RESULT Archives - Lok Dastak

UP BOARD RESULT : यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम हुए घोषित,इंटरमीडिएट में प्रदेश में प्रथम स्थान पर अमेठी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिले में हाई स्कूल में 84.84% एवं इंटरमीडिएट में 92.65% छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, नवाचार और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में जनपद में कुल 248 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 37 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 186 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय सम्मिलित हैं।

वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल के लिए कुल 25,620 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 13,304 छात्र एवं 12,316 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 22,713 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 11,270 छात्र एवं 11,443 छात्राएं सम्मिलित हैं। कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 48,333 है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा बोर्ड परीक्षा 2025 के घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद अमेठी में हाई स्कूल में 84.84% एवं इंटरमीडिएट में 92.65% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद अमेठी के 92% से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जो कि उत्तर प्रदेश राज्य में सर्वोच्च सफलता प्रतिशत है। यह गौरवशाली उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि और व्यापक सुधार कार्यों को संभव बनाया गया है जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के मार्गदर्शन और समन्वय से। उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन ने शिक्षा क्षेत्र में ठोस पहल की है।

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों में व्यापक जीर्णोद्धार एवं वृहद निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि विद्यालयों की भौतिक संरचना को आधुनिक रूप दिया जा सके और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जा सके।

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु जनपद में मिशन उन्नयन, कोड योगी, मिशन प्रबोधन एवं अमेठी प्रज्ञा कार्यक्रम जैसे अभिनव शैक्षिक कार्यक्रम भी क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी, वैचारिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल द्वारा विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर इन योजनाओं की प्रगति की सतत समीक्षा की जा रही है, जिससे योजनाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। जनपद प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि शिक्षा को समावेशी, नवाचारी और गुणवत्तापरक बनाते हुए अमेठी को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल के रूप में स्थापित किया जाए।

The post UP BOARD RESULT : यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम हुए घोषित,इंटरमीडिएट में प्रदेश में प्रथम स्थान पर अमेठी appeared first on Lok Dastak.