ROAD Archives - Lok Dastak

Road Accident : भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दूसरा घायल
विशेष रिपोर्ट – रवि नाथ दीक्षित

अमेठी, उप्र।

जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 26 वर्षीय अर्जुन गोस्वामी पुत्र कल्लू गोस्वामी, निवासी ग्राम बारयूं , थाना टिकर नगर, जनपद बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक प्रवेेश कुमार गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए तिलोई स्थित 200 बेड हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने भी अर्जुन गोस्वामी को मृतक घोषित कर दिया।

मृतक अर्जुन गोस्वामी मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करता था। दोनों युवक बाराबंकी जनपद के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर लंबे समय से मिट्टी, मौरंग, गिट्टी और छोटे-छोटे कंकर बिखरे पड़े हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली का मनमाने ढंग से संचालन भी हादसों का बड़ा कारण है।

जानकारी के अनुसार, तिलोई सर्किल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को प्रति-चक्कर खनन माफियाओं द्वारा पैसे दिए जाते हैं। अधिक चक्कर लगाने और कम समय में ज्यादा कमाई करने की होड़ में चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

क्षेत्र के लोगों ने खनन विभाग पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से खनन माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की ढुलाई लगातार होती है और आए दिन हादसे भी सामने आते हैं।

सूत्र बताते हैं कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि विभाग की अनदेखी और मिलीभगत की वजह से माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।खास बात यह है कि जिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल खनन माफियाओं द्वारा कराया जा रहा है, वे कमर्शियल नहीं होते बल्कि साधारण होते हैं।

शुक्रवार का यह हादसा मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और एक अन्य युवक को गंभीर चोटों से जूझने पर मजबूर कर दिया है।

The post Road Accident : भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दूसरा घायल appeared first on Lok Dastak.

ROAD ACCIDENT : कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
REPORT BY RAJNEESH SINGH

AMETHI NEWS।

तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली रोड चौधीपुर गांव के निकट घटना उस वक्त घटी जब पूरे टिकैत मजरे बढौली निवासी श्रीमौर्य उम्र 55 वर्ष जो बाइक द्वारा घर वापस आ रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर तडपने लगा टक्कर इतना जोरदार था कि जब आसपास के लोग वहाँ पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार की मौत हो चुकी थी।

कार चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो चुका था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद कार को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाई जारी है।

The post ROAD ACCIDENT : कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत  appeared first on Lok Dastak.

District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं अगर अभी तक वहां पर साइनेज बोर्ड तथा रबंल स्ट्रिप नहीं बनवाएं गए हैं तो तत्काल बनवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किया जाए। कस्बों/बाजरों आदि में सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।

जनपद में जितने भी जेसीबी व हाइड्रा मशीने हैं उनको चिन्हित कर उनके चालकों का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बना है कि नहीं इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए जो गाड़ियां लगी हों उनकी फिटनेस आदि की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा अनफिट पाई गई गाड़ियों का तत्काल चालान कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना को न्यून करने के लिए आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू किए जाए लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध ई रिक्शा स्टैंडों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही कहीं पर भी ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक वसूली की शिकायत पाए जाने पर भी ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एनएचआई के अधिशासी अभियंता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए – डीएम

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही श्रमिकों का भी पंजीकरण कराने को कहा।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने समस्त उद्यमियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया जिससे क्षय रोगियों के स्वास्थ में सुधार हो सके तथा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के विजन को साकार किया जा सके।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

The post District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक appeared first on Lok Dastak.

ROAD SAFETY COMMITTEE MEETING : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक मैं समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के दृष्टिगत अपने वाहन की गति धीरे रखें, जिससे कि दुर्घटना बचा जा सके।

जिला अधिकारी ने महाकुंभ व कोहरे के दृष्टिगत दृश्यता कम हो जाती है जिसके लिए सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, सड़कों के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर निर्माण एजेंसियों को लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगंज त्रिशुंडी ( सुल्तानपुर प्रयागराज) मार्ग पर महाकुंभ के दृष्टिगत पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सफेद पट्टी लगवाने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में घने कोहरे के कारण के कारण दृश्यता बहुत ही काम है जिसके लिए ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य समस्त प्रकार के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं, रोडवेज की बसों के फिटनेस का निरीक्षण उनके चालकों के स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण समय-समय पर किया जाए, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उच्च शिक्षा द्वारा समस्त स्कूलों महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों इत्यादि में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु भाषण, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराएं जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभिभावक मीटिंग में सड़क सुरक्षा विषय पर अनिवार्य रूप से चर्चा की जाए, समस्त तहसीलों में उपस्थित स्कूली वाहन वाले विद्यालयों की विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा बोर्ड लगाया जाए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिला अधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, एआरटीओ सर्वेश श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्रबंधक/प्राचार्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में नशीले पदार्थ की खेती एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस विभाग, आबकारी विभाग तथा ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

मीटिंग में जनपद में कहीं भी अवैध नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स आदि की धरपकड़ हेतु सभी स्टेकहोल्डर्स को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गये। एनडीपीएस से सम्बन्धित अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी किये जाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद के स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे की लत नहीं लगने पाए इस हेतु हर संभव प्रयास किया जायें तथा समय- समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसमें विशेष प्रयास किए जायें। मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई ना बिकने पाए इसके लिए सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु संबंधित को निर्देशित करने को कहा। कृषि विभाग को निर्देश दिए कि कहीं पर भी नशे की खेती न होने पाए इस पर निगरानी रखें। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा व ग्रिल अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

जिला मजिस्ट्रेट ने साप्ताहिक बन्दी किया घोषित

जिला मजिस्ट्रेट निशा अनंत ने उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 से आच्छादित जनपद अमेठी स्थित विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए (अधिनियम की अनुसूची-02 एवं शासनादेश से आवर्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों को छोड़कर) कैलेण्डर वर्ष-2025 हेतु उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1963 के नियम-06 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित दिनों को उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-08 एवं उपधारा-02 के अन्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का दिन घोषित किया है।

इस क्रम में जनपद स्थित विभिन्न क्षेत्रों हेतु क्रमशः तहसील अमेठी के तहत नगर पंचायत अमेठी में रविवार, मुंशीगंज एवं विशेसरगंज में मंगलवार व रामगंज में बृहस्पतिवार तथा तहसील गौरीगंज के तहत नगर पालिका गौरीगंज एवं टिकरिया में मंगलवार व जामों में शनिवार तथा तहसील मुसाफिरखाना के तहत वारिसगंज एवं जगदीशपुर में शुक्रवार व नगर पंचायत मुसाफिरखाना एवं बाजार शुकुल में शनिवार तथा तहसील तिलोई के तहत नगर पालिका जायस में बुधवार एवं इन्हौना में शुक्रवार तथा मोहनगंज में शनिवार को साप्ताहिक बन्दी का दिन निर्धारित किया गया।

इस सम्बन्ध में उन्होंने उपरोक्त आदेश द्वारा जनपद के समस्त दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित किये गये साप्ताहिक बन्दी दिनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

The post ROAD SAFETY COMMITTEE MEETING : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक appeared first on Lok Dastak.