solution day Archives - Lok Dastak

Solution Day : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

आज तहसील अमेठी में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील गौरीगंज में 40 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 28 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी, तहसीलदार अमेठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

मुसाफिरखाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मुसाफिरखाना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28  शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर 01शिकायत का निस्तारण किया गया तथा शेष के लिए टीमें गठित की गई।

उक्त कार्यक्रम में  एडिशनल एसपी हरेन्द्र कुमार,एसडीएम अभिनव कनौजिया,क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह,तहसीलदार राहुल सिंह,खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार,पूर्ति निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय,नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा एवं नम्रता मिश्रा,एडीओ पंचायत साधू सरन,इंसपेक्टर विवेक कुमार सिंह,अधीक्षक डाक्टर आलोक मिश्रा तथा डाक्टर हेमन्त कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

The post Solution Day : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस  appeared first on Lok Dastak.

TOTAL SOLUTION DAY : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज तहसील गौरीगंज में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से आई0एफ0डी0सी0 सेन्टर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा आज संयुक्त रूप से आई०एफ०डी०सी० सेन्टर गौरीगंज, अमेठी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सेन्टर पर 1.70 मै०टन डी०ए०पी०, 32.94 मै०टन यूरिया भौतिक रूप में उपलब्ध थी, जिसका मिलान पी०ओ०एस० मशीन से कराते हुये जिलाधिकारी को आई0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर लॉगिन करते हुए कृषकों द्वारा क्रय कैसे किया जाता है कि पूरी जानकारी को स्वयं देखा गया साथ ही उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी अमेठी से जनपद में उर्वरक की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी I

जिसके क्रम में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में यूरिया 13488 मै0टन, डी०ए०पी० 3600 मै0टन, एन0पी0के0 1360 मै0टन, एस०एस०पी० 2222 मै0टन उपलब्ध है। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पैक्स माधवपुर में उर्वरक ब्रिकी केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जहां पर लगभग 08-10 किसानों द्वारा उर्वरक क्रय किया जा रहा था, पैक्स माधवपुर में 09 मै०टन डी०ए०पी० उपलब्ध था तथा 03 मै0टन का वितरण आज किया गया जिसका सत्यापन पी०ओ०एम० मशीन के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ए०आर० कोऑपरेटिव एवं जिला कृषि अधिकारी अमेठी को किसानों की खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरित कराये जाने तथा एक एकड खतौनी पर एक बोरी डी०ए०पी० किसानों को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा पी०सी०एफ० केन्द्र गौरीगंज का भी निरीक्षण कर प्रतिदिन की निकासी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करते हुये प्रीपोजिशनिंग डी0ए0पी0 को समस्त पैक्स पर उपलब्ध कराकर 25 अक्टूबर 2024 तक एक रैक डी०ए०पी० जनपद में मंगवाना सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में अक्टूबर माह हेतु डी0ए0पी0 के कुल लक्ष्य 3121 मै०टन के सापेक्ष आज तक 4666 मै०टन की उपलब्धता कराते हुये 1068 मै०टन का वितरण कराया गया है तथा 3600 मै०टन डी0ए0पी0 जनपद में अभी उपलब्ध है, जनपद में डी0ए0पी0 तथा अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सब्सिडी के लिए गैस वितरक एजेन्सी से शीघ्र करायें आधार प्रमाणित-डीएम

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं एलपीजी गैस वितरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने तथा उज्ज्वला योजना अंतर्गत कनेक्शन धारकों का आधार प्रमाणीकरण कराए जाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से दिसम्बर तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक लाभार्थियों को पूर्णतया 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल का वितरण किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सर्वप्रथम लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करेगा जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी। बताते चलें कि जनपद में वर्तमान में कुल प्रधानमंत्री उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या 171527 है जिसके सापेक्ष ई०के०वाई०सी०/आधार प्रमाणित लाभार्थियों की संख्या 112200 है तथा प्रथम चरण में आधार प्रमाणित 112200 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाना है, तदोपरान्त जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जायेगें उसी क्रम में उन्हें उक्त योजना से आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारक जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, एल०पी०जी गैस वितरक एजेन्सी से सम्पर्क कर अनिवार्य रूप से अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें जिससे समस्त उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल कर धनराशि सीधे उनके खाते में अंतरित कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें जिससे कि लाभार्थियों को उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत, समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

The post TOTAL SOLUTION DAY : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस appeared first on Lok Dastak.

POLICE STATION SOLUTION DAY : थाना रामगंज में डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रामगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि जो भी शिकायतें हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी लेखपालों तथा कानूनगो को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हैं चाहे भूमि विवाद से संबंधित हो तथा नाली, चकमार्ग पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, तालाबों पर कब्जे, अवैध अतिक्रमण इत्यादि से संबंधित शिकायतें हो उनको तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारण कराया जाए तथा जहां पर पुलिस बल की आवश्यकता हो वहां पर संबंधित थाने से संपर्क कर पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लेखपाल तथा कानूनगो के क्षेत्र में कोई भी शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। आज थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निर्माणाधीन वृहद गो आश्रय स्थल टीकरमाफी का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

आज जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने टीकरमाफी में निर्माणाधीन बृहद गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौशाला में विद्युत कनेक्शन, पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गौशाला में फर्श व चरही की ढाल को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिया, जिससे अनावश्यक जल जमाव न हो।

उन्होंने गौशाला परिसर में मिट्टी भराई के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति न उत्पन्न हो। जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को समय समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर गौशाला को संचालित करने के निर्देश दिए।

The post POLICE STATION SOLUTION DAY : थाना रामगंज में डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं appeared first on Lok Dastak.