Voter Archives - Lok Dastak

Voter Revision Campaign : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई आलेख्य मतदाता सूची, बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील

जिले के 1548 बूथों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान, बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ

16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन के लिए कर सकेंगे आवेदन

अमेठी, उप्र।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को करा दिया गया है।

प्रकाशित मतदाता सूची आमजन के निरीक्षण के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अवलोकन कराएं तथा यह सुनिश्चित करने में सहयोग करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मृतक अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि के सुधार के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें और आवश्यकता के अनुसार निर्धारित फार्म भरकर दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर उन्हें तत्काल सक्रिय करें। बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से पुनरीक्षण अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में पात्र युवाओं, नए मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे नागरिकों को आवेदन के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मताधिकार का अवसर मिल सके।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जायेगा – डीएम

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 1548 मतदेय स्थलों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन विशेष तिथियों में संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं तथा नाम सम्मिलित कराने, विलोपन एवं संशोधन से संबंधित निर्धारित फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post Voter Revision Campaign :  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक appeared first on Lok Dastak.