UPDATE Archives - Lok Dastak

WEATHER UPDATE : दिल्ली में पांच दिन नहीं बरसेंगे बादल, उमस से बेहाल रहेंगे लोग
विशेष रिपोर्ट – रवि नाथ दीक्षित

यूपी, बिहार, बंगाल, ओडिशा से लेकर पहाड़ों तक बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पिछले एक सप्ताह से बारिश और जलभराव के कारण मुश्किलों से जूझ रही थी। 1 सितंबर से 8 सितंबर तक हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों को तालाब बना दिया था। जगह-जगह पानी भर गया, नालों का स्तर बढ़ा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मौसम विभाग ने साफ किया है कि दिल्ली में अगले पांच दिन यानी 10 से 15 सितंबर तक एक भी बूंद बारिश नहीं होगी।

इस दौरान लोगों को तेज धूप और उमस झेलनी होगी। तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर लोगों को खूब पसीना बहाने पर मजबूर करेगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर पहाड़ी राज्यों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में राहत और परेशानी दोनों

पिछले हफ्ते तक दिल्लीवासी लगातार हो रही बारिश और जलभराव से परेशान थे। कई इलाकों में सड़कें डूब गई थीं, ट्रैफिक रेंगता रहा, मेट्रो तक की सेवाएं बाधित हुईं। यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

अब बारिश थम चुकी है। यमुना का जलस्तर घटने लगा है और सड़कें भी सूखने लगी हैं। लेकिन बारिश रुकने से गर्मी और उमस की मार बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर से 15 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा, बीच-बीच में हल्के बादल जरूर छाएंगे, लेकिन बूंदाबांदी की संभावना नहीं है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 36–38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान भी 28–29 डिग्री के आसपास रहेगा। हवा में नमी ज्यादा होने से उमस भरी गर्मी लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करेगी।

यूपी में बारिश का डबल अलर्ट

दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह अलग रहेगा। मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ दिनों के लिए बरसात का अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 सितंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 15 सितंबर – एक बार फिर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर लौटेगा ।

वहीं बुधवार को (11 सितंबर) कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन उस दिन भारी बारिश का खतरा नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी के पूर्वी हिस्से में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इसका नतीजा होगा कि कई जिलों में लगातार बारिश होगी।

बिहार, बंगाल और ओडिशा में झमाझम का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में 12 सितंबर तक लगातार बारिश होती रहेगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन सकती है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 14 सितंबर तक बादल जमकर बरसेंगे। यहां नदियों के उफान और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता।

ओडिशा में 12 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से उठे लो-प्रेशर एरिया का असर इस राज्य पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यहां समुद्री तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

मध्य भारत और महाराष्ट्र में भी बरसेंगे बदरा

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 13 सितंबर तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 15 सितंबर तक बादल जमकर बरसेंगे।

वहीं कोंकण और गोवा में 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज

उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

नागालैंड और मणिपुर – 11 और 12 सितंबर को भारी बारिश।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय – 12 से 14 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश – 13 सितंबर को जोरदार बारिश का पूर्वानुमान।

उत्तराखंड – 12 से 14 सितंबर तक झमाझम का दौर।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क बाधाओं का खतरा रहेगा। चारधाम यात्रा मार्गों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत भी होगा भीगने वाला

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी कमजोर नहीं पड़ा है और समय-समय पर इन राज्यों में बादल अपना असर दिखाते रहेंगे।

आम जनता पर असर

दिल्ली में अगले पांच दिन बारिश न होने से जहां लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहेंगे, वहीं यूपी, बिहार और बंगाल के लोग झमाझम बारिश से जूझेंगे। कई राज्यों में फसलें भीगने से किसानों को नुकसान हो सकता है, जबकि पहाड़ों में भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

The post WEATHER UPDATE : दिल्ली में पांच दिन नहीं बरसेंगे बादल, उमस से बेहाल रहेंगे लोग appeared first on Lok Dastak.

