देखेंगे I डीजी स्कूल के नियंत्रण में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के सभी विभाग और कार्यालय होंगे I

कक्षा 1 से लेकर 12 तक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार ने निर्णय किया है I उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चों की शिक्षा बेहतर हो और तेजी के साथ योजनाओं का इंप्लीमेंटेशन हो I

The post योगी मंत्रिमंडल ने लिये कई अहम फैसले appeared first on Lok Dastak.

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
अयोध्या I

अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए I अयोध्या में रामलला के मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी रामलला के दर्शन किए I शाम करीब 6 बजे अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई I हजारों वॉलिंटियर्स दीप जलाने के काम में जुटे हैं I अयोध्या में सरयू के तट पर दोनों ओर दीपों को जलाया गया I राम की पैड़ी पर इस बार 9 लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित किए गए हैं I

शाम ढलने के साथ ही सरयू के घाट दीपों की रोशनी से जगमगाने लगे I अयोध्या 18 लाख दिये से जगमगा रहा है I पीएम मोदी रामकथा पार्क पहुंचे उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेI कार्यक्रम में मौजूद एक संत के पीएम मोदी ने पैर छू कर आशीर्वाद लिया I पीएम मोदी ने रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहले श्रीराम का राजतिलक किया फिर माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान का भी तिलक किया I इसके बाद इनकी आरती भी उतारी I पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भी श्रीराम की आरती की I

राममंदिर के निर्माण के लिये पांच अगस्त 2020 को भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला अयोध्या दौरा है I राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत किया I पीएम मोदी ने राम मंदिर में दीपक जलाया और भगवान राम दरबार की प्रतिमाओं के सामने फूल की पंखुड़ियां अर्पित की और आरती की I प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल हुए I इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पटेल सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में अनेक देशों के राजदूत भी शामिल हुए I

एक साथ जले 17 लाख से अधिक दीपक ,बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं. I अयोध्या में कुल 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं I जिनमें से 15 लाख 76 हजार सरयू नदी के तट पर ही जलाए गए है I अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान जहां एक तरफ रिकॉर्ड दीपक जलाए जाने का नया रिकॉर्ड बना वहीं अब लेजर शो का भी आगाज हुआ I लेजर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे I

भारत के कण-कण में,जन-जन के मन में राम– मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव की शुरुआत के बाद कहा कि भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम हैं I उन्होंने कहा कि ईद से दिवाली तक, यही तो भारत की संस्कृति है I पीएम मोदी ने कहा कि दिया खुद जलता है और रोशनी सबको देता है I देश ने कितनी ही गंभीर स्थितियों को देखा है, कई दौर देखे हैं. जब दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियों का सूरज अस्त हो रहा था तब भी हमारी उम्मीदों का दिया टिमटिमा रहा था I पीएम मोदी ने भगवान राम को विश्व के लिए ज्योति पुंज बताया और कहा कि आज अयोध्या दीपों से जगमग है I दीया स्वयं जलता है और साथ में अंधेरे को भी जलाता है I उन्होंने कहा कि भारत ने अंधकार से निकलकर प्रकाश फैलाया I दीपक समर्पण का भाव लाता है I दीया अंधेरी शाम में भी साथ देता है I  पीएम मोदी ने कहा कि विजय हमेशा सदाचार की होती है I

अयोध्या कार्यक्रम पर पीएम मोदी के ट्वीट

अयोध्या कार्यक्रम में शामिल नरेंद्र मोदी अपने ट्विटर हैंडल से अयोध्या यात्रा की स्मृति को साझा करते हुए लिखा कि—–

श्रीराम भारत के कण-कण में हैं। जन-जन के मन में हैं।अयोध्या की इस पावन धरती पर मुझे भगवान श्री रामलला की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिला। मैंने राष्ट्र की प्रगति और समस्त देशवासियों की कुशलता की कामना की।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह एक अद्भुत भव्य परिसर बनने जा रहा है, जो संसार भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े अपने मेहनती श्रमजीवियों से संवाद का सुअवसर मिला। आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करेंगी।श्रीरामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य प्रभु श्रीराम की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर उनके आदर्श एवं मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।

भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। अयोध्या की सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि।

उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥

The post अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी appeared first on Lok Dastak.

15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने को लेकर आदेश दे दिए हैं I यह अभियान शुरू हो चुका है प्रदेश के सभी जिलों में जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में संबंधित विभाग को कार्य योजना बनाकर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए हैं I जिससे कि 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो सकें I

इसी क्रम में संबंधित विभाग नगर विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंडी परिषद जिला पंचायतों व अन्य संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना बनाकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दो दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं I विभाग के अधिकारियों की मानें तो बारिश में जलभराव के कारण सड़कों पर गड्ढे बन गए थे I विगत काफी समय से सड़क के गड्ढों को लेकर सत्ता पक्ष को विपक्ष के नेताओं द्वारा बार-बार घेरा जा रहा है किसी को लेकर एक बार फिर योगी सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाने का निर्णय लिया है इसी क्रम में जनपद अमेठी में जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर बैठक आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग की संबंधित कार्य योजना को 2 दिन के अंदर में बनाकर हर शासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेज दें जिससे मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 नवंबर तक जिले की सड़के गड्ढा मुक्त हो जाएं I बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी में लोक निर्माण विभाग की 766.05 किलोमीटर की 399 सड़कें हैं जिन्हें 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त किया जाना है जिसके लिए शासन स्तर से धनराशि प्राप्त हो चुकी है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नीरज कुमार, अधिशासी अधिकारी गौरीगंज सुरजीत कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे I

The post 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें appeared first on Lok Dastak.