Sawan Archives - Lok Dastak

Sawan Festival : 03 अगस्त को झूमेगा जीकेसी, मनाएगा “सावन महोत्सव
REPORT BY LOK REPORTER

PATNA, BIHAR।

पारिवारिक सौहार्द, सांस्कृतिक उमंग और पारम्परिक भारतीयता का संगम “सावन महोत्सव” राजधानी पटना में, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) अपने केन्द्रीय कार्यालय रॉयल गार्डेन, पटना में 3 अगस्त 2025, रविवार को आयोजन करेगी। इस्बात की जानकारी जीकेसी मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें जी.के.सी. की महिला सदस्य, पदाधिकारीगण एवं उनके परिवारजन पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर शामिल होंगे। सावन का महीना वैसे भी हरियाली, उल्लास और रिमझिम फुहारों का प्रतीक होता है, ऐसे में जब पूरा वातावरण मस्ती में डूबा हो और लोग अपने पारिवारिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को मन से जी रहे हों, तो दृश्य स्वयं में ही मनोहारी बन जाता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निशा परासर और सह-संयोजिका अराधना कुमारी हैं, जो इस आयोजन को महिलाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुति के दृष्टिकोण से एक नई ऊंचाई देने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। कोई भी सदस्य नृत्य, संगीत, कविता, नाटक अथवा पारम्परिक खेलों के जरिए मंच को सजा सकता है।

कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थिति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता को बल मिलेगा। प्रतिभागी हरे-भरे परिधान में होंगे, जो सावन की पारंपरिक पहचान को उभारेंगे। कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 4 बजे होगा और इसे एक सांझ की सांस्कृतिक महफिल के रूप में अनुभव किया जा सकेगा।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस हमेशा से अपने सामाजिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, परंपरा और प्रगति का संदेश देती आई है। यह सावन महोत्सव न केवल मौसम की सुंदरता को समर्पित है, बल्कि यह कायस्थ समाज की सामाजिक जीवंतता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनेगा।

ग्लोबल उपाध्यक्ष-सह-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी-सह-बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने यह सूचना साझा करते हुए समाज के सभी सदस्यों से अपील किया है कि वे इस पारिवारिक मिलन समारोह में सहभागी बनकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और सावन के इस उत्सव को एक अविस्मरणीय स्मृति में बदलें।

तैयारी बैठक में इनकी रही मौजूदगी

दीपक अभिषेक के अनुसार, कार्यक्रम में जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष, बिहार प्रदेश दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संयोजक सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान प्रभारी,बिहार प्रदेश निलेश रंजन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, बिहार प्रदेश सचिव डॉ कृष्ण कुमार सिन्हा, सावन महोत्स्व 2025 संयोजक डॉ निशा परासर, सदस्य पटना जिला संदीप कुमार सिन्हा , कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव एवं जीकेसी पटना जिला के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी लोग, कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की सहमति दी है।

The post Sawan Festival : 03 अगस्त को झूमेगा जीकेसी, मनाएगा “सावन महोत्सव appeared first on Lok Dastak.