SP SULTANPUR Archives - Lok Dastak

SP SULTANPUR : नये एसपी का दावा…. ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी अब सुल्तानपुर की पुलिस
REPORT BY LOK REPORTER

SULTANPUR NEWS।

जिले के नए पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह ने सत्ताधारी भाजपाइयों से वादा किया है कि,नए वर्ष में सुल्तानपुर पुलिस अब ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी।कानून- व्यवस्था पर ‘जीरो टॉलरेंस’ पर काम होगा।कहीं कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।शासन की मंशानुरूप हम मिशन मोड पर काम करेंगे।

ये भाजपा के स्थानीय दिग्गजो ने एसपी से किया मुलाक़ात

स्थानीय भाजपाइयों पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश व सुनील वर्मा, जिला मंत्री राजेश सिंह,आशीष सिंह रानू व जगदीश चौरसिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,दूबेपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,कटका मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह,धम्मौर मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव आदि ने नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह से मुलाकात की।

कप्तान ने सत्ताधारी दल के प्रमुख नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल से जिले के हालात और अपराध की स्थिति पर फीडबैक लिया।खासकर रोहिंग्या और आज़मगढ़, अम्बेडकरनगर, जौनपुर,अमेठी व प्रतापगढ़ की सरहद से जुड़े इलाकों से बाहरी अपराधियों की घुसपैठ आदि को लेकर भाजपाइयों ने चिंता जताई।गोवंश तस्करी, भूमाफिया हार्डकोर अपराधियों, क्राइम आदि के नियंत्रण व शहर समेत कटका बाजार, हनुमानगंज आदि स्थानों पर जाम की समस्या के निजात को लेकर कठोर एक्शन की अपेक्षा की।

हम नजीर बनाने आए हैं सुल्तानपुर, मित्र पुलिस के रूप में मॉडल बनाएंगे हम

कप्तान श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि,हम नजीर बनाने आए हैं सुल्तानपुर। मित्र पुलिस के रूप में मॉडल बनाएंगे हम।महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिये मिशन शक्ति के विशेष वाहन शहर के चौक सहित प्रत्येक प्रमुख स्थलों पर नजर आएंगे।सरकार ने हमें बेहतर पुलिसिंग व कानून- व्यवस्था की बेहतरी के लिये ही यहां तैनात किया है।अतः कोई भी कोताही नहीं होगी। जो भी काम होगा शासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही होगा।

इनकी रही मुलाक़ात में मौजूदगी

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ राम मूर्ति वर्मा, सभासद दिनेश चौरसिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, संदीप तिवारी,राम प्रकाश वर्मा,अनुज प्रताप सिंह, जिला प्रतिनिधि राजेश चतुर्वेदी, अमरुपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, भदैंया मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, लंभुआ मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

The post SP SULTANPUR : नये एसपी का दावा…. ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी अब सुल्तानपुर की पुलिस appeared first on Lok Dastak.

रेप पीड़िता सिपाही को मिली सुप्रीम राहत
सुलतानपुर/अयोध्या/दिल्ली। रेप पीड़िता सिपाही को देश की सबसे बड़ी अदालत से सुप्रीम राहत मिली हैI महिला सिपाही की याचिका को स्वीकार कर सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने गैर जनपद ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई है I डीआईजी अयोध्या के आदेश के क्रम में सुलतानपुर एसपी ने बीते 17 अगस्त को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सिपाही व पुलिस कर्मी विपिन मिश्रा एवं नवनीत द्विवेदी का गैर जनपद स्थानान्तरण कर दिया था I मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सिपाहियों ने नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया था I किंतु महिला सिपाही ने ट्रांसफर आदेश को चुनौतीदे दी थी I सूत्रों के मुताबिक किसी की तैनाती की वजह से प्रकरण की जांच प्रभावित न हो इसी इरादे से डीआईजी ने ट्रांसफर का आदेश दिया था I इंस्पेक्टर नीशू तोमर ने बीते मई माह में महिला सिपाही व उसके साथ पुलिस कर्मी विपिन कुमार मिश्र व नवनीत द्विवेदी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में रुपयों के लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट करने व धमकाने सहित अन्य आरोपो में 156(3) अर्जी दाखिल की थी I इसी के करीब ढाई माह बाद महिला सिपाही ने कोतवाली में बीते 14 जुलाई को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था I अपनी-अपनी पैरवी दोनों ही पक्ष कर रहे हैं I

डीआईजी अयोध्या के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के जरिये जारी ट्रांसफर आदेश को रेप पीड़िता सिपाही ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी I फिलहाल पीड़िता सिपाही को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी थी I जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पीड़िता सिपाही ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी I जिस पर सुनवाई के पश्चात जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस अभय एस. ओका की बेंच ने महिला सिपाही की अपील स्वीकार करते हुए ट्रांसफर पर स्टे आदेश दिया है I सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अब पीड़िता सिपाही की तैनाती सुलतानपुर जनपद में ही रहेगी I

The post रेप पीड़िता सिपाही को मिली सुप्रीम राहत appeared first on Lok Dastak.

अधिवक्ता से बदसलूकी करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा
सुलतानपुर। अधिवक्ता से बदसलूकी करने वाले एसओ गोसाईगंज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है I कल नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी, डीएम के हस्तक्षेप पर पुलिस महकमा हरकत में आया I कल अधिवक्ता उत्पीड़न के मुद्दे पर नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम रवीश गुप्ता को ज्ञापन देकर एसओ गोसाईंगंज व पुलिस द्वारा अध्यापकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था डीएम ने 24 घंटे के भीतर कार्यवाही करने का भरोसा दिया था इसी का नतीजा हुआ कि एसओ गोसाईगंज को लाइन हाजिर कर दिया गया I जूनियर अधिवक्ता अली अफजल के अनुसार इस प्रकरण पर जब विरोध जुलूस के बात हुई तो बार अध्यक्ष एवं महासचिव ने मिलकर मुझ पर दबाव बनाकर विरोध जुलूस को स्थगित करवा दिया I लेकिन बार के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया और भीष्म पितामह की तरह इस मनमानी को सब देखते रहे I इस कृत्य से नाराज होकर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पीड़ित अधिवक्ता के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की I इस प्रकरण का संज्ञान आने पर डीएम ने मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया I इस हस्तक्षेप से एसपी ने एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष गोसाईगंज को लाइन हाजिर कर दिया I वही राघवेंद्र सिंह को गोसाईगंज थानाध्यक्ष बना दिया गया तथा अनिल सिंह को कादीपुर का कोतवाल बनाया गया है I सूत्रों के मुताबिक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह जिले के एक माननीय के माध्यम मामले को मैनेज कराकर पद पर बना रहना चाहता था I लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध के आगे टिक ना सका और उसे थानाध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी I

The post अधिवक्ता से बदसलूकी करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा appeared first on Lok Dastak.