#raviprakashvarma Archives - Lok Dastak

सपा से सांसद रहे रवि प्रकाश वर्मा अपनी पुत्री एवं समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
REPORT BY ASHISH AWASTHI

LUCKNOW NEWS I

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश  प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी से तीन बार लोकसभा एवं एक बार राज्यसभा सांसद रहे  रवि प्रकाश वर्मा ने तथा उनकी सुपुत्री पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 पूर्वी वर्मा ने पूर्व ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों प्रधानों, एवं सैकड़ो की संख्या में पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक प्रत्याशी रहे नवाब फैजान अली खान ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्री अजय राय जी ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। इसी  क्रम में नव भारत पार्टी के अध्यक्ष राज बहादुर ने भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 सी0पी0 राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व सासंद रवि प्रकाश वर्मा के साथ आये उनके सैकड़ों समर्थकों तथा समस्त आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है।

सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं और आने वाले समय में वोट की चोट देकर देश एवं प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुके है।

सदस्यता ग्रहण के उपरान्त पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने देश के सामने चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा देश को बर्बादी की कगार पर लेकर आ गई है। देश में जो भी विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस की ही देन है और आज एक बार फिर से कांग्रेस की लहर चल चुकी है। और मैं चाहता हूं कि देश में कांग्रेस की सरकार बने तथा जनता को समस्याओं से निजात मिले इसके लिए मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प के साथ आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो भी उत्तरदायित्व सौंपा जायेगा उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

इस क्रम में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा जी की सुपुत्री पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुश्री पूर्वी वर्मा ने सदस्यता ग्रहण के उपरांत कहा कि मेरे दादा कांग्रेस के एक बड़े नेता थे एवं कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे एवं मेरी दादी भी सांसद रही एवं खीरी की जनता ने कई बार मेरे पिता को भी सासंद के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में काम कर रहे थे वहां हम जिस चीज के लिए राजनीति करने गये थे वहां सभी संभावनाएं धूमिल हो गई और वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जी भारत जोड़ों यात्रा ने देश को को आकर्षित किया और मुझे भी आकर्षित किया जिससे प्रभावित होकर आज मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद  पी0एल0 पुनिया ने पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा एवं उनकी सुपुत्री पूर्वी वर्मा तथा उनके साथ आये सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि रवि प्रकाश वर्मा के सांसद रहने के दौरान मैं भी उनके साथ सांसद रहा वह एक मुखर सांसद रहा करते थे और सिर्फ गरीबों की ही बात करते थे।

The post सपा से सांसद रहे रवि प्रकाश वर्मा अपनी पुत्री एवं समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल appeared first on Lok Dastak.