Up news Archives - Lok Dastak

Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ
पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक: प्रो. अमिता जैन

– 9 नवंबर तक चलेगा पुस्तक मेला, प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

विशेष रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित ‘पुस्तक मेला – 2025’ का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे रायबरेली के फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान परिसर में भव्यता के साथ हुआ। समारोह में साहित्य, चिकित्सीय और समाज के विविध वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में एम्स रायबरेली की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने मेले का उद्घाटन किया। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, राही विकासखंड के प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रायबरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश तिवारी, सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष चौहान और फिरोज़ गांधी कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव मंच पर उपस्थित रहे।

डॉ. जैन ने कहा कि “पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक हैं। डिजिटल युग में भी पढ़ने की संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। दुनिया की 50 भाषण हम पढ़े या जानें लेकिन मातृभाषा का अलग ही महत्व है। मातृभाषा हमें दिलों से जोड़ती है।”

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि “रायबरेली की सांस्कृतिक धरोहर को पुस्तक मेले जैसी पहल नया जीवन देती है।” राकेश तिवारी ने कहा कि आचार्य जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ मनीष चौहान ने कहा कि पुस्तकें पढ़कर ही हम जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।

पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, साहित्यकारों और नागरिकों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। आने वाले दिनों ये मेले में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ सकती है। स्मृति न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक चलेगा।

जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग साहित्यिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी दिनों में कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुति, हेल्थ कैम्प और लोक गीतों की संध्या और बच्चों की निबंध-लेखन प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे।

कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी एवं स्वागत कार्यक्रम प्रभारी राजीव भार्गव ने किया ने किया।

इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, विनय द्विवेदी, सभासद परमजीत सिंह गांधी, धर्मेंद्र द्विवेदी, युगल किशोर तिवारी गिरजा शंकर मिश्रा केके मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, रेनू श्रीवास्तव, डॉ अमिता खुबेले, किरण शुक्ला, हसन रायबरेलवी, रामबाबू मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र पांडेय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा होगी स्थापित: शत्रोहन सोनकर

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि “नगर पालिका द्वारा राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि समिति जिस समर्पण से उनके नाम और विचारों को आगे बढ़ा रही है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है।“पुस्तक मेला ऐसे प्रयासों को जन-जागरण का माध्यम बना रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान की ओर प्रेरित करेगा।”

हिंदी अनुशासन और व्याकरण की नींव : राकेश तिवारी

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने हिंदी को अनुशासन और व्याकरण की नींव बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य द्विवेदी हिंदी साहित्य के वह युगप्रवर्तक थे जिन्होंने हिंदी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान अमूल्य है।

अगर उन्होंने रेलवे की नौकरी न छोड़ी होती, तो शायद हिंदी को इतना सशक्त साहित्यकार न मिल पाता। उन्होंने आयोजन समिति को निरंतर इस साहित्यिक परंपरा को जीवित रखने के लिए धन्यवाद दिया।

पुस्तक मेला जैसे आयोजन हमें ऊर्जा और दिशा देते हैं: अतुल भार्गव

महाविद्यालय के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव ने कहा कि ऐसे बौद्धिक आयोजन समाज में नई चेतना जगाते हैं। यह न केवल ज्ञानार्जन का माध्यम हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और विचारों के संवाहक भी हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले साहित्य प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं हैं। यह लेखक और पाठक के बीच संवाद का सेतु बनते हैं और नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने आयोजन समिति को इस सार्थक प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “फिरोज गांधी कॉलेज सदैव ऐसे रचनात्मक आयोजनों के लिए सहयोग करता रहेगा।

आचार्य द्विवेदी की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान : धर्मेंद्र यादव

ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि हिंदी भाषा के युग प्रवर्तक थे। उनका नाम स्वयं में एक संस्था है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

रायबरेली की यह भूमि गर्व करती है कि उसने ऐसे महान साहित्यकार को जन्म दिया। द्विवेदी जी की प्रेरणा आज भी शिक्षा और समाज की प्रगति में मार्गदर्शक है।

The post Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.

AMETHI UPDATE : किसानों को DAP खाद न मिलने पर सड़क पर उतरे सपाई
रिपोर्ट- विजय कुमार यादव

अमेठी, उप्र।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने खाद की किल्लत को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बुआई के समय किसानों के सामने खाद का संकट-जयसिंह

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि इस समय आलू मटर गेहूं सहित तमाम फसलों की बुआई प्रगति पर है किसान DAP व यूरिया की समस्या से जूझ रहा है गोदामों पर खाद नदारद है किसान सुबह शाम गोदामों का चक्कर काट रहा है और खून की आंसू रो रहा है।

कुछ एक केंद्रों पर खाद आती भी है तो कर्मचारियों की मिली भगत से कालाबाजारी हो जाती है जहां किसानो का शोषण हो रहा है सरकार किसानो को खाद तक तो दे नही पा रही है किस मुंह से आय दोगुनी करने की बात करती है। वर्तमान की भाजपा सरकार किसानो के साथ साथ हर मुद्दे पर फेल है।

सपा नेता जयसिंह ने कहा कि बाजारों में जमा खोरी कर दुकानदारों द्वारा खाद को मनमानी रेट पर बेंचकर कालाबाजारी कर किसानो का खून पी रहें हैं,किसानो के खेत की नमी निकल रही है जिससे फसल की बुआई में देरी हो रही है हम सरकार से मांग करते हैं किसान हित में जल्द सरकारी गोदामों पर DAP व उर्वरक खाद बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराकर किसानों की समस्या का समाधान करें।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा,मनु पाल,मो.रज्जाब,सुरेश कश्यप, राम अचल,रामकैलाश, दीपक मौर्य,अंकुश कोरी,अंकित चौधरी सौरभ,अनिल,कमलेश,अशोक यादव,पीयूष सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

The post AMETHI UPDATE : किसानों को DAP खाद न मिलने पर सड़क पर उतरे सपाई appeared first on Lok Dastak.

AYODHYA UPDATE : मां ज्वाला महोत्सव के समापन दिवस पर भक्ति और संस्कृति का संगम
रिपोर्ट -प्रवीण कुमार सिंह

अयोध्या, उप्र ।

मां ज्वाला महोत्सव के तृतीय दिवस का शुभारंभ तेजस्विनी के मधुर गायन से हुआ, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तदुपरांत पूज्य सुश्री नवल किशोरी जी ने मां के ममता भाव, महिषासुर मर्दिनी, मां दुर्गा, मां काली तथा शबरी मां के विविध स्वरूपों के माध्यम से मां शक्ति का दिव्य वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “मां से ही संस्कारों का निर्माण संभव है।”

इसके पश्चात भारत माता की आरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडित ज्वाला प्रसाद शोध संस्थान के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने मां के भजनों की अनुपम प्रस्तुति देकर भक्तिरस से वातावरण को सराबोर कर दिया।

इसके उपरांत सूचना विभाग की कलाकार प्रकृति यादव एवं उनके दल ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विवेक पांडे, रुद्राक्ष करमचंद देहाती, सोनू सांवरिया, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, प्रत्यूष पाण्डेय तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के कलाकार जितेंद्र यादव एवं उनके दल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए पाँच विभूतियों को मां ज्वाला रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया —

हिमांशु मोहन – IAS परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु

डॉ. रामजी वर्मा – चिकित्सा क्षेत्र

गयादीन साजन – संगीत क्षेत्र

शीतला प्रसाद यादव – शिक्षा क्षेत्र

राजेंद्र कुमार पांडेय – पत्रकारिता क्षेत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मिल्कीपुर के विधायक श्री चंद्रभानु पासवान ने कहा कि “मां ज्वाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महोत्सव केवल भक्ति का नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का प्रतीक है। इसमें सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे ‘खुन्नू’ ने कहा कि “मां ज्वाला महोत्सव आने वाले वर्षों में प्रदेश स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा।”मां ज्वाला फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मां ज्वाला महोत्सव की प्रस्तुतियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सार्थक परिणाम देने वाली हैं।”

इस अवसर पर विदेश संपर्क विभाग भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रवि तिवारी, तक्षशिला IAS कोचिंग संस्थान के प्रबंधक संतोष मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, राधेश्याम त्यागी,चंद्रप्रकाश पांडे, सत्यनाम सिंह, मीना सिंह, पारसनाथ पांडेय (एडवोकेट), ज्ञान स्वरूप सिंह, गौतम पांडे, चंद्रशेखर तिवारी,सुशील मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह, लालजी शर्मा, पंडित दुर्गेश बाबू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महोत्सव के सफल संचालन में सचिव संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष मांडवी तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रबंधक प्रशांत शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी पंकज पांडे, विकास रावत, अंशुमान श्रीवास्तव, रवि शर्मा, मनीष कुमार, सुमन सिंह, श्वेता सिंह, सरला तिवारी, दीपिका तिवारी, सोनी सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

The post AYODHYA UPDATE :  मां ज्वाला महोत्सव के समापन दिवस पर भक्ति और संस्कृति का संगम appeared first on Lok Dastak.

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,शिक्षकों का हुआ सम्मान
लखनऊ I

विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में शिक्षक दिवस के अवसर पर आज संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथनंद,चिकित्सालय अधीक्षक डॉ राजेश ओझा व अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया स्वामी मुक्तिनाथनंद व अन्य पैरामेडिकल शिक्षकों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों को बच्चों ने किया सम्मानित

श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ के छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व जोश के साथ मनाया । छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक ,शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया I विद्यार्थियों ने टीचर्स से केक भी कटवाया।इस अवसर पर उपस्थित डॉ वीना सिंह, डॉ स्वाति ,डॉ आशा ,डॉ गायत्री , व डॉ आमिर ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस

लोक भारती इंटर कॉलेज, गीता पल्ली, आलमबाग लखनऊ में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । संस्थापक प्रधानाचार्या ममता दीक्षित व विद्यालय के प्रबंध निदेशक नमन दीक्षित ने कॉलेज के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

बच्चों द्वारा महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बच्चों द्वारा स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए जिसमे सभी गुरुजनों ने उसका अध्ययन किया।बच्चों ने सभी गुरुजनों को तरह तरह के उपहार भी भेंट किये।

शिक्षक दिवस के अवसर परअंगदान जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था स्पर्श वेलफेयर सोसायटी ने संस्था नक्षत्र फाउंडेशन के साथ मिलकर अंगदान जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सोटो निदेशक डॉ हर्षवर्धन ने अंगदान, डॉ विवेक गुप्ता जी ने लीवर प्रत्यारोपण तथा डॉ मनमीत सिंह ने किडनी प्रत्यारोपण पर चर्चा किया। संस्था स्पर्श वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र कुमार शर्मा जी ने अंगदान जागरूकता के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया।

मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का यह प्रयास मानवता के लिए सराहनीय है तथा इस प्रकार के और कार्यक्रमों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अमित चावला

( विशेष संवाददाता, लखनऊ यूपी )

The post धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,शिक्षकों का हुआ सम्मान appeared first on Lok Dastak.

आरटीआई में हुआ उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी बदहाली का खुलासा
उर्दू भाषा और साहित्य के विकास और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए साल 1972 में स्थापित की गई उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी वर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा के कार्यकाल में बदहाली के दौर से गुज़र रही है I उर्दू एकेडमी की बदहाली का खुलासा राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी कंसलटेंट इंजीनियर संजय शर्मा की आरटीआई अर्जी पर एकेडमी के जन सूचना अधिकारी आमिर द्वारा बीती 30 सितम्बर को दिए गए जबाव से हुआ है I

संजय बताते हैं कि बीते साल के सितम्बर महीने की 10 तारीख को चौधरी कैफुलवरा को एकेडमी का अध्यक्ष बनाया बनाया गया था इसीलिए उन्होंने कैफुलवरा के कार्यकाल की बीती अगस्त माह की 29 तारीख तक की सूचनाएं मांगीं थीं I आमिर ने संजय को जो सूचना दी है उससे इस बात का खुलासा हुआ है कि उर्दू एकेडमी के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा के अब तक के कार्यकाल में उर्दू भाषा का संरक्षण करने, उर्दू को बढाने और उर्दू का विकास करने से सम्बंधित कोई भी सूचना एकेडमी में नहीं है. आमिर ने संजय को यह भी बताया है कि इस कालखंड में प्रकाशित होने वाली साहित्यिक और अकादमिक योग्यता की मूल रचनाएँ और उर्दू में लोकप्रिय और बच्चों की किताबें लिखने वाले  लेखकों के नामों की सूचना भी एकेडमी में नहीं है I इस अवधि में साहित्यिक और वैज्ञानिक कार्यों के साथ-साथ अन्य विषयों की उर्दू भाषा में अनुवादित कार्यों की सूचना एकेडमी में नहीं होने की बात भी आमिर ने संजय को बताई है. आमिर ने संजय को यह भी लिखकर दिया है कि उपरोक्त अवधि के दौरान उर्दू में तैयार और प्रकाशित संदर्भ कार्यों के और प्रकाशित कराये गए पुराने उर्दू साहित्य के वैज्ञानिक रूप से संपादित ग्रंथों के नामों की भी कोई सूचना एकेडमी के रिकॉर्ड में नहीं है I इस अवधि में एकेडमी में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किए गए प्रख्यात विद्वानों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नामों के साथ-साथ एकेडमी द्वारा अर्जित की गई चल एवं अचल संपत्ति की सूचना भी एकेडमी में नहीं होने की बात भी संजय को बताई गई है I संजय का कहना है कि उनको दी गई सूचना से यह बात सीधे सीधे सामने आ रही है चौधरी कैफुलवरा के कार्यकाल में उर्दू अकादमी अपने संस्थापन प्रलेख ( मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन ) में दिए गए अनेकों प्रमुख कार्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कोई भी काम नहीं कर सकी है I आमिर ने संजय को बताया है कि इस अवधि में 6 पुस्तकें अप्रकाशित हैं जिनका प्रकाशन किया जाना है. आमिर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस अवधि में उर्दू के 19 लेखकों की पुस्तकों के प्रकाशन के लिए आर्थिक सहायता दी गई है जिनका पूरा व्योरा भी आमिर ने संजय को दिया है I इस अवधि में साल 2020 की पुस्तकों पर पुरस्कार भी दिए गए हैं जिनकी 9 पेजों की उर्दू में लिखी सूची भी आमिर ने संजय को दी है I इस अवधि में 125 से अधिक बूढ़े, जरूरतमंद लेखकों को मासिक सहायता देने के साथ-साथ कक्षा 6 से पी.एच.डी. तक के 2301 छात्रों को मेरिट के आधार पर 76 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने की बात भी आमिर ने संजय को बताई है I आमिर ने संजय को यह भी बताया है कि इस अवधि में मुशायरा,सेमिनार, शाम-ए-ग़ज़ल,उर्दू ड्रामा,दास्तान-गोई,बैत-बाजी के 62 कार्यक्रम कराये गए हैं. इस अवधि में उर्दू अकादमी ने मासिक खबरनामा,त्रैमासिक अकादमी और मासिक बागीचा नाम की 3 पत्रिकाओं का प्रकाशन करने के साथ-साथ सेल डिपो से पुस्तकें बेंचकर 7 लाख से अधिक की आय भी प्राप्त की है I संजय ने चौधरी कैफुलवरा से सार्वजनिक अपील की है कि वे उर्दू अकादमी के मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन में दिए गए सभी कार्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए काम करें ताकि उर्दू अकादमी अपने गठन के उद्देश्यों को पूरा कर सके I

The post आरटीआई  में हुआ उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी बदहाली का खुलासा appeared first on Lok Dastak.