sadness on the face Archives - Lok Dastak

CRIME NEWS : आंखों में गुस्सा, चेहरे पर गम, पुलिस छावनी में तब्दील संसारपुर
REPORT BY MADHAV BAJPAYEE

AMETHI NEWS I

अमेठी जिले के शुकुल बाजार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई व पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह (50) पर दबंगो ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पुत्र की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व आत्म रक्षा के लिए शस्त्र लायसेंस की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अफसरों के समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। परिजन हत्यारोपितों में सभी की गिरफ्तारी डीएम, एसपी को बुलाने की जिद पर अड़ गए।

बुधवार दोपहर एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ अतुल सिंह के आश्वासन पर परिजन माने और 20 घंटे बाद शाम को गांव में शव को दफन कर दिया। पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर आधा दर्जन थानों के अलावा पीएसी बल को भी तैनात किया गया है।

मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के देव गिरी मजरे संसारपुर गांव का है जहां मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए पूर्व ग्राम प्रधान को विपक्षियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मंगलवार दोपहर में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया था।

देर रात मृतक के पुत्र बृजेंद्र सिंह की तहरीर पर रवि यादव, शानू, रजनीश, मनीष, जितेंद्र उर्फ गुड्डू, गुलाब सिंह, शिवमूरत सिंह, अंकुर सिंह, राज कुमार सिंह और समर बहादुर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में दसवां आरोपी बनाया गया समर बहादुर सिंह एक भाजपा विधायक सुरेश पासी का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पति का शव देखते ही बेहोश रमा सिंह

पूर्व प्रधान का शव मंगलवार रात घर पहुंचा तो पत्नी रमा रोते हुए बेहोश हो गई। होश में आने के बाद फिर बिलखने लगी। बीच-बीच में कहती कि अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा। किसके सहारे हमारा जीवन बीतेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष भी पहुंचे

भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र भी मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

खेती किसानी से होता है परिवार का पालन-पोषण

पूर्व प्रधान खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी हत्या के बाद परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।

कई थानों की बुलानी पड़ी फोर्स

इस संबंध में सीओ अतुल सिंह ने बताया कि घटना में कोई अप्रिय घटना व शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अमेठी जनपद जामो, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, मोहनगंज, कमरौली, भाले सुल्तान,,इन्हौना, गांव में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मृतक के घर पर पीएसी तैनात की गई है। :

यह है मृतक का परिवार

पूर्व प्रधान शिव नरायन के दो पुत्र विजय सिंह व अलयेन्द्र सिंह तथा दो पुत्री पूनम और रोशनी है। रोशनी का विवाह हो चुका है। जबकि दो पुत्र व एक पुत्री के विवाह की जिम्मेदारी पूर्ण प्रधान पर थी। घटना के बाद से पत्नी रमा व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

13 वर्ष पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

मृतक के भाई शिवानायक सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में पूर्व प्रधान पर गोली मारकर जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा पंजीकृत किया था। मंगलवार को हुए जानलेवा हमले में भी गोली कांड के अभियुक्त शामिल बताए जाते हैं।

20 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

आरोपियों की गिरफ्तारी व आत्म रक्षा के लिए शस्त्र लायसेंस की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अफसरों के समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ।

परिजन हत्यारोपितों में सभी की गिरफ्तारी डीएम, एसपी को बुलाने की जिद पर अड़ गए। बुधवार दोपहर एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ अतुल सिंह के आश्वासन पर परिजन माने और 20 घंटे बाद शाम को गांव में शव को दफन कर दिया।

एसडीएम व सीओ ने न्याय का दिलाया भरोसा

एसडीएम व सीओ ने परिवार के लोगों से बातचीत के सभी को भरोसा दिलाया कि हर हाल में उनकी मदद होगी। तब जाकर परिजन देर शाम अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

सुरक्षा में तैनात किए गए दो पुलिसकर्मी

पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजन सहमे हुए हैं। भाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव नायक सिंह का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है। आरोपी सरहंग किस्म के हैं और प्रभावशाली लोगों की छत्रछाया में रहते हैं।

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि तत्काल दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। साथ ही गांव में एक पीएससी एहतियात के तौर पर तैनात की गई है। परिजनों को लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिलाया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपियों पर धारा 191(2), 190, 103 (1), 351(2),352 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना पर बोले एसपी

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र बृजेंद्र सिंह की तहरीर पर 10 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । शेष अन्य आरोपीयो के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

The post CRIME NEWS : आंखों में गुस्सा, चेहरे पर गम, पुलिस छावनी में तब्दील संसारपुर appeared first on Lok Dastak.