AMETHI UPDATE : डीएम व एसपी ने किया अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल स्लॉटर हाउस का स्थलीय निरीक्षण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

बकरीद पर्व के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद जायस में अस्थाई स्लॉटर हाउस का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

आज जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद जायस में अस्थाई स्लॉटर हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई स्लॉटर हाउस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने, पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया तथा कुर्बानी के उपरांत अवशेष को सुव्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा की कुर्बानी के उपरांत लोग मीट को अच्छे से ढक कर अपने-अपने घर ले जाएं तथा किसी के भी द्वारा कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित न किया जाए इसका भी ध्यान रखें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार तिलोई डॉ अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जायस मनीषा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जायस रविंद्र मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल मोहइया केसरिया का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज संयुक्त रूप से विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल मोहइया केसरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों के संरक्षण, उनके आहार, चिकित्सा और साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित 125 गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कुछ गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने सभी गोवंशों की ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीमार गोवंशों के उपचार के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी ली गई तथा उनकी देखभाल करने हेतु संबंधित पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में हरे चारे के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, चारा/भूसा रजिस्टर एवं केयरटेकर के भुगतान की स्थिति का भी अवलोकन किया और सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी गोवंशों की समुचित देखभाल की जाए, विशेष रूप से कमजोर और बीमार गोवंशों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post AMETHI UPDATE : डीएम व एसपी ने किया अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल स्लॉटर हाउस का स्थलीय निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

AMETHI UPDATE : पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ गांव के समग्र विकास की दिशा में कार्य करें ग्राम प्रधान – जिलाधिकारी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विकासखंड संग्रामपुर के समस्त ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिव व लेखपालों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड संग्रामपुर के सभी ग्राम प्रधानों से एक-एक करके उनके द्वारा अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के संबंध में जानकारी ली गई।

इसके साथ ही गांव के विकास के लिए और क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं तथा ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि आप लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में ग्राम स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक करें तथा उसमें गांव के विकास के संबंध में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर कार्य योजना बनाएं एवं उसी के अनुसार गांव में कार्य कराएं।

उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ गांव के समग्र विकास की दिशा में आप लोग कार्य करें जिससे आपका गांव विकसित गांव बन सके। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिलवाएं चाहे आवास हो, पेंशन हो, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं अन्य योजनाएं हो उनका लाभ सभी पात्र लोगों को मिले यह भी आप सभी लोग सुनिश्चित कराएं।

इसके साथ ही वर्तमान में कई सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसमें स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आप अपनी ग्राम पंचायत में सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में अनिवार्य रूप से कराएं कोई भी बच्चा शिक्षा से अछूता न रहने पाए।

संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें गांव में साफ सफाई रखें, हीटवेव से बचाव के लिए लोगों को जानकारी दें गर्मी के मौसम को देखते हुए अमृत सरोवर व तालाबों में पानी भरवाए। आगामी वृक्षारोपण के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लें तथा वहां पर अच्छे तरीके से वृक्षारोपण करवाएं, गौशालाओं में गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं, चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग गांव के प्रथम नागरिक हैं गांव की मूलभूत समस्याओं से आप लोग पूरी तरह भिज्ञ हैं उन समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करें।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने सभी पंचायत सचिवों और लेखपालों को निर्देश दिए कि आप लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझें, गांव के विकास के क्षेत्र में कार्य करें तथा गांव में छोटी-मोटी समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराएं।

कार्यशाला के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर सहित विकासखंड संग्रामपुर के समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निशा अनंत द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से पोषण रथ एवं पोषण रैली को हरी झंडी दिखाते हुये रवाना किया गया। रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा प्रतिभाग करते हुये तख्ती स्लोगन, पोषण नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरुक किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार ने पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत “सातवां पोषण पखवाड़ा” लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और समाज के संवेदनशील वर्गों के लिए पोषण के परिणामों में सुधार लाना है।

यह अभियान 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा और इसमें विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जैसे कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, कुपोषण का प्रबंधन करना और पोषण ट्रैकर के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

यह एक राष्ट्रीय पहल है जिसमें सरकारी विभागों, स्थानीय समुदायों और विभिन्न संगठनों की भागीदारी से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकायें उपस्थित रहीं।

The post AMETHI UPDATE : पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ गांव के समग्र विकास की दिशा में कार्य करें ग्राम प्रधान – जिलाधिकारी appeared first on Lok Dastak.

POLITICAL UPDATE : कांग्रेस हाई कमान ने एक बार प्रदीप सिंघल पर जताया भरोसा, बने जिलाध्यक्ष
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को पुनः बनाए जाने पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में बधाई देने के लिए कांग्रेसियों का ताँता लगा रहा।

कल गुरुवार को देर रात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष की सूची आते ही अमेठी कांग्रेस जनों व आम जनमानस मे ख़ुशी की लहर फ़ैल गयी है ।

देर रात से ही लोग जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बधाई व  अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा को धन्यवाद एवं सांसद के माध्यम से ही शीर्ष नेतृत्व देश के राहुल गाँधी , सोनिया गाँधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,अमेठी कांग्रेस संगठन पर सदैव ध्यान रखना, प्रियंका गाँधी वाड्रा के प्रति आभार जताया।

अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मनोनयन पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ लोगों ने जिला अध्यक्ष सहित एक दूसरे को मिठाई खिलाया और ब्लॉक अध्यक्षो ने खूब गोले पटाखे फोड़े।

प्रदीप ने राहुल, प्रियंका सहित सभी बड़े नेताओं का जताया आभार

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व  ने इतना बड़ा भरोसा जताया है इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी हमारे नेता राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभार ज्ञापित करता हूं।

श्री सिंघल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगामी 2027 के चुनाव में पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य होगा। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी।

प्रदीप सिंघल को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता  व मुसाफिरखाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष  पद पर प्रदीप सिंघल को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए राज्य सभा सदस्य  सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सांसद किशोरी लाल शर्मा के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस हाई कमान ने संघर्षशील युवा नेता के ऊपर भरोसा जताकर उनको पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया है। उससे अमेठी मे अवश्य ही कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी और इनके नेतृत्व में अमेठी नित नए आयाम स्थापित करेगी।

The post POLITICAL UPDATE : कांग्रेस हाई कमान ने एक बार प्रदीप सिंघल पर जताया भरोसा, बने जिलाध्यक्ष appeared first on Lok Dastak.

AMETHI UPDATE : आरटीआई टास्क फोर्स ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जमीन विवाद को लेकर विगत दिनो तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर आर टी आई टास्क फोर्स ने जबाब का इतजार किया। कोई जबाब ना मिलने पर आर टी आई टास्क फोर्स ने दोबारा कांग्रेस कमेटी अमेठी मे बैठक आयोजित की।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस किसान कमेटी अमेठी अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने बैठक की।आर टी आई टास्क फोर्स लोक सभा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए फरमान जारी किया था। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन ने कोई निस्तारण नही किया। इसके लिए शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई।

कांग्रेस कमेटी अमेठी से किसान नेताओ ने तहसील मुख्यालय के लिए कूच किया। नेतृत्व जिला कांग्रेस किसान कमेटी अमेठी अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने किया। प्रभारी आरटीआई टास्क फोर्स लोक सभा अमेठी विजय कुमार सिंह ने किसानो के साथ धावा बोल दिया। इसके तहसील परिसर मे धरना-प्रदर्शन किए।

फिर उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन देकर मांग उठाई कि तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसकी लिखित सूचना दी जाय। उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण त्वरित करेंगे। और लिखित सूचना नियम के अनुसार दी जायेगी।

The post AMETHI UPDATE : आरटीआई टास्क फोर्स ने एसडीएम को दिया ज्ञापन  appeared first on Lok Dastak.