Social media Archives - Lok Dastak

INDECENT COMMENT : धार्मिक आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
REPORT BY ANKUSH YADAV

SULTANPUR NEWS I

प्रभु श्रीराम व माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ‘वांटेड नदीम खान’ का नहीं कानूनी दांव पेंच काम आया । सरेंडर व अग्रिम जमानत अर्जी पड़ी की पड़ी रह गई । वांटेड नदीम खान का मामला लगातार सुर्खियों मे रहने के चलते एसओ कुड़वार चंद्रभान वर्मा व विशेष टीम की सक्रियता से पकड़ा गया I

नदीम काफी दिनों से पुलिस से बचकर भागता रहा । पुलिस ने नदीम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया । पुलिस पूंछतांछ व अन्य सारी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द नदीम को कोर्ट मे पेश कर सकती है I सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ‘नदीम खान’ घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर बना रहा । काफी लोग उसकी पोस्ट से नाराज थे ।

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद ही आरोपी नदीम मुंबई से सुलतानपुर आने के लिए निकला,पर फ्लाइट से लखनऊ पहुँचने के बाद सुलतानपुर आते समय आधे रास्ते मे ही किसी ने नदीम से पुलिस की सख्ती की सूचना लीक कर दी नतीजतन नदीम ने मोबाइल बंद कर सभी से संपर्क तोड़ दिया और गुमराह कर निकल गया । तभी से नदीम की तलाश में पुलिस जुटी थी । सम्बंधित पुलिस कर्मी भी नदीम से गच्चा खा गये थे I

नदीम व उसके करीबियो के संपर्क में रहकर विभागीय सूचना लीक आउट करने वाले में किसी विभागीय कर्मी के ही होने की सम्भावना जताई जा रही है । यह राज सस्पेक्टेड लोगो की उस दिन की कॉल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकती है । नदीम की गिरफ्तारी में नाकामी के पीछे जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर गाज जल्द गिर सकती है । फिलहाल अब नदीम गिरफ्तार हो गया है, अब सस्पेक्टेड की तलाश कर उस पर कार्रवाई का विचार हो सकता है I

आरोप के मुताबिक कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित धरावां गांव का रहने वाला नदीम खान इन दिनों मुंबई में निवास रहा था। मुंबई में रहने के दौरान नदीम खान के जरिये इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने वाली अत्यंत गन्दी पोस्ट करने की बात सामने आई है । मिली जानकारी के मुताबिक नदीम खान के जरिये की गई गन्दी पोस्ट को देखकर कई लोगो के आने लगे कमेंट तो नदीम पर कार्रवाई को लेकर शिकायत बड़े स्तर पर हुई ।

आरोपी नदीम के खिलाफ शिकायत होने के बाद एसपी सोमेन वर्मा ने संज्ञान लिया तो एसआई बाबूराम ने नदीम के खिलाफ बीते 23 सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया था । आरोपी नदीम खान के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नदीम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस व विशेष टीम का प्रयास चल रहा ,फिलहाल पुलिस के सारे नेटवर्क नदीम को पकड़ने में करीब दो हफ्ते तक नाकाम रहे I

सामने आई जानकारी के मुताबिक नदीम की गन्दी पोस्ट के खिलाफ जब पब्लिक की टिप्पणी होने लगी और उस पर कार्रवाई की बात चलने लगी तो उसे कार्रवाई का डर सताने लगा और वह पोस्ट डिलीट कर अपनी आईडी हैक होने आदि की बहानेबाजी करने लगा । देखना है रिमांड स्तर पर कोर्ट इन बिंदुओं पर अपना निर्णय क्या लेती है ।

उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर मामला कम वर्ष की सजा से जुड़ा होने के चलते कोर्ट जमानत देने पर विचार करती है या ऐसी विवादित पोस्ट कर अनर्गल विवाद पैदा करने वाले को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जेल भेजने पर विचार करती है,सभी को इस कार्यवाही में आने वाले परिणाम का इंतजार है ,जल्द सब कुछ सामने आ आएगा I

The post INDECENT COMMENT : धार्मिक आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार appeared first on Lok Dastak.

Aakash Anand Marriage… सुर्खियों में है आकाश आनंद की शादी
बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के भतीजे और बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद और डा प्रज्ञा की शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आकाश आनंद और प्रज्ञा का विवाह बौद्ध रीति रिवाज से हुआ है।वर और कन्या पक्ष में पूरे देश के बहुजन समाज के लोग ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने हैं।

शादी समारोह में शामिल हुए बसपा (BSP) के प्रमुख पदाधिकारियों की ओर से अपनी उपस्थिति के साथ आकाश , प्रज्ञा के साथ बहन मायावती के फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। सभी अम्बेडकर वादी संगठनों के समूहों पर बधाई और शुभकामनाएं देने का‌ क्रम जारी है।

आकाश आनंद और प्रज्ञा का विवाह 26मार्च को रात दस बजे सम्पन्न हुआ है। बौद्ध भिक्षु ने बौद्ध धर्म के अनुसार विवाह संस्कार सम्पन्न कराया। बसपा सुप्रीमो मायावती (MAYAWATI) राज्य सभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के साथ देश के सभी राज्यों के प्रमुख बसपा पदाधिकारियों , पूर्व और वर्तमान सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने नव विवाहित युगल के सुखद जीवन के लिए मंगल कामनाएं की,साथ ही अपनी नेता बहन मायावती के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की भी कामना की।

शादी समारोह में शामिल बामसेफ के ओंकार नाथ भारती ने कहा कि देश में कुछ संगठन झूठे सवाल करते हैं कि बहन मायावती जी कब बौद्ध धर्म ग्रहण करेंगी। बहन जी का परिवार हमेशा से ही बुद्धिस्ट रहा है ‌। उन्होंने कभी दिखावे का काम नहीं किया। बहुजन समाज ही कांशीराम (KANSIRAM)

की तरह बहन जी का भी परिवार है ‌आकाश आनंद की शादी में उन्होंने अपने पूरे परिवार को बुलाया था।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम,पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार, पूर्व एम एल सी नौशाद अली, पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा,डा विजय प्रताप गौतम, प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर बाबू राम करन, मास्टर मुन्ना लाल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार,डा ओम प्रकाश गौतम,वरिष्ठ बसपा नेता रामदेव पासी, किरन सिंह ,रामफल फौजी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इन्द्र पाल गौतम रामचंद्र,राम मिलन भारती, धर्मेंद्र भारती,,डा सुनील दत्त, संजय कुमार कोरी ,

राम केवल सरोज, चौधरी मुइनुद्दीन गामा, लक्ष्मण प्रसाद, शिवराम, विकास कुमार, विजय गौतम, महादेव मौर्य, त्रिभुवन दत्त, संतोष कुमार गौतम, जिला पंचायत सदस्य नम्रता जायसवाल, ज्योति वर्मा, रामदेव लहरी, जगन्नाथ पाल आदि ने नवविवाहित जोड़े को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

रिपोर्ट-वीरेन्द्र यादव

The post Aakash Anand Marriage… सुर्खियों में है आकाश आनंद की शादी appeared first on Lok Dastak.

नशे में धुत लेखपाल ने तहसील गेट किया हंगामा
सीतापुर I जनपद की महोली तहसील में कार्यरत एक लेखपाल शराब के नशे में धुत होकर तहसील के गेट पर तहलका मचा रहा था जिसका लोग तमाशा देख रहे थे तथा कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोग बहुत ध्यान से देख रहे हैं वहीं कहीं ना कहीं तहसील प्रशासन को घेरे में ला रहे हैं। इस वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी महोली पूनम भास्कर ने बताया कि यह हरि किशोर नाम का लेखपाल है जो कि शासकीय कार्यों को सही तरीके से नहीं करता था जिसे कई बार हिदायत भी दी जा चुकी थी लेकिन लेखपाल की कार्यशैली फिर भी नहीं बदली जिसके चलते उसे आज सुबह ही सस्पेंड कर दिया गया उन्होंने बताया सस्पेंड होने के बाद वह दोपहर में उसी के गम में शराब पीकर गेट के सामने इसने तहलका मचाया उप जिलाधिकारी महोली ने बताया की वह शासकीय कार्यों को ठीक ढंग से नहीं करते थे साथ ही शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतते थे।

The post नशे में धुत लेखपाल ने तहसील गेट किया हंगामा appeared first on Lok Dastak.

थम गया 96 मिनट वॉट्सऐप, यूजर हुए परेशान
सोशल मीडिया का प्रमुख नेटवर्किंग साइटों में एक वॉट्सऐप की सर्विस दीपावली के दूसरे दिन दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक के डाउन हो गया I ये प्रॉब्लम भारत ही नहीं कई देशों में हुई I इस कारण करोड़ों यूजर परेशान रहे I मंगलवार को करीब 12:30 बजे अचानक वॉट्सऐप का सर्वर डाउन हो गया I किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि नेटवर्क कमजोर है कि मोबाइल फोन में प्रॉब्लम है I अंत मे थक हार कर मोबाइल रखने में ही भलाई समझा I 12:30 बजे से डाउन हुआ सर्वर 02 बजकर 06 पर आया I करीब 96 मिनट तक वॉट्सऐप बंद रहा I

भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने मेटा-ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की थी। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी थी। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं।

The post थम गया 96 मिनट वॉट्सऐप, यूजर हुए परेशान appeared first on Lok Dastak.

मुलायम पर की गई अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई
अमेठी I

विगत दिवस समाजवादी पार्टी के संरक्षक, संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री का इलाज के दौरान मेदांता में निधन हो गया था। जिससे पूरे देश प्रदेश में पार्टी के समर्थको के अलावा समाजवादी विचारधारा के लोगों के बीच शोक की लहर फैल गई। जिसका उदाहरण नेताजी के अन्तिम संस्कार पर सैफई में देखने को मिला, अथाह रूप से उमड़ा जनसैलाब तथा विभिन्न पार्टियों के नेतागण की उपस्थिति यह बताने के लिए काफी हैं कि किस कदर धरतीपुत्र के चाहने वाले हैं। सोशल साइट्स पर भी नेताजी के शोक संवेदना प्रकट करने का सिलसिला पूरी तरह से छाए रहा। वही कुछ लोग नेताजी को लेकर तरह तरह की अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। जो कि अशोभनीय और निंदनीय है। फेसबुक पर अमेठी जनपद के लवलेश तिवारी उर्फ पिंटू ने ओनेक नामक आई डी से नेताजी पर अभद्र व असम्मानजनक टिप्पणी की, जिसके वायरल होते ही जिले के सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मामला निवर्तमान जिलाध्यक्ष के संज्ञान में आते ही पार्टी के पदाधिकारियों के संग पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर पोस्ट को डिलीट करने तथा आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला मीडिया प्रभारी राम केवल यादव, नगर अध्यक्ष राम शंकर, जिया लाल फौजी, अनिल कुमार, राकेश कौहार आदि मौजूद रहे।

The post मुलायम पर की गई अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई appeared first on Lok Dastak.