SULTANPUR POLICE Archives - Lok Dastak

DOUBLE MURDER CASE : सात दिन में खुला शिक्षक दंपती हत्याकांड का राज, चोरी के दौरान हत्या का आरोप
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

सुल्तानपुर शिक्षक दंपती हत्याकांड का खुलासा: ड्राइवर ने साथी संग मिलकर रची थी साजिश, चोरी के दौरान हत्या का आरोप

सुल्तानपुर, उप्र ।

कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्ही डड़िया गांव स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की हत्या के मामले का पुलिस ने सात दिन में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, संस्थान में बस चालक और कंप्यूटर शिक्षक के रूप में काम करने वाला राकेश कुमार यादव अपने साथी आशीष यादव के साथ चोरी की नीयत से संस्थान में दाखिल हुआ था। इसी दौरान शिक्षक दंपती के जाग जाने पर दोनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में राकेश कुमार यादव (36) और आशीष यादव उर्फ डब्बू (26), दोनों निवासी कुम्ही डड़िया, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और कुल्हाड़ी, लूट की बताई जा रही 34,960 रुपये की नकदी, मृतका का आधार कार्ड और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

28/29 सितंबर की रात हुई थी वारदात

मनराजी शिक्षण संस्थान में सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की 28/29 सितंबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर 29 सितंबर को कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में SOG, सर्विलांस और फील्ड यूनिट समेत पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई थीं।

चाबी और CCTV की जानकारी का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार यादव संस्थान में बस चलाने के साथ कंप्यूटर पढ़ाता था। उसे कार्यालय की अलमारी, लॉकर की चाबी और CCTV कैमरों की लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने अपने पटीदार आशीष के साथ चोरी की योजना बनाई।

28 सितंबर की रात दोनों चाबी के जरिए लॉकर खोलकर रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान विनीता सिंह की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस के मुताबिक, पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर हमला कर दिया।

घटना देखकर मुकेश सिंह वहां से भागने लगे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उनका पीछा किया और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी।

मोबाइल से किए गए ट्रांजेक्शन, फिर कुएं में फेंका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका का मोबाइल और आधार कार्ड भी अपने साथ ले गए थे। राकेश ने रात में मृतका के मोबाइल से कई ट्रांजेक्शन किए और बाद में मोबाइल को कुएं में फेंक दिया। पुलिस पहले से ही कुएं से मोबाइल बरामद करने के लिए जांच कर रही थी।

34,960 रुपये समेत हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 34,960 रुपये बरामद किए हैं। इनमें राकेश के पास से 18,220 रुपये और मृतका का आधार कार्ड तथा आशीष के पास से 16,740 रुपये मिले। इसके अलावा रक्तरंजित फावड़ा-कुल्हाड़ी और दोनों आरोपियों के कथित तौर पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, राकेश यादव के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष यादव के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना आगे बढ़ाते हुए मामले में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने मामले में SIT गठित कर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जल्द चार्जशीट दाखिल कराने और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल, उपनिरीक्षक अरुण दुबे, हेड कांस्टेबल विजय बाबू सोनी समेत पुलिस टीम शामिल रही।

The post DOUBLE MURDER CASE : सात दिन में खुला शिक्षक दंपती हत्याकांड का राज, चोरी के दौरान हत्या का आरोप appeared first on Lok Dastak